Skip to main content

Posts

Showing posts with the label तरुण क्रांति पुरस्कार

तरूण क्रांति पुरस्कार-2011

उदयपुर के बीएन कॉलेज ग्राउंड में हुए समारोह में क्रांतिकारी राष्ट्रसंत जैन मुनि तरूण सागर के सानिध्य में 10 Aug 2011 को तरूण क्रांति मंच नई दिल्ली की ओर से प्रथम तरूण क्रांति पुरस्कार-2011 प्रदान किए गए जो निम्नांकित है- 1. प्रथम तरूण क्रांति साहित्य पुरस्कार-  प्रख्यात विचारक व लेखक गुलाब कोठारी (पत्रिका समूह के प्रधान सम्पादक) 2. तरूण क्रांति शाकाहार व जीवदया पुरस्कार-   पीपुल फॉर एनिमल की प्रमुख व सांसद मेनका गांधी 3. तरूण क्रांति जैन रोल मॉडल पुरस्कार-   कर्नाटक के प्रख्यात समाजसेवी पद्मभूषण डॉ. डी. वीरेन्द्र हेगड़े कोठारी, मेनका व हेगड़े को पुरस्कार स्वरूप 51-51 हजार रूपए नकद, सम्मान पत्र और अन्य उपाधियां प्रदान की गई। पुरस्कार प्राप्त करने वाली तीनों विभूतियों ने पुरस्कार राशि मेनका गांधी के माध्यम से उदयपुर की एनिमल एड ट्रस्ट को पशु-पक्षियों के कल्याण के लिए सहयोग के रूप में प्रदान की।