Skip to main content

Posts

राजस्थान समसामयिक घटनाचक्र-
Rajasthan Current Affairs

दो कृषि महाविद्यालयों की स्थापना होगी, सरकार ने किए 7 करोड़ रुपए मंजूर मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने जोधपुर एवं सुमेरपुर (पाली) में कृषि महाविद्यालय स्थापित करने के लिए 7 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की है। श्री गहलोत ने अपने बजट भाषण में स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय, बीकानेर के अन्तर्गत जोधपुर में तथा महाराणा प्रताप कृषि विश्वविद्यालय, उदयपुर के अन्तर्गत सुमेरपुर (पाली) में कृषि महाविद्यालय स्थापित किए जाएँगे। वृद्धों के अलग से इलाज के लिये 50 लाख मंजूर प्रदेश के प्रत्येक मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग में वृद्धों के इलाज की अलग से व्यवस्था के लिए राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री द्वारा की गई बजट घोषणा के अनुरूप 19 जून को 50 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की हैं। बजट घोषणा के अनुसार वृद्धों के लिए प्रत्येक मेडिकल कॉलेज में जेरियाट्रिक मेडिसिन यूनिट्स की स्थापना की जानी है। कलाकारों एवं संस्थाओं को मदद के लिये समिति गठित मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने 22 जून को राज्य के ख्यातनाम कलाकारों एवं कला संस्थाओं को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए समिति के गठन को मंजूरी दी है। श्

राजस्थान सामान्य ज्ञान क्विज- 23 जून 2012

Rajasthan GK Quiz- 23 June, 2012

1. राजस्थान के स्वाधीनता आंदोलन में किसे 'लक्कड़ और कक्कड़' और 'धुन के धनी' के नाम से भी जाना जाता है? उत्तर- जयनारायण व्यास को 2. राजस्थान के वर्तमान महाधिवक्ता का नाम क्या है? उत्तर- जी. एस. बाफना 3. देश का पहला कार्बन एग्रीगेशन सेँटर कहाँ बनाया जाना प्रस्तावित है? उत्तर- पाली 4. कोटा की पूर्व राजमाता जिनका निधन जनवरी 2012 में हुआ था? उत्तर- शिवकुमारी साहेबा 5. ध्रुपद गायकी के महान कलाकार का नाम क्या है जिनकी मृत्यु 27 जुलाई 2011 को हुई थी? उत्तर- रहीम फहीमुद्दीन 6. कौनसा अभयारण्य भेड़ियों के संरक्षण के लिए प्रसिद्ध है? उत्तर- कुंभलगढ़ 7. बाबर को भारत पर आक्रमण करने का आमंत्रण किसने दिया था? उत्तर- राणा सांगा व दौलत खां लोदी ने 8. राज्य में विभीषण का एकमात्र मंदिर कहाँ स्थित है? उत्तर- कैथून (कोटा) में 9. बीकानेर में ऊँट की खाल से बनाया जाने वाला एक विशेष प्रकार के जलपात्र को क्या कहते हैं? उत्तर- कोपी 10. सात सहेलियों का मंदिर कहाँ स्थित है? उत्तर- झालरापाटन (झालावाड़) में

राजस्थान इतिहास की प्रमुख घटनाएँ-4

Important Historical Events Of Rajasthan-4

1. बागभट्ट ने रणथम्भौर पर अधिकार किया। अजमेर में ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती की मृत्यु- 1236 ई 2. रावत जैत्रसिंह द्वारा बलबन पर विजय। मेवाड़ के राणा समर सिंह ने तुर्कों को पराजित किया- 1237 ई 3. परिहारों ने मुसलमानों को हरा कर मंडोर राज्य की स्थापना- 1240 ई 4. चौहान की हाड़ा शाखा द्वारा बूँदी राज्य की स्थापना- 1242 ई 5. राव सीहा राठौड़ का पाली आगमन- 1243 ई 6. बारड़देव परमार ने बारड़मेर (बाड़मेर) बसाया- 1246 ई 7. नासिरूद्दीन महमूद ने बयाना पर विजय प्राप्त की- 1252 ई 8. अलाउद्दीन खिलजी का रणथम्भौर पर अधिकार और हम्मीर की मृत्यु- 1301 ई 9. अलाउद्दीन खिलजी द्वारा चित्तौड़गढ़ पर अधिकार और अपने पुत्र खिज्र खाँ को चित्तौड़ का शासक बनाया- 1303 ई 10. खिज्र खाँ द्वारा चित्तौड़ दुर्ग खाली करना- 1304 ई 11. कान्हड़दे चौहान अलाउद्दीन खिलजी से परास्त और जालौर पर खिलजी का अधिकार- 1308 ई 12. पाबू जी राठौड़ का जन्म- 1313 ई 13. कान्हड़दे चौहान की मृत्यु- 1314 ई 14. हम्मीर सिसोदिया ने चित्तौड़गढ़ पर अधिकार किया- 1337 ई 15. चंद्रावती का कान्हड़देव राजगद्दी पर बैठा- 1337 ई 16. बम्बावदा के राव द

