Skip to main content

Posts

Showing posts from February, 2011

राजस्थान सरकार का मंत्रिमण्डल

मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत‌- मुख्यमंत्री के पास अन्य मंत्रालय प्रभार- वित्‍त एवं करारोपण, आयोजना, नीति निर्धारण, कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं समन्‍वय, मंत्रिमण्‍डल सचिवालय, राजस्‍थान राज्‍य अन्‍वेषण ब्‍यूरो, सामान्‍य प्रशासन विभाग, सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता, खादी एवं ग्रामोद्योग, नागरिक उड्डयन विभाग। मंत्रीगण- 1. श्री एमादुद्दीन अहमद खान 'दुर्रू मियां' चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य, परिवार कल्‍याण, आयुर्वेद, चिकित्‍सा शिक्षा 2 श्रीमती बीना काक महिला एवं बाल विकास, पर्यटन, कला, संस्‍कृति एवं पुरातत्‍व, मुद्रण एवं लेखन सामग्री 3. श्री भरत सिंह ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज 4. श्री बृज किशोर शर्मा यातायात, संस्‍कृत शिक्षा, भाषा एवं भाषायी अल्‍पसंख्‍यक, देवस्‍थान (अतिरिक्‍त प्रभार) 5. श्री हरजीराम बुरडक कृषि, पशुपालन, मत्‍स्‍य 6. श्री हेमाराम चौधरी राजस्‍व, उपनिवेशन, सैनिक कल्‍याण 7. डॉ. जितेन्‍द्र सिंह ऊर्जा एवं ऊर्जा के वैकल्पिक स्‍त्रोत, सूचना प्रौद्योगिकी एवं समन्‍वय, उच्‍च शिक्षा (अतिरिक्‍त प्रभार) 8. श्री महेन्‍द्रजीत सिंह मालवीय जन

राजस्थान के राज्यपाल -
Governors of Rajasthan


नाम, कार्यकाल एवं विशिष्ट विवरण 1. श्री सवाई मानसिंह महाराज Shri Sawai Man singh Maharaj 30-03-1949  to  31-10-1956 2. श्री गुरुमुख निहाल सिंह Sh. Gurumukh Nihal Singh 01-11-1956  to  15-04-1962 3. श्री सम्पूर्णानंद Sh. Sampurnanand 16-04-1962  to  15-04-1967 4. श्री हुकुम सिंह Sh. Hukum Singh 16-04-1967  to  1911-1970, 24-12-1970  to  30-06-1972 5. श्री जगत नारायण Sh. Jagat Narayan 20-11-1970  to  23-12-1970 कार्यवाहक Acting 6. श्री जोगिन्दर सिंह Sh. Joginder Singh 01-07-1972  to  14-02-1977 7. वेदपाल त्यागी Sh. Vedpal Tyagi 15-02-1977  to  11-05-1977 कार्यवाहक Acting 8. श्री रघुकुल तिलक Sh. Raghukul Tilak 12-05-1977  to  08-08-1981 9. श्री के. डी. शर्मा Sh. K.D. Sharma 08-08-1981  to  05-03-1982 कार्यवाहक Acting 10. श्री ओ. पी. मेहरा Sh. O.P. Mehra 06-03-1982  to  04-01-1985, 01-02-1985  to  03-11-1985 11. श्री पी. के. बनर्जी Sh. P.K. Banerji 05-01-1985  to  31-01-1985 कार्यवाहक Acting 12. श्री डी. पी. गुप्ता Sh. D.P.

Useful and Important Rajasthan GK Quiz-27.2.2011

1. बगरूं छपाई किस जिले से संबंधित है? उत्तर - जयपुर से 2. बारां जिले में स्थित किस मंदिर को राजस्थान के खजुराहो की संज्ञा भी दी जाती है? उत्तर - भंडदेवरा मंदिर को 3. माउंट आबू के दिलवाड़ा के लुनवसाही मंदिर का निर्माण 1231 ई. में किसके द्वारा कराया गया था? उत्तर - तेजपाल और वस्तुपाल नामक दो भाइयों ने 4. बारां जिले के शाहबाद व किशनगढ़ में कौन सी जनजाति 99.9 प्रतिशत है? उत्तर - सहरिया जनजाति 5. राजस्थान में किस स्थान की मेंहदी सर्वाधिक प्रसिद्ध है? उत्तर- सोजत { पाली } की 6. राजस्थान के किस स्थान का प्राचीन नाम किराटकूप है जहाँ सोमेश्वर महादेव का प्राचीन मंदिर स्थित है? उत्तर - किराड़ू बाड़मेर में 7. धायमाताएं किस जाति से संबंधित हैं? उत्तर - गुर्जर जाति से 8. राजस्थान में चीनी की पहली सहकारी मिल कहाँ स्थापित की गई थी? उत्तर - केशोरायपाटन में 9. राजस्थान में सूती वस्त्र की पहली मिल कहाँ स्थापित की गई थी? उत्तर - ब्यावर में 10. खेतड़ी किसके खनन के लिए प्रसिद्ध है? उत्तर - तांबे के 11. तिब्बत के धर्मगुरू और 14 वें दलाई लामा का नाम क्या है जो पिछले दिनो

List of All Chief Ministers of Rajasthan with Tenure - राजस्थान के मुख्यमंत्रियों की कार्यकाल सहित सूची

List of All Chief Ministers of Rajasthan with Tenure -  राजस्थान के मुख्यमंत्री  की कार्यकाल सहित सूची 1. हीरालाल शास्त्री Heera Lal Shastri ( 07-04-1949  to  05-01-1951 ) 2. सी. एस. वेंकटाचारी C.S. Venkatachari ( 06-01-1951  to  25-04-1951 ) 3. जय नारायण व्यास Jai Narayan Vyas ( 26-04-1951  to  03-03-1952, 01-11-1952  to  12-11-1954 ) 4. टीकाराम पालीवाल Tikaram Paliwal ( 03-03-1952  to 31-10-1952 ) 5. मोहन लाल सुखाड़िया Mohan Lal Sukhadia ( 13-11-1954  to  11-04-1957, 11-04-1957  to  11-03-1962, 12-03-1962  to  13-03-1967, 26-04-1967  to  09-07-1971 ) 6. बरकतुल्लाह खान Barkatullah Khan ( 09-07-1971  to  11-10-1973 ) 7. हरिदेव जोशी Hari Dev Joshi ( 11-10-1973  to  29-04-1977, 10-03-1985  to  20-01-1988, 04-12-1989  to  04-03-1990 ) 8. भैरो सिंह शेखावत Bhairon Singh Shekhawat ( 22-06-1977  to  16-02-1980, 04-03-1990  to  15-12-1992, 04-12-1993  to  01-12-1998 ) 9. जगन्नाथ पहाड़िया Jagannath Pahadia ( 06-06-1980  to  13-07-1981 )

