Skip to main content

Posts

Showing posts with the label साहित्य अकादमी पुरस्कार

रामस्वरूप किसान को राजस्थानी कहानी संग्रह ''बारीक बात'' के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार

रामस्वरूप किसान को राजस्थानी कहानी संग्रह ''बारीक बात'' एवं नंद किशोर आचार्य को उनकी काव्य कृति ‘छीलते हुए अपने को’ के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार  साहित्य अकादमी ने 23 भाषाओं में साहित्य अकादमी पुरस्कार 2019 पाने वाले लेखकों के नामों की घोषणा कर दी है। हिंदी भाषा में नंद किशोर आचार्य को उनकी काव्य कृति ‘छीलते हुए अपने को’ के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार 2019 से नवाजा जाएगा। नंदकिशोर आचार्य हिन्दी के सुप्रसिद्ध साहित्यकार हैं। इनका जन्म राजस्थान के बीकानेर में 31 अगस्त 1945 को हुआ था। तथागत (उपन्यास), अज्ञेय की काव्य तितीर्षा, रचना का सच और सर्जक का मन (आलोचना) देहांतर, गुलाम बादशाह और पागलघर (नाटक), जल है जहाँ, वह एक समुद्र था, शब्द भूले हुए, आती है मृत्यु, रेत राग (कविता संग्रह) उनकी प्रमुख रचनाएँ हैं। उन्हें राजस्थान साहित्य अकादमी के सर्वोच्च मीरा पुरस्कार , राज. संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार, डॉ. घासीराम वर्मा पुरस्कार , महाराणा कुम्भा पुरस्कार एवं भुवनेश्वर पुरस्कार आदि से भी सम्मानित किया जा चुका है।   इन पुरस्कारों की सिफारिश 23 भारतीय भा

राजस्थानी भाषा में दिए गए साहित्य अकादमी पुरस्कारों की सूची

साहित्य अकादमी स न् 1954 में अपनी स्थापना के समय से ही प्रतिवर्ष अपने द्वारा मान्यता प्रदत्त भारत की प्रमुख भाषाओं में से प्रत्येक में प्रकाशित सर्वोत्कृष्ट साहित्यिक कृति को पुरस्कार प्रदान करती है। पुरस्कार की स्थापना के समय पुरस्कार राशि 5,000/- रुपए थी, जो सन् 1983 में बढ़ाकर 10,000/- रुपए कर दी गई, फिर सन् 1988 में बढ़ाकर इसे 25,000/- रुपए कर दिया गया। सन् 2001 से यह राशि 40,000/- रुपए की गई थी। सन् 2003 से यह राशि 50,000/- रुपए की गई तथा सन् 2010 से यह राशि 1,00,000/- रुपए कर दी गई है। पहली बार ये पुरस्कार सन् 1955 में दिए गए। साहित्य अकादमी पुरस्कार एक साहित्यिक सम्मान है जो कुल 24 भाषाओं में की श्रेष्ठ कृतियों को प्रदान किया जाता हैं और राजस्थानी भाषा इनमें से एक भाषा हैं। जिसमें एक ताम्रपत्र के साथ नक़द राशि दी जाती है। नक़द राशि इस समय एक लाख रुपए हैं। साहित्य अकादमी द्वारा अनुवाद पुरस्कार, बाल साहित्य पुरस्कार एवं युवा लेखन पुरस्कार भी प्रतिवर्ष विभिन्न भारतीय भाषाओं में दिए जाते हैं, इन तीनों पुरस्कारों के अंतर्गत सम्मान राशि पचास हजार नियत है। राजस्थानी भाष