Skip to main content

Posts

Showing posts with the label विज्ञान क्विज

महत्वपूर्ण सामान्य विज्ञान सवाल- 24 मई 2012 प्रतियोगी परीक्षा महत्वपूर्ण

1. प्राकृतिक रबड़ किसका बहुलक है? उत्तर- आइसोप्रीन का 2. मानव निर्मित प्रथम कृत्रिम रेशा क्या था? उत्तर- नायलॉन 3. भारत का पहला पूर्णरूपेण कंप्यूटरीकृत गांव कौनसा है? उत्तर- वेल्लानाड 4. कंप्यूटर में मैमोरी की सबसे छोटी इकाई क्या है? उत्तर- बाइट 5. पृथ्वी की आयु का आकलन किस विधि से किया जाता है? उत्तर- यूरेनियम डेटिंग विधि से 6. कोबाल्ट-60 कौनसी विद्युत चुंबकीय किरणे उत्सर्जित करता है? उत्तर- गामा किरण 7. कोयले की खानों में कार्बनिक पदार्थों के सड़ने से बनने वाली मार्श गैस का अवयव कौनसी गैस होती है? उत्तर- मेथेन 8. गोताखोरों द्वारा सांस लेने में प्रयुक्त होने वाली गैस कौनसी है? उत्तर- ऑक्सीजन तथा हीलियम का मिश्रण 9. मानव शरीर में यूरिया सबसे अधिक किस पदार्थ में पाया जाता है? उत्तर- मूत्र में 10. वायुयानों के टायरों में कौनसी गैस भरी जाती है? उत्तर- हीलियम 11. विश्व की किस झील पर ग्लोबल वार्मिग का खतरा बढ़ता जा रहा है? उत्तर- बैकॉल झील 12. टाँका धातु या सोल्डर में किस धातु का मिश्रण होता है? उत्तर- टिन व सीसा 13. नेत्रदान में आंख के क

महत्वपूर्ण सामान्य विज्ञान क्विज- 11 फरवरी 2012 Important Science Quiz

1. लैम्पों में प्रकाश उत्पन्न करने में कौनसी गैस उपयोग में लाई जाती है? उत्तर: ऐसीटलीन 2. कच्चे फलों को पकाने में कौन सी गैस उपयोग में लाई जाती है? उत्तर: ऐथिलीन 3. ऊनी कपड़ों की शुष्क धुलाई (Dry Cleaning) में क्या उपयोग में लाया जाता है? उत्तर: बैंजीन 4. किसी परमाणु के रासायनिक गुण किस पर निर्भर करते हैं? उत्तर: परमाणु क्रमांक पर 5. विज्ञापनों में प्रयुक्त रंगीन विसर्जन नलियों में कौन सी गैस प्रयोग में लाई जाती है? उत्तर: निऑन Ne 6. लाल सिंदूर का रासायनिक सूत्र क्या है? उत्तर: लैड परआक्साईड 7. अमोनियम क्लोराइड का सामान्य नाम क्या है? उत्तर: नौसादर 8. क्यूरी (Curie) किसकी इकाई का नाम है? उत्तर: रेडियो धर्मिता (रेडियोएक्टिवता) 9. चिकित्सा शास्त्र के विद्यार्थियों को किसकी शपथ दिलाई जाती है? उत्तर: हिप्पोक्रेटस 10. राडार की कार्यप्रणाली किस सिद्धान्त पर आधारित है? उत्तर: रेडियो तरंगों के परावर्तन पर

महत्वपूर्ण सामान्य विज्ञान क्विज- 30 जनवरी 2012 Important Science Quiz

1. परम् शून्य ताप पर कुचालकों का प्रतिरोध कितना होता है? उत्तर- अनंत 2. सर्वाधिक वेग वाले कणों का नाम क्या है? उत्तर- फोटोन 3. शर्करा को ग्लूकोज में बदलने वाला एंजाइम है? उत्तर- इन्वर्टेस 4. किस तत्व के तीनों समस्थानिकों के नाम भिन्न भिन्न हैं? उत्तर- हाइड्रोजन 5. आर. एन. ए. में थाइमिन के स्थान पर कौनसा क्षारक होता है? उत्तर- यूरेसिल 6. लोकोमोटिव इंजन के आविष्कारक का नाम क्या है? उत्तर- स्टीवेंसन 7. स्फिग्मोमेनोमीटर से किसका मापन किया जाता है? उत्तर- रक्तदाब का 8. उस कोशिकांग का नाम क्या है जो स्त्रवण का कार्य करता है? उत्तर- गॉल्जीकाय 9. घड़ी के दो क्रमागत अंकों के मध्य कितना कोण बनता है? उत्तर- 30 डिग्री 10. तंबाकू में पाए जाने वाले उत्तेजक पदार्थ का नाम क्या है? उत्तर- निकोटिन

परीक्षापयोगी महत्वपूर्ण सामान्य विज्ञान क्विज-27 जनवरी 2012
Important Science GK Quiz

1. परम् शून्य ताप पर गैस के अणुओं की गतिज ऊर्जा कितनी होती है? उत्तर- शून्य 2. किस ताप पर पानी का घनत्व सर्वाधिक होता है? उत्तर- 4 डिग्री सेल्सियस 3. स्टार्च को माल्टोज में बदलने वाला एंजाइम है? उत्तर- डायस्टेस 4. न्यूक्लियोसाइड में क्षारक के अलावा और कौनसा घटक होता है? उत्तर- शर्करा 5. ग्लाइकोलाइसीस श्वसन क्रिया का क्रिया स्थल कौनसा है? उत्तर- कोशिका द्रव्य 6. रेफ्रिजिरेटर के आविष्कारक का नाम क्या है? उत्तर- कार्ल वोर्न लिन्डे 7. पृथ्वी से वायुयान की दिशा ज्ञात करने वाले यंत्र राडार में कौनसी तरंगो का प्रयोग किया जाता है? उत्तर- रेडियो तरंगे 8. A.T.S. टीके का पूरा नाम क्या है? उत्तर- एन्टी टिटेनस सीरम 9. घड़ी में छः बजने पर घंटे और मिनट की सुईयों के मध्य कितना कोण बनता है? उत्तर- 180 डिग्री 10. राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (आरयूएचएस) कहाँ स्थित है? उत्तर-जयपुर

महत्वपूर्ण सामान्य विज्ञान क्विज-26 जनवरी 2012
Important Science Quiz

1. यदि पृथ्वी के वायुमंडल में कोई भी प्रकीर्णन कण नहीं हो तो आकाश का रंग कैसा होगा? (अ) नीला (ब) हरा (स) काला (द) सफेद उत्तर- स 2. किसी वस्तु पर एक समान बल लगाया जाए तो वह गति करेगी- (अ) एक समान चाल से (ब) एक समान त्वरण से (स) एक समान वेग से (द) एक समान संवेग से उत्तर- ब 3. प्रकाश वर्ष किसकी इकाई है? (अ) दूरी की (ब) समय की (स) आयु की (द) प्रकाश की तीव्रता की उत्तर- अ 4. पृथ्वी पर किसी वस्तु का पलायन वेग कितना होता है? (अ) 15 किमी प्रति सेकंड (ब) 11.2 किमी प्रति सेकंड (स) 7 किमी प्रति सेकंड (द) 112 किमी प्रति सेकंड उत्तर- ब 5. लकड़ी, मोम तथा लोहे के समान आकार के टुकड़े को समान ऊँचाई से एक साथ पृथ्वी पर गिराए जाए तो कौनसा टुकड़ा पहले पृथ्वी की सतह पर पहुँचेगा? (अ) लोहा (ब) लकड़ी (स) मोम (द) सभी साथ साथ पहुँचेगे उत्तर- द 6. 200 वाट का बल्ब प्रतिदिन 10 घंटे प्रयोग में लिया जाए तो सितंबर महीने में कितने यूनिट बिजली खर्च होगी? (अ) 60 (ब) 20 (स) 6 (द) 120 उत्तर- अ 7. निम्नांकित में से मिश्रण का उदाहरण नहीं है- (अ) स्टील (ब) कोहरा (स) वायु (द) ओ

