Skip to main content

Bharat Rantna Award - Till Now भारत रत्‍न पुरस्‍कार - अब तक

Bharat Rantna Award - Till Now भारत रत्‍न पुरस्‍कार - अब तक 


भारत रत्‍न पुरस्‍कार की परम्‍परा 1954 में शुरु हुई थी। इस सम्मान की स्थापना 2 जनवरी 1954 को भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद द्वारा की गई थी। सबसे पहला भारत रत्‍न पुरस्‍कार प्रसिद्ध वैज्ञानिक चंद्र शेखर वेंकटरमन, देश के दूसरे राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन एवं भारत के अंतिम गवर्नर जनरल चक्रवर्ती राजगोपालाचारी को दिया गया था।  यह सम्मान असाधारण राष्ट्रीय सेवा के लिए प्रदान किया जाता है। इन सेवाओं में कला, साहित्य, विज्ञान, सार्वजनिक सेवा और खेल शामिल है। पहले इसमें खेल को शामिल नहीं किया गया था लेकिन बाद में इसे सूची में शामिल किया गया है। 1954 से अब तक अनेक विशिष्‍ट जनों को अपने-अपने क्षेत्र में उत्‍कृष्‍टता पाने के लिए यह पुरस्‍कार दिया गया है। इसका कोई लिखित प्रावधान नहीं है कि भारत रत्‍न केवल भारतीय नागरिकों को ही दिया जाए। यह पुरस्‍कार स्‍वाभाविक रूप से भारतीय नागरिक बन चुकी एग्‍नेस गोंखा बोजाखियू, जिन्‍हें हम मदर टेरेसा के नाम से जानते है और दो अन्‍य गैर-भारतीय - खान अब्‍दुल गफ्फार खान और नेल्‍सन मंडेला (1990)।

इस पुरस्‍कार के रूप में दिए जाने वाले सम्‍मान की मूल विशिष्टि में 35 मिलिमीटर व्‍यास वाला गोलाकार स्‍वर्ण पदक, जिस पर सूर्य बना था और ऊपर हिन्‍दी भाषा में ''भारत रत्‍न'' तथा नीचे एक फूलों का गुलदस्‍ता बना होता है एवं पीछे की ओर शासकीय संकेत और आदर्श-वाक्‍य लिखा होता है। इसे सफेद फीते में डालकर गले में पहनाया जाता है। एक वर्ष बाद इस डिजाइन को बदल दिया गया था।  
फिर इस पदक के डिज़ाइन को बदल कर तांबे के बने पीपल के पत्ते पर प्लेटिनम का चमकता सूर्य बना दिया गया। जिसके नीचे चाँदी में लिखा रहता है "भारत रत्न" और यह सफ़ेद फीते के साथ गले में पहना जाता है।

अब तक विभिन्न क्षेत्रों की 45  हस्तियों को भारत रत्न के सम्मान से नवाजा जा चुका है।

भारत रत्न विजेता की सूची -


1. 1954 - डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन (देश के दूसरे राष्ट्रपति)

2. 1954 - चक्रवर्ती राजगोपालाचारी (स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, अंतिम गवर्नर जनरल)

3. 1954 - डॉ. चन्द्रशेखर वेंकट रमन (नोबेल पुरस्कार विजेता, भौतिकशास्त्री)

4. 1955 - डॉ. भगवान दास (स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, लेखक)

5. 1955 - सर डॉ. मौक्षगुंडम विश्वेश्वरय्या (सिविल इंजीनियर, मैसूर के दीवान)

6. 1955- पं. जवाहरलाल नेहरू (प्रथम प्रधानमंत्री, लेखक, स्वतंत्रता सेनानी)

7. 1957 - गोविंद वल्लभ पंत (स्वतंत्रता सेनानी, उप्र के पहले मुख्यमंत्री, देश के दूसरे गृहमंत्री)

8. 1957 - डॉ. धोंडो केशव कर्वे (शिक्षक और समाज सुधारक)

9.1958- डॉ. बिधान चन्द्र राय (चिकित्सक और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री)

10. 1961 - पुरुषोत्तम दास टंडन (स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और शिक्षक)

11. 1961 - डॉ. राजेन्द्र प्रसाद (प्रथम राष्ट्रपति, स्वतंत्रता सेनानी, विधिवेत्ता)

12. 1963 - डॉ. जाकिर हुसैन (देश के तृतीय राष्ट्रपति)

13.1963 - डॉ. पांडुरंग वामन काणे (भारतविद और संस्कृत के विद्वान)

14. 1966 - लाल बहादुर शास्त्री (देश के तीसरे प्रधानमंत्री, स्वतंत्रता सेनानी) मरणोपरान्त,