Presidents of India till today - भारत के अब तक के राष्ट्रपति

1. Dr. Rajendra Prasad (1884-1963) Term of Office: 26 January 1950 TO 13 May 1962 2. Dr. Sarvapalli Radhakrishnan (1888-1975) Term of Office: 13 May 1962 TO 13 May 1967 3. Dr. Zakir Husain (1897-1969) Term of Office: 13 May 1967 TO 3 May 1969 4. Shri Varahagiri Venkata Giri (1894-1980) Term of Office: 3 May 1969 TO 20 July 1969 and 24 August 1969 TO 24 August 1974 5. Dr. Fakhruddin Ali Ahmed (1905-1977) Term of Office: 24 August 1974 TO 11 February 1977 6. SHRI NEELAM SANJIVA REDDY (1913-1996) Term of Office : 25 July 1977 TO 25 July 1982 7. Giani Zail Singh (1916-1994) Term of Office: 25 July 1982 TO 25 July 1987 8. Shri R Venkataraman (1910-2009) Term of Office: 25 July 1987 TO 25 July 1992 9. Dr Shankar Dayal Sharma (1918-1999) Term of Office: 25 July 1992 TO 25 July 1997 10. Shri K. R. Narayanan (1920-2005) Term of Office: 25 July 1997 TO 25 July 2002 11. DR. A.P.J. Abdul Kalam (b - 1931) Term of Office: 25 July 2002 TO 25 July 2007 12. Mrs. Prati

राजस्थान के विधान सभाध्यक्ष

विधान सभाध्यक्ष का नाम एवं कार्यकाल 1. नरोत्तम लाल जोशी (31-03-1952 से 25-04-1957) 2. राम निवास मिर्धा (25-04-1957 से 03-05-1967) 3. निरंजन नाथ आचार्य (03-05-1967 से 20-03-1972) 4. राम किशोर व्यास (20-03-1972 से 18-07-1977) 5. लक्ष्मण सिंह (18-07-1977 से 20-06-1979) 6. गोपाल सिंह (25-09-1979 से 07-07-1980) 7. पूनम चंद विश्नोई (07-07-1980  से  20-03-1985) 8. हीरा लाल देवपुरा (20-03-1985  से 16-10-1985) 9. गिरिराज प्रसाद तिवारी (31-01-1986  से  11-03-1990) 10. हरिशंकर भाभड़ा (16-03-1990  से  21-12-1993 30-12-1993  से  05-10-1994) 11. शांतिलाल चपलोत (07-04-1995  से  18-03-1998) 12. समरथ लाल मीणा (24-07-1998  से  04-01-1999) 13. परस राम मदेरणा (06-01-1999 से 15-01-2004) 14. सुमित्रा सिंह ( 16-01-2004 से 01-01-2009 ) 15. दीपेन्द्र सिंह शेखावत ( 2-01-2009 से लगातार )

राजस्थान सामान्य ज्ञान -
बाड़मेर लिग्नाइट माइनिंग कंपनी लिमिटेड


>बाड़मेर लिग्नाइट माइनिंग कंपनी लिमिटेड पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप में स्थापित पहली विद्युत उत्पादन कंपनी है जिसकी स्थापना सन् 2009 में की गई थी। > यह राजस्थान सरकार के उपक्रम राजस्थान स्टेट माइंस एण्ड मिनरल्स लिमिटेड - RSMM तथा निजी क्षेत्र के उद्यम राज वेस्ट पॉवर लिमिटेड - RWPL के बीच निष्पादित एक संयुक्त उद्यम कंपनी है। > इस कंपनी में RSMM का 51 प्रतिशत तथा RWPL का 49 प्रतिशत अंश है जबकि इनका ऋण समता अनुपात 70 : 30 है। > इसके अंतर्गत 135 - 135 मेगावाट की लिग्नाईट तापीय विद्युत उत्पादन परियोजना के अंतर्गत आठ इकाइयाँ स्थापित की गई है। > ये इकाइयाँ बाड़मेर जिले के भादरेश गाँव में स्थापित की गई है। > इनमें कुल विद्युत उत्पादन क्षमता 135 X 8 = 1080 मेगावाट है। > इनमें बाड़मेर जिले की कपूरड़ी और जालिपा लिग्नाइट माइंस से निकाला गया तथा आयातित कोयला काम में लिया जा रहा है।

राजस्थान सामान्य ज्ञान क्विज -
26.2.2011


1. राजस्थान में सर्वाधिक सिंचाई किस साधन से होती है? उत्तर - कुओं से 2. राजस्थान में भारतीय प्रबंध संस्थान - 'आई. आई. एम. की स्थापना किस शहर में की गई है? उत्तर - उदयपुर में 3. राजस्थान का कौनसा क्षेत्र न्यून वायुदाब का क्षेत्र है? उत्तर- पश्चिमक्षेत्र 4. शिया मुस्लिम दाऊदी बोहरा समाज अपने किस धर्मगुरु की 100 वीं वर्षगाँठ मना रहा है? उत्तर - डॉ. बुरहानुद्दीन की 5. राजस्थान में सौर ऊर्जा से रोशन प्रथम गाँव का नाम क्या है? उत्तर - नया गाँव, जयपुर 6. मांगरोल किस हस्तशिल्प के लिए प्रसिद्ध है? उत्तर- खादी 7. राजस्थान से सर्वाधिक निर्यात किस वस्तु का किया जाता है? उत्तर- वस्त्र का 8. किस लोक संत ने मध्यकालीन राजस्थान में सामाजिक उत्थान के कार्य किसने किए थे? उत्तर- दादूदयाल 9. राजस्थान में सर्वाधिक विवाह किस दिन होते हैं? उत्तर- आखा तीज को 10. राजस्थान में किस शहर में प्रतिवर्ष ब्रजभाषा पाटोत्सव समारोह आयोजित किया जाता है? उत्तर - नाथद्वारा में साहित्य मंडल संस्था द्वारा 11. भारत का सबसे बड़ा जिंक· संयंत्र कहाँ स्थित है? उत्तर- चंदेरिया चित्तौड़गढ़ म

राजस्थान समसामयिक घटनाचक्र -
Current Affairs


राजस्थान की साइक्लिस्ट पाना चौधरी को राष्ट्रीय खेलों में कांसा राजस्थान की अंतरराष्ट्रीय महिला साइक्लिस्ट पाना चौधरी ने रांची में चल रहे 34वें राष्ट्रीय खेलों में बुधवार 23 फरवरी को कांस्य पदक जीत लिया। पाना ने महिलाओं की 28 किमी रोड रेस व्यक्तिगत टाइम ट्रायल स्पर्धा में बाजी मारी। केरल ने इस स्पर्धा का स्वर्ण जीता और मणिपुर ने रजत पदक प्राप्त किया। पाना चौधरी दिल्ली कॉमनवेल्थ व ग्वांगझू एशियन गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी है। राजस्थान की झोली में दो कांस्य पदक और रांची में चल रहे 34वें राष्ट्रीय खेल में 24 फरवरी को राजस्थान की झोली में दो कांस्य पदक और आए। इन खेलों की जूडो प्रतियोगिता में पुरुषों के 81 किग्रा भार वर्ग में सुखविंदर ने तथा महिलाओं के 57 किग्रा भार वर्ग में गगनदीप कौर ने तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक प्राप्त किया। नेटबॉल में भी राजस्थान को कांस्य राजस्थान ने राष्ट्रीय खेलों में शुक्रवार 25 फरवरी को महिला नेटबॉल स्पर्धा का कांस्य पदक जीत लिया। प्ले ऑफ मुकाबले में राजस्थान की महिलाओं ने चंडीगढ़ को संघर्षपूर्ण मैच में 36-34 से हराया। राजस्थान की ओर से

