Skip to main content

Posts

सुपर लग्जरी ट्रेन ''रॉयल राजस्थान ऑन व्हील्स"

पैलेस ऑन व्हील्स की तर्ज पर तीन वर्षो पूर्व सन् 2008 में सुपर लग्जरी ट्रेन ''रॉयल राजस्थान ऑन व्हील्स" शुरू की गई थी। यह शाही रेलगाड़ी 2 अक्टूबर को सायंकाल नई दिल्ली के सफदरजंग रेल्वे स्टेशन से 50 पर्यटकों के साथ इस पर्यटन सत्र 2011 की अपनी प्रथम व्यावसायिक यात्रा के लिए रवाना हुई। राजस्थान पर्यटन विकास निगम (आर.टी.डी.सी.) के अनुसार 'रॉयल राजथान ऑन व्हील्स' नामक इस रेलगाड़ी में 13 डिब्बे है जिनके नाम राजस्थान के प्रसिद्ध स्मारकों एवं महलों के नाम पर हवामहल, चन्द्रमहल, सूर्यमहल, मोती महल, सुख महल, जल महल, पद्मिनी महल, किशोरी महल, फूल महल, जोगी महल, कुंभा पेलेस, उम्मेद पेलेस एवं लालगढ़ पेलेस रखे गए हैं जबकि इस शाही ट्रेन में विशिष्ट रूप से निर्मित सुपर डीलक्स कोच को ताजमहल नाम दिया गया है। रॉयल राजस्थान ऑन व्हील्स में एक लग्जरी सूट भी है। इसी प्रकार प्रत्येक सेलून का नाम भी बहुमूल्य रत्नों पर रूबी, सपर एवं पर्ल रखे गए है। इस ट्रेन में दो आलीशान रेस्तरां-लांज भी है जिनके नाम 'शीश महल' एवं 'स्वर्ण महल' है। जिनमें विभिन्न तरह के हिन्दुस्तानी अन्य जायको के

राजस्थान समसामयिक घटनाचक्र

राज्य को आवंटित कोल ब्लॉक्स को जल्द ही मिलेगी पर्यावरणीय स्वीकृति राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम को छत्तीसगढ़ में ‘पारसा ईस्ट व केंते बेसन‘ कोल ब्लॉक्स आवंटित हुए थे, जिनको केन्द्र सरकार से पर्यावरणीय स्वीकृति मिलना निश्चित हो गया है। इन ब्लॉक्स के लिए पहले चरण की वन विभाग की स्वीकृति इस वर्ष की जुलाई में ही प्राप्त हो चुकी है। प्रदेश के ऊर्जा मंत्रालय के अनुसार हाल ही में नागपुर में संपन्न केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय की ’एक्सपर्ट अप्रेजल (ई.ए.सी.) की बैठक में इन ब्लॉक्स के लिए पर्यावरणीय स्वीकृति देने पर सहमति जताई है। इस पर्यावरण स्वीकृति मिलने के साथ ही अगले 10 से 12 माह में इन ब्लॉक्स से राज्य की विद्युत परियोजनाओं के लिए कोयला प्राप्त होने लगेगा। जोधपुर एयर बेस में तैनात होंगे सुपरसोनिक विमान सुखोई-30 भारत के अग्रिम पंक्ति के पहले सुपरसोनिक विमान सुखोई-30 की एक स्क्वॉड्रन जोधपुर एयरबेस पर एक अक्टूबर से तैनात की जा रही है। इसके साथ ही जोधपुर पश्चिम सीमा पर लड़ाकू विमान सुखोई की तैनाती वाला पहला एयरबेस हो जाएगा। सुखोई अभी बरेली, सिकंदराबाद और आसाम के तेजपुर में तैन

