Skip to main content

Posts

महत्वपूर्ण सामान्य विज्ञान क्विज- 20 जनवरी 2012 Science GK Quiz

1. रक्त के प्लाज्मा में कौनसा पदार्थ उपस्थित होता है जो रक्त को जमने नही देता है? उत्तर- हिपेरिन 2. लार में उपस्थित कौनसा एंजाइम मंड (स्टार्च) को माल्टोज में बदलता है? उत्तर- टायलिन 3. द्रव के किस गुण के कारण म पानी के ऊपर बिना डूबे तैरता रहता है? उत्तर- पृष्ठ तनाव के कारण 4. किस विटामिन की कमी से पेलाग्रा नामक रोग होता है जिसे 4D सिंड्रोम भी कहते हैं? उत्तर- विटामिन B7 (नाइसिन या निकोटिनिक अम्ल) की कमी से 5. किस विटामिन की कमी से शरीर में मूत्र के साथ कैल्सियम आयन की अत्यधिक हानि होती है? उत्तर- विटामिन डी की कमी से 6. द्रवों का वह गुण, जिसके कारण यह अपनी विभिन्न परतों में होने वाली गति का विरोध करता है, क्या कहलाता है? उत्तर- श्यानता 7. द्रव के किस गुण के कारण लालटेन की बत्ती में मिट्टी का तेल बराबर ऊपर चढ़ता रहता है? उत्तर- पृष्ठ तनाव के कारण 8. रोशनी करने में प्रयुक्त सीएफएल का शब्द विस्तार क्या है? उत्तर- कॉम्पैक्ट फ्लोरेसेंट लाइट 9. घंटा धातु (bell metal) किन धातुओं की मिश्र धातु है? उत्तर- टिन व तांबा 10. किस समस्थानिक का अर्ध आयुकाल 5760 वर्

समसामयिक घटनाचक्र-
राजस्थान के डूंगरसिंह समेत राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार से नवाजे जाएंगे 24 बच्चे

अद्वितीय साहस तथा बुलंद हौसले से ओत-प्रोत देशभर के 24 बालकों ने स्वयं की जान को जोखिम में डालकर दूसरों के प्राण बचाए तथा समाज व देश के लिए बलिदान का उदाहरण बन गए। 16 लड़के व 8 लड़कियों सहित इन सभी बहादुर बच्चों के अदम्य साहस का सम्मान करते हुए इन्हें गणतंत्र दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह द्वारा दिए जाने वाले वर्ष 2011 के राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार के लिए चुना गया है। इनमें से दूसरों को अपने प्राण न्योछावर कर बचाने वाले पांच बच्चों को मरणोपरांत सम्मानित किया जाएगा। पुरस्कार प्राप्त करने वाले बच्चे निम्नांकित है- > सर्वोच्च 'भारत' अवार्ड- उत्तराखंड के पंद्रह वर्षीय कपिल सिंह नेगी को उनकी बहादुरी के लिए मरणोपरांत। > 'गीता चोपड़ा' अवार्ड- गुजरात की मित्ताल पाटडिया को डकैतों की मंशा विफल करने के लिए के लिए। > 'संजय चोपड़ा' अवार्ड- उत्तरप्रदेश के ओमप्रकाश यादव को। >'बापू गैधानी' अवार्ड-अरुणाचल प्रदेश के आदित्य गोपाल [मरणोपरांत], दिल्ली के उमा शंकर और छत्तीसगढ़ की अंजली सिंह गौतम को। इसके अलावा पुरस्कृत किए जाने वाले बच्चे निम्नां

