Skip to main content

Posts

Showing posts with the label सामान्य विज्ञान

विज्ञान क्विज-
24 जून 2011

1. गुरुत्वाकर्षण का नियम किस वैज्ञानिक द्वारा प्रतिपादित किया गया? उत्तर- सर आईजक न्यूटन 2. सबसे छोटे पुष्पी पादप का नाम क्या है? उत्तर- वुल्फिया 3. बरसात के दिनों की गीली या नम वायु गर्मी के दिनों की वायु से हल्की होती है या भारी? उत्तर- हल्की, क्योंकि जलवाष्प का घनत्व हवा से कम होता है। 4. ऑक्सीजन का परमाणु क्रमांक कितना होता है? उत्तर- 8 5. प्रोटीन किन मूलभूत इकाइयों से निर्मित होता है? उत्तर- अमीनो अम्ल 6. हाइड्रोजन के सबसे भारी समस्थानिक का नाम क्या है? उत्तर- ट्रिटीयम 7. चावल का वानस्पतिक नाम क्या है? उत्तर- ओराईजा सटाईवा 8. इलेक्ट्रॉस्कोप यंत्र से किसका पता लगाया जाता है? उत्तर- वस्तुओं पर आवेश की उपस्थिति का 9. किस उपकरण से विद्युत धारा का मापन किया जाता है? उत्तर- अमीटर से 10. कीटों का भक्षण करने वाले पादप को क्या कहते हैं? उत्तर- कीटाहारी (Insectivorous)

विज्ञान क्विज-
23 जून 2011


1. कौन कौनसे विटामिन वसा में घुलनशील है? Ans. विटामिन A, D, E और K 2. कौन कौनसे विटामिन जल में घुलनशील है? Ans. विटामिन B ( B1 B2 B6 B12 ) तथा C. 3. विटामिन C का रासायनिक नाम क्या है? Ans. एस्कॉर्बिक अम्ल 4. किस विटामिन का रासायनिक नाम टॉकोफेरोल्स है? Ans. विटामिन E. 5. किस विटामिन का रासायनिक नाम पीरिडॉक्सिन है? Ans. विटामिन B6 6. किस विटामिन की कमी से रक्त का थक्का जमने में अधिक समय लगता है? Ans. विटामिन K 7. रेटिनॉल किस विटामिन के रूप में जाना जाता है? Ans. विटामिन A 8. विटामिन- B12 का रासायनिक नाम क्या है? Ans. साइनोकोबालमिन 9. कौनसा विटामिन स्कर्वी का विशिष्ट उपचार है? Ans. विटामिन C 10. किस विटामिन का रासायनिक नाम राईबोफ्लॉविन है ? Ans. विटामिन B

विज्ञान क्विज-
22 जून 2011


1. परम शून्य ताप पर किसी धातु की चालकता अनंत तथा प्रतिरोधकता शून्य होने की घटना को क्या कहते हैं? उत्तर: अतिचालकता 2. किस प्रकाशीय घटना के कारण इंद्र धनुष बनता है? उत्तर: वर्ण विक्षेपण 3. पक्षियों को बहुत ऊँचाई पर उड़ते समय साँस की परेशानी क्यों महसूस नहीं होती? उत्तर: उनमें अतिरिक्त वायु-कोष होते हैं। 4. पशुओं में 'मिल्क फीवर' बीमारी किसकी कमी के कारण होती है? उत्तर: कैल्शियम की 5. मानव शरीर के किस अंग द्वारा यूरिया को रक्त को फ़िल्टर किया जाता है? उत्तर: वृक्क द्वारा 6. किस ताप पर फारेनहाईट और सेल्सियस दोनों पैमाने के मान समान होते हैं? उत्तर: - 40 डिग्री 7. वोल्टमीटर को परिपथ के किस क्रम में लगाते हैं? उत्तर: समांतर क्रम में 8. हमारे पारिस्थितिक तंत्र में ऊर्जा का स्त्रोत क्या है? उत्तर: सूर्य 9. Neno Technology किस आकार की रचना का प्रयोग करती है? उत्तर: 10^-9 मीटर 10. भारत सरकार की योजना 'आशा' का सम्बन्ध किस क्षेत्र से है? उत्तर: स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण से

विज्ञान क्विज- 21 जून 2011

1. गति का दूसरा नियम किस भौतिक राशि के संरक्षण से संबंधित है? उत्तर: संवेग 2. प्रतिबाधा (Impedance) का व्युत्क्रम क्या कहलाता है? उत्तर: प्रवेश्यता (Admittance) 3. पीलिया रोग किस अंग से संबंधित है? उत्तर: यकृत (Liver) से 4. "द्रव सभी दिशाओं में समान दाब लगाता है"- यह कथन किस नियम से सम्बंधित है? उत्तर: पास्कल के सिद्धांत से 5. किस तापमान पैमाने पर मानव शरीर का सामान्य ताप 37 डिग्री होता है? उत्तर: सेल्सियस पैमाने पर 6. रक्तदाब का नियंत्रण कौनसी ग्रंथि करती है ? उत्तर: अधिवृक्क (Adrenal) 7. कौनसी धातु क्लोरोफिल का घटक है? उत्तर: मैग्नीशियम 8. विटामिन बी की कमी से कौनसा रोग होता है? उत्तर: बेरी-बेरी 9. शुष्क बर्फ किसे कहते हैं? उत्तर: ठोस कार्बन डाईऑक्साइड को 10. एल.पी.जी. गैस की प्रमुख अवयव गैस क्या है? उत्तर: ब्यूटेन और प्रोपेन 11. न्यूटन प्रति वर्ग मीटर किस भौतिक राशि का मात्रक है? उत्तर: दाब का 12. सार्वत्रिक दाता रक्त वर्ग कौनसा है? उत्तर: रक्त वर्ग O 13. एक किलोवाट शक्ति कितने वाट के बराबर होती है? उत्तर: 1000 वाट 14. ओ