राजस्थान सामान्य ज्ञान क्विज-
25.2.2011


1. महारावल उदय सिंह द्वितीय द्वारा निर्मित उदय बिलास महल कहाँ स्थित है? उत्तर - डूंगरपुर में 2. लगभग एक हजार वर्ष पुराना नागेश्वर पार्श्वनाथ जैन मंदिर राजस्थान में कहाँ है? उत्तर - झालावाड़ जिला मुख्यालय से 150 किमी दूर उन्हेल में 3. अरावली पर्वतमाला का सर्वोच्च चोटी का नाम क्या है? उत्तर - गुरु शिखर, माउंट आबू 1772 मीटर 4. पाली जिले में घाणेराव से 5 किमी दूर स्थित प्रसिद्ध जैन मंदिर का नाम क्या है? उत्तर - मुंछाला महावीर मंदिर 5. ताल छापर वन्य जीव अभयारण्य किस जिले में है? उत्तर - चुरु में 6. भरतपुर में ब्रज महोत्सव वर्ष 2011 में कब से कब तक मनाया गया? उत्तर - 2 से 4 फरवरी तक 7. डूंगरपुर जिले में स्थित बेणेश्वर में किस संत की प्रधान पीठ है? उत्तर - मावजी महाराज की 8. माउंट आबू में शीत महोत्सव किन तिथियों में आयोजित होता है? उत्तर - 29 से 31 दिसंबर 9. पर्यटन विभाग द्वारा कजली तीज का मेला किस शहर में लगाया जाता है? उत्तर - बूँदी में 10. राजस्थान में गणेशजी का मेला कहाँ का सर्वाधिक प्रसिद्ध है? उत्तर - रणथंभौर का 11. राजस्थान की प्रथम महिला विधायक क

राजस्थान के संगीत ग्रंथ

1. संगीत राज - महाराणा कुंभा 2. रसिक प्रिया { गीत गोविन्द पर टीका }- महाराणा कुंभा 3. अनूप संगीत विनोद - बीकानेर के महाराजा अनूप सिंह 4. अनूप संगीत रत्नाकर - पं. भावभट्ट 5. भाव मंजरी - पं. भावभट्ट 6. राग विवेक - पं. भावभट्ट 7. अनूप संगीत विलास - पं. भावभट्ट 8. संगीत अनूपांकुश - पं. भावभट्ट 9. अनूप राग सागर - पं. भावभट्ट 10. राग रत्नाकर - राधाकृष्ण 11. राग कल्पद्रुम - कृष्णानंद व्यास 12. राग मंजरी - पुण्डरीक विट्ठल 13. रागमाला - पुण्डरीक विट्ठल 14. मुरली प्रताप अनूप कुश - पं. भावभट्ट 15. राधा गोविन्द संगीत सार - सवाई प्रताप सिंह 16. श्रृंगारहार - आचार्य ब्रहस्पति

Rajasthan GK Quiz-24.2.2011
राजस्थान सामान्य ज्ञान क्विज- 24.2.2011

1. कर्नल जेम्स टॉड ने किस युद्ध को मेवाड़ का थर्मोपॉली कहा था? उत्तर - हल्दीघाटी युद्ध को 2. कर्नल जेम्स टॉड ने किस युद्ध को मेवाड़ का मेराथन कहा था? उत्तर - दिवेर युद्ध को 3. उस स्थान का नाम क्या है जहाँ महाराणा प्रताप का 19 जनवरी, 1597 को देहान्त हुआ था तथा जहाँ उनकी समाधि भी स्थित है? उत्तर - उदयपुर के पास चावण्ड गाँव में 4. महाराणा प्रताप व अकबर की सेना के सेनापति मानसिंह के बीच 21 जून, 1576 को प्रसिद्ध युद्ध कहाँ हुआ था? उत्तर - नाथद्वारा के निकट हल्दीघाटी में 5. सन् 1957 में स्थापित राजस्थान संगीत नाटक अकादमी कहाँ स्थित है? उत्तर - जोधपुर में 6. सन् 1957 में स्थापित राजस्थान ललित कला अकादमी कहाँ स्थित है? उत्तर - जयपुर में 7. भारत सरकार द्वारा 1986 में स्थापित पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र कहाँ स्थित है? उत्तर - उदयपुर में 8. सन् 1958 में स्थापित राजस्थान साहित्य अकादमी का मुख्यालय कहाँ है? उत्तर - उदयपुर में 9. बांकिया से मिलता जुलता वह कौनसा वाद्य है जिसे रण क्षेत्र में बजाया जाता है? उत्तर - भूँगल या भेरी 10. राजस्थान की किस महिला सा

हिंदुस्तान के आदिवासियों का महाकुंभ वेणेश्वर मेला

राष्ट्रीय जनजाति मेले की संज्ञा प्राप्त कर चुके आदिवासियों या जनजातियों के महाकुम्भ के नाम से विख्यात डूंगरपुर जिले के बेणेश्वर धाम में 14 से 18 फरवरी तक चले विशाल मेले के मुख्य दिन 18 फरवरी माघ पूर्णिमा के अवसर पर आस्था का ज्वार उमड़ा। "वागड़ प्रयाग" के नाम से विख्यात बेणेश्वर धाम पर माही, सोम व जाखम नदियों के पवित्र संगम पर माघ पूर्णिमा को गुजरात, महाराष्ट्र और राजस्थान के लाखों श्रद्धालुओं ने मेले में भाग लिया और पारंपरिक अनुष्ठानों को संपादित किया। ‘वनवासियों का महाकुम्भ’ कहा जाने वाले इस विशाल मेले में इस पवित्र अवसर पर हजारों आदिवासियों ने अपने मृत परिजनों की मुक्ति की कामना से आबूदर्रा स्थित संगम तीर्थ में पारंपरिक अनुष्ठानों के साथ परिजनों की स्मृति में करुणालाप करते हुए लाल या श्वेत वस्त्र ढकी अस्थियों भरी कुल्हड़ियों को अंतिम प्रणाम किया, गुरु से पूजा करवाई तथा परिजनों सहित कमर तक पानी में खड़े रह कर दक्षिण दिशा में मुँह करके अस्थियों का विसर्जन किया और दिवंगत परिजन के मोक्ष के निमित्त विधि-विधान के साथ त्रिपिण्डी श्राद्ध आदि उत्तर क्रियाएँ भी संपन्न की। आ

राजस्थान सामान्य ज्ञान क्विज -
23.2.2011


1. राजस्थान के किस वैज्ञानिक एवं शिक्षा शास्त्री को 1973 में पद्मविभूषण से सम्मानित किया गया? उत्तर- डॉ. दौलत सिंह कोठारी 2. सुश्री रीमा दत्ता किस खेल से संबंधित है? उत्तर- तैराकी 3. किशनगढ़ शैली की मशहूर प्राचीन कलाकृति ' बणी - ठणी ' के रचियता कौन थे? उत्तर- निहाल चंद 4. राजस्थान राज्य अभिलेखागार कहां स्थित है? उत्तर- बीकानेर में 5. राजस्थानी शोध संस्थान कहां स्थित है? उत्तर- जोधपुर में 6. अक्षत्रियपुर किसका प्राचीन नाम है? उत्तर- नागौर का 7. कच्छवाह वंश के किस व्यक्ति ने 1137 ई. में ढूँढाढ़ राज्य की स्थापना की? उत्तर- दुल्हाराय ने 8. राजस्थान में रॉक फॉस्फेट कहां पाया जाता है? उत्तर- उदयपुर में 9. राजस्थान का खेल नृत्य है? उत्तर- नेजा 10. "अचलदास खींची री वचनिका" पुस्तक के लेखक कौन थे? उत्तर- शिवदास 11. राजस्थान के किस जंगल में कालिदास द्वारा अभिज्ञान शाकुंतलम् नाटक की रचना किया जाना माना जाता है? उत्तर - पुष्कर में 12. राजस्थान का जलियांवाला बाग किस स्थान को कहते हैं? उत्तर - मानगढ़ बाँसवाड़ा को 13. रानी नाथावतजी द्वारा सन् 1699 में निर्मित सुंदर मेहराब से युक्त बड़े द्