राजस्थान सामान्य ज्ञान की महत्वपूर्ण क्विज- 19 जनवरी 2012 Rajasthan GK Quiz

1. राजस्थान में सोने-चाँदी की हवेली के नाम से प्रसिद्ध स्मारक कहाँ स्थित है? उत्तर- महनसर (झुंझुनूं) 2. बाबा रामदेवजी के प्रेरणा से शस्त्र त्याग कर संत योगी बालीनाथ जी से दीक्षा प्राप्त करने वाले लोकदेवता कौन थे? उत्तर- हरभू जी 3. राजस्थान की प्रथम महिला उपमुख्यमंत्री कौन थी? उत्तर- श्रीमती कमला बेनीवाल 4. लोकदेवता मल्लिनाथ जी किसके शिष्य थे? उत्तर- उगमसी के 5. प्रतिहार कला का प्रसिद्ध सोमेश्वर शिव मंदिर कहाँ स्थित है? उत्तर- किराडू (बाड़मेर) में 6. जयपुर के महाराजा सवाई जयसिंह ने किन पाँच स्थानों पर वैधशालाओं (जंतर-मंतर) का निर्माण करवाया था? उत्तर- जयपुर, बनारस, उज्जैन, दिल्ली व मथुरा 7. राजस्थान में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए गार्गी पुरस्कार कब प्रारंभ किए गए? उत्तर- 1997-98 में 8. राजस्थान की किस महत्वपूर्ण वन उपज को स्थानीय भाषा ‘टिमरू’ कहते हैं? उत्तर- तेंदू 9. इस किले के अवशेष वर्तमान में "रावण दैहरा" के नाम से जाने जाते हैं। बाला दुर्ग के नाम से प्रसिद्ध यह किला कहाँ स्थित है? उत्तर- अलवर में 10. महाराजा बदन सिंह द्वारा नि

राजस्थान सामान्य ज्ञान क्विज- 17 जनवरी 2012 - Rajasthan GK Quiz

1. राजस्थान के किस प्रसिद्ध लोक संत के 52 शिष्यों को "बावन स्तंभ" कहा जाता हैं? उत्तर- दादूदयाल 2. प्रसिद्ध लोकसंत पीपा जी किस जाति से थे? उत्तर- खींची राजपूत 3. प्रसिद्ध सूफी सन्त ख्वाजा मुइनुद्दीन हसन चिश्ती किसके शासनकाल में भारत आए थे तथा उन्होंने अजमेर को अपना केन्द्र बनाया? उत्तर- पृथ्वीराज चौहान तृतीय के 4. किस लोकदेवता का संबंध मालानी क्षेत्र से है? उत्तर- मल्लिनाथ जी 5. दुर्गगण के सामंत बप्पन द्वारा निर्मित चंद्रमौलि महादेव का मंदिर कहाँ स्थित है? उत्तर- झालरापाटन (झालावाड़) में 6. राजस्थान की मरु गंगा एवं जीवन रेखा कौनसी परियोजना कहलाती है। उत्तर- इंदिरा गांधी नहर परियोजना 7. राजस्थान में प्रतिहार कला का परिचायक दधिमाता का मंदिर कहाँ स्थित है? उत्तर- गोठ मांगलोद (नागौर) में 8. बत्तीस खंभो पर बनी हुई महाराजा मानसिंह की रानी की छतरी जोधपुर जिले में कहाँ स्थित है? उत्तर- मंडोर से 6 किमी दूर पंचकुंड में 9. जयपुर राज्य की टकसाल का चिह्न 6 शाखाओं वाला झाड़ होने के कारण यहाँ की मुद्रा को क्या कहा जाता था? उत्तर- झाड़शाही 10. राष्ट्रीय ऊष्ट

राजस्थान सामान्य ज्ञान क्विज- 16 जनवरी 2012 - Rajasthan GK Quiz

1. राजस्थान के किस जिले में सर्वप्रथम डाकन प्रथा पर रोक लगाई थी? उत्तर- उदयपुर 2. तिलहनी फसलों के उत्पादन में राजस्थान में प्रथम स्थान पर कौनसा जिला है? उत्तर- श्री गंगानगर 3. केंद्रीय भेड़ प्रजनन व अनुसंधान केंद्र कहाँ स्थित है? उत्तर- अविकानगर (टोंक) 4. नौ ग्रहों का मंदिर किस जगह स्थित है? उत्तर- किशनगढ़ (अजमेर) 5. राजस्थान की सबसे पुरानी डेयरी कौनसी है व कहाँ स्थित है? उत्तर- पद्मा डेयरी, अजमेर 6. राजस्थान में सर्वाधिक वनों वाला जिला है- उत्तर- उदयपुर 7. राजस्थान की मीठे पानी की सबसे ऊंची झील कौनसी है? उत्तर- नक्की झील 7. भोपों द्वारा बजाए जाने वाले किस तत् वाद्य को वीणा का प्रांरभिक रूप माना जाता है? उत्तर- जन्तर 8. नेहरखां की मीनार कहाँ स्थित है? उत्तर- कोटा में 9. हमसीढों किस जनजाति का प्रसिद्ध लोकगीत है? उत्तर- उत्तरी मेवाड़ के भीलों का 10. ओल्यू गीत किस से संबंधित है? उत्तर- किसी की याद से

