Skip to main content

उपयोगी विज्ञान प्रश्नोत्तर

1. जब ईंट को पानी में डालते हैं, तो बुलबुले उठते हैं, क्योंकि-
(अ) ईंट में उपस्थित पानी के अणु बाहर निकलने लगते हैं।
(ब) पानी में हवा होती है।
(स) ईंट के सूक्ष्म छिद्रों में हवा होती है।
(द) पानी में उपस्थित हाइड्रोजन बाहर निकलने लगती है।
उत्तर- स

2. एक व्यक्ति का भार 40 किग्रा भार है। यदि वह ऐसे ग्रह पर जाता है जहाँ गुरूत्वीय त्वरण पृथ्वी की तुलना में एक चौथाई है, तब व्यक्ति का भार उस ग्रह पर होगा- (g=10 मीटर/ वर्ग सेकंड)
(अ) 1600 न्यूटन
(ब) 100 न्यूटन
(स) 10 न्यूटन
(द) 160 न्यूटन
उत्तर- ब

3. निम्नांकित में से सही युग्म है -
(अ) जमीन पर पाइप में बहता हुआ पानी - स्थितिज ऊर्जा
(ब) सिलिण्डर में संपीडित गैस - स्थितिज ऊर्जा
(स) आकाश में स्थित आवेशित बादल - चुम्बकीय ऊर्जा
(द) घड़ी की ऐंठी हुई कमानी - गतिज ऊर्जा
उत्तर- ब

4. एक व्यक्ति को 104 डिग्री F का बुखार है। उसके शरीर का तापमान डिग्री सेल्सियस में होगा-
(अ) 98.4 डिग्री
(ब) 37 डिग्री
(स) 104 डिग्री
(द) 40 डिग्री
उत्तर- द

5. आदर्श उच्चायी ट्रांसफार्मर के लिए सही कथन है-
(अ) इसकी प्राथमिक कुण्डली में फेरों की संख्या द्वितीयक कुण्डली से अधिक होती है।
(ब) इसमें निर्गत शक्ति का मान निवेशी शक्ति के बराबर होता है।
(स) इसकी द्वितीयक कुण्डली में प्राप्त प्रत्यावर्ती धारा का मान प्राथमिक कुण्डली में निवेशित धारा से अधिक होता है।
(द) इसमें भंवर धाराओं के कारण ऊर्जा हानि होती है।
उत्तर- ब

6. जब प्रकाश हवा से 1.5 अपवर्तनांक वाले काँच में प्रवेश करता है तो उसकी चाल हो जाएगी-
(अ) 3 लाख किलोमीटर/सेकण्ड
(ब) 2 लाख किलोमीटर/सेकण्ड
(स) 6 लाख किलोमीटर/सेकण्ड
(द) 1.5 लाख किलोमीटर/सेकण्ड
उत्तर- ब

7. सुमेलित कीजिए-
(क) मायोपिया (निकट दृष्टि दोष) (i) उत्तल लैंस
(ख) हाइपरमेट्रोपिया (दूर दृष्टि दोष) (ii) बेलनाकार लैंस
(ग) प्रेसबायोपिया (जरा दृष्टि दोष) (iii) अवतल लैंस
(घ) ऐस्टिग्मेटिज्म (दृष्टि वैषम्य) (iv) द्विफोकसी लैंस

(अ) (क)- i, (ख)- ii, (ग)- iii (घ)- iv
(ब) (क)- ii (ख)- i (ग)- iii (घ)- iv
(स) (क)- iii (ख)- i (ग)- iv (घ)- ii
(द) (क)- iii (ख)- i (ग)- i (घ)- iv
उत्तर- स

8. निम्नांकित में से रासायनिक परिवर्तन है-
(अ) लोहे का चुम्बक में बदलना।
(ब) गोबर गैस बनना।
(स) गर्म करने पर थर्मामीटर में पारे का चढ़ना।
(द) चाँदी का पारे के साथ मिलकर सिल्वर अमलगम बनना।
उत्तर- ब

9. निम्नांकित में से सर्वाधिक आयनन विभव वाली गैस है-
(अ) हीलियम
(ब) निऑन
(स) आर्गन
(द) हाइड्रोजन
उत्तर- अ

10. प्रबल विद्युत अपघट्य का समूह निम्नांकित में से कौनसा है ?
(अ) NaOH, HCl, NaCl, CH3 COOH
(ब) CH3COOH, NH4OH, NaCl, KOH
(स) NaOH, KOH, NH4OH, Na HCO3
(द) NaOH, KOH, NaCl, HNO3
उत्तर- द

Comments

Popular posts from this blog

Baba Mohan Ram Mandir and Kali Kholi Dham Holi Mela

Baba Mohan Ram Mandir, Bhiwadi - बाबा मोहनराम मंदिर, भिवाड़ी साढ़े तीन सौ साल से आस्था का केंद्र हैं बाबा मोहनराम बाबा मोहनराम की तपोभूमि जिला अलवर में भिवाड़ी से 2 किलोमीटर दूर मिलकपुर गुर्जर गांव में है। बाबा मोहनराम का मंदिर गांव मिलकपुर के ''काली खोली''  में स्थित है। काली खोली वह जगह है जहां बाबा मोहन राम रहते हैं। मंदिर साल भर के दौरान, यात्रा के दौरान खुला रहता है। य ह पहाड़ी के शीर्ष पर स्थित है और 4-5 किमी की दूरी से देखा जा सकता है। खोली में बाबा मोहन राम के दर्शन के लिए आने वाली यात्रियों को आशीर्वाद देने के लिए हमेशा “अखण्ड ज्योति” जलती रहती है । मुख्य मेला साल में दो बार होली और रक्षाबंधन की दूज को भरता है। धूलंड़ी दोज के दिन लाखों की संख्या में श्रद्धालु बाबा मोहन राम जी की ज्योत के दर्शन करने पहुंचते हैं। मेले में कई लोग मिलकपुर मंदिर से दंडौती लगाते हुए काली खोल मंदिर जाते हैं। श्रद्धालु मंदिर परिसर में स्थित एक पेड़ पर कलावा बांधकर मनौती मांगते हैं। इसके अलावा हर माह की दूज पर भी यह मेला भरता है, जिसमें बाबा की ज्योत के दर्शन करन

राजस्थान का प्रसिद्ध हुरडा सम्मेलन - 17 जुलाई 1734

हुरडा सम्मेलन कब आयोजित हुआ था- मराठा शक्ति पर अंकुश लगाने तथा राजपूताना पर मराठों के संभावित आक्रमण को रोकने के लिए जयपुर के सवाई जयसिंह के प्रयासों से 17 जुलाई 1734 ई. को हुरडा (भीलवाडा) नामक स्थान पर राजपूताना के शासकों का एक सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसे इतिहास में हुरडा सम्मेलन के नाम  जाता है।   हुरडा सम्मेलन जयपुर के सवाई जयसिंह , बीकानेर के जोरावर सिंह , कोटा के दुर्जनसाल , जोधपुर के अभयसिंह , नागौर के बख्तसिंह, बूंदी के दलेलसिंह , करौली के गोपालदास , किशनगढ के राजसिंह के अलावा के अतिरिक्त मध्य भारत के राज्यों रतलाम, शिवपुरी, इडर, गौड़ एवं अन्य राजपूत राजाओं ने भाग लिया था।   हुरडा सम्मेलन की अध्यक्षता किसने की थी- हुरडा सम्मