Skip to main content

Posts

Showing posts from October, 2018

STATE TREE OF RAJASTHAN- KHEJADI राजस्थान का राज्य वृक्ष - खेजड़ी

राजस्थान के मरुस्थल क्षेत्रों में उगने वाली वनस्पतियों में खेजड़ी या शमी का वृक्ष एक अति महत्वपूर्ण वृक्ष है। यह राजस्थान का राज्य वृक्ष भी है। इसको 1983 में राज्य वृक्ष घोषित किया गया था। खेजड़ी को "रेगिस्तान का गौरव" व राजस्थान का कल्प तरु अथवा "थार का कल्पवृक्ष" भी कहा जा है। इस वृक्ष का व्यापारिक नाम 'कांडी' है। इसका वैज्ञानिक नाम "प्रोसेसिप-सिनेरेरिया" है ।  इसके अन्य नामों में घफ़, खेजड़ी , जांट/जांटी, सांगरी, जंड, कांडी, वण्णि, शमी, सुमरी आदि आते हैं। इसकी जड़े नत्रजन देती है। खेजड़ी से पत्ती, लकड़ी व सांगरी प्राप्त होती है। इसका फूल 'मींझर' तथा फल 'सांगरी' कहलाता है। सांगरी का उपयोग सब्जी बनाने में किया जाता है। इसकी पत्ती पशुओं (विशेषकर ऊँट, बकरी) के चारे के काम में आती है। लकड़ी जलाने व कच्चे मकान की छत बनाने के काम आती है। इसकी लकड़ी कृषि औजार बनाने के भी काम में आती है।  कन्हैयालाल सेठिया की राजस्थानी भाषा की थार रेगिस्तान में पाए जाने वाले वृक्ष खेजड़ी के सम्बन्ध में कविता 'मींझर' बहुत प्रसिद्

India: An Introduction - भारत : एक परिचय

भारत : एक परिचय भारत देश का नाम रिपब्लिक ऑफ इंडिया; भारत गणराज्‍य भारत के अन्य नाम हिन्दुस्तान, इंडिया, आर्यव्रत, भारत भारत देश की राजधानी नई दिल्ली भारत की सरकार का प्रकार संसदीय सरकार पद्धति के साथ सामाजिक प्रजातांत्रिक गणराज्‍य भारत देश की आजादी का दिवस 15 अगस्‍त 1947 (ब्रिटिश उपनिवेशीय शासन से) भारत के संविधान लागू होने का दिवस 26 जनवरी, 1950 भारत के राष्‍ट्रीय दिवस 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस), 15 अगस्‍त (स्‍वतंत्रता दिवस),2 अक्‍तूबर (गांधी जयंती, महात्‍मा गांधी का जन्‍म दिवस) भारत देश का क्षेत्रफल 32,87,263 भारत की राष्ट्रभाषा हिंदी भारत के कुल राज्य 29 भारत के कुल केंद्र शासित प्रदेश 7 भारत के कुल जिले 640 भारत के कुल गाँव 6.40 लाख (लगभग) भारत का अक्षांशीय विस्तार 84०उत्तरी अक्षांश से 37०6’ उत्तरी अक्षांश तक भारत के देश का देशान्तरीय विस्तार 68०7’ पूर्वी देशांतर से 97०25’पूर्वी देशांतर तक पूर्व से पश्चिम तक देश का विस्तार 2,934 कि. मी. उत्तर से दक्षिण तक देश का विस्तार 3,21,4 कि. मी.. भारत का स्‍थायी मान समय जी एम टी + 05:30 भारत के मानक समय के लिए चयनित स

Rajasthan's major irrigation and river valley projects - राजस्थान की प्रमुख सिंचाई व नदी घाटी परियोजनाएं-