राजस्थान सामान्य ज्ञान क्विज

1. अजमेर में उर्स कब से कब तक मनाया जाता है? उत्तर - इस्लाम माह रजब के पहले से छठे दिन तक 2. किस इमारत को परिवर्तित कर अजमेर में ढाई दिन का झोपड़ा बनाया गया था? उत्तर - एक संस्कृत कॉलेज को 3. असामान्य बंगाली छत और मेहराब से युक्त 'मूसी महारानी की छतरी' कहाँ स्थित है? उत्तर - अलवर में 4. अलवर जिले में स्थित कौनसा महल महाराजा जयसिंह ने ड्यूक ऑफ एडिनबरा के प्रवास के लिए बनाया था? उत्तर - सरिस्का महल 5. आदिवासियों के लिए पवित्र माना जाने वाला 'घोटिया आंबा का मेला' किस जिले में भरता है? उत्तर - बाँसवाड़ा में 6. ब्रज का कामवन किस जिले में है? उत्तर - भरतपुर में 7. बयाना का विजय गढ़ किला किसने बनवाया था? उत्तर - राजा बाणासुर ने 8. बीकानेर के संस्थापक राव बीका किसके पुत्र थे? उत्तर - जोधपुर के संस्थापक राव जोधा के 9. रागमाला और रासलीला के भित्ति चित्रों से युक्त प्रसिद्ध चित्रशाला किस शहर में है? उत्तर - बूँदी में 10. मेवाड़ का हरिद्वार किसे कहा जाता है? उत्तर - मातृकुंडिया को

राष्ट्रीय खेलों में राजस्थान -
सामान्य ज्ञान समसामयिकी

नेशनल गेम्स में राजस्थान को एथलेटिक्स में एक और स्वर्ण राजस्थान के एथलीटों का स्वर्ण पदक जीतने का सिलसिला सोमवार दिनांक 21 फरवरी को भी जारी रहा। महिला हैमर थ्रो स्पर्धा में राज्य की मंजूबाला ने स्वर्णिम सफलता हासिल की। उन्होंने 56.73 मीटर दूर गोला फेंका। केरल की अनिता अब्राहम ने 55.77 मीटर की दूरी के साथ रजत पदक जीता। उत्तर प्रदेश की गुंजन सिंह (54.97 मीटर) तीसरे स्थान पर रहीं। एथलेटिक्स में राजस्थान का यह दूसरा स्वर्ण पदक है। चूरू की बीए फाइनल की छात्रा मंजू के नाम जूनियर वर्ग (18 वर्ष) में 50.05 मीटर तथा 20 वर्ष आयु वर्ग में 52.56 मीटर का राष्ट्रीय रिकॉर्ड दर्ज है। ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी में भी उन्होंने 53.05 मीटर के साथ रिकॉर्ड बनाया था। राजस्थान विकास ने जीता डिस्कस थ्रो में स्वर्ण - डिस्कस थ्रोअर विकास पूनिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय खेल - 2011 में रविवार दिनांक 20.2.11 को स्वर्ण पदक जीता। चूरू जिले के विकास ने 53.47 मीटर डिस्कस फेंककर यह उपलब्धि हासिल की। साइक्लिंग में राजस्थान को काँस्य पदक- रांची में खेले जा रहे राष्ट्रीय खेलों की साइक्लिंग प्रतियोगिता में

राजस्थान सामान्य ज्ञान क्विज
21.2.2011

1. प्राचीनकाल में मेवाड़ किस जनपद का हिस्सा था? उत्तर - शिवि जनपद का 2. बीकानेर राज्य तथा जोधपुर का उत्तरी भाग किस नाम से जाना जाता था? उत्तर - जांगल देश 3. कोटा राज्य के प्रथम शासक कौन थे? उत्तर - राव माधो सिंह 4. 1569 ई. में बना प्राचीन शिवालय 'गेपरनाथ मंदिर' कहाँ स्थित है? उत्तर- कोटा से 22 किमी. दूर 5. किस किले को आयरन फोर्ट के रूप में भी जाना जाता है? उत्तर - लौहागढ़ भरतपुर 6. लोद्रवा के लोकप्रिय जैन मंदिर के लिए कौनसा जिला जाना जाता है? उत्तर - जैसलमेर 7. कई जानवरों और पक्षियों की कई प्रजातियों का घर 'गजनेर वन्य जीव अभ्यारण्य' किस जिले में है? उत्तर - बीकानेर में 8. किशन गढ़ शैली की चित्रकला किसके शासन काल में चरम उत्कर्ष पर पहुँची? उत्तर - राजा सावंत सिंह 9. राधा गोविन्द संगीत सार ग्रंथ के लेखक कौन है? उत्तर - सवाई प्रताप सिंह 10. राजस्थान में ज्येष्ठ मास की अमावस्या (बड़पूजनी अमावस्या) सीताबाड़ी का मेला कहाँ भरता है? उत्तर - कैलवाड़ा गाँव तहसील शाहबाद जिला बारां में

समसामयिक घटनाचक्र

स्वर्णनगरी जैसलमेर में बहुरंगी लोक सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ आयोजित हुआ मरू महोत्सव- राजस्थान पर्यटन निगम तथा जिला प्रशासन के तत्वावधान में विश्वविख्यात तीन दिवसीय मरू महोत्सव स्वर्णनगरी जैसलमेर में 16 फरवरी को प्रारंभ हुआ। >इसमें सर्वप्रथम शोभायात्रा निकाली गई जिसमें पारम्परिक वेशभूषा, आंचलिक संस्कृति, लोकजीवन, लोकवाद्यों, गीत-नृत्यों, मूमल-महेन्द्रा झांकियाँ शामिल थी। शोभायात्रा में शहनाई वादन, सजे-धजे ऊंटों पर सवार कलाकारों द्वारा बांकिया वादन व मशक वादन, मशहूर कलाकारों द्वारा कालबेलिया नृत्य, कच्छी घोड़ी नृत्य, गैर नृत्य, उत्तर-मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र के ख्याति प्राप्त कलाकारों द्वारा विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधि लोकनृत्यों की भावपूर्ण प्रस्तुति दी। शोभायात्रा में सजे-धजे ऊंटों पर सवार बी.एस.एफ.के जांबाजों के दल भी थे। >यहां वायुसेना के जांबाजों ने पैरा जंपिंग का प्रदर्शन कर पर्यटकों को हतप्रभ किया। >इस मरू मेले के पहले दिन आयोजित प्रतिष्ठापूर्ण मिस्टर डेजर्ट प्रतियोगिता का खिताब श्यामदेव कल्ला ने जीता तथा मिस मूमल दिव्या जंगा बनी। >दूसरे दिन दिनां

