Skip to main content

Posts

Showing posts with the label भारत रत्‍न पुरस्‍कार

Bharat Rantna Award - Till Now भारत रत्‍न पुरस्‍कार - अब तक

Bharat Rantna Award - Till Now भारत रत्‍न पुरस्‍कार - अब तक  भारत रत्‍न पुरस्‍कार की परम्‍परा 1954 में शुरु हुई थी। इस सम्मान की स्थापना 2 जनवरी 1954 को भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद द्वारा की गई थी। सबसे पहला भारत रत्‍न पुरस्‍कार प्रसिद्ध वैज्ञानिक चंद्र शेखर वेंकटरमन , देश के दूसरे राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन एवं भारत के अंतिम गवर्नर जनरल चक्रवर्ती राजगोपालाचारी को दिया गया था।  यह सम्मान असाधारण राष्ट्रीय सेवा के लिए प् रदान किया जाता है। इन सेवाओं में कला, साहित्य, विज्ञान, सार्वजनिक सेवा और खेल शामिल है। पहले इसमें खेल को शामिल नहीं किया गया था लेकिन बाद में इसे सूची में शामिल किया गया है। 1954 से अब तक अनेक विशिष्‍ट जनों को अपने-अपने क्षेत्र में उत्‍कृष्‍टता पाने के लिए यह पुरस्‍कार दिया गया है। इसका कोई लिखित प्रावधान नहीं है कि भारत रत्‍न केवल भारतीय नागरिकों को ही दिया जाए। यह पुरस्‍कार स्‍वाभाविक रूप से भारतीय नागरिक बन चुकी एग्‍नेस गोंखा बोजाखियू , जिन्‍हें हम मदर टेरेसा के नाम से जानते है और दो अन्‍य गैर-भारतीय - खान अब्‍दुल गफ्फार