महत्वपूर्ण सामान्य विज्ञान क्विज- 20 जनवरी 2012 Science GK Quiz

1. रक्त के प्लाज्मा में कौनसा पदार्थ उपस्थित होता है जो रक्त को जमने नही देता है? उत्तर- हिपेरिन 2. लार में उपस्थित कौनसा एंजाइम मंड (स्टार्च) को माल्टोज में बदलता है? उत्तर- टायलिन 3. द्रव के किस गुण के कारण म पानी के ऊपर बिना डूबे तैरता रहता है? उत्तर- पृष्ठ तनाव के कारण 4. किस विटामिन की कमी से पेलाग्रा नामक रोग होता है जिसे 4D सिंड्रोम भी कहते हैं? उत्तर- विटामिन B7 (नाइसिन या निकोटिनिक अम्ल) की कमी से 5. किस विटामिन की कमी से शरीर में मूत्र के साथ कैल्सियम आयन की अत्यधिक हानि होती है? उत्तर- विटामिन डी की कमी से 6. द्रवों का वह गुण, जिसके कारण यह अपनी विभिन्न परतों में होने वाली गति का विरोध करता है, क्या कहलाता है? उत्तर- श्यानता 7. द्रव के किस गुण के कारण लालटेन की बत्ती में मिट्टी का तेल बराबर ऊपर चढ़ता रहता है? उत्तर- पृष्ठ तनाव के कारण 8. रोशनी करने में प्रयुक्त सीएफएल का शब्द विस्तार क्या है? उत्तर- कॉम्पैक्ट फ्लोरेसेंट लाइट 9. घंटा धातु (bell metal) किन धातुओं की मिश्र धातु है? उत्तर- टिन व तांबा 10. किस समस्थानिक का अर्ध आयुकाल 5760 वर्

महत्वपूर्ण सामान्य विज्ञान क्विज- 8 जनवरी 2012 - Science GK Quiz

1. जीव व पर्यावरण के मध्य सह संबंधों के अध्ययन से संबंधित विज्ञान को क्या कहते हैं? उत्तर- इकोलॉजी 2. कौनसा सूक्ष्मजीवी सभी सूक्ष्मजीवियों में सबसे अधिक अनुकूलनशील तथा विविधतापूर्ण है? उत्तर- बैक्टीरिया 3. एल पी जी के गैस सिलेंडरों से गैस लीकेज का पता लगाने के लिए उसमे किस गंध युक्त पदार्थ को मिलाया जाता है? उत्तर- इथाइल मर्केप्टेन 4. मानव शरीर में कौनसा अंग यूरिया बनाता है? उत्तर- लिवर 5. न्यूक्लियर रिएक्टर में कैडमियम की छडों का प्रयोग किस रूप में किया जाता है? उत्तर- नियंत्रक के रूप में 6. मानव शरीर की सबसे लघु अस्थि का क्या नाम है? उत्तर- स्टेपिज 7. मानव शरीर में 'आयोडीन युक्त नमक' का किस कार्य में सहायक है? उत्तर- थायरॉयड ग्रंथि के कार्य को नियंत्रित करने में 8. शरीर का कौनसा अंग 'रुधिर बैंक' की तरह कार्य करता है? उत्तर- प्लीहा 9. मानव की प्रत्येक कोशिका में गुणसूत्र (क्रोमोसोम्स) की संख्या कितनी होती है? उत्तर- 46 10. ऑक्सीजन गैस लिटमस के प्रति कैसी होती है? उत्तर- उदासीन

महत्वपूर्ण सामान्य विज्ञान क्विज- 7 जनवरी 2012 - Science GK Quiz

1. एक जीवाणु का आकार 1 माइक्रोन है। 1 मीटर लम्बाई में जीवाणुओं की संख्या कितनी होगी ? उत्तर- दस लाख क्योंकि 1 मीटर में दस लाख माइक्रोन होते हैं 2. जब बल और विस्थापन परस्पर लम्बवत दिशा में किया गया कार्य कितना होता है? उत्तर- शून्य 3. लोहे में जंग को रोकने के लिए उस पर किस धातु का लेप किया जाता है? उत्तर- जस्ते का 4. किस धातु को क्विक सिल्वर कहा जाता है? उत्तर- पारा 5. जिस बीमारी में रक्त में शर्करा का स्तर बढ़ जाता है उसका नाम क्या है? उत्तर- डाइबिटीज मेटिलस 6. जल का विद्युत अपघटन करने पर एनोड पर कौनसी गैस प्राप्त होती है? उत्तर- ऑक्सीजन 7. हाईड्रौलिक ब्रेक किस सिद्धांत पर काम करते हैं? उत्तर- पास्कल के सिद्धांत पर 8. किस प्रकाशीय घटना के कारण तारे टिमटिमाते प्रतीत होते हैं? उत्तर- अपवर्तन के कारण 9. हीमोग्लोबिन किसका महत्वपूर्ण घटक होता है? उत्तर- लाल रक्त कणिकाओं का 10. वे कौनसे दो तत्व हैं, जिनसे सर्वाधिक संख्या में यौगिकों का निर्माण होता है? उत्तर- हाइड्रोजन और कार्बन

