Skip to main content

Posts

Showing posts with the label games

ओलम्पिक में स्वर्ण जीत कर राजस्थान का नाम रोशन करने वाले को अब मिलेंगे तीन करोड़

राजस्थान सरकार का बड़ा निर्णय ओलम्पिक, एशियाई तथा कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक जीतने पर तीन से चार गुना तक बढ़ाई ईनामी राशि ओलम्पिक में स्वर्ण जीतने पर अब मिलेंगे तीन करोड़ जयपुर, 4 जनवरी। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने ओलम्पिक, एशियाई तथा राष्ट्रमंडल जैसे अंतर्राष्ट्रीय खेलों में पदक जीत कर राजस्थान का नाम रोशन करने वाले प्रदेश के खिलाड़ियों को दी जाने वाली ईनामी राशि में तीन से चार गुना तक बढ़ोतरी करने का महत्वपूर्ण निर्णय किया है। श्री गहलोत ने ओलम्पिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतने पर दी जानी वाली 75 लाख रूपये की राशि को बढ़ाकर 3 करोड़ रूपये, रजत पदक जीतने पर दी जाने वाली राशि को 50 लाख से बढ़ाकर 2 करोड़ रूपये तथा कांस्य पदक जीतने पर दी जाने वाली राशि को 30 लाख रूपये से बढ़ाकर एक करोड़ रूपये करने को मंजूरी दी है।  इसी प्रकार एशियन गेम्स तथा कॉमनवेल्थ खेलों में स्वर्ण पदक जीतने पर प्रदेश के खिलाड़ियों को दी जाने वाली राशि को 30 लाख से बढ़ाकर 1 करोड़ रूपये, रजत पदक जीतने पर ईनामी राशि 20 लाख से बढ़ाकर 60 लाख रूपये तथा कांस्य पदक जीतने पर दी जाने वाली राशि को 10 लाख रूपये से बढ़ाकर 30 लाख रूपये कर