राजस्थान इतिहास की प्रमुख घटनाएँ-3

Important Historical Events Of Rajasthan-3

1. बीसलदेव (चतुर्थ विग्रहराज) ने अपने पितृहंता भाई जगदेव को हरा कर अजमेर की राजगद्दी प्राप्त की- 1152 ई 2. राव जैसल सिंह द्वारा जैसलमेर की स्थापना- 1155 ई 3. यादव तवनपाल ने बयाना से 15 मील दूर तवनगढ़ बनवाया- 1158 ई 4. जालौर के सोनगरा कीर्तिपाल ने परमारों से किराडू जीता- 1161 ई 5. इल्तुतमिश द्वारा मण्डोर पर पुन: कब्जा- 1166 ई 6. पृथ्वीराज चौहान तृतीय का जन्म- 1166 ई 7. अलवर राज्य में नीमराणा के मदनलाल ने मंडावर बसाया- 1170 ई 8. मेवाड़ के सामंत सिंह का राज्यारोहण- 1171 ई 9. पृथ्वीराज चौहान तृतीय का राज्यारोहण- 1177 ई 10. आबू के परमार नरेश धरणीवराह धारावर्ष ने मुहम्मद गोरी को हराया- 1178 ई 11. पृथ्वीराज तृतीय ने गुजरात पर आक्रमण किया तथा आबू के परमार नरेश धारावर्ष को हराया- 1187 ई 12. मुहम्मद गोरी द्वारा भटिण्डा दुर्ग पर अधिकार- 1189 ई 13. जयानक द्वारा अजमेर में "पृथ्वीराज विजय" नामक महाकाव्य की रचना- 1190 ई 14. पृथ्वीराज चौहान तृतीय तथा मुहम्मद गोरी के मध्य थानेश्वर के निकट तराइन का प्रथम युद्ध तथा गौरी की पराजय- 1191 ई 15. पृथ्वीराज चौहान तृतीय तथा म

राजस्थान इतिहास की प्रमुख घटनाएँ-2

Important Historical Events Of Rajasthan-2

1. कछवाहा वंश के धोलाराय ने आमेर राज्य की स्थापना की - 967 ई 2. मालवा के परमार पुंज (वाक्पति राज) ने चित्तौड़गढ़ पर अधिकार किया- 972 ई 3. मालवा के परमार पुंज (वाक्पति राज) ने आहाड़ को नष्ट किया- 973 ई 4. लोक देवता तेजाजी की मृत्यु- 1015 ई 5. प्रतिहारों पर तुर्कों का आक्रमण तथा प्रतिहार वंश का अंत- 1018 ई 6. अजमेर नरेश विग्रहराज द्वारा मालवा पर आक्रमण- 1020 ई 7. महमूद गजनवी द्वारा अजमेर पर आक्रमण एवं गढ़बीठली (तारागढ़) पर घेरा डाला- 1024 8. महमूद गजनवी द्वारा वाराह (जैसलमेर) पर हमला- 1026 ई 9. विमलशाह द्वारा आबू पर्वत पर आदिनाथ जैन मंदिर की स्थापना- 1031 ई 10. यादव विजयपाल द्वारा अपनी राजधानी मथुरा से हटा कर विजय मंदिर गढ़ (बयाना गढ़) करना- 1040 ई 11. परमार नरेश पूरणपाल द्वारा बसंतगढ़ (सिरोही राज्य) को राजधानी बनाया- 1042 ई 12. बाँसवाड़ा राज्य में अरथूना में मंडलेश्वर मंदिर का निर्माण- 1080 ई 13. मुहम्मद बालहीम द्वारा नागौर पर कब्जा- 1112 ई 14. चौहान शासक अजयराज द्वारा अजयमेरू (अजमेर) की स्थापना- 1113 ई 15. मुहम्मद बालहीम द्वारा नागौर के किले का निर्माण कराया- 1119 ई