महत्वपूर्ण विज्ञान क्विज- 31 दिसंबर 2011 - Exam useful science quiz

1. मृदा यदि अम्लीय है तो उसे निम्न में से किससे उपचारित किया जा सकता है? (अ) कैल्शियम कार्बोनेट (ब) कैल्शियम ऑक्साइड (स) सोडियम क्लोराइड (द) जल उत्तर- ब 2. राष्ट्रीय गणित वर्ष किस वर्ष को घोषित किया है? (अ) वर्ष 2014 (ब) वर्ष 2011 (स) वर्ष 2012 (द) वर्ष 2013 उत्तर- स 3. राष्ट्रीय गणित दिवस कब मनाया गया? (अ) 5 दिसंबर (ब) 12 दिसंबर (स) 18 दिसंबर (द) 22 दिसंबर उत्तर- द 4. प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भारत के प्रसिद्ध गणितज्ञ रामानुजन के कौनसी जयंती को राष्ट्रीय गणित दिवस और 2012 को राष्ट्रीय गणित वर्ष घोषित किया है? (अ) 150 वीं (ब) 125 वीं (स) 100 वीं (द) 200 वीं उत्तर- स 5. मेरस्मस रोग शरीर में किस पोषक तत्व की कमी को दर्शाता हैं? (अ) वसा (ब) कार्बोहाइड्रेट (स) प्रोटीन (द) विटामिन ए उत्तर- स 6. वायु में कार्बन डाई ऑक्साइड की मात्रा लगभग कितने प्रतिशत होती है? (अ) 0.03 से 0.04 प्रतिशत (ब) 75 से 80 प्रतिशत (स) 10 से 20 प्रतिशत (द) 1 से 2 प्रतिशत उत्तर- अ 7. कौनसी गैस वायुमंडल में सर्वाधिक मात्रा में होती है? (अ) ऑक

परीक्षापयोगी विज्ञान प्रश्नोत्तरी- 30 दिसंबर 2011 Exam useful science quiz

1. अत्यधिक व्यायाम करते समय हमारी टांगों में किस पदार्थ के संचयन के कारण ऐंठन होती है? (अ) कार्बन डाई ऑक्साइड (ब) लैक्टिक अम्ल (स) एल्कोहॉल (द) जल उत्तर- ब 2. किसी सामान्य व्यक्ति की विश्राम अवस्था में औसत श्वसन दर होती है? (अ) 9 से 12 प्रतिमिनट (ब) 15 से 18 प्रतिमिनट (स) 21 से 24 प्रतिमिनट (द) 30 से 33 प्रतिमिनट उत्तर- ब 3. तिलचट्टों के शरीर में वायु किसके द्वारा प्रवेश करती है? (अ) फेफड़ों द्वारा (ब) क्लोमों द्वारा (स) श्वास रंध्रों द्वारा (द) त्वचा द्वारा उत्तर- स 4. केंचुएं किसके द्वारा श्वसन करते हैं? (अ) फेफड़ों द्वारा (ब) क्लोमों द्वारा (स) श्वास रंध्रों द्वारा (द) त्वचा द्वारा उत्तर- द 5. निम्नांकित में से कौनसा रासायनिक परिवर्तन नहीं है? (अ) धातु के टुकड़े से पतला पत्र बनना (ब) भोजन का पाचन (स) प्रकाश संश्लेषण (द) पत्तियों से खाद बनना उत्तर- अ 6. प्रक्रम-'अ' में अवायवीय जीवाणु जैविक पदार्थों को अपघटित करके जैव गैस बनाते हैं तथा प्रक्रम- 'ब' में यह जैव गैस जलाई जाती है। तब सही कथन है- (अ) प्रक्रम-'अ' एक रासायनिक परि

