Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Forts of Rajasthan

जैसलमेर का किला

जैसलमेर के किले का निर्माण वहाँ के शासक महारावल जैसल करवाया गया था। उन्होंने इसकी आधारशिला 12 जुलाई 1155 में रखी तथा यह सात वालों में बन कर तैयार हुआ। जैसलमेर राजस्‍थान का दूसरा सबसे पुराना राज्‍य है। यह त्रिकूटाकृति किला ढाई सौ फीट ऊँचाई पर पीले बलुआ पत्थरों (सेंड स्‍टोन) के विशाल खण्‍डों से निर्मित है। इन पत्थरों के कारण यह विशाल किला दूर से ऐसा लगता है जैसे समुद्र में कोई जहाज लंगर डाले खड़ा है। सोनार के किले के नाम से जाना जाने वाला यह किला अपनी सुनहरी आभा से सभी को बरबस अपनी ओर आकर्षित करता है। सोने से चमकते रहने के कारण इस किले को स्वर्ण दुर्ग भी कहा जाता है। इस किले में मोर्चाबंदी तथा युद्ध काल में सैन्य सामग्री की व्यवस्था के लिए 30 फीट ऊंची दीवार वाले 99 बुर्ज बने हुए हैं, जिनमें से 92 का निर्माण 1633 एवं 1647 के बीच कराया गया था। इसके भीतर जैसलू कुएँ सहित कई कुएँ मौजूद है जो पेयजल का निरंतर स्रोत प्रदान करते हैं। यह मान्यता है कि जैसलू कुएँ का निर्माण भगवान कृष्ण ने सुदर्शन चक्र से की थी। यहाँ के भाटी शासक अपने आप को यदुवंशी कृष्ण का वंशज मानते हैं। महारावल जैसल द्वारा निर्

राजस्थान के प्रसिद्ध ऐतिहासिक दुर्ग

राजस्थान सामान्य ज्ञान क्विज -
9 मार्च 2011


1. शुक्र नीतिकारों ने दुर्ग के कितने प्रकार बताए हैं? उत्तर - नौ 2. जिस दुर्ग के चारों ओर खाई, कांटों और पत्थरों से दुर्गम मार्ग बने हो, उसे किस प्रकार का दुर्ग कहते हैं? उत्तर - एरण दुर्ग 3. जिसके चारों ओर बहुत गहरी व बड़ी खाई हो, ऐसे दुर्ग को क्या कहते हैं? उत्तर - पारिख दुर्ग 4. जो दुर्ग चारों ओर से बड़े - बड़े काँटेदार वृक्षों से घिरा हुआ होता है वह शुक नीति के अनुसार किस प्रकार का दुर्ग कहलाता है? उत्तर - वन दुर्ग 5. वह दुर्ग ओर जिसके चारो ओर मरूभूमि का फैलाव हो, इसे किस प्रकार का दुर्ग कहते हैं? उत्तर - धन्व या धान्वन दुर्ग 6. जो दुर्ग चारों ओर जल से घिरा हो वह शुक्र नीति के अनुसार किस श्रेणी में आता है? उत्तर - जल दुर्ग 7. अत्यधिक संख्या में चतुर वीर सैनिक वाले होने से अभेद्य माने जाने वाले दुर्ग को इस विशेषता के कारण किस दुर्ग श्रेणी का कहा जाता है? उत्तर - सैन्य दुर्ग 8. सहाय दुर्ग में किस प्रकार के लोग रहते हैं? उत्तर - शूर एवं अनुकूल आचरण करने वाले लोग 9. खाई, काँटे व पत्थरों के कारण दुर्गम जालौर दुर्ग को किस दुर्ग श्रेणी का कहा जाता है? उत्

Forts of Rajasthan and Its Founders--राजस्थान के प्रमुख किले एवं उनके निर्माणकर्ता---Important Rajasthan GK

1. बयाना का किला या बिजयगढ़ या विजयगढ़- जादौन राजा बिजयसिंह 2. जोधपुर का किला या मेहरानगढ़ - राव जोधा [ 1459 में ] 3. अचलगढ़ का किला माउंट आबू- राणा कुंभा 4. भरतपुर का किला लोहागढ़ - जाट राजा सूरजमल [ 1733 में ] 5. कुंभलगढ़ का किला- राणा कुंभा 6. मांडलगढ़ का किला- चौहान शासक 7. नाहरगढ़ या सुदर्शनगढ़ [ जयपुर ] का किला- सवाई जयसिंह 8. जैसलमेर का किला या सोनार का किला- महारावल जैसलदेव 9. चित्तौड़गढ़ का किला- चित्रांगद मौर्य 10. सिवाना का किला जिला बाड़मेर- पँवार राजा वीर नारायण प्रथम 11. तारागढ़ का किला या गढ़बीठली या अजयमेरु दुर्ग अजमेर - अजयपाल सिंह चौहान 12. बीकानेर का किला या जूनागढ़- राजा रायसिंह राठौड़ 13. गागरोण का किला ( झालावाड़ ) - डोड राजा बीजलदेव [ 12 वीं सदी ] 14. डीग का किला- राजा सूरजमल 15. कोटा का किला- माधोसिंह 16. तारागढ़ बूँदी का किला- हाड़ा राजा बरसिंह [ 14 वीं सदी में ] 17. जयगढ़ का किला ( आमेर ) - राजा सवाई जयसिंह द्वितीय 18. अकबर का किला या मैग्जीन या दौलतखाना अजमेर- अकबर 19. आमेर का किला- कछवाहा राजा धोलाराय 20. ना

राजस्थान सामान्य ज्ञान - आज की क्विज 8.2.2010

1. राजस्थान में 1857 में विद्रोह का प्रारंभ कब व कहाँ हुआ? उत्तर- 28 मई को नसीराबाद में 2. कुंभलगढ़ दुर्ग के भीतर बने अंतःदुर्ग का नाम क्या है? उत्तर- कटारगढ़ 3. किस किले को दौलतखाना या मैग्जीन भी कहा जाता है? उत्तर- अकबर का किला 4. कालिकामाता मंदिर एवं कुंभश्याम मंदिर किस किले में स्थित है? उत्तर- चित्तौड़गढ़ में 5. गढ़बीठली किस किले को कहा जाता है? उत्तर- तारागढ़ अजमेर को 6. जोधपुर का मेहरानगढ़ किस पहाड़ी पर स्थित है? उत्तर- चिड़ियाटूक पहाड़ी पर 7. किस दुर्ग को अबुल फजल ने बख्तरबंद किला कहा था? उत्तर- रणथम्भौर को 8. किस किले को अभेद्य दुर्ग कहा जाता है? उत्तर- भरतपुर के लोहागढ़ को 9. जूनागढ़ किला किस नगर में है? उत्तर- बीकानेर में 10. त्रिकूट पहाड़ी पर स्थित पीले पत्थर से निर्मित बीकानेर के किले को किस नाम से जाना जाता है? उत्तर - सोनार का किला 11. शिलादेवी का मंदिर किस किले में स्थित है? उत्तर- आमेर के किले में 12. कई गुप्त सुरंगों के कारण किस किले को रहस्यमय दुर्ग कहा जाता है? उत्तर - जयगढ़ जयपुर को 13. सोनगिरी पहाड़ी पर स्थित किस किले को सुवर्णगिरि