Skip to main content

Posts

Showing posts with the label National Anti-Doping Bill 2022

The salient features of National Anti-Doping Bill 2022 - राष्ट्रीय डोपिंग-रोधी विधेयक, 2022 की विशेषताएं

The salient features of National Anti-Doping Bill 2022 - राष्ट्रीय डोपिंग-रोधी विधेयक, 2022 की विशेषताएं   राज्यसभा ने 03 AUG 2022 को राष्ट्रीय डोपिंग-रोधी विधेयक, 2022 पारित किया। विधेयक, 17 दिसंबर, 2021 को लोकसभा में पेश किया गया था और इसे 27 जुलाई, 2022 को पारित किया गया, जिसमें संसदीय स्थायी समिति और कुछ अन्य हितधारकों से प्राप्त सुझावों / सिफारिशों के आधार पर प्रस्तावित कुछ आधिकारिक संशोधन किये गए थे। इसे 28 जुलाई, 2022 को राज्यसभा में पेश किया गया। इसके साथ ही, यह विधेयक संसद में पारित हो गया है। विधेयक पर चर्चा के बारे में एक उल्लेखनीय विशेषता यह थी कि सभी राजनीतिक दलों के सदस्यों ने सर्वसम्मति से विधेयक का समर्थन किया। विधेयक की मुख्य विशेषताएं इस प्रकार हैं: • देश में खेलकूद में डोपिंग के निषेध और डोपिंग रोधी गतिविधियों को लागू करने के लिए कानून के रूप में वैधानिक रूपरेखा। • प्रस्तावित विधेयक निम्न को पूरा करने का प्रयास करेगा: - (i) डोपिंग-रोधी कार्य के लिए संस्थागत क्षमताओं का निर्माण और प्रमुख खेल आयोजनों की मेजबानी को सक्षम बनाना; (ii) सभी खिलाड़ियों के अधिकारों की रक्षा क