परीक्षापयोगी विज्ञान क्विज- 29 दिसंबर
Exam useful science quiz

परीक्षापयोगी विज्ञान क्विज- 29 दिसंबर Exam useful science quiz 1. सोर्टर्स रोग का रोगजनक जीवाणु क्या है? उत्तर- एन्थ्रेक्स 2. डॉक्टरी तापमापी से कितने डिग्री सेल्सियस ताप मापा जा सकता है? उत्तर- 35 से 42 डिग्री 3. पालक में पाया जाने वाला अम्ल है? उत्तर- ऑक्सेलिक अम्ल 4. बिच्छू के डंक में कौनसा अम्ल होता है? उत्तर- फॉर्मिक अम्ल 5. प्रतिअम्ल के रूप में प्रयुक्त मिल्क ऑफ मेग्नीशिया या मैग्निशियम का रासायनिक नाम क्या है? उत्तर- मैग्निशियम हाईड्रॉक्साइड 6. लोहे पर लगने वाले जंग का रासायनिक नाम क्या है? उत्तर- आयरन ऑक्साइड 7. जंग लगने से बचाने के लिए लोहे पर जस्ते की परत चढ़ाने की क्रिया को क्या कहते है? उत्तर- गेल्वेनाइजेशन 8. जुगाली करने वाले जंतुओं को क्या कहते हैं? उत्तर- रूमिनैन्ट या रोमन्थी 9. वसा का पूर्णरूपेण पाचन किस अंग में होता है? उत्तर- छोटी या क्षुद्र आंत में 10. मानव शरीर की सबसे बड़ी ग्रंथि का नाम क्या है? उत्तर- यकृत

सिविल सर्विसेज प्रारंभिक परीक्षा में पूछे गए विज्ञान सामान्य ज्ञान के प्रश्न

1. निम्नलिखित में से रेडियोएक्टिव तत्व नहीं है- (अ) एस्टेटाइन (ब) फ्रैंसियम (स) ट्रिटियम (द) जर्कोनियम उत्तर- स 2. अमरीकी बहुराष्ट्रीय कंपनी मोनसाटो ने एक कीट प्रतिरोधी कपास की किस्म बनाई है जिसका भारत में क्षेत्र परीक्षण किया गया। निम्नलिखित जीवाणुओं में से एक के आविष जीन का इस पारजीनी कपास में अंतरण हुआ है? (अ) बैसिलस सबटाईलिस (ब) बैसिलस थूरीजिएनसिस (स) बैसिलस एमाइलोलिक्विफैन्सिएन्स (द) बैसिलस ग्लोब्लाई उत्तर- ब 3. प्रकार तरंगों के वायु से काँच में जाने पर जो चर प्रभावित होते हैं, वे हैं- (अ) तरंगदेर्ध्य, आवृति और वेग (ब) वेग और आवृति (स) तरंगदेर्ध्य और आवृति (द) तरंगदेर्ध्य और वेग उत्तर- द 4. जब पानी को 0 डिग्री सेल्सियस से 10 डिग्री सेल्सियस तक गर्म किया जाता है तो इसका आयतन- (अ) बढ़ता है (ब) घटता है (स) नहीं बदलता है (द) पहले घटता है फिर बढ़ता है उत्तर- द 5. प्रक्रमित कोशिका मृत्यु के कोशिकाय और आणविक नियंत्रण को कहते हैं- (अ) एर्पोप्टोसिस (ब) काल प्रभावन (स) अपह्रासन (द) ऊतक क्षय उत्तर- अ 6. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए- नाभिकीय रिएक्टर में स्

परीक्षा उपयोगी विज्ञान प्रश्नोत्तरी

1. कौनसा तंत्र शरीर की क्रियाओं पर नियंत्रण करने वाला तंत्र है ? (अ) श्वसन तंत्र (ब) पाचन तंत्र (स) तंत्रिका तंत्र (द) अंतःस्रावी तंत्र उत्तर- स 2. प्रतिवर्ती क्रियाओं पर नियंत्रण करने वाला अंग है- (अ) वृक्क (ब) मेरुरज्जु (स) हृदय (द) आमाशय उत्तर- ब 3. पीयूष ग्रंथि कहां पाई जाती है? (अ) मेरुरज्जु में (ब) हृदय में (स) मस्तिष्क में (द) वृक्क में उत्तर- स 4. थायराक्सिन नामक हारमोन की कमी से होने वाला रोग है- (अ) गलगंड (ब) डाइबिटिज (स) हैजा (द) हैपेटाइटिस बी उत्तर- अ 5. एड्रिनल ग्रंथि कहां वृक्क में पाई जाती है ? (अ) मेरुरज्जु में (ब) गर्दन में (स) मस्तिष्क में (द) वृक्क में उत्तर- द 6. इंसुलिन हारमोन उत्पन्न करती है- (अ) अग्नाशय ग्रंथि (ब) थाइराइड ग्रंथि (स) पीयूष ग्रंथि (द) वृषण उत्तर- अ 7. कौनसी ग्रंथि को मास्टर ग्रंथि कहलाती है ? (अ) अग्नाशय ग्रंथि (ब) थाइराइड ग्रंथि (स) पीयूष ग्रंथि (द) वृषण उत्तर- स 8. वयस्क मनुष्य में अस्थियों की संख्या होती है- (अ) 106 (ब) 276 (स) 176 (द) 206 उत्तर- द 9. सर्वाधिक अस्थियाँ पाई जाती हैं- (अ) हाथ में (