प्रसिद्ध नृत्यांगना गुलाबो अब टीवी शो बिग बॉस में

टेलीविजन के प्रसिद्ध रियलिटी शो 'बिग बॉस' में इस बार राजस्थानी रंग भी बिखरने लगे हैं। दिनांक 2 अक्टूबर से प्रारंभ हुए बिग बॉस-5 में प्रदेश की अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कालबेलिया नृत्यांगना गुलाबो सपेरा व जयपुर की लोकप्रिय टीवी अदाकारा जूही परमार (कुमकुम धारावाहिक की नायिका) मेहमान के रूप में शामिल हो गए हैं। अपने नृत्य से देश-विदेश में धूम मचा चुकी गुलाबो इस शो में परंपरागत कालबेलिया के राजस्थानी गेटअप में नजर आई। गुलाबो ने इस शो के ऑफर पर पहले तो मना कर दिया लेकिन फिर परिवार के समझाने पर शो में जाने को तैयार हो गई। वे अपने साथ परिवार के फोटो ले गई हैं। बदले फॉर्मेट में बिग बॉस-5 में शक्ति कपूर, पूजा बेदी, सोनाली नागरानी, निहिता बिस्वास, श्रद्धा शर्मा,रागेश्वरी, सोनिका कालीरमन, लक्ष्मी त्रिपाठी, पूजा मिश्रा, मनदीप, विदा समादाजई और महक चहल अन्य मेहमान हैं।

राजस्थान के विजयदान देथा साहित्य के नोबेल के लिए नामित

इस वर्ष के साहित्य के क्षेत्र में मिलने वाले नोबेल के लिए देश के दो साहित्यकार भी दौड़ में हैं। इनमें एक हैं राजस्थान के विजयदान देथा हैं तथा दूसरे साहित्यकार के. सच्चिदानंद है। विजयदान देथा विज्जी के नाम से प्रदेश भर में लोकप्रिय है तथा उत्कृष्ट लेखन के कारण उन्हें "राजस्थान का शेक्सपीयर" भी कहा जाता है। उनकी कहानियों की प्रसिद्ध पुस्तक "बातां री फुलवारी" के 14 खंड प्रकाशित हो चुके हैं। देथा की कई कहानियों और उपन्यासों पर कई नाटक और फिल्में भी बन चुकी हैं। इनमें हबीब तनवीर द्वारा निर्देशित नाटक "चरणदास चोर" और अमोल पालेकर के द्वारा बनाई गई फिल्म "पहेली" प्रमुख है। पहेली को भारत की ओर से ऑस्कर में भी भेजा गया था। 85 वर्षीय वयोवृद्ध साहित्यकार विज्जी वर्तमान में जोधपुर के बोरून्दा में रह रहे हैं। श्री देथा को पद्मश्री सम्मान, साहित्य अकादमी पुरस्कार आदि कई सम्मान से नवाजा जा चुका है।

राजस्थान सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी - 1 अक्टूबर 2011

1. गवरी लोक नाट्य के अवसान को क्या कहा जाता है? उत्तर- वळावन 2. खेत को जोतने से पहले काँटे व झाड़ियों को हटा कर खेत को साफ करने की प्रक्रिया क्या कहलाती है? उत्तर- सूंड 3. विवाह से पूर्व वर या वधू तथा उसके मित्रों को गाँव या मोहल्ले के लोग अपने घर में आमंत्रित करके भोज देते हैं। यह प्रथा क्या कहलाती है? उत्तर- बिन्दोला प्रथा 4. विवाह के एक दिन पूर्व वर को गांव-मुहल्ले में घुमाए जाने की प्रथा क्या कहलाती है? उत्तर- बिंदोली 5. बहन के पुत्र या पुत्री के विवाह के अवसर पर भाई द्वारा बहन-बहनोई को वस्त्र व आभूषण तथा उसके परिजनों को साड़ी पगड़ी आदि दिए जाने की प्रथा को क्या कहते हैं? उत्तर- मायरा 6. दहेज को राजस्थान में क्या कहा जाता है? उत्तर- डायचा 7. विवाह से पूर्व वर या वधू को हल्दी व बेसन के उबटन लगाने की प्रथा को क्या कहते हैं? उत्तर- पीठी करना 8. विवाह के अवसर पर वधू पक्ष द्वारा वर पक्ष का स्वागत करने की प्रथा को क्या कहते हैं? उत्तर- सामेला 9. किस त्यौहार पर सुहागिने ऐवात (सुहाग) की सामग्री अन्य स्त्रियों को भेंट करती है? उत्तर- मकर संक्रांति को 10. नान

