Skip to main content

Posts

Showing posts with the label भक्ति शर्मा

राजस्थान समसामयिक घटनाचक्र
** उदयपुर की "जलपरी" भक्ति शर्मा को तेनजिंग नॉर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार **

झीलों की नगरी उदयपुर की जलपरी तैराक भक्ति शर्मा को केन्द्रीय खेल एवं युवा मंत्रालय की ओर से राष्ट्रपति भवन में 29 अगस्त को "तेनजिंग नॉर्गे नेशनल एडवेंचर अवार्ड-2011" से सम्मानित किया जाएगा। महासागरों और समुद्रों में साहसिक प्रदर्शन कर उन्हें पार कर रिकॉर्ड बनाने पर भक्ति को इसके लिए चुना गया है। उन्हें इस हेतु पांच लाख रुपए का नकद, स्मृति चिह्न तथा प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। भक्ति के अलावा लेंड एडवेंचर के लिए नंद स्वरूप व राजेन्द्र सिंह झाला को तथा मनदीप सिंह को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। भक्ति की कोच उनकी मां लीना शर्मा भी एक उत्कृष्ट तैराक है। भक्ति वर्तमान में बेंगलूरू में एम. बी. ए. की पढ़ाई कर रही है। उदयपुर जिला तैराकी संघ के अध्यक्ष चन्द्रगुप्त सिंह चौहान के अनुसार उसने ये उपलब्धियाँ हासिल करने कड़ी मेहनत की है। भक्ति की उपलब्धियाँ- > 2003 में 14 किमी लम्बाई तक अरब सागर पार किया। > 2004 में महाराष्ट्र के रायगढ़ के धर्मतल से गेटवे ऑफ इण्डिया तक 36 किमी दूरी तैर कर पार की। > 2006 में 16 वर्ष की उम्र में इंग्लिश चैनल प