Skip to main content

Posts

Showing posts with the label राजस्थान साहित्य अकादमी पुरस्कार

RAJSATHAN SAHITYA ACEDEMY AWARDS, 2018- राजस्थान साहित्य अकादमी सम्मान, 2018

राजस्थान साहित्य अकादमी उदयपुर का ‘जनार्दन राय नागर’ सम्मान डॉ. मथुरेश नंदन कुलश्रेष्ठ, जयपुर को 5 साहित्यकारों को विशिष्ट साहित्यकार सम्मान जयपुर, 26 फरवरी। राजस्थान साहित्य अकादमी का इस वर्ष का जनार्दनराय नागर सम्मान राजस्थान प्रदेश के मूर्धन्य साहित्यकार डॉ. मथुरेश नंदन कुलश्रेष्ठ, जयपुर को प्रदान किया जाएगा और 5 साहित्यकारों को ‘विशिष्ट साहित्यकार सम्मान’ प्रदान किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए अकादमी के अध्यक्ष डॉ. इन्दुशेखर तत्पुरुष ने अवगत कराया कि ‘पं. जनार्दनराय नागर की स्मृति’ में प्रतिष्ठापित ‘जनार्दनराय नागर सम्मान’ राजस्थान प्रदेश के मूर्धन्य साहित्यकार डॉ. मथुरेश नंदन कुलश्रेष्ठ, जयपुर को राशि एक लाख रूपये का प्रदान किया जाएगा। साथ ही इस वर्ष की विशिष्ट साहित्यकार सम्मान योजना में निम्नांकित 05 साहित्यकारों को सम्मान दिया जायेगा-   १. डॉ. देव कोठारी (उदयपुर),   २. देवर्षि कलानाथ शास्त्री (जयपुर),   ३. डॉ. भगवती लाल व्यास (उदयपुर),   ४. प.ं नरेन्द्र मिश्र ( चित्तौड़गढ़),   ५. श्री राम जैसवाल (अजमेर)  इन सभी साहित्

राजस्थान समसामयिक घटनाचक्र-
विभिन्न पुरस्कार २०१३

  राजस्थान साहित्य अकादमी के 2013-14 के पुरस्कार- 1.        सर्वोच्च मीरा पुरस्कार- सर्वोच्च मीरा पुरस्कार कांकरोली (राजसमन्द) से प्रकाशित पत्रिका ‘संबोधन’ के संपादक और वरिष्ठ लेखक कमर मेवाडी को उनके कहानी संग्रह ‘ जिजीविषा और अन्य कहानियों पर । 2.        सुधीन्द्र पुरस्कार-      अजमेर के डॉ. अनुराग शर्मा को उनके कविता संग्रह ‘ तेरे जाने के बाद तेरे आने से पहले ’ पर । 3.        रांगेय राघव पुरस्कार- जयपुर के रामकुमार सिंह को उनके कहानी संग्रह ‘ भोभर तथा अन्य कहानियां ’ पर। 4.        देवीलाल सांभर पुरस्कार(नाट्य विधा)- जयपुर के सुनील खन्ना को उनकी नाट्य पुस्तक ‘ नव्य लघु नाटक ’ पर । 5.        आलोचना का देवराज उपाध्याय पुरस्कार- कोटा के डॉ. नरेन्द्र चतुर्वेदी को उनकी पुस्तक ‘ हाडौती अंचल की हिन्दी काव्य परंपरा और विकास’ पर। 6.        कन्हैयालाल सहल पुरस्कार- सवाई माधोपुर के प्रभाशंकर उपाध्याय को उनके व्यंग्य संग्रह ‘ काग के भाग बडे ’ पर । 7.        डॉ. आलमशाह खान अनुवाद पुरस्कार- बीकानेर के जेठमल मारू को उनकी पुस्तक ‘ ईप्सितायन ’ पर । 8

***राजस्थान साहित्य अकादमी के वर्ष 2012-13 के पुरस्कार***

राजस्थान साहित्य अकादमी, उदयपुर द्वारा शनिवार 24 मार्च 2013 को वर्ष 2012-13 के विभिन्न पुरस्कारों की घोषणा की गई। ये इस प्रकार हैं- 1. सर्वोच्च मीरा पुरस्कार- भवानी सिंह(जयपुर) को उनकी कथाकृति "मांणस तथा अन्य कहानियों" पर। पुरस्कार स्वरूप 75 हजार रूपए व प्रशस्ति-पत्र। 2. "देवराज उपाध्याय" पुरस्कार- डॉ. रेणु शाह (जोधपुर) को उनकी कृति "साहित्यालोचन : विविध रंग" पर। 3. कन्हैयालाल सहल पुरस्कार-  कोटा के डॉ. अतुल चतुर्वेदी को व्यंग्य कृति "घोषणाओं का वसंत" पर। 4. मरूधर मृदुल युवा लेखन पुरस्कार- अंजीव अंजुम (दौसा) को लघुकथा कृति "समझौता" पर। 5. विजयसिंह पथिक साहित्यिक पत्रकारिता एवं रचनात्मक पुरस्कार- ईशमधु तलवार (जयपुर) को। 6. कविता विधा का 'सुधीन्द्र' पुरस्कार- हरीश करमचन्दानी (जयपुर) को काव्यकृति "समय कैसा भी हो" पर । 7. 'रांगेय राघव' पुरस्कार- सावित्री रांका (जयपुर) को कथाकृति "पन्ने जिन्दगी के" पर। 8. 'डॉ. आलम शाह खान अनुवाद पुरस्कार'-  इंदु शर्मा (जयपुर) को उनकी अनुदित

