Skip to main content

Posts

Showing posts from June, 2020

नाथद्वारा के श्रीनाथजी मंदिर में ज्येष्ठाभिषेक (स्नान-यात्रा) पर्व

आज आषाढ़ कृष्ण प्रतिपदा, शनिवार, 06 जून 2020 है। आज ज्येष्ठाभिषेक है। इसे केसर स्नान अथवा स्नान-यात्रा भी कहा जाता है। आप सभी को स्नान यात्रा पर्व की खूब खूब मंगल बधाई और शुभकामनाएं। नाथद्वारा के श्रीनाथजी मंदिर में ज्येष्ठाभिषेक (स्नान-यात्रा) ★☆★आज के उत्सव का भाव ★☆★ ◆ श्रीनाथजी में प्रभु सेवा में चार यात्रा के मनोरथ होते हैं - अक्षय तृतीया को चन्दन यात्रा गंगा दशहरा को जल यात्रा आज के दिन स्नान यात्रा और रथ यात्रा ज्येष्ठ नक्षत्र में पूर्णिमा होने से आज किया जाने वाला यह स्नान ज्येष्ठाभिषेक या स्नान यात्रा कहा जाता है। अर्थात आज के दिन ही ज्येष्ठाभिषेक स्नान होने एवं सवा लाख आम अरोगाए जाने का भाव ये हे कि यह स्नान ज्येष्ठ मास में चन्द्र राशि के ज्येष्ठा नक्षत्र में होता है और सामान्यतया यह ज्येष्ठ शुक्ल पूर्णिमा को होता है। किंतु तिथि क्षय के कारण पूर्णिमा आज आषाढ़ कृष्ण प्रतिपदा को दोपहर 12.41 बजे तक है एवं ज्येष्ठा नक्षत्र दोपहर 3.13 बजे तक होने से ज्येष्ठाभिषेक आज आषाढ़ कृष्ण एकम को होगा। ◆ ऐसा भी कहा जाता है कि व्रज में पूरे ज्येष्ठ मास में आदि भक्तों के साथ जल विहार किया था तथ