Skip to main content

Posts

परीक्षा मार्गदर्शन क्विज -

परीक्षा मार्गदर्शन प्रश्नोत्तरी- 1. राजस्थान का जिब्राल्टर दुर्ग किसे कहा जाता है? (अ) लोहागढ़ को (ब) तारागढ़ (अजयमेरु) को (स) तिमनगढ़ को (द) चित्तौड़गढ़ को उत्तर- ब 2. बछबारस त्यौहार किस दिन मनाया जाता है? (अ) चैत्र कृष्णा एकादशी को (ब) भाद्रपद शुक्ल द्वादशी को (स) भाद्रपद कृष्णा द्वादशी को (द) आश्विन कृष्णा द्वादशी को उत्तर- स 3. किस दुर्ग के बारे में अबुल फजल ने कहा था- "यह दुर्ग पहाडियों के बीच है, इसीलिए कहते हैं कि बाकि दुर्ग तो नंगे है किन्तु यह बख्तरबंद किला है? (अ) लोहागढ़ (ब) तारागढ़ (अजयमेरु) (स) रणथम्भौर (द) चित्तौड़गढ़ उत्तर- स 4. बाबू महाराज का मेला कहाँ भरता है? (अ) अलवर (ब) धौलपुर (स) अजमेर (द) चित्तौड़गढ़ उत्तर- ब 5. पिंजारा क्या है? (अ) पालकी उठाने वाली जाति (ब) एक वाद्य यंत्र (स) विवाह की एक रस्म (द) रुई धुनने वाली एक जाति उत्तर- द 6. प्रसिद्ध व्यक्तित्व अतुल कनक है? (अ) न्यायविद (ब) राजस्थानी साहित्यकार (स) लोक नर्तक (द) लोक गायक उत्तर- ब 7. प्रसिद्ध व्यक्तित्व अल्लाहजिलाई बाई सम्बंधित है? (अ) ब्लू पॉटरी से (ब) राजस्थानी साहित्य से (स) लोक नृत्य से (द) लोक गायन से

श्री घुश्मेश्वर द्धादशवां ज्योतिर्लिंग शिवालय शिवाड़

सवाईमाधोपुर जिले के शिवाड़ नामक स्थान पर स्थित शिवालय को द्वादश ज्योतिर्लिंगों में एक श्री घुश्मेश्वर द्धादशवां ज्योतिर्लिंग माना जाता है। इस ज्योतिर्लिंग को भगवान शंकर के निवास के रूप में द्धादशवां एवं अंतिम ज्योतिर्लिंग मानने पर हालाँकि कुछ विवाद है किन्तु यहाँ के लोगों के पास इसके पक्ष में कई प्रमाण भी है जिनसे वे इसे 12 ज्योतिर्लिंग सिद्ध करते हैं। यह शिवालय राज्य के सवाई माधोपुर जिले के ग्राम शिवाड़ में देवगिरि पहाड़ के अंचल में स्थित है, जो जयपुर से मात्र 100 किलोमीटर दूर नेशनल हाईवे सं.12 पर बरोनी से 21 किलोमीटर दूर स्थित है। यह जयपुर कोटा रेलमार्ग पर ईसरदा रेल्वे स्टेशन से 3 किलोमीटर दूर स्थित है।  घुश्मेश्वर द्धादशवां ज्योतिर्लिंग का यह पवित्र मंदिर कई वर्षो पुराना है। वर्षभर में लाखों लोग यहाँ आते है। देवगिरी पर्वत पर बना घुश्मेश्वर उद्यान रात के समय लाइटिंग में अदभुत छटा बिखेरता हैं। श्रद्धालुओं की मण्डली शिवरात्रि  [फाल्गुन महीने (फरवरी- मार्च)] एवं श्रावण मास के दौरान बहुत ही रंगीन नजर आती है। भगवान शिव के बहारवें (द्धादशवें) ज्योतिर्लिंग के स्थान के बारे में पिछले वर्

Rajasthan Current Affairs- अरविन्द पानगड़िया बने नए नीति आयोग के उपाध्यक्ष बने-

अरविन्द पानगड़िया बने नए नीति आयोग के उपाध्यक्ष बने - केन्द्र सरकार ने जाने माने अर्थशास्त्री अरविंद पानगड़िया को नवगठित नीति आयोग का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से सोमवार 3 जनवरी 2015 को यह घोषणा की गई। सरकार ने योजना आयोग की जगह नीति आयोग का पिछले सप्ताह की गठन किया था। नीति आयोग के पहले उपाध्यक्ष बनाए गए पानगड़िया मूलत राजस्थान के जयपुर निवासी हैं। उपाध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति हो जाने के बाद इसी सप्ताह से आयोग कामकाज शुरू कर देगा। इससे पूर्व गुरूवार को योजना आयोग को नीति आयोग का नाम दिया गया है। नीति आयोग के अध्यक्ष प्रधानमंत्री होंगे होगी और इसकी संचालन परिषद में सभी राज्यों के मुख्यमंत्री और उपराज्यपाल इसके सदस्य होंगे। आयोग के सदस्य निम्नानुसार है- पूर्णकालिक सदस्य- 1. अर्थशास्त्री विवेक देबराय 2. रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन डीआरडीओ के पूर्व सचिव डॉ. वी. के. सारस्वत पदेन सदस्य- 1. केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह 2. केंद्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली (पदेन सदस्य) 3. रेल मंत्री सुरेश प्रभु 4. कृषि मंत्री राधा मोह