***राजस्थान साहित्य अकादमी का प्रथम ’जनार्दन राय नागर‘ सम्मान डॉ. सावित्री डागा, जोधपुर को***

राजस्थान साहित्य अकादमी का इस वर्ष का सर्वोच्च ’साहित्य मनीषी‘ सम्मान डॉ. ताराप्रकाश जोशी, जयपुर को तथा जनार्दनराय नागर सम्मान हिन्दी साहित्य की लब्ध-प्रतिष्ठ कवयित्री डॉ. सावित्री डागा, जोधपुर को प्रदान किया जाएगा।  इस संबंध में जानकारी देते हुए अकादमी के अध्यक्ष श्री वेद व्यास ने अवगत कराया कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की घोषणा के अनुसार ’पं. जनार्दनराय नागर की स्मृति‘ में प्रतिष्ठापित प्रथम ’जनार्दनराय नागर सम्मान‘ हिन्दी की जानी-मानी कवयित्री और साहित्यकार डॉ. सावित्री डागा, जोधपुर को राशि 1 लाख रु. का प्रदान किया जाएगा।  अकादमी द्वारा जयपुर में 24 फरवरी, 2013 को आयोज्य ’अमृत सम्मान‘ समारोह में यह सम्मान प्रदान किए जाएंगे। इस अवसर पर 12 साहित्यकारों को अमृत सम्मान (21000 रुपए) दिए जाएँगे।  ये निम्नांकित हैं-  1. मुश्ताक अहमद ’राकेश‘ (जयपुर)  2. सुरेश पंडित (अलवर)  3. विनोद शंकर दवे (जयपुर)  4. प्रकाश परिमल (जयपुर)  5. डॉ. महेन्द्र भाणावत (उदयपुर)  6. श्रीमती माधुरी शास्त्री (जयपुर)  7. विद्यासागर आचार्य (बीकानेर)  8. ओंकार पारीक (उदयपुर)  9. श्याम आचार्य (जयपुर) 

राजस्थान साहित्य अकादमी के वर्ष 2011-12 के वार्षिक पुरस्कारों की घोषणा

राजस्थान साहित्य अकादमी उदयपुर द्वारा 2 अप्रैल 2012 को वर्ष 2011-12 के वार्षिक अकादमी पुरस्कारों की घोषणा की गई है। अकादमी के अध्यक्ष श्री वेद व्यास ने इन पुरस्कारों की घोषणा की। ये पुरस्कार निम्नलिखित है- 1. सर्वोच्च मीरा पुरस्कार (पुरस्कार राशि 31 हजार रुपए) - कोटा के श्री अम्बिका दत्त को उनकी काव्यकृति ’’आवों में बारहों मास’’ पर। 2. कविता विधा का ’’सुधीन्द्र पुरस्कार (राशि 15 हजार रुपए) - श्री नरेन्द्र शर्मा ’’कुसुम’’, जयपुर को उनकी क्राफट ’’अन्तराल’’ पर 3. कथा उपन्यास विधा का डॉ. रांगेय राधव पुरस्कार (राशि 15 हजार रुपए)- श्री चरण सिंह पथिक, करौली को उनकी कथा कृति ’’पीपल के फूल’’ पर। 4. आलोचना विधा का देवराज उपाध्याय पुरस्कार (राशि 15 हजार रुपए)- श्री कुन्दन माली, उदयपुर को उनकी आलोचना कृति ’’वस्तुतः’’ पर 5. विविध विधाओं का कन्हैया लाल सहल पुरस्कार (राशि 15 हजार रुपए)- श्री जितेन्द्र निर्मोही, कोटा को उनकी संस्मरण कृति ’’उजाले अपनी यादों के’’ पर। 6. ’’सुमनेश जोशी’’ प्रथम प्रकाशित कृति पुरस्कार (राशि 7500 रुपए)- श्री बनज कुमार ’’बनज’’, जयपुर को उनकी काव्य कृति ’’फैल

राजस्थान साहित्य अकादमी पुरस्कार - 2010 - 2011

1. सर्वोच्च मीरा पुरस्कार- उदयपुर के डॉ. ज्योतिपुंज को, उनकी काव्य कृति ‘बोलो मनु ! बोलते क्यों नहीं ’ पर, पुरस्कार स्वरूप इन्हें 31 हजार रुपए। 2. कविता विधा पर ‘सुधीन्द्र पुरस्कार’ जयपुर के गोविन्द माथुर को उनकी काव्य कृति ‘बची हुई हंसी’ पर। 3. कथा -उपन्यास विधा पर ‘डॉ. रांगेय राघव पुरस्कार’ जयपुर की मनीषा कुलश्रेष्ठ को उनकी कृति ‘कठपुतलियां ’ पर। 4. नाटक विधा पर ‘देवीलाल सामर पुरस्कार’ हरीश बी. शर्मा को उनकी कृति ‘गोपीचंद की नाव और देवता’ पर। 5. आलोचना विधा पर ‘देवराज उपाध्याय पुरस्कार’ जोधपुर के प्रो. मोहनकृष्ण बोहरा को उनकी कृति ‘एलियट और हिन्दी साहित्य चिंतन' पर। 6. ’विविध विधाएं पर ‘कन्हैयालाल सहल पुरस्कार’ चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं के नंदकिशोर चतुर्वेदी को उनकी यात्रा संस्मरण कृति ‘दिव्य देवालयों का देश दक्षिण भारत' पर। ( क्रम संख्या 2 से 6 तक के सभी पुरस्कार 15 - 15 हजार रुपए के हैं) 7. प्रथम प्रकाशित कृति ‘सुमनेश जोशी’ पुरस्कार - कोटा के ओम नागर को उनकी कृति ‘देखना एक दिन’ पर। 8. बाल साहित्य पर ‘शम्भूदयाल सक्सेना’ पुरस्कार भीलवाड़ा के डॉ. शम्भूनाथ तिवार