राजस्थान में लोकसभा के प्रथम चुनाव की महत्वपूर्ण बातें -
- राजस्थान में प्रथम लोकसभा चुनाव 1952 में आयोजित हुए।
- पहले आम चुनाव में राजस्थान में 20 सीटों पर चुनाव हुए। इसके बाद 1952 में ही तथा 1954 में 4 सीटों पर उपचुनाव भी हुए थे।
- 1952 में हुए लोकसभा चुनाव में 50 प्रतिशत से अधिक मतदान अलवर व नागौर-पाली लोकसभा क्षेत्र में हुआ।
- प्रथम लोकसभा आम चुनाव में 70 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा।
- इसमें राज्य के 76 लाख 76 हजार 419 मतदाताओं में से 34 लाख 26 हजार 957 मतदाताओं अपने मत का प्रयोग किया।
- इस चुनाव में 36.45 प्रतिशत मतदान हुआ।
- सबसे ज्यादा अंतर से जोधपुर के निर्दलीय उम्मीदवार महाराजा हनवंत सिंह विजयी रहे। उन्हें 139833 वोट मिले जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के प्रत्याशी नूरी मोहम्मद यासीन को 38017 वोट मिले तथा वे 101816 वोट से जीते।
- पहले आम चुनाव में चुनाव अधिकारियों को भी फील्ड में जाने के लिए साइकिल और ऊंटगाडिय़ां मिली थी।
- चुनाव प्रचार में लाउडस्पीकरों का इस्तेमाल किया।
- इस चुनाव में कुल 20 सीटों का दलों का सीट संख्या अनुसार विवरण निम्न है -
कांग्रेस -9
रामराज्य परिषद् -3
कृषिकर लोक पार्टी - 1
जनसंघ - 1
निर्दलीय - 6
राजस्थान में लोकसभा के प्रथम चुनाव में निर्वाचित सदस्य
पहले आम चुनाव में राजस्थान में 20 सीटों पर चुनाव हुए। इसके बाद 1952 में ही तथा 1954 में 4 सीटों पर उपचुनाव भी हुए थे। लोकसभा की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार राजस्थान से लोकसभा के निम्नांकित सदस्य थे -
इस वेब पेज पर आने के लिए आपका हार्दिक धन्यवाद और आभार. (h) (h)
ReplyDeleteये आलेख आपको कैसा लगा ?
कृपया अपने कमेंट द्वारा अवगत कराएँ.