राजस्थान समसामयिक घटनाचक्र- Current Affairs
वर्ष-२०१२ के लिए ’अणुव्रत लेखक पुरस्कार‘ श्री ललित गर्ग को
’अणुव्रत
लेखक पुरस्कार‘ वर्ष-२०१२
के लिए लेखक, पत्रकार
एवं समाजसेवी श्री ललित गर्ग को प्रदत्त किया जायेगा। इस आशय की घोषणा आज
अणुव्रत महासमिति के अध्यक्ष श्री बाबूलाल गोलछा ने अणुव्रत अनुशास्ता
आचार्य श्री महाश्रमण के सान्निध्य में जसोल (राजस्थान) में आयोजित
भव्य समारोह में की। पुरस्कार के रूप में ५१,०००/- (इक्यावन हजार रुपए) की नकद राशि, प्रशस्ति पत्र एवं शॉल प्रदत्त की जाती है। श्री
गर्ग अणुव्रत पाक्षिक
के लगभग डेढ दशक तक संपादक रह चुके हैं एवं अणुव्रत लेखक मंच की स्थापना
के समय से सक्रिय रूप से जुडे रहे हैं। अणुव्रत आंदोलन की
गतिविधियों में उनका विगत तीन दशकों से निरन्तर
सहयोग प्राप्त हो रहा है। नई सोच एवं नए चिंतन के साथ उन्होंने अणुव्रत
के विचार-दर्शन को एक नया परिवेश दिया है। समस्याओं को देखने और उनके
समाधान प्रस्तुत करने में उन्होंने अणुव्रत के दर्शन को प्रभावी ढंग से
प्रस्तुत किया है। आचार्य श्री तुलसी, आचार्य श्री महाप्रज्ञ एवं वर्तमान में आचार्य
श्री महाश्रमण के
कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने में उनका विशिष्ट योगदान है। विदित हो
इससे पूर्व श्री गर्ग को पहला आचार्य श्री महाप्रज्ञ प्रतिभा पुरस्कार
प्रदत्त किया गया जिसके अंतर्गत एक लाख रुपये की नगद राशि व प्रशस्ति
पत्र दिया गया। इसके अलावा भी श्री गर्ग को अनेक पुरस्कार एवं सम्मान
प्राप्त हुए हैं। राजस्थान के प्रख्यात पत्रकार एवं स्वतंत्रता सेनानी
स्व. श्री रामस्वरूप गर्ग के कनिष्ठ पुत्र श्री
गर्ग वर्तमान में ’समृद्ध
सुखी परिवार‘ मासिक
पत्रिका के संपादक हैं एवं अनेक रचनात्मक एवं सृजनात्मक गतिविधियों के साथ जुडकर समाजसेवा के
क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान प्रदत्त कर रहे हैं। स्वर्गीय
हुकुमचंद सेठिया, जलगाँव
(महाराष्ट्र) की पुण्य स्मृति में प्रतिवर्ष दिये जाने वाले अणुव्रत
लेखक पुरस्कार से अब तक श्री धरमचंद चोपडा, डॉ. निजामुद्दीन, श्री राजेन्द्र अवस्थी, श्री राजेन्द्र शंकर भट्ट, डॉ. मूलचंद सेठिया, डॉ. के. के. रत्तू, डॉ. छगनलाल शास्त्री, श्री विश्वनाथ सचदेव, डॉ. नरेन्द्र शर्मा कुसुम, डॉ. आनंद प्रकाश त्रिपाठी, श्रीमती सुषमा जैन एवं प्रो. उदयभानू हंस
सम्मानित हो चुके हैं। श्री गर्ग को यह पुरस्कार शीघ्र ही
समारोहपूर्वक प्रदत्त किया जायेगा।
-->
राजस्थानी साहित्य अकादमी
पुरस्कारों की घोषणा
राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति अकादमी, बीकानेर ने वर्ष 2012-13 के लिए पुरस्कारों की घोषणा कर दी है।
1. इस वर्ष सूर्यमल्ल मीसण शिखर पुरस्कार
जैसलमेर के साहित्यकार डॉ. आईदान सिंह भाटी को उनकी
काव्य पुस्तक ‘आंख हियै रा हरियल सपना’ के लिए दिया गया
है। उन्हें 71 हजार रु. प्रदान किए जाएंगे।
2. “पद्य विधा का गणेशलाल व्यास उस्ताद
पुरस्कार” राजस्थानी साहित्यकार अजमेर निवासी विनोद सोमानी ‘हंस’ को उनकी पुस्तक ‘म्हैं अभिमन्यु’ के लिए दिया जाएगा। उन्हें 51 हजार रु. प्रदान किए जाएंगे।
3. शिवचंद भरतिया गद्य पुरस्कार जयपुर के डॉ. गोविंद शंकर शर्मा को उनकी पुस्तक ‘राजस्थानी भाषा शास्त्र’ के लिए दिया जाएगा। उन्हें भी 51 हजार रु. का पुरस्कार दिया जाएगा।
4. मुरलीधर व्यास राजस्थानी कथा साहित्यकार पुरस्कार के लिए बीकानेर के
कथाकार प्रमोद शर्मा की पुस्तक ‘राम जाण’ को चयनित किया गया है। उन्हें भी 51 हजार रु. का पुरस्कार दिया जाएगा।
5. लेखक की प्रथम प्रकाशित कृति के लिए दिए
जाने वाला सांवर दइया पैली पोथी पुरस्कार जोधपुर की कवयित्री किरण राजपुरोहित ‘नितिला’ को उनकी कृति ‘ज्यूं सैणी तितली’ के लिए मिलेगा। उन्हें 31 हजार रु. का पुरस्कार दिया जाएगा।
6. राजस्थानी बाल साहित्यकार पुरस्कार सलूम्बर (उदयपुर) की डॉ. विमला भंडारी
को उनकी बाल साहित्य की पुस्तक ‘अनमोल भेंट’ के लिए दिया जाएगा।
अकादमी के अध्यक्ष
श्याम महर्षि के अनुसार इन पुरस्कारों के अलावा इस वर्ष तीन नए पुरस्कारों के प्रस्ताव भी राज्य सरकार से
अनुमोदित हो गए हैं। उनके लिए भी शीघ्र आवेदन मांगे
जाएंगे। इस बार पुरस्कारों की राशि भी बढ़ाई गई है। अनुवाद के क्षेत्र में दिए जाने वाला बावजी चतुरसिंह अनुवाद पुरस्कार इस वर्ष अकादमी नियमों के तहत
उपयुक्त पुस्तक प्राप्त न होने के कारण घोषित नहीं किया गया है।
nice post
ReplyDelete