राजस्थान की प्रमुख सिंचाई व नदी घाटी परियोजनाएं- 1. इन्दिरा गांधी नहर जल परियोजना IGNP- यह परियोजना पूर्ण होने पर विश्व की सबसे बड़ी परियोजना होगी इसे प्रदेश की जीवन रेखा/मरूगंगा भी कहा जाता है। पहले इसका नाम राजस्थान नहर था। 2 नवम्बर 1984 को इसका नाम इन्दिरा गांधी नहर परियोजना कर दिया गया है। बीकानेर के इंजीनियर कंवर सैन ने 1948 में भारत सरकार के समक्ष एक प्रतिवेदन पेश किया जिसका विषय ‘ बीकानेर राज्य में पानी की आवश्यकता‘ था। 1958 में इन्दिरा गांधी नहर परियोजना का निर्माण कार्य की शुरूआत हुई लेंकिन उससे पहले सन् 1955 के अर्न्तराष्ट्रीय समझौते के दौरान रावी और व्यास नदियों से उपलब्ध 19,568 मिलियन क्यूबिक जल में से 9876 क्यूबिक जल राजस्थान को पहले ही आवंटित किया जाने लगा था। राजस्थान के हिस्से का यह पानी पंजाब के ‘‘हरिके बैराज‘‘ से बाड़मेर जिले में गडरा रोड तक लाने वाली 9413 कि.मी. लम्बी इस नहर परियोजना द्वारा राजस्थान को आवंटित जल में से 1.25 लाख हेक्टेयर मीटर जल का उपयोग गंगनहर, भांखडा नहर व सिद्वमुख फीडर में दिया जाने लगा। इन्दिरा गांधी नहर जल परियोजना IGNP का मुख्यालय (बो

Rajasthan Seeds Mini-kit Scheme- राजस्थान बीज मिनिकिट योजना

बीज मिनिकिट योजना       राज्य योजना, राष्ट्रीय तिलहन एवं ऑयल पॉम मिशन तथा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत मिनिकिट वितरण        मिनिकिट का आयोजन राजस्थान के विभिन्न जलवायु क्षेत्रों के लिए फसल की उपज एवं गुणवत्‍ता के आधार पर किस्म चयन में सहायक होती है। कमजोर वर्ग के कृषकों को मिनिकिट के माध्‍यम से लाभान्वित किया जाता है। पात्रता :- मिनिकिट अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, लघु एवं सीमान्त तथा गरीबी की रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले कृषकों को प्राथमिकता से मिनिकिट का वितरण किया जाता है। कुल लागत का 10 प्रतिशत टोकन मनी के रूप में कृषक से वसूल कर मिनिकिट वितरण किये जाते हैं। मिनिकिट महिला के नाम से दिये जाते है, चाहे भूमि महिला के पति/पिता/ससुर के नाम से हो। एक महिला को मिनिकिट का एक ही पैकेट दिया जायेगा। एक ही कृषक परिवार की अलग-अलग कृषक महिला सदस्य के नाम से मिनिकिट नहीं दिए जाएंगे। यदि किसी ग्राम पंचायत में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के कृषक उपलब्‍ध नहीं हो तो सामान्य श्रेणी के महिला कृषकों में मिनिकिट वितरण किया जा सकता है। मिनिकिट्स हेतु ऐसे कृषकों का चयन क

Jai Samand lake's Salient Features - जयसमंद बांध मुख्य विशेषताएं

S.No. Attribute विशेषता Value विवरण 1. Name of Dam बांध का नाम Jai Samand Dam जयसमंद बांध 2. Dam Name Alias उपनाम Jai Samand जयसमंद 3. River नदी Gomti गोमती 4. River नदी Gomti गोमती 5. Nearest City निकटतम शहर Sarada सराडा 6. District जिला Udaipur उदयपुर 7. State राज्य Rajasthan राजस्थान 8. Basin बेसिन Mahi माही 9. Status स्थिति Completed पूर्ण 10. Purpose of Dam बांध का उद्देश्य Irrigation सिंचाई 11. Year of Commencement निर्माण प्रारम्भ वर्ष 1711 12. Year of Completion निर्माण पूर्ण होने का वर्ष 1730 13. Operating & Maintainance Agency संचालन और रखरखाव एजेंसी WRD,Govt. of Rajasthanजल संसाधन विभाग, राजस्थान 14. Dam(Interstate/ International) नहीं 15 Dam's(Interstate/ International)Agreement नहीं 16. Parl