विज्ञान से संबंधित 10 महत्वपूर्ण प्रश्नों की क्विज

1. आधुनिक रसायन विज्ञान का जनक किसे कहा जाता है? 1. जोसेफ प्रिस्टले 2. एन्टोईने लेवोशिए 3. हेनरी केवेन्डिश 4. नील्स बोहर उत्तर- 2 2. कच्चे फलों को पकाने में प्रयुक्त गैस निम्नांकित में से है? 1. मीथेन 2. एथेन 3. ऐथिलीन 4. नाइट्रस ऑक्साइड उत्तर- 3 3. पॉलिथीन किसका बहुलक है- 1. एथेन का 2. मेथेन का 3. एथीन का 4. एसीटिलीन का उत्तर- 3 4. कच्चे फलों को पकाने में प्रयुक्त यौगिक निम्नांकित में से है? 1. कैल्शियम ऑक्साइड 2. कैल्शियम कार्बोनेट 3. कैल्शियम सल्फेट 4. कैल्शियम कार्बाइड उत्तर- 4 5. निम्नांकित में से किसे हास्य (लाफिंग) गैस कहते है? 1. नाइट्रोजन डाई ऑक्साइड 2. सल्फर डाई ऑक्साइड 3. क्लोरोफार्म 4. नाइट्रस ऑक्साइड उत्तर- 4 6. निम्नांकित में से कौन नीले लिटमस को लाल कर देगा? 1. साबुन का पानी 2. नमक का जल में घोल 3. नींबू के सत का जल में घोल 4. फिटकरी का जल में घोल उत्तर- 3 7. विज्ञापनों में प्रयुक्त रंगीन विसर्जन नलियों में भरी जाने वाली गैस है- 1. नाइट्रोजन 2. सल्फर डाई ऑक्साइड 3. निओन 4. ऑक्सीजन उत्तर- 4 8. आधुनिक जीव विज्ञान का जनक कि

विज्ञान के 10 महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर- 23 जुलाई 2011

1. किस तत्व का लेटिन नाम हाइड्रेजीरम है? उत्तर- पारा या मर्करी (Hg) 2. एक लिफ्ट में एक तराजू के दोनों पलड़ों में बराबर भार के पत्थर पड़े हुए है, लिफ्ट के चालू होने पर क्या प्रभाव होगा ? उत्तर- कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा 3. किस वैज्ञानिक ने सिद्ध किया कि जल एक यौगिक है, तत्व नहीं? उत्तर- हेनरी केवेन्डिश ने 4. ' फिनिक्स ' तथा ' पाथफाइंडर ' यान किस ग्रह पर किए गए मिशन के लिए थे? उत्तर- मंगल 5. 'हिमाद्री' किस भू क्षेत्र पर स्थापित भारतीय अनुसंधान केंद्र का नाम है? उत्तर- उत्तरी ध्रुव 6. पित्त किससे निकलता है? उत्तर- यकृत से 7. किसी स्वच्छ जलाशय का पानी इतना गहरा प्रतीत नहीं होता, जितना कि वास्तव में गहरा होता है, इसका कारण है? उत्तर- पेंदे से सघन माध्यम (पानी) से विरल माध्यम (हवा) में जब प्रकाश आता है तो अपवर्तन होता है। 8. पोलियो के टीके के खोज कर्ता कौन थे? उत्तर- जोंस साल्क 9. लालटेन की बत्ती में केरोसीन ऊपर चढ़ जाने का कारण क्या है? उत्तर- केरोसीन का पृष्ठ तनाव 10. प्राचीनतम समुद्र जो कभी हिमालय की जगह अवस्थित था, उसका नाम क्या है?

