Skip to main content

Posts

Showing posts with the label संस्कृति मंत्रालय वर्षांत समीक्षा

Ministry of Culture Year End Review 2022 संस्कृति मंत्रालय वर्षांत समीक्षा 2022

आज़ादी का अमृत महोत्सव:   आज़ादी का अमृत महोत्सव (एकेएएम) भारत की आजादी के 75 वर्ष और यहां के लोगों, संस्कृति और उपलब्धियों के गौरवशाली इतिहास का जश्‍न मनाने और उसका स्‍मरण करने की भारत सरकार की एक पहल है। आजादी का अमृत महोत्सव की आधिकारिक यात्रा 12 मार्च 2021 को शुरू हुई, जिसने हमारी आजादी की 75वीं वर्षगांठ के लिए 75 सप्ताह की उलटी गिनती शुरू की और यह अगले वर्ष 15 अगस्त 2023 को समाप्त होगी। एकेएएम के पांच स्तंभ हैं-  स्वतंत्रता संग्राम,  75 वर्ष पर कल्‍पनाएं,  75 वर्ष पर उपलब्धियां,  75 वर्ष के कार्य और  75 वर्ष पर संकल्प। एकेएएम के तहत 136000 से अधिक कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं, जिनमें हर घर तिरंगा, वंदेभारतम, कलांजलि जैसे कई बड़े कार्यक्रम शामिल हैं। प्रधानमंत्री संग्रहालय का उद्घाटन: प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 14 अप्रैल, 2022 को 'प्रधानमंत्री संग्रहालय' का उद्घाटन किया। आज़ादी का अमृत महोत्सव जश्‍न के दौरान संग्रहालय का उद्घाटन किया गया, जो देश के प्रधानमंत्रियों के जीवन और योगदान के माध्यम से स्वतंत्रता के बाद भारत की कहानी बताता है। भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम की य