राजस्थान सामान्य ज्ञान क्विज -
20.2.11

1. ऊँट अनुसंधान के लिए प्रसिद्ध जोहड़बीड़ किस जिले में है? उत्तर - बीकानेर 2. राजस्थान राज्य क्रीड़ा संघ के वर्तमान अध्यक्ष कौन है? उत्तर - शिवचरण माली 3. विकलांगों के लिए चलाई जा रही छबड़ा परियोजना किस जिले में संचालित है? उत्तर - बारां में 4. सोने की सबसे महीन चैन बनाकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाले राजस्थानी का नाम क्या है? उत्तर - इकबाल सक्का 5. राजस्थान के किस व्यक्ति ने एक डोर में एक हजार पतंगे उड़ा कर रिकॉर्ड बनाया? उत्तर - अब्दुल मलिक 6. राजस्थान के किस शहर में इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय पतंग महोत्सव मनाया गया? उत्तर - उदयपुर में 7. जैन धर्म में इच्छा मृत्यु की परम्परा का क्या नाम है? उत्तर - संथारा लेना 8. राजस्थान के उदयपुर जिले में किसी आदिवासी की दुर्घटना, झगड़े, विवाद या अन्य कारण के मृत्यु हो जाने पर उसके परिवार द्वारा हर्जाना मांगने की प्रथा का क्या नाम है? उत्तर - मौताणा माँगना 9. विश्व में इस्पात किंग के नाम से विख्यात लक्ष्मी मित्तल का संबंध राजस्थान के किस जिले से है? उत्तर - चुरु से, राजगढ़ तहसील 10. देवीगढ़ पैलेस कहाँ स्थित है? उत

समसामयिक घटनाचक्र

पायका बास्केटबाल में राजस्थान को खिताब जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में सम्पन्न पंचायत युवा क्रीड़ा और खेल अभियान (पायका) की राष्ट्रीय ग्रामीण बास्केटबाल प्रतियोगिता में राजस्थान ने बालक वर्ग का खिताब अपने नाम कर लिया। दिनांक 18 फरवरी को खेले गए फाइनल में मेजबान राजस्थान ने गत उपविजेता पंजाब को 52-28 से हराया। राजस्थान के लिए महिपाल सिंह भाटी ने 23, प्रदीप सांखला ने 16 और अखिलेश ने 8 अंक अर्जित किए। राजस्थान के महिपाल सिंह भाटी और हरियाणा की भारती सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए। डॉ. महावीर गोलछा को सम्मान भारत के युवा वैज्ञानिक डॉ. महावीर गोलछा को असाध्य रोग अल्जाईमर रोग पर किए गए उनके शोध के लिए विश्व प्रतिष्ठित अल्जाईमर युवा वैज्ञानिक पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह सम्मान हाल ही में अमेरिका में हुई पांचवी ड्रग डिस्कवरी फॉर न्यूरो डी जेनरेशन अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में प्रदान किया गया। हर वर्ष यह पुरस्कार दुनिया भर के 25 युवा वैज्ञानिकों को अल्जाईमर रोग के बारे में शोध कार्य के लिए दिया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय पतंग महोत्सव में बड़ी संख्या में देश विदेशों के पतंगबाजों

प्राचीन राजस्थानी साहित्य ग्रंथ एवं उनके लेखक

1. पृथ्वीराज विजय - जयानक 2. कान्हड़दे प्रबंध - पद्मनाथ कर्ण 3. राव जैतसी रो पाछड़ी छन्द - बीठू सूजा नागरजोत 4. हम्मीर काव्य - नयन चन्द्र सूरि 5. प्रबंध चिन्तामणि - मेरूतुंग 6. पृथ्वीराज रासो - चन्दबरदाई 7. खुमाण रासो - जैन कवि दलपति विजय 8. प्रबंध कोष - राजेश्वर 9. राजवल्लभ - राणा कुंभा के शिल्पी मंडन 10. राजविनोद - सदाशिव भट्ट 11. एकलिंग महात्म्य - राणा कुंभा 12. वंश भास्कर - सूर्यमल्ल मिश्रण 13. ढोला मारु रा दूहा - कल्लोल 14. मोहता नैणसी री ख्यात - नैणसी 15. बेलि क्रिसन रुक्मणी री - कवि पृथ्वीराज राठौड़ 16. ढोला मारवाड़ री चड़पट्टी - कवि हरिराज 17. बीसलदेव रासो - नरपति नाल्ह 18. सुर्जन चरित्र - चन्द्रशेखर 19. अजितोदय- जगजीवन भट्ट 20. सूरज प्रकाश - करणीदान 21. सुंदर विलास - सुंदरदास 22. दयालदास री ख्यात - दयालदास 23. बांकीदास की बातां - बांकीदास

राजस्थान सामान्य ज्ञान क्विज - 18.2.11

1. राजस्थान के किस भाग को मत्स्य प्रदेश के नाम से जाना जाता है? उत्तर - अलवर व भरतपुर क्षेत्र 2. कांठल किसका प्राचीन नाम है? उत्तर - प्रतापगढ़ का 3. राजस्थान के किस शहर का प्राचीन नाम अजयमेरू था? उत्तर - अजमेर का 4. बकरी विकास एवं चारा परियोजना अजमेर में कहाँ संचालित हैं ? उत्तर - रामसर में 5. केन्द्रीय बकरी अनुसंधान केन्द्र (पश्चिमी क्षेत्र) कहाँ स्थित है? उत्तर - अविकानगर टौंक में 6. मेजा बाँध परियोजना किस नदी पर स्थित है? उत्तर - कोठारी नदी पर 7. राजस्थान के किन जिलों में एक भी नदी नहीं है? उत्तर - चुरू और बीकानेर में 8. राजस्थान की किस नदी को वन की आशा कहा जाता है? उत्तर - बनास को 9. भारत के वोलस्टोनाइट खनिज उत्पादन का कितने प्रतिशत भाग राजस्थान द्वारा उत्पादित किया जाता है? उत्तर - सौ प्रतिशत 10. राजस्थान में सर्वप्रथम स्थापित चीनी मिल का नाम क्या था? उत्तर - दी मेवाड़ शुगर मिल्स, भोपाल सागर, जिला चित्तौड़गढ़

समसामयिक घटनाचक्र तथ्य - Current Affairs facts Februar 2011

1. क्रिकेट वर्ल्ड कप - *- क्रिकेट वर्ल्ड कप 2011 का उद्घाटन रंगारंग कार्यक्रम के साथ ढाका के ऎतिहासिक बंगबंधु स्टेडियम में दिनांक 17 फरवरी को हुआ। * यह आयोजन 15 साल बाद भारतीय उपमहाद्वीप में हो रहा है। * बांग्लादेश का राष्ट्रगान 'आमार सोनार बंगला' है। * बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना है। * आई सी सी वर्ल्डकप 2011 में भाग लेने वाली टीमों की संख्या 14 है। * क्रिकेट वर्ल्डकप 2011 का शुभंकर नन्हा हाथी 'स्टंपी' है। * क्रिकेट वर्ल्डकप 2011 के उद्घाटन समारोह में शंकर महादेवन, एहसान और लॉय की तिकड़ी ने वर्ल्डकप के थीम सॉन्ग 'दे घुमा के' गाया। *- क्रिकेट वर्ल्ड कप में कुल 49 मैच होंगे । 2. अजमेर में सोने के भंडार मिले- अजमेर की पीसांगन तहसील से 10 किमी दूर रिछमालिया गांव में सोने के भंडार का पता चला है। वैज्ञानिकों के अनुसार यहां खनिज के प्रति 10 लाख में सोने के 3.36 कण हैं। वैज्ञानिक मिट्टी में सोने की इस मात्रा को आदर्श स्थिति मानते हैं। --> आमतौर पर सोना क्वार्ट्ज के साथ पाया जाता है। वैज्ञानिक भाषा में इसे ‘नेटिव-फॉर्म’ कहा ज

