Skip to main content

Posts

Showing posts with the label काजरी

Central Arid Zone Research Institute (CAZRI), Jodhpur केन्द्रीय शुष्क क्षेत्र अनुसंधान संस्थान, (काजरी) कहाँ स्थित है

केन्द्रीय शुष्क क्षेत्र अनुसंधान संस्थान, (काजरी) जोधपुर भारत सरकार के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्रालय के अधीन भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद्, एक स्वायत संगठन्, के अन्तर्गत कार्यरत संस्थान है। राजस्थान में मरुस्थल की प्रक्रिया को कम करने एवं संसाधनों के वैज्ञानिक एवं स्थाई प्रबंधन हेतु 1952 में मरू वनीकरण केन्द्र की स्थापना जोधपुर में की गई। जिसका बाद में 1957 में मरू वनीकरण एवं मृदा संरक्षण केन्द्र के रूप में विस्तार हुआ तथा अन्ततः 1959 में इसे भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद्, नई दिल्ली के अधीन केन्द्रीय शुष्क क्षेत्र अनुसंधान संस्थान (काजरी) के रूप में पूर्ण संस्थान का दर्जा दिया गया। यह संस्थान 1966 में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् के नियन्त्रण में आया। काजरी जोधपुर स्थित मुख्यालय में 6 संभाग कार्यरत है। इसके चार क्षेत्रीय अनुसंधान केन्द्र विभिन्न कृषि-जलवायु स्थितियों में स्थान आधारित समस्यानुगत अनुसंधान हेतु स्थित है।  अधिदेश शुष्क पारिस्थितिकी तंत्र में टिकाऊ कृषि प्रणालियों के विकास हेतु आधारभूत एवं स्वीकार्य अनुसंधान। प्राकृतिक संसाधनों की स्थिति, मरूस्थलीकरण प्रक्रिया और