15.1971 - इंदिरा गांधी (देश की चौथी प्रधानमंत्री)

16. 1975 - वराहगिरी वेंकट गिरी (देश के चौथे राष्ट्रपति, श्रमिक संघवादी)

17. 1976 - के. कामराज (स्वतंत्रता सेनानी, मुख्यमंत्री मद्रास), मरणोपरान्त

18. 1980 - मदर टेरेसा (नोबेल पुरस्कार विजेता, कैथोलिक नन, मिशनरीज़ संस्थापक)

19. 1983 - आचार्य विनोबा भावे (स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, समाज सुधारक), मरणोपरान्त

20. 1987 - खान अब्दुल गफ्फार खान (स्वतंत्रता सेनानी, प्रथम अभारतीय)

21. 1988 - मरुदुर गोपाला रामचन्दम (एमजीआर) (अभिनेता, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री), मरणोपरान्त

22. 1990 - डॉ. भीमराव रामजी अम्बेडकर (भारतीय संविधान के वास्तुकार, राज‍नीतिज्ञ, अर्थशास्त्री) मरणोपरान्त

23. 1990 - नेल्सन मंडला (नोबेल पुरस्कार विजेता, रंगभेद विरोधी आंदोलन के नेता)
24. 1991 - राजीव गांधी (देश के सातवें प्रधानमंत्री) मरणोपरान्त

25. 1991 - सरदार वल्लभ भाई पटेल (देश के पहले गृहमंत्री, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी), मरणोपरान्त

26. 1991 - मोरारजी भाई देसाई (देश के पांचवें प्रधानमंत्री, स्वतंत्रता सेनानी)

27. 1992 - मौलाना अबुल कलाम आजाद (देश के प्रथम शिक्षा मंत्री, स्वतंत्रता सेनानी) मरणोपरान्त

28. 1992 - जहांगीर रतनजी दादाभाई टाटा (जेआरडी टाटा), (देश के जाने माने उद्योगपति) मरणोपरान्त

29. 1992 - सत्यजीत रे (फिल्म निर्माता, निर्देशक)

30. 1997 - एपीजे अब्दुल कलाम (देश के 11वें राष्ट्रपति, वैज्ञानिक)

31. 1997 - गुलजारीलाल नंदा (दो बार कार्यवाहक प्रधानमंत्री, स्वतंत्रता सेनानी)

32. 1997 - अरुणा आसिफ अली (स्वतंत्रता संग्राम सेनानी), मरणोपरान्त

33. 1998 - एमएस सुब्बालक्ष्मी (शास्त्रीय संगीत गायिका)

34. 1998 - सी. सुब्रमण्यम (स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, कृषि मंत्री)

35. 1998 - जयप्रकाश नारायण (स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिज्ञ), मरणोपरान्त

36. 1999 - पंडित रविशंकर (सितार वादक)
37. 1999 - अमर्त्य सेन (नोबेल पुरस्कार विजेता, अर्थशास्त्री)

38. 1999 - गोपीनाथ बोरदोलोई (स्वतंत्रता सेनानी, असम के मुख्यमंत्री), मरणोपरान्त

39. 2001 - लता मंगेशकर (पार्श्व गायिका)

40. 2001 - उस्ताद बिस्मिल्ला खां (शहनाई वादक)

41. 2008 - पंडित भीमसेन जोशी (शास्त्रीय गायक)

42. 2014 - सचिन तेंडुलकर (भारतीय क्रिकेटर)

43. 2014 - सी॰ एन॰ आर॰ राव (भारतीय वैज्ञानिक)

44. 2015 - अटल बिहारी वाजपेयी  (पूर्व प्रधान मंत्री)

45. 2015 - पं मदन मोहन मालवीय (स्वतंत्रता सेनानी, बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी के संस्थापक )

46. 2019  - प्रणब मुखर्जी (पूर्व राष्ट्रपति)

47. 2019  - नानाजी देशमुख (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विचारक), मरणोपरांत

48. 2019  - डॉ. भूपेन हजारिका (प्रसिद्ध गायक, गीतकार और संगीतकार), मरणोपरांत

Comments

Post a Comment

Your comments are precious. Please give your suggestion for betterment of this blog. Thank you so much for visiting here and express feelings
आपकी टिप्पणियाँ बहुमूल्य हैं, कृपया अपने सुझाव अवश्य दें.. यहां पधारने तथा भाव प्रकट करने का बहुत बहुत आभार

