Skip to main content

Posts

Showing posts with the label पुरातत्व

केन्द्रीय संस्कृति मंत्री ने देश के वरिष्ठ पुरातत्वविदों प्रो. बी .बी. लाल एवं डॉ. आर.एस. बिष्ट के साथ की भेंट

केन्द्रीय संस्कृति मंत्री ने देश के वरिष्ठ पुरातत्वविदों प्रो. बी .बी. लाल एवं डॉ. आर.एस. बिष्ट के साथ की भेंट केन्द्रीय संस्कृति मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने आज देश के दो वरिष्ठ पुरातत्वविदों प्रो. बी .बी.लाल एवं डॉ. आर.एस. बिष्ट के साथ उनकेघर जाकर भेंट की और दोनों वरिष्ठ पुरातत्वविदों को पुरातत्व के क्षेत्र में दिए गए उनके योगदान के लिए सराहा।  प्रो. बी बी लाल, पूर्व महानिदेशक (1968-1972) भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण और पद्म भूषण अवार्ड से सम्मानित (2000) हैं और डॉ. आर.एस. बिष्ट, पूर्व संयुक्त महानिदेशक, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण और पद्म श्री अवार्डी (2013) हैं । प्रो. लाल वर्तमान में 99 वर्ष के हैं और एएसआई के सबसे वरिष्ठ पुरातत्वविद् हैं। उन्होंने भारत सरकार, भारतीय उन्नत अध्ययन संस्थान, शिमला में विभिन्न वरिष्ठ क्षमताओं में सेवा की है; साथ ही ग्वालियर विश्वविद्यालय में प्रोफेसर और विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के सदस्य भी रहे हैं।    केन्द्रीय मंत्री ने प्रो. बी बी लाल के साथ कालीबंगन में उनके ऊपर उपयुक्त रूप से डिजाइन किए गए कैनोपी के रूप में खुदाई किए गए अवशेषों के संरक्