सामान्य ज्ञान क्विज - 17.2.2011

1. जयपुर में राजस्थान स्कूल ऑफ आर्ट की स्थापना 1866 में सवाई रामसिंह द्वारा किस नाम से की थी? उत्तर - 'मदरसा - ए - हुनरी' 2. राजस्थान के किस संगीतज्ञ ने गिटार में 14 तार जोडकर उसे 'मोहन वीणा' का रूप दिया था जो वीणा, सरोद व सितार का सम्मिश्रण है? उत्तर - पं. विश्वमोहन भट्ट ने 3. नाथद्वारा के किस संगीतविद को पद्म श्री से सम्मानित किया गया था? उत्तर - पुरुषोत्तम दास पखावजी को पखावज वादन के लिए 4. नाहरगढ की गैटोर छतरियां किस वंश से संबंधित है? उत्तर - कछवाह वंश से 5. सिसोदिया वंश की छतरियां कहाँ है? उत्तर - आयड, उदयपुर 6. नेहरखां की मीनार कहाँ स्थित है? उत्तर - कोटा में 7. इक मीनार मस्जिद किस किस जिले में स्थित है? उत्तर - जोधपुर में 8. आखातीज या अक्षय तृतीया किस दिन मनाई जाती है? उत्तर - वैशाख शुक्ल तृतीया को 9. जयपुर के प्रसिद्ध सिवारवादक पं. विश्वमोहन भट्ट 1994 में किस प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किए गए थे? उत्तर - ग्रैमी पुरस्कार से 10. केन्द्रीय मरु क्षेत्र अनुसंधान संस्थान कहाँ स्थित है? उत्तर - जोधपुर में

Major Festivals of Rajasthan - राजस्थान के प्रमुख पर्व एवं त्यौहार

1. बसंत पंचमी :- माघ शुक्ल 5 2. शीतला सप्तमी :- चैत्र कृष्ण सप्तमी 3. गणगौर :- चैत्र शुक्ल 3 व चतुर्थी 4. नवरात्रि :- चैत्र शुक्ल 1 से 9 एवं अश्विन शुक्ल 1 से 9 5. रामनवमी :- चैत्र शुक्ल 9 6. आखा तीज या अक्षय तृतीय :- वैशाख शुक्ल 3 7. हरियाली तीज :- श्रावण शुक्ल 3 8. रक्षाबंधन :- श्रावण पूर्णिमा 9. गोगा नवमी :- भाद्रपद कृष्ण 9 10. विजय दशमी :- अश्विन शुक्ल 10 11. दीपावली :- कार्तिक अमावस्या 12. होली :- फाल्गुन पूर्णिमा 13. महाशिवरात्रि :- फाल्गुन कृष्ण 14 14. रंग पंचमी :- चैत्र कृष्ण 5 15. दशामाता व्रत :- चैत्र कृष्ण 10 16. दुर्गाष्टमी :- चैत्र शुक्ल 8 17. महावीर जयंती :- चैत्र कृष्ण 13 18. हनुमान जयंती :- चैत्र पूर्णिमा 19. निर्जला एकादशी :- ज्येष्ठ शुक्ल 11 20. भड़ूली नवमी :- आषाढ़ शुक्ल 9 21. गुरु पूर्णिमा :- आषाढ़ शुक्ल 15 22. हरियाली अमावस्या :- श्रावण कृष्ण 30 23. कज्जली तीज या सातू तीज :- श्रावण शुक्ल 3 24. हल छठ या उब छठ :- भाद्रपद कृष्ण 6 25. जन्माष्टमी :- भाद्रपद कृष्ण 8 26. बछबारस या गौवत्स द्वादशी:- भ

सामान्य ज्ञान क्विज - 16.2.2011

1. विश्व की सबसे बड़ी सूर्य घड़ी कहाँ स्थित है? उत्तर : जयपुर के जंतर मंतर में 2. जयपुर नगर के नियोजित निर्माण के शिल्पकार कौन थे? उत्तर : विद्याधर 3. राजा महाराजा एवं जागीरदार पहले अपनी बेटी के विवाह में दहेज के साथ कुछ कुंवारी कन्याएं भी देते थे, इन्हें क्या कहा जाता था? उत्तर : डावरिया 4. राजस्थान की किस प्रसिद्ध कलाकृति को भारत की मोनालिसा भी कहा जाता है? उत्तर : बणी ठणी को 5. राजस्थान का खजुराहो कहा जाने वाला 'अंबिका देवी' मंदिर कहाँ स्थित है? उत्तर : गाँव जगत जिला उदयपुर में 6. भरतपुर संभाग में भरतपुर के अलावा कौन कौनसे जिले हैं? उत्तर : अलवर, करौली व धौलपुर 7. 34 वें राष्ट्रीय खेलों में महिलाओं की ट्रेप स्पर्धा में स्वर्ण जीतने वाली राजस्थान की प्रथम महिला खिलाड़ी कौन है? उत्तर : शगुन चौधरी 8. नौटंकी की उस महिला कलाकार का नाम क्या है जिन्हें पद्म श्री से सम्मानित किया जा चुका है तथा जो इस विधा की प्रथम महिला कलाकार भी है? उत्तर : गुलाब बाई 9. सस्ती लकड़ी के बने कई कपाट वाले मंदिर जैसी कलाकृतियों को क्या कहा जाता है जिन्हें भगवान या लोक देवता

सामान्य ज्ञान क्विज 15.2.2011

1. राजस्थान का कल्पवृक्ष किसे कहा जाता है? उत्तर : खेजडी को 2. किस लोक गायिका को राजस्थान की मरु कोकिला किसे कहा जाता है? उत्तर : गवरी देवी को 3. राजस्थान की प्रथम महिला पायलट का नाम क्या है? उत्तर : नम्रता भट्ट 4. टिहरी बाँध का निर्माण किस नदी पर किया जा रहा है? उत्तर : भागीरथी 5. राजस्थान में 2007 - 08 में किस जिले को तेंतीसवें जिले के रूप में बनाया गया? उत्तर : प्रतापगढ़ 6. गरबा किस राज्य का नृत्य है? उत्तर: गुजरात का 7. किस एथलीट को भारत का उड़न या फ्लाइंग सिख कहते हैं? उत्तर: मिल्खा सिंह 8. किस भारतीय राज्य की तट रेखा सबसे लम्बी है? उत्तर: आंध्र प्रदेश 9. सांख्य दर्शन के प्रतिपादक कौन थे? उत्तर: महर्षि कपिल मुनि 10. भारत में हरित क्रांति के जनक कौन थे? उत्तर: एम एस स्वामीनाथन् 11. एनाल्स एण्ड एन्टीक्यूटीज ऑफ राजस्थान के लेखक कौन थे? उत्तर : कर्नल जेम्स टॉड 12. सौर्यमंडल में मंगल एवं बृहस्पति ग्रहों के बीच पाए जाने वाले छोटे खगोलीय पिंड को क्या कहते हैं? उत्तर : छुद्र ग्रह 13. हमारे राष्ट्रीय चिह्न के नीचे आदर्श वाक्य क्या लिखा हुआ है?