राजस्थान सामान्य ज्ञान क्विज- 19 जून 2012

Rajasthan GK Quiz- 19 June, 2012

1. किस स्थान पर सिरोही के महाराव सुरताण ने बादशाह अकबर की सेना को करारी शिकस्त दी थी? उत्तर- दत्ताणी 2. राजस्थान की अजंता एलौरा की गुफाएँ किसे कहते हैं तथा ये कहाँ स्थित हैँ? उत्तर- पाण्डवोँ द्वारा निर्मित कोल्वी की गुफाएँ, डग (झालावाड़) 3. राजस्थान में शहरी आबादी का प्रतिशत कितना है? उत्तर- 24.89 4. राज्य के किस खिलाडी ने अखिल भारतीय जी.वी. मावलंकर शूटिंग चैम्पियनशिप मेँ स्वर्ण पदक जीता? उत्तर- संदीप कुमार (झुंझूनू) 5. सिद्धहस्त शिल्पी राष्ट्रीय पुरस्कार 2009 से सम्मानित कलाकार का नाम क्या है? उत्तर- ब्ल्यू पॉटरी के कलाकार गोपाल सैनी 6. मनरेगा के अन्तर्गत राज्य का पहला ऑनलाइन जिला बना? उत्तर- सीकर 7. भारत के पहले सुपरसोनिक विमान सुखोई-30 की तैनाती कहाँ की गई? उत्तर- जोधपुर एयरबेस 8. राज्य में लोकसेवा गारंटी कानून कब से लागू हुआ? उत्तर- 14 नवम्बर, 2011 से 9. राज्य की पहली किसान कम्पनी कहाँ गठित की गई? उत्तर- झालावाड़ 10. राज्य का पहला ऑनलाईन मस्टररोल कहां जारी किया गया? उत्तर- कुम्हेर (भरतपुर)

राजस्थान इतिहास की प्रमुख घटनाएँ-1

Important Historical Events Of Rajasthan-1

1. यमन राजा दिमित द्वारा चित्तौड़ पर आक्रमण- 187 ई. पूर्व 2. शकों द्वारा पूर्वी राजस्थान पर कब्जा- 75 ई. पूर्व 3. विक्रम संवत प्रारंभ- 58 ई. पूर्व 4. शक संवत प्रारंभ- 78 ई. 5. शक राजा नहपान द्वारा दक्षिणी पूर्वी राजस्थान पर कब्जा- 119 ई 6. हरिश्चंद्र द्वारा मंडोर में प्रतिहार वंश की स्थापना- 550 ई 7. वासुदेव चौहान द्वारा सपादलक्ष में चौहान राजवंश की स्थापना- 551 ई 8. गुहिल द्वारा मेवाड़ में राज्य की स्थापना- 566 ई 9. भीनमाल के ब्रह्मदत्त द्वारा 'ब्रह्म स्फुट सिद्धांत' की रचना- 628 ई 10. सिंध के शासक चच द्वारा चित्तौड़ पर आक्रमण- 631 ई 11. बप्पा रावल ने मोर्य राजा से चित्तौड़ राज्य छीना- 728 ई 12. अरबों से सीधा संघर्ष प्रारंभ- 731 ई 13. गुर्जर राज्य की समाप्ति और चौहान राजस्थान के शासक बने- 736 ई 14. प्रतिहारों द्वारा भीनमाल के स्थान पर कन्नौज को अपनी राजधानी बनाया- 738 ई 15. प्रतिहार राजा वत्सराज गद्दी पर बैठा- 780 ई 16. प्रतिहार शासक नागभट्ट द्वितीय ने कन्नौज पर अधिकार स्थापित किया- 810 ई 17. प्रतिहार मिहिर भोज का राज्यारोहण- 836 ई 18. सपादलक्ष के