Skip to main content

Posts

राजस्थान में गौ-वंश :-

राजस्थान में गौ-वंश राजस्थान के पशुपालन के क्षेत्र में गाय का स्थान अत्यंत महत्वपूर्ण है। राजस्थान की अर्थव्यवस्था में गौधन का महत्वपूर्ण स्थान है।  भारत की समस्त गौ वंश का लगभग  8 प्रतिशत भाग  राजस्थान में पाया जाता है। गौ वंश संख्या में भारत में  प्रथम स्थान उत्तरप्रदेश  का है। राजस्थान राज्य का भारत में गौ-वंश संख्या में  सातवाँ स्थान  है। राज्य में कुल पशु-सम्पदा में गौ-वंश प्रतिशत  22.8 %  है। संख्या में बकरी के पश्चात् गौवंश का स्थान  दूसरा  है। राजस्थान में  अधिकतम गौवंश  उदयपुर जिले में हैं जबकि  न्यूनतम  धौलपुर में हैं। गौशाला विकास कार्यक्रम की राज्य में शीर्ष संस्था राजस्थान गौशाला पिजंरापोल संघ, जयपुर है। बस्सी (जयपुर) में गौवंश संवर्धन फार्म स्थापित किया गया है। राज्य गौ सेवा आयोग, जयपुर की स्थापना 23 मार्च 1951 को की गई थी। गौ-संवर्धन के लिए दौसा व कोड़मदेसर (बीकानेर) में गौ सदन स्थापित किए गए हैं। राज्य में पशुगणना 2012 के अनुसार कुल गौधन संख्या 1,33,24,462 या लगभग 133.2 लाख (13.32 मिलियन) है।  अन्तर पशुगणना अवधि (2007-2012) के दौरान गौधन की संख्या में 9.94% की व

बैराठ की सभ्यता-

बैराठ राजस्थान की राजधानी जयपुर से लगभग 85 किलोमीटर दूर स्थित है। प्राचीन ग्रंथों में इसका नाम विराटपुर मिलता है। यह प्राचीन मत्स्य प्रदेश की राजधानी था।  बैराठ का क्षेत्र लगभग 8 किमी लंबाई तथा 5 किमी चौड़ाई में फैला है। यह आसपास में पहाड़ियो से घिरा है। कस्बे के चारों ओर टीले ही टीले हैं। इन टीलों में पुरातत्व की दृष्टि से बीजक की पहाड़ी, भोमजी की डूंगरी तथा महादेव जी की डूंगरी अधिक महत्वपूर्ण है। यह स्थान मौर्यकालीन तथा उसके पीछे के काल के अवशेष का प्रतीक है, किंतु खुदाई से प्राप्त सामग्री से यह अनुमान लगाया जाता है कि यह क्षेत्र सिंधु घाटी सभ्यता के प्रागैतिहासिक काल का समकालीन है।   वैसे यहां पर मौर्यकालीन अवशेषों के अलावा मध्यकालीन अवशेष भी मिले हैं। यहाँ की बीजक डूँगरी से कैप्टन बर्ट ने अशोक का ‘भाब्रू शिलालेख’ खोजा था। इनके अतिरिक्त यहाँ से बौद्ध स्तूप, बौद्ध मंदिर (गोल मंदिर) और अशोक स्तंभ के साक्ष्य मिले हैं। ये सभी अवशेष मौर्ययुगीन हैं। ऐसा माना जाता है कि हूण आक्रान्ता मिहिरकुल

साहित्य का नोबेल पुरस्कार एलीस मुनरो को

कनाडा की एलीस मुनरो को नोबेल साहित्य पुरस्कार देने की घोषणा की गई। उन्हें यह पुरस्कार मानवीय परिस्थितियों की कमजोरियों पर आधारित लघु कथाओं के लिए प्राप्त हुआ। पुरस्कार पाने वाली एलीस सिर्फ 13वीं महिला हैं। मुनरो यह प्रतिष्ठित सम्मान पाने वाली पहली कनाडाई नागरिक हैं। स्वीडिश अकादमी ने एलीस (82 वर्ष) को समकालीन लघु कहानी का मास्टर बताकर सम्मानित किया। अकादमी ने उनकी प्रशंसा करते हुए कहा कि उनकी कहानियों की पृष्ठभूमि छोटे शहरों के माहौल में होती है जहां सामाजिक स्वीकार्य अस्तित्व के लिए संघर्ष के कारण अक्सर रिश्तों में तनाव और नैतिक विवाद होता है। वर्ष 1901 में शुरू हुए नोबेल साहित्य पुरस्कार से सम्मानित होने वाली एलीस सिर्फ 13वीं महिला हैं। एलीस को 10 दिसंबर को स्टाकहोम में एक औपचारिक समारोह में 12.4 लाख डालर की राशि और पुरस्कार दिया जाएगा।

राजस्थान में प्रजामण्डल आन्दोलन

  राजस्थान की रियासतों में प्रजामण्डलों के नेतृत्व में उत्तरदायी शासन की स्थापना के लिए नेताओं को कठोर संघर्ष करना पड़ा। यातनाएँ झेलनी पड़ी। कारावास में रहना पड़ा। उनके परिवारों को भारी संकट का सामना करना पड़ा। यहाँ तक कि अपने जीवन को भी दाव पर लगाना पड़ा। प्रजामण्डलों के मार्गदर्शन में ही राजस्थान की विभिन्न रियासतों में राष्ट्रीय आन्दोलन की हलचल हुई। दुर्भाग्य की बात यह रही कि राजस्थान की जनता को तीन शक्तियों यथा-राजा, ठिकानेदार और ब्रिटिश सरकार का सामना करना पड़ा। ये तीनों शक्तियाँ मिलकर जनता के संघर्ष का दमन करती रहीं। परन्तु राजस्थान की रियासतों में होने वाले आन्दोलनों ने यह प्रमाणित कर दिया कि इन राज्यों की जनता भी ब्रिटिश भारत की जनता के साथ कन्धा मिलाकर भारत को स्वतन्त्र कराना चाहती है। जयपुर में प्रजामण्डल का नेतृत्व जमनालाल बजाज, हीरालाल शास्त्री जैसे दिग्गज नेताओं ने किया जबकि जोधपुर में जयनारायण व्यास के मार्गदर्शन में उत्तरदायी