Popular posts from this blog

Baba Mohan Ram Mandir and Kali Kholi Dham Holi Mela

Baba Mohan Ram Mandir, Bhiwadi - बाबा मोहनराम मंदिर, भिवाड़ी साढ़े तीन सौ साल से आस्था का केंद्र हैं बाबा मोहनराम बाबा मोहनराम की तपोभूमि जिला अलवर में भिवाड़ी से 2 किलोमीटर दूर मिलकपुर गुर्जर गांव में है। बाबा मोहनराम का मंदिर गांव मिलकपुर के ''काली खोली''  में स्थित है। काली खोली वह जगह है जहां बाबा मोहन राम रहते हैं। मंदिर साल भर के दौरान, यात्रा के दौरान खुला रहता है। य ह पहाड़ी के शीर्ष पर स्थित है और 4-5 किमी की दूरी से देखा जा सकता है। खोली में बाबा मोहन राम के दर्शन के लिए आने वाली यात्रियों को आशीर्वाद देने के लिए हमेशा “अखण्ड ज्योति” जलती रहती है । मुख्य मेला साल में दो बार होली और रक्षाबंधन की दूज को भरता है। धूलंड़ी दोज के दिन लाखों की संख्या में श्रद्धालु बाबा मोहन राम जी की ज्योत के दर्शन करने पहुंचते हैं। मेले में कई लोग मिलकपुर मंदिर से दंडौती लगाते हुए काली खोल मंदिर जाते हैं। श्रद्धालु मंदिर परिसर में स्थित एक पेड़ पर कलावा बांधकर मनौती मांगते हैं। इसके अलावा हर माह की दूज पर भी यह मेला भरता है, जिसमें बाबा की ज्योत के दर्शन करन

राजस्थान का प्रसिद्ध हुरडा सम्मेलन - 17 जुलाई 1734

हुरडा सम्मेलन कब आयोजित हुआ था- मराठा शक्ति पर अंकुश लगाने तथा राजपूताना पर मराठों के संभावित आक्रमण को रोकने के लिए जयपुर के सवाई जयसिंह के प्रयासों से 17 जुलाई 1734 ई. को हुरडा (भीलवाडा) नामक स्थान पर राजपूताना के शासकों का एक सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसे इतिहास में हुरडा सम्मेलन के नाम  जाता है।   हुरडा सम्मेलन जयपुर के सवाई जयसिंह , बीकानेर के जोरावर सिंह , कोटा के दुर्जनसाल , जोधपुर के अभयसिंह , नागौर के बख्तसिंह, बूंदी के दलेलसिंह , करौली के गोपालदास , किशनगढ के राजसिंह के अलावा के अतिरिक्त मध्य भारत के राज्यों रतलाम, शिवपुरी, इडर, गौड़ एवं अन्य राजपूत राजाओं ने भाग लिया था।   हुरडा सम्मेलन की अध्यक्षता किसने की थी- हुरडा सम्मेलन की अध्यक्षता मेवाड महाराणा जगतसिंह द्वितीय ने की।     हुरडा सम्मेलन में एक प्रतिज्ञापत्र (अहदनामा) तैयार किया गया, जिसके अनुसार सभी शासक एकता बनाये रखेंगे। एक का अपमान सभी का अपमान समझा जायेगा , कोई राज्य, दूसरे राज्य के विद्रोही को अपने राज्य में शरण नही देगा ।   वर्षा ऋतु के बाद मराठों के विरूद्ध क

Civilization of Kalibanga- कालीबंगा की सभ्यता-
History of Rajasthan

कालीबंगा टीला कालीबंगा राजस्थान के हनुमानगढ़ ज़िले में घग्घर नदी ( प्राचीन सरस्वती नदी ) के बाएं शुष्क तट पर स्थित है। कालीबंगा की सभ्यता विश्व की प्राचीनतम सभ्यताओं में से एक है। इस सभ्यता का काल 3000 ई . पू . माना जाता है , किन्तु कालांतर में प्राकृतिक विषमताओं एवं विक्षोभों के कारण ये सभ्यता नष्ट हो गई । 1953 ई . में कालीबंगा की खोज का पुरातत्वविद् श्री ए . घोष ( अमलानंद घोष ) को जाता है । इस स्थान का उत्खनन कार्य सन् 19 61 से 1969 के मध्य ' श्री बी . बी . लाल ' , ' श्री बी . के . थापर ' , ' श्री डी . खरे ', के . एम . श्रीवास्तव एवं ' श्री एस . पी . श्रीवास्तव ' के निर्देशन में सम्पादित हुआ था । कालीबंगा की खुदाई में प्राक् हड़प्पा एवं हड़प्पाकालीन संस्कृति के अवशेष प्राप्त हुए हैं। इस उत्खनन से कालीबंगा ' आमरी , हड़प्पा व कोट दिजी ' ( सभी पाकिस्तान में ) के पश्चात हड़प्पा काल की सभ्यता का चतुर्थ स्थल बन गया। 1983 में काली