Skip to main content

Posts

Rajasthan Niryat Puraskar Yojna in Hindi क्या है राजस्थान निर्यात पुरस्कार योजना

राजस्थान निर्यात पुरस्कार योजना के आवेदन की अंतिम तिथि सात दिसंबर-                                                                                                                                                                     उद्योग व राजकीय उपक्रम मंत्री श्री परसादी लाल मीणा ने 30 नवंबर को घोषणा की है कि प्रदेश में निर्यात को बढ़ावा देने और निर्यातकों को प्रोत्साहित करने के लिए निर्यात पुरस्कार दिए जाएंगे। इसके लिए राज्य निर्यात पुरस्कार योजना जारी की गई है। इन निर्यात पुरस्कारों के लिए 7 दिसंबर तक आवेदन मांगे गए हैं। राज्य सरकार ने पिछले दिनों ही प्रदेश में राजस्थान निर्यात संवर्धन परिषद और राजस्थान निर्यात संवर्धन समन्वय परिषद का गठन करते हुए इनमें निर्यातकों को भी प्रतिनिधित्व देने का निर्णय किया है।  राज्य स्तरीय निर्यात पुरस्कारों को विभिन्न 15 श्रेणियों में विभाजित किया गया है।  इनमें निर्यात टर्न ओवर और निर्यात ग्रोथ के आधार पर कुल 32 पुरस्कार दिए जाएंगे।  इसके साथ ही राज्य स्तरीय निर्यात पुरस्कारों के साथ ही प्रतिवर्ष एक निर्यातक को लाइफटाइम एचि

मानवादित्य ने जीता शॉटगन राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जूनियर खिताब

राजस्थान के मानवादित्य सिंह राठौड़ ने 'शॉटगन राष्ट्रीय प्रतियोगिता' में पंजाब के जंगशेर सिंह विर्क को 45-44 से हराकर पहली बार जूनियर खिताब जीता। राजस्थान के विवान कपूर को इसमें कांस्य पदक मिला।  पूरी जानकारी के लिए देखें वीडियो-

आज के श्रीनाथजी के दर्शन - 24 नवंबर 2019

आज के श्रीनाथजी के दर्शन  मार्गशीर्ष कृष्ण त्रयोदशी  24 नवंबर 2019

State Bird of Rajasthan- Godawan | राजस्थान का राज्य पक्षी गोडावण Rajasthan GK

Rajasthan GK राजस्थान का राज्य पक्षी गोडावण State Bird of Rajasthan- Godawan

राज्‍यवर्धन राठौड़ के बेटे मानवादित्य सिंह राठौड़ को शॉटगन राष्ट्रीय जूनियर खिताब

राज्‍यवर्धन सिंह राठौड़ के बेटे मानवादित्य सिंह राठौड़ को शॉटगन राष्ट्रीय जूनियर खिताब राजस्थान के मानवादित्य सिंह राठौड़ ने 'शॉटगन राष्ट्रीय प्रतियोगिता' में पंजाब के जंगशेर सिंह विर्क को 45-44 से हराकर पहली बार जूनियर खिताब जीता। राजस्थान के विवान कपूर को इसमें कांस्य पदक मिला।   राजस्थान की टीम ने जूनियर वर्ग का स्वर्ण का ख़िताब जीता।   राजस्थान के मानवादित्य सिंह राठौड़ ने 'शॉटगन राष्ट्रीय प्रतियोगिता' में अनुष्का सिंह भाटी के साथ मिलकर मिश्रित टीम ट्रैप खिताब जीतकर दो दिन के भीतर तीसरा स्वर्ण पदक हासिल किया (जूनियर ख़िताब, टीम ख़िताब व मिश्रित युगल ख़िताब)। राजस्‍थान के शूटर्स मानवादित्‍य व अनुष्‍का ने मध्‍य प्रदेश के प्रियांशु पांडे व मनीष कीर को शूट ऑफ में 3-2 से हरा कर सोने का पदक जीता। मानवादित्‍य व अनुष्‍का टीम वर्ग में मानवादित्‍य ने विवान और अमान अली इलाही के साथ मिलकर खिताब हासिल किया था।  वे सीनियर वर्ग में भी राजस्‍थान टीम के सदस्‍य रहे। सीनियर वर्ग के फाइनल में राजस्‍थान की टीम पंजाब से पीछे रही और उसे सिल्‍वर से

गुड गवर्नेन्स के क्षेत्र में राजस्थान देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य

सुशासन के लिए राजस्थान देश में पहले स्थान पर, सीएम गहलोत ने ग्रहण किया अवार्ड एक प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान की ओर से 'स्टेट ऑफ स्टेट्स कॉन्क्लेव 2019’ में राजस्थान को ’बेस्ट परर्फोमिंग बिग स्टेट इन गवर्नेन्स’ घोषित किया गया। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 22 नवम्बर को दिल्ली में केन्द्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर से यह अवार्ड ग्रहण किया। राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने गुड गवर्नेन्स के क्षेत्र में राजस्थान को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनने की उपलब्धि पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है।   मुख्यमंत्री ने कॉन्क्लेव में कहा कि राजस्थान सुशासन के क्षेत्र में हमेशा ही अग्रणी राज्य रहा है। हमारी सरकार ने देश में सबसे पहले ’सूचना का अधिकार’ कानून लागू किया, जिसे बाद में केन्द्र सरकार ने पूरे देश के लिए कानून बनाकर लागू किया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने राजस्थान की जनता को ’सुनवाई का अधिकार’ दिया है, जिसके माध्यम से सभी जिम्मेदार अधिकारी आम आदमी की बात सुनने के लिए कानूनी रूप से बाध्य हैं।  श्री गहलोत ने कहा कि ’मॉब लिंचिंग’ जैसी घटनाओं को रोकने के लिए राजस्थान सरक

जानिए क्या होता है फोग

मरू क्षेत्र का मेवा  - फोग केलिगोनम या फोग की करीब 60 प्रजातियां झाडी या छोटे वृक्षों के रूप में उत्तरी अमेरिका, पश्चिमी एशिया व दक्षिणी यूरोप में पाई जाती है। इनमें से केलिगोनम पोलिगोनाइडिस (Calligonum polygonoides Linn) जिसे स्थानीय भाषा में फोग, फोगाली, फोक तथा तूरनी आदि नामों से पुकारा जाता है। यह पोलिगोनेएसी कुल का सदस्य है। फोग सफेद व काली रंग की झाड़ी है, जिसमें शाखित शाखाएं होती है। यह अत्यंत शुष्क एवं ओंस दोनों परिस्थिति में जीवित रह सकता है। भारत में यह उत्तरी पंजाब व पश्चिमी राजस्थान में अधिक मिलता है। इसके अतिरिक्त, पाकिस्तान में बागोही पहाडियों मे आर्मीनिया व सीरिया में भी मिलता है। पश्चिमी राजस्थान में केलिगोनम पोलीगोनाइडिस सामान्यतः 80 मिमी से 500 मिमी वर्ष वाले तथा 32-40 डिग्री से. तापमान वाले इलाकों में मिलता है। यह रेतीले इलाकों, टिब्बों तथा चटटानी क्षेत्रों में भी उग सकता है।  इसमें पुष्पण प्रायः फरवरी के अंत से मार्च के मध्य तक होता है। फल सामान्यतः मार्च के अंत तक या अप्रैल मध्य तक परिपक्व हो जाते है। इसके एक पौधे से डेढ़ से 4 किलो तक बीज प्राप्त हो सकता है। इन्ह