पर्यटन मंत्रालयः वर्षान्त समीक्षा- 2020
पर्यटन मंत्रालय की उपलब्धियां - 2020
"भारत पर्व": पर्यटन मंत्रालय ने गणतंत्र दिवस समारोह के एक भाग के रूप में 26 से 31 जनवरी 2020 तक ज्ञान पथ और लाल किला मैदान, दिल्ली में "भारत पर्व" का आयोजन किया। भारत पर्व का विषय 'महात्मा के 150 वर्ष' और 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' था। भारत पर्व 2020 के दौरान मुख्य आकर्षणों में गणतंत्र दिवस की झांकी, सशस्त्र सेना बैंड द्वारा प्रदर्शन, राज्य सरकारों/केंद्र शासित प्रदेशों और प्रमुख मंत्रालयों के मंडप, व्यंजन स्टाल, सांस्कृतिक प्रदर्शन, हस्तशिल्प और हतकरघा स्टाल आदि शामिल थे।
अतुल्य भारत पर्यटक सुविधा (आईआईटीएफ) प्रमाणन कार्यक्रम: पर्यटन मंत्रालय ने एक अखिल भारतीय ऑनलाइन शिक्षण कार्यक्रम, अतुल्य भारत पर्यटक सुविधा (आईआईटीएफ) प्रमाणन कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए विभिन्न डिजिटल उपकरणों के माध्यम से इसे सुलभ बनाया है। कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय, प्रशिक्षित पेशेवरों के एक समूह को बनाते हुए पर्यटकों के समग्र अनुभव को बढ़ाना है। यह पर्यटन की क्षमता वाले दूरदराज के क्षेत्रों में भी स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर पैदा करने में मदद करेगा। 21 दिसंबर 2020 तक, आईआईटीएफसी कार्यक्रम के तहत 6402 लोगों ने पंजीकरण कराया है।
- अतुल्य भारत वेबसाइट का शुभारंभ: पर्यटन और संस्कृति राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ने इन क्षेत्रों के पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए चीनी, अरबी और स्पेनिश भाषाओं में अतुल्य भारत वेबसाइट का शुभारंभ किया।
- देखो अपना देश:’ पर्यटन मंत्रालय ने जनवरी 2020 में देश की समृद्ध विरासत और संस्कृति के बारे में नागरिकों में जागरूकता पैदा करने और देश के भीतर यात्रा करने के लिए नागरिकों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से' देखो अपना देश 'पहल का शुभारंभ किया। इस पहल को प्रधानमंत्री के 15 अगस्त, 2019 के संबोधन के अनुरूप आगे बढ़ाया गया है जिसमें प्रधानमंत्री ने प्रत्येक नागरिक को वर्ष 2022 तक कम से कम 15 गंतव्यों की यात्रा करने की अपील की थी।
- ‘फँसे हुए पर्यटकों की भारत के पोर्टल में जानकारी:’ पर्यटन मंत्रालय ने उड़ानों के रद्द होने/ लॉकडाउन के कारण देश में फंसे विदेशी पर्यटकों को सहायता और सुविधा देने के उद्देश्य से एक पोर्टल 'स्ट्रेन्डिड इन इंडिया' की स्थापना की।
- निधि: पर्यटन मंत्रालय ने आतिथ्य क्षेत्र के भौगोलिक प्रसार, इसके आकार, संरचना और मौजूदा क्षमता की स्पष्ट जानकारी प्राप्त करने के लिए आतिथ्य उद्योग का राष्ट्रीय एकीकृत डेटाबेस (निधि) बनाया है। यह पर्यटन मंत्रालय, पर्यटन और उद्योग राज्य विभागों से प्राप्त डेटा को एक आम भंडार के रूप में उपयोग करते हुए कार्य करेगा और केंद्र और राज्य सरकारों को नीतियों और रणनीतियों सहित बेहतर समर्थन और सेवाएं प्रदान करने में सक्षम बनाएगा। दिनांक 08.06.2020 को प्रारंभ होने के बाद से, अद्यतन, 34399 आवासीय इकाईयों को पोर्टल पर पंजीकृत किया गया हैं।
- साथी: कोविड-19 सुरक्षा और स्वच्छता प्रोटोकॉल के साथ पालन को सुनिश्चित करने के लिए, पर्यटन मंत्रालय ने भारतीय गुणवत्ता परिषद (क्यूसीआई) के सहयोग से आतिथ्य उद्योग के लिए मूल्यांकन, जागरूकता और प्रशिक्षण पर एक पहल साथी की शुरूआत की है। इस पहल का शुभारंभ कोविड-19 के संदर्भ में जारी दिशानिर्देशों/एसओपी के प्रभावी कार्यान्वयन और होटल, रेस्तरां, बी एंड बी और अन्य इकाइयों के सुरक्षित संचालन के लिए किया गया है। अद्यनत, साती पोर्टल पर 6810 आवासीय इकाइयाँ स्व-प्रमाणित हैं।
- "थेनज़ॉल गोल्फ रिज़ॉर्ट" परियोजना का उद्घाटन: केंद्रीय पर्यटन और संस्कृति राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने 4 अगस्त 2020 को नई दिल्ली में भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय की स्वदेश दर्शन योजना के अंतर्गत "थेनज़ॉल गोल्फ रिज़ॉर्ट" परियोजना का आभासी रूप से उद्घाटन किया।
Comments
Post a Comment
Your comments are precious. Please give your suggestion for betterment of this blog. Thank you so much for visiting here and express feelings
आपकी टिप्पणियाँ बहुमूल्य हैं, कृपया अपने सुझाव अवश्य दें.. यहां पधारने तथा भाव प्रकट करने का बहुत बहुत आभार