राजस्थान सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी - 28 सितंबर 2011

1. राजस्थान में किस त्यौहार पर महिलाएँ नर बछड़े वाली दुधारू गाय की पूजा करती है, बिना कटी सब्जी व मक्का की रोटी खाती है तथा गाय का दूध काम में नहीं लेती है? उत्तर- वत्स द्वादशी या बच्छ बारस को 2. राजस्थान में खेतों में सिंचाई करने की प्रक्रिया को कहते हैं? उत्तर- पाणत करना 3. राजस्थान में बंधुआ मजदूरी प्रथा का अन्य नाम क्या है? उत्तर- सागड़ी प्रथा 4. राजस्थान में सती प्रथा को सर्वप्रथम किस रियासत में गैर कानूनी घोषित किया था? उत्तर- बूँदी में 5. राजस्थान में साझा द्वारा खेती की प्रथा में कोई व्यक्ति दूसरे व्यक्ति की जमीन पर खेती करता है जिसमें उसे उपज का आधा या निश्चित हिस्सा मिलता है। इस प्रकार खेती करने वाले व्यक्ति को क्या कहते हैं? उत्तर- सिजारी 6. किस प्रथा को सहगमन या अन्वारोहण भी कहा जाता था? उत्तर- सती प्रथा को 7. किसी व्यक्ति की मृत्यु पर इसके 11 वें या 12 वें पर दिए जाने वाले भोज को क्या कहते हैं? उत्तर- मौसर 8. विवाह के दूसरे दिन दिए जाने वाले सामूहिक प्रीतिभोज को क्या कहा जाता है? उत्तर- बढ़ार 9. बारात की विदाई पर वधू पक्ष द्वारा बारातियों को दि

राजस्थान के प्रसिद्ध कलाकार- एक नजर मेंराजस्थान के प्रसिद्ध कलाकार- एक नजर में

1- गणपत लाल डांगी – नाटक, गायन व लेखन 2- गवरी देवी - मांड गायन 3- अल्लाह जिलाई बाई - मांड गायन 4- बन्नो बेगम - मांड गायन 5- पेपे खां - सुरणाई वादन 6- मांगीबाई - तेरहताली नृत्य 7- चांद मोहम्मद खान - शहनाई वादन 8- विद्यासागर उपाध्याय - चित्रकला 9- पं. द्वारका प्रसाद शर्मा - चित्रकला 10- रामेश्वर सिंह - चित्रकला 11- बी. जी. शर्मा - चित्रकला 12- पी. एन. चोयल - चित्रकला 13- लालचंद मारोठिया - चित्रकला 14- अब्बास अली बाटलीवाला - चित्रकला 15- हेमंत चित्रकार (शर्मा) - चित्रकला 16- पी. पी. कोटावाला - चित्रकला 17- भूरसिंह शेखावत - चित्रकला 18- ए. एच. मूलर - चित्रकला 19- कुंदनलाल - चित्रकला 20- रामगोपाल विजयवर्गीय - चित्रकला 21- बी. सी. गुई - चित्रकला 22- गोवर्द्धन लाल जोशी 'बाबा' - चित्रकला 23- रामनिवास शर्मा - चित्रकला 24- देवकीनंदन शर्मा - चित्रकला 25- जगदीश सिंह गहलोत - चित्रकला 26- मोनी सान्याल - चित्रकला 27- घासीराम - चित्रकला 28- नरोत्तम नारायण शर्मा - चित्रकला 29- डॉ. नाथूराम वर्मा - चित्रकला 30- कृपालसिंह शेखावत - ब्लू पॉटरी व चित्रकला 31. श्रीलाल जोश