Skip to main content

Posts

राजस्थानी भाषा में दिए गए साहित्य अकादमी पुरस्कारों की सूची

साहित्य अकादमी स न् 1954 में अपनी स्थापना के समय से ही प्रतिवर्ष अपने द्वारा मान्यता प्रदत्त भारत की प्रमुख भाषाओं में से प्रत्येक में प्रकाशित सर्वोत्कृष्ट साहित्यिक कृति को पुरस्कार प्रदान करती है। पुरस्कार की स्थापना के समय पुरस्कार राशि 5,000/- रुपए थी, जो सन् 1983 में बढ़ाकर 10,000/- रुपए कर दी गई, फिर सन् 1988 में बढ़ाकर इसे 25,000/- रुपए कर दिया गया। सन् 2001 से यह राशि 40,000/- रुपए की गई थी। सन् 2003 से यह राशि 50,000/- रुपए की गई तथा सन् 2010 से यह राशि 1,00,000/- रुपए कर दी गई है। पहली बार ये पुरस्कार सन् 1955 में दिए गए। साहित्य अकादमी पुरस्कार एक साहित्यिक सम्मान है जो कुल 24 भाषाओं में की श्रेष्ठ कृतियों को प्रदान किया जाता हैं और राजस्थानी भाषा इनमें से एक भाषा हैं। जिसमें एक ताम्रपत्र के साथ नक़द राशि दी जाती है। नक़द राशि इस समय एक लाख रुपए हैं। साहित्य अकादमी द्वारा अनुवाद पुरस्कार, बाल साहित्य पुरस्कार एवं युवा लेखन पुरस्कार भी प्रतिवर्ष विभिन्न भारतीय भाषाओं में दिए जाते हैं, इन तीनों पुरस्कारों के अंतर्गत सम्मान राशि पचास हजार नियत है। राजस्थानी भाष

भारतीय मानव विज्ञान सर्वेक्षण पश्चिमी क्षेत्रीय केंद्र Western Regional Centre of Anthropological Survey of India

भारतीय मानव विज्ञान सर्वेक्षण पश्चिमी क्षेत्रीय केंद्र ''भारतीय मानव विज्ञान सर्वेक्षण पश्चिमी क्षेत्रीय केंद्र'' सितंबर 1975 में राजस्थान में डॉ. आरएस मान के गतिशील नेतृत्व में उदयपुर में स्थापित किया गया था, जो कि पश्चिमी भारत (विशेष रूप से राजस्थान और गुजरात के राज्यों) में मानवशास्त्रीय अध्ययन की आवश्यकता को पूरा करने के लिए है, जिनमें पर्याप्त आदिवासी आबादी हैं। इसका कार्यालय, जो शहर के बीचों-बीच एक किराए की इमारत में शुरू हुआ था, वर्ष 2006 में उदयपुर के प्रताप नगर में स्वयं के परिसर में स्थानांतरित हो गया, जो डीएनए लैब, जोनल एंथ्रोपोलॉजिकल म्यूज़ियम, लाइब्रेरी, सेंट्रल रिहैबरीटरी, कार्यालय भवन के अलावा गेस्ट हाउस जैसी नई सुविधाओं से युक्त है। वर्तमान में इस क्षेत्रीय केंद्र में कर्मचारियों की स्वीकृत संख्या 52 है, जिनमें से 30 वैज्ञानिक और तकनीकी जबकि 22 मंत्रालयिक कर्मचारी हैं। इस क्षेत्रीय केंद्र का अधिकार क्षेत्र राजस्थान, गुजरात और केंद्र शासित प्रदेशों दमन-दीव और दादर नगर हवेली तक फैला हुआ है। पश्चिमी क्षेत्रीय केंद्र की स्थापना जातियों, जनजातियों

स्वतंत्रता संग्राम में राजस्थान के संगठन - परीक्षा उपयोगी 100 महत्वपूर्ण प्रश्नों की प्रश्नोत्तरी

Rajasthan Gk Online Test 1. स्वाधीनता आंदोलन के दौरान किस संस्था की स्थापना दिल्ली के चांदनी चौक स्थित मारवाड़ी पुस्तकालय में हुई थी? उत्तर - राजपूताना मध्य भारत सभा 2. राजपूताना मध्य भारत सभा नाम की एक राजनीतिक संस्था की स्थापना कब की गई? उत्तर - 1918 में 3. राजपूताना मध्य भारत सभा का प्रथम अधिवेशन किसकी अध्यक्षता में आयोजित किया गया था? उत्तर - महामहोपाध्याय पंडित गिरधर शर्मा 4. राजपूताना मध्य भारत सभा का मुख्य उद्देश्य क्या था? उत्तर -रियासतों में उत्तरदायी सरकार की स्थापना करना तथा रियासत के लोगों को कांग्रेस का सदस्य बनाना 5. राजपूताना मध्य भारत सभा का संस्था का मुख्य कार्यालय कहाँ रखा गया? उत्तर - कानपुर में 6. राजपूताना मध्य भारत सभा का संस्था का मुख्य कार्यालय कानपुर में क्यों रखा गया? उत्तर - क्योंकि कानपुर उत्तरी भारत में मारवाड़ी पूंजीपतियों और मजदूरों का सबसे बड़ा केंद्र था 7. राजपूताना मध्य भारत सभा का प्रथम अध्यक्ष किसे बनाया गया? उत्तर - सेठ जमनालाल बजाज को 8. राजपूताना मध्य भारत सभा का प्रथम उपाध्यक्ष किसे बनाया गया? उत्तर -गणेश शंकर विद्यार्थी को 9. राजपूताना मध्