महत्वपूर्ण सामान्य विज्ञान क्विज- 8 जनवरी 2012 - Science GK Quiz

1. जीव व पर्यावरण के मध्य सह संबंधों के अध्ययन से संबंधित विज्ञान को क्या कहते हैं? उत्तर- इकोलॉजी 2. कौनसा सूक्ष्मजीवी सभी सूक्ष्मजीवियों में सबसे अधिक अनुकूलनशील तथा विविधतापूर्ण है? उत्तर- बैक्टीरिया 3. एल पी जी के गैस सिलेंडरों से गैस लीकेज का पता लगाने के लिए उसमे किस गंध युक्त पदार्थ को मिलाया जाता है? उत्तर- इथाइल मर्केप्टेन 4. मानव शरीर में कौनसा अंग यूरिया बनाता है? उत्तर- लिवर 5. न्यूक्लियर रिएक्टर में कैडमियम की छडों का प्रयोग किस रूप में किया जाता है? उत्तर- नियंत्रक के रूप में 6. मानव शरीर की सबसे लघु अस्थि का क्या नाम है? उत्तर- स्टेपिज 7. मानव शरीर में 'आयोडीन युक्त नमक' का किस कार्य में सहायक है? उत्तर- थायरॉयड ग्रंथि के कार्य को नियंत्रित करने में 8. शरीर का कौनसा अंग 'रुधिर बैंक' की तरह कार्य करता है? उत्तर- प्लीहा 9. मानव की प्रत्येक कोशिका में गुणसूत्र (क्रोमोसोम्स) की संख्या कितनी होती है? उत्तर- 46 10. ऑक्सीजन गैस लिटमस के प्रति कैसी होती है? उत्तर- उदासीन

दलाई लामा को महात्मा गाँधी तथा अमजद अली खान को मल्लिकार्जुन पुरस्कार
(समसामयिक सामान्य ज्ञान)

1. मशहूर सरोद वादक पद्म विभूषण प्राप्त अमजद अली खान को उनकी उपलब्धियों के लिए मल्लिकार्जुन भीमरायप्पा मंसूर पुरस्कार 2011 से धारवाड़ (कर्नाटक) में सम्मानित किया गया है। प्रसिद्ध हिन्दुस्तानी गायक मल्लिकार्जुन मंसूर की स्मृति में दिए जाने वाले इस पुरस्कार की शुरुआत कर्नाटक सरकार द्वारा की गई थी जिसके तहत एक लाख रुपए नकद और प्रशस्ति पत्र दिया जाता है। श्री खान ने यह पुरस्कार मल्लिकार्जुन मंसूर के पुत्र राजशेखर मंसूर ग्रहण किया तथा उन्होंने मंसूर से आग्रह किया कि वह अपने पिता की विरासत को बनाए रखें। 2. बोधगया (बिहार) में आयोजित 10 दिवसीय कालचक्र पूजा के चौथे दिन तिब्बती आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा को बुधवार को महात्मा गांधी शांति एवं सदभावना अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया गया। वर्ष 2003 से प्रारंभ किए गए पुरस्कार को गांधी डेवलपमेंट ट्रस्ट की अध्यक्ष व राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की पौत्री इला गांधी ने दलाई लामा को बौद्धगया के कालचक्र मैदान में देकर सम्मानित किया। गांधी डेवलपमेंट ट्रस्ट की अध्यक्ष इला गांधी स्वयं इस पुरस्कार को प्रदान करने के लिए दक्षिण अफ्रीका से बोध गया आई थी। राष्ट्रप