Skip to main content

Posts

Showing posts with the label राष्ट्रीय प्रतीक

भारत के राष्ट्रीय प्रतीकों पर निबंध-

भारत की राष्‍ट्रीय पहचान के प्रतीक भारतीय पहचान और विरासत का मूलभूत अंग हैं। न केवल भारत में निवास करने वाले सभी नागरिक वरन विश्‍व भर में बसे विविध पृष्‍ठभूमियों के भारतीय इन राष्‍ट्रीय प्रतीकों पर गर्व करते हैं। ये राष्ट्रीय प्रतीक प्रत्‍येक भारतीय के हृदय में गौरव तथा देश भक्ति की भावना का संचार करते हैं। राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा- प्रत्‍येक स्‍वतंत्र राष्‍ट्र का अपना एक ध्‍वज होता है। यह एक स्‍वतंत्र देश होने का संकेत है। भारत का राष्ट्रीय ध्वज देश के लोगों की आशा और आकांक्षा का प्रतीक है। हमारा राष्ट्रीय ध्‍वज तिरंगा है, जिसे भारत की संविधान सभा ने राष्ट्रीय ध्वज के रूप में 22 जुलाई 1947 को अपनाया था। भारत में "तिरंगे" का अर्थ भारतीय राष्‍ट्रीय ध्‍वज है। हमारे राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे में समान अनुपात में तीन क्षैतिज पट्टियां हैं, जिनमें गहरा केसरिया रंग सबसे ऊपर, सफेद बीच में और हरा रंग सबसे नीचे है। ध्वज की लंबाई-चौड़ाई का अनुपात 3:2 है। सफेद पट्टी के बीच में नीले रंग का चक्र है। इसका प्रारूप सारनाथ में अशोक के सिंह स्तंभ पर बने चक्र से लिया गया है। इसका व्या