राजस्थान के प्रमुख व्यक्तियों के उपनाम

1. राजस्थान की राधा : मीराबाई 2. मरू कोकिला : गवरी देवी 3. भारत की मोनालिसा : बनी ठनी 4. राजस्थान की जलपरी : रीमा दत्ता 5. राजस्थान का कबीर : दादूदयाल 6. राजपूताने का अबुल फजल : मुहणौत नैणसी 7. डिंगल का हैरॉस : पृथ्वीराज राठौड़ 8. हल्दीघाटी का शेर : महाराणा प्रताप 9. मेवाड़ का उद्धारक : राणा हम्मीर 10. पत्रकारिता का भीष्म पितामह : पं. झाब्बरमल शर्मा 11. मारवाड़ का प्रताप : राव चंद्रसेन 12. मेवाड़ का भीष्म पितामह : राणा चूड़ा 13. कलीयुग का कर्ण : राव लूणकरण 14. राजस्थान का गाँधी : गोकुल भाई भट्ट 15. आधुनिक राजस्थान का निर्माता : मोहन लाल सुखाड़िया 16. वागड़ का गांधी : भोगीलाल पंड्या 17. राजस्थान का आदिवासियों का मसीहा : मोतीलाल तेजावत 18. आधुनिक भारत का भागीरथ : महाराजा गंगा सिंह 19. गरीब नवाज : ख्वाजा मोइनुद्धीन चिश्ती 20. राजस्थान का नृसिंह : संत दुर्लभ जी 21. दा साहब : हरिभाऊ उपाध्याय 22. राजस्थान का लौहपुरुष : दामोदर व्यास 23. राजस्थान का लोक नायक : जयनारायण व्यास 24. शेर-ए-राजस्थान : जयनारायण व्यास 25. गाँधीजी का पाँच

राजस्थान के प्रमुख दर्शनीय स्थल-

1. हवामहल - जयपुर 2. जंतर मंतर - जयपुर 3. गलता जी - जयपुर 4. जसवंत थड़ा - जोधपुर 5. पटवों की हवेली - जैसलमेर 6. सालिम सिंह की हवेली - जैसलमेर 7. रामगढ़ की हवेलियां - जैसलमेर 8. नथमल की हवेली - जैसलमेर 9. चौरासी खंभों की छतरी - बूँदी 10. रानी जी की बावड़ी - बूँदी 12. क्षार बाग की छतरियाँ - बूँदी 13. स्वर्ण या सुनहरी कोठी - टौंक 14. विजय स्तम्भ - चित्तौड़ 15. कीर्ति स्तम्भ - चित्तौड़ 16. सूर्य मंदिर - झालावाड़ 17. ढाई दिन का झोंपड़ा - अजमेर 18. जल महल - जयपुर, डीग व उदयपुर 19. अरथूना के प्राचीन मंदिर - बाँसवाड़ा 20. भांडासर जैन मंदिर - बीकानेर 21. गैप सागर - डूंगरपुर 22. बिड़ला तारामंडल - जयपुर 23. कोलवी की गुफाएँ - झालावाड़ 24. उम्मेद भवन - जोधपुर 25. मंडोर - जोधपुर 26. भंड देवरा मंदिर - कोटा 27. सज्जनगढ़ - उदयपुर 28. आहड़ संग्रहालय - उदयपुर 29. हर्ष मंदिर - सीकर 30. द्वारकाधीश मंदिर - कांकरोली राजसमंद 31. आभानेरी मंदिर - दौसा 32. सच्चिया माता मंदिर - ओसियां जोधपुर 33. रानी पद्मनी महल - चित्तौड़गढ़ 34. सहेलियों की बाड़ी - उदयपुर

सामान्य ज्ञान क्विज- 14 फरवरी, 2011

1. राजस्थान में आठवीं सदी की प्रतिहार कला का अनुपम उदाहरण हर्षत माता का मंदिर कहाँ स्थित है? उत्तर : दौसा जिले के आभानेरी में 2. एच आई वी संक्रमित अभ्यर्थियों के पक्ष में सरकारी पद आरक्षित करने वाला भारत का प्रथम राज्य कौन सा है ? उत्तर : केरल 3. राजस्थान के श्रीलाल जोशी किस शैली की चित्रकला के कलाकार हैं? उत्तर : फड़ चित्रकारी 4. संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा वर्ष 2010 को किस वर्ष के रूप में मनाया गया? उत्तर: अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता वर्ष 5. संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा वर्ष 2011 को किस वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है? उत्तर: अंतर्राष्ट्रीय रसायन विज्ञान वर्ष 6. राजस्थान के अर्जुन पुरस्कार विजेता खिलाड़ी अजमेर सिंह किस खेल से संबंधित है? उत्तर : बास्केटबाल 7. भारत का वह महत्वपूर्ण वन्य जीव जिसे वर्ल्ड लाइफ फंड ने अपनी रिपोर्ट में सर्वाधिक खतरे में बताया है? उत्तर : बाघ 8. भारत में इस वर्ष राष्ट्रीय बालिका सप्ताह कब से कब तक मनाया गया? उत्तर : 24-30 जनवरी, 2011 9. राष्ट्रीय बालिका दिवस कब मनाया जाता है? उत्तर : 24 जनवरी को 10. राजस्थानी भाषा के प्रथम शब्

राजस्थान में 'तमाशा' लोक नाट्य

राजस्थान में तमाशा का प्रारंभ- तमाशा मूलतः महाराष्ट्र की नाट्य विधा है। राजस्थान के जयपुर में भी तमाशे की गौरवशाली परम्परा है। लगभग 300 वर्ष पूर्व यह लोकनाट्य महाराजा प्रतापसिंह के काल में प्रारंभ हुआ। इसके खिलाड़ी तमाशे को लेकर महाराष्ट्र से ही आए थे। इसे लाने व पोषित करने वाला महाराष्ट्र का भट्ट परिवार है। इस परिवार के लोगों ने ही तमाशा को जयपुर में थियेटर के रूप में शुरू किया तथा इसमें जयपुर ख्याल और ध्रुपद गायकी का समावेश किया। पं. बंशीधर भट्ट ने इस नाट्य में बहुत नाम कमाया, उन्हें राजस्थान में तमाशा थियेटर का जनक माना जाता है। इन्हें जयपुर राजघराने का भी संरक्षण प्राप्त था। यह परिवार आज भी विद्यमान हैं और परम्परागत विधि से आज भी तमाशा का लोक मंचन करता है।  उस्ताद परम्परा इस परिवार में उस्ताद परम्परा फूलजी भट्ट द्वारा स्थापित हुई। फूलजी भट्ट अपनी ध्रुपद गायकी के लिए प्रसिद्ध थे। आजकल गोपीकृष्ण भट्ट जो 'गोपीजी' के नाम से भी जाने जाते हैं, इस परम्परा के उस्ताद है। वे आज भी तमाशा का प्रतिवर्ष आयोजन करते हैं। इस परिवार में वासुदेव भट्ट रंगमंच व राजस्थानी और हिन्दी फ