विज्ञान के परीक्षापयोगी 10 महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर- 22 जुलाई 2011
(शिक्षक भर्ती, पटवारी, बैंक व अन्य परीक्षा उपयोगी)

1. निम्नांकित में से वायरस जनित रोग है? (अ) मलेरिया (ब) ट्यूबरकुलोसिस (T.B.) (स) खसरा (Measles) (द) हैजा (Typhoid) उत्तर- स 2. नेत्रदान में नेत्र के किस भाग का दान किया जाता है? (अ) लैंस की (ब) कार्निया का (स) रेटिना का (द) दृष्टि नाड़ी का उत्तर- ब 3. पक्षी जब आकाश में उड़ता है, तो बिना पंख चलाए भी दूर तक उड़ते रहने का कारण है- (अ) उसके द्रव्यमान के कारण (ब) ऊँचाई पर गुरुत्वाकर्षण कम होने से (स) उसकी गति में संवेग होता है (द) ऊँचाई पर बल शून्य होता है उत्तर- ब 4. उपग्रह में समय ज्ञात करने के लिए अन्तरिक्ष यात्री को प्रयोग करना चाहिए- (अ) स्प्रिंग घड़ी (ब) लोलक घड़ी (स) दोनों (द) उपग्रह में समय ज्ञात नहीं किया जा सकता उत्तर- अ 5. हम रेडियो की घुण्डी घुमाकर विभिन्न स्टेशनों के प्रोग्राम सुनते हैं। यह सम्भव है- (अ) तरंगों के अपवर्तन के कारण (ब) अनुनाद के कारण (स) व्यतिकरण के कारण (द) विवर्तन के कारण उत्तर- ब 6. पानी के फव्वारे में गेंद नाचती रहती है, क्योंकि- (अ) पानी का वेग अधिक होने से दाब घट जाता है (ब) पानी का वेग अधिक होने से दाब अधिक हो जाता है (स

विज्ञान क्विज- 12 जुलाई 2011
(RAS, III GRADE, II GRADE TEACHER और अन्य परीक्षा उपयोगी)

1. निम्नांकित में से कौनसा रोग विषाणु (वायरस) जनित है? A. मलेरिया B. ट्यूबरकुलोसिस (T.B.) C. खसरा (मीज़ल्स) D. हैजा (टाईफाइड) Ans: C 2. मलेरिया उत्पन्न होता है- A. विषाणु (वायरस) से B. जीवाणु (बैक्टीरिया) से C. प्रोटोजोआ से D. यूरिया से Ans: C 3. बेसीलस एंथ्रेसिस की 1876 में खोज करने वाले वैज्ञानिक थे- A. एडवर्ड जेनर B. लुई पाश्चर C. अलेक्जेंडर फ्लेमिंग D. राबर्ट कोच Ans: D 4. लेक्टोबेसिलस किसमें पाया जाने वाला प्रमुख जीवाणु है- A. दूध में B. दही में C. खाद में D. अचार में Ans: B 5. अतिसार का रोगजनक है- A. विषाणु (वायरस) B. जीवाणु (बैक्टीरिया) C. कवक D. प्रोटोजोआ Ans: D 6. निम्नांकित में से खाद्य सामग्री के परिरक्षण में उपयोगी नहीं है- A. सोडियम बेंजोएट B. सोडियम मेटाबाई सल्फेट C. सिरका D. कॉपर सल्फेट Ans: D 7. दूध को 70 डिग्री सेल्सियस पर 15 से 30 सेकंड तक गर्म करके एकाएक ठंडा करने की क्रिया कहलाती है- A. गेल्वेनीकरण B. पाश्चुरीकरण C. नाइट्रोजीनीकरण D. स्थिरीकरण Ans: B 8. पौधों में हरे रंग का वर्णक होता है- A. क्लोरोफिल B. मेलान

विज्ञान क्विज- 11 जुलाई 2011-
(RAS, III GRADE, II GRADE TEACHER और अन्य परीक्षा उपयोगी)

1. साबुन रहित साबुन कहलाता है- (अ) शेविंग क्रीम (ब) द्रव साबुन (स) अपमार्जक (डिटर्जेन्ट) (द) टूथपेस्ट उत्तर- स 2. वह अम्ल जो साबुन बनाने में प्रयुक्त नहीं होता है? (अ) स्टिएरिक अम्ल (ब) ऑलिक अम्ल (स) ब्यूटेनोईक अम्ल (द) पॉमिटिक अम्ल उत्तर- स 3. साबुन है- (अ) उच्च वसा अम्लोँ के सोडियम लवण (ब) उच्च वसा अम्लोँ के पोटेशियम लवण (स) उपर्युक्त दोनों (द) उपर्युक्त में से कोई नहीं उत्तर- स 4. निम्न में से कौन एक साबुन नहीं है? (अ) सोडियम स्टिएरेट (ब) सोडियम ऑलिएट (स) सोडियम सिट्रेट (द) सोडियम पॉमिटेट उत्तर- स 5. वसा है- (अ) लिपिड (ब) प्रोटीन (स) कार्बोहाइड्रेट (द) ऐमीनो अम्ल उत्तर- अ 6. अपमार्जक का जलीय विलयन होता है? (अ) लगभग क्षारीय (ब) लगभग उदासीन (स) लगभग अम्लीय (द) उपर्युक्त में से कोई नहीं उत्तर- ब 7. साबुन की प्रकृति होती है- (अ) क्षारीय (ब) उदासीन (स) अम्लीय (द) उपर्युक्त में से कोई नहीं उत्तर- अ 8. निम्न में से कौनसा यौगिक अपमार्जक बनाने में प्रयुक्त होता है? (अ) सोडियम स्टिएरेट (ब) सोडियम ऑलिएट (स) ऐल्किल बेंजीन

RAS, III GRADE, II GRADE TEACHER और अन्य परीक्षा उपयोगी-
विज्ञान क्विज- 10 जुलाई 2011

1. जर्मेनियम, अभ्रक एवं कार्बन में से कौन परावैद्युत पदार्थ है? उत्तर- अभ्रक 2. जर्मेनियम, अभ्रक एवं मोम में से कौन अर्धचालक पदार्थ है? उत्तर- जर्मेनियम 3. पृथ्वी का विद्युत विभव शून्य क्यों माना जाता है? उत्तर- क्योंकि पृथ्वी की विद्युत धारिता अनंत होती है। 4. एक शुद्ध अर्धचालक की चालकता 0 K ताप पर कितनी होती है? उत्तर- शून्य 5. विद्युत चुंबक बनाने में किस प्रकार का लोहा प्रयुक्त किया जाता है? उत्तर- कच्चा लोहा 6. विद्युत धारा के चुंबकीय प्रभाव की खोज किसने की? उत्तर- ओरस्टेड ने 7. लोहे का चुंबकीय अयस्क का नाम क्या है? उत्तर- मेग्नेटाइट 8. सूर्य से निकलने वाली सौर ज्वाला से निकल कर आने वाले अत्यधिक ऊर्जा के आवेशित कणों से पृथ्वी की रक्षा कौन करता है? उत्तर- पृथ्वी का अपना स्वयं का चुंबकीय क्षेत्र 9. चुंबकीय क्षेत्र में सर्वाधिक चुंबकित होने तथा चुंबक की ओर आकर्षित वाले पदार्थ जैसे लोहा, कोबाल्ट, निकल आदि कहलाते हैं- उत्तर- लौहचुंबकीय पदार्थ 10. वे पदार्थ जैसे पानी, चाँदी, सोना, हीरा, पारा, तांबा, जस्ता आदि, जो चुंबक की ओर प्रतिकर्षित होते है

Today's Science Quiz-विज्ञान क्विज- 6 जुलाई 2011

1. वैज्ञानिकों के अनुसार वर्तमान में पदार्थ की कितनी अवस्थाएं मानी जाती है? A. 3 B. 4 C. 5 D. 2 Ans. C 2. पदार्थ की चौथी अवस्था है- A. प्लाज्मा B. बोस - आईंसटीन संघनन C. ठोस अवस्था D. अतिचालक अवस्था Ans. A 3. कौनसे पदार्थ वायुमंडलीय दाब पर ऊर्ध्वपातन को प्रदर्शित करते हैं? A. अमोनिया और नीला थोथा B. कॉपर सल्फेट और कपूर C. अमोनियम क्लोराइड और एल्कोहॉल D. अमोनियम क्लोराइड और कपूर Ans. D 4. पानी की 250 डिग्री सेल्सियस ताप पर अवस्था होगी- A. ठोस B. द्रव C. गैस D. प्लाज्मा Ans. C 5. पानी की 100 डिग्री सेल्सियस ताप पर अवस्था होगी- A. ठोस B. द्रव C. गैस D. द्रव और गैस दोनों Ans. D 6. पदार्थ की पाँचवीं अवस्था है- A. प्लाज्मा B. बोस - आईंसटीन संघनन C. ठोस अवस्था D. अतिचालक अवस्था Ans. B 7. त्रिक बिन्दु ताप जिस पर पानी की तीनों अवस्थाएं (ठोस, द्रव व गैस) एक साथ पाई जाती है, इसका मान कितना होता है? A. 373.16 K B. 0.16 K C. 273.16 K D. 100.16 K Ans. C 8. जिस समय बर्फ पिघलत