सामान्य ज्ञान क्विज

1. राजस्थान के लोक नाट्य तुर्रा-कलंगी ख्याल में तुर्रा के प्रवर्तक कौन है? उत्तर : संत तुकनगीर 2. किस मुनि को भारत का प्रथम विधि-निर्माता माना जाता है? उत्तर: मनु को 3. किस नगर में ईसरलाट स्तम्भ स्थित है? उत्तर : जयपुर 4. उज्जैन का प्राचीन क्या नाम था? उत्तर: अवंतिका 5. रेड क्रास सोसायटी का मुख्यालय कहाँ स्थित है? उत्तर : जिनेवा (स्विटजरलैंड) में 6. बीकानेर में मंचित किए जाने वाले ख्याल को क्या कहते हैं? उत्तर : रम्मत 7. भारत की किस बैडमिन्टन खिलाडी को वर्ष अगस्त 2010 में राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों में सर्वोच्च माने जाने वाले राजीव गाँधी खेल-रत्न पुरस्कार प्रदान किया गया? उत्तर: साइना नेहवाल 8. प्रसिद्ध पुस्तक पंचतंत्र के रचयिता कौन थे? उत्तर : विष्णु शर्मा 9. अमरीका के प्रथम राष्ट्रपति कौन थे? उत्तर : जॉर्ज वाशिंगटन 10. दयानंद सरस्वती ने राजस्थान के किस शहर में प्रवास कर अपने प्रसिद्ध ग्रंथ 'सत्यार्थ प्रकाश' की हिन्दी में रचना की थी? उत्तर : उदयपुर में 11. किस स्थान पर जुलाई 2010 में 18 वीं अंतर्राष्ट्रीय एड्स कांफ्रेंस का आयोजन किया गया

राजस्थान में लोक नाट्य - 'स्वांग' एवं 'बहूरूपिया'

स्वांग- राजस्थान के लोकनाट्य रूपों में एक परम्परा 'स्वांग' की भी है। किसी रूप को अपने में आरोपित कर उसे प्रस्तुत करना ही स्वांग है। स्वांग में किसी रूप की प्रतिछाया रहती है। इस दृष्टि से स्वांग का अर्थ किसी विशेष, ऐतिहासिक, पौराणिक चरित्र या लोक समाज में प्रसिद्ध चरित्र या देवी देवता की नकल में मेकअप करना, उसी अनुसार वेशभूषा पहनना एवं उसी के अनुरूप अभिनय करना है। ये स्वांग असल की नकल होते हुए भी इतने जीवंत होते हैं कि ये असल होने का भ्रम देते हैं। कुछ जातियों और जनजाति के लोग तो स्वांग करने का पेशा अपनाए हुए हैं। यह एक ऐसी विधा है जिसे एक ही चरित्र सम्पन्न करता है। परन्तु आधुनिक प्रचार माध्यमों के विकसित हो जाने से यह लोकनाट्य रूप शहर से दूर गाँव की धरोहर रह गया है व इसे केवल शादियों और त्यौहार के अवसर पर ही दिखलाया जाता है। स्वांग के कुछ उदाहरण निम्नलिखित है - 1. होली के अवसर पर पूरे शेखावटी क्षेत्र में गींदड़ नाची जाती है जिसमें भी विविध स्वांग रचे जाते हैं। 2. होली के दूसरे दिन होली खेलने के साथ ही कई शहरों में लोग स्वांग धारण कर सवारी भी निकालते हैं जैसे उदयपुर

राजस्थान में नौटंकी लोक नाट्य

नौटंकी का शाब्दिक अर्थ है 'नाटक में अभिनय करना। जयशंकर प्रसाद नौटंकी को नाटक का अपभ्रंश मानते हैं। उनके अनुसार नौटंकी प्राचीन राग काव्य या गीतिकाव्य की ही स्मृति है। रामबाबू सक्सेना के अनुसार नौटंकी लोकगीतों और उर्दू कविता के मिश्रण से पनपी है। कालिका प्रसाद दीक्षित कुसुमाकर कहते हैं कि नौटंकी का जन्म संभवतः ग्यारहवीं सदी में हुआ और अमीर खुसरो द्वारा किए गए प्रयत्नों से इसे आगे बढ़ने का मौका मिला। नौटंकी का जन्म उत्तर प्रदेश में हुआ माना जाता है। राजस्थान में नौटंकी करौली, भरतपुर, धौलपुर, अलवर, गंगापुर सिटी तथा सवाई माधोपुर आदि क्षेत्रों में मंचित की जाती है। भरतपुर की लोक मंचीय कलाओं में नौटंकी का ग्रामीण जीवन में महत्वपूर्ण स्थान रहा है। भरतपुर में इसे हाथरस शैली में अधिक प्रस्तुत किया जाता है। नौटंकी पुरानी ख्याल शैली है जिसकी नाटकीयता एवं संवाद शैली संगीतात्मक है। भरतपुर, डीग तथा धौलपुर आदि में स्वर्णकार भूरीलाल, ठा. कल्याण सिंह, ठा. बद्रीसिंह, नत्थाराम, बाबूलाल हकीम आदि कई मण्डलियों द्वारा नौटंकी का खेल दिखाया जाता रहा है। इसकी प्रमुख विशेषताएँ निम्नलिखित है- (i) इस नाट्य मे

राजस्थान के लोकनाट्य - बीकानेर व जैसलमेर की रम्मते

'  रम्मत ' खेल को ही कहते हैं। ऐतिहासिक एवं पौराणिक आख्यानों पर रचित काव्य रचनाओं का मंचीय अभिनय की बीकानेर - जैसलमेर शैली को रम्मत के नाम से अभिहित किया गया है। बीकानेर की रम्मतों का अपना अलग ही रंग है। बीकानेर के अलावा रम्मतें पोकरण, फलौदी, जैसलमेर और आस-पड़ोस के क्षेत्र में खेली जाती हैं। ये कुचामन, चिड़ावा और शेखावटी के ख्यालों से भिन्न होती है। 100 वर्ष पूर्व बीकानेर क्षेत्र में होली एवं सावन आदि के अवसर पर होने वाली लोक काव्य प्रतियोगिताओं से ही इनका उद्भव हुआ है। कुछ लोक कवियों ने राजस्थान के सुविख्यात ऐतिहासिक एवं धार्मिक लोक - नायकों एवं महापुरुषों पर काव्य रचनाएँ की। इन्हीं रचनाओं को रंगमंच पर मंचित कर दिया गया। इन रम्मतों के रचयिताओं के नाम इस प्रकार हैं - (i) मनीराम व्यास (ii) सूआ महाराज (iii) फागू महाराज (iv) तुलसीराम (v) तेज कवि (जैसलमेरी) यहाँ यह उल्लेख कर देना आवश्यक है कि तेज कवि जैसलमेरी रंगमंच के क्रांतिकारी कार्यकर्ता थे। उन्होंने रंगमंच को क्रांतिकारी नेतृत्व प्रदान किया। उन्होंने अपनी रम्मत का अखाड़ा 'श्रीकृष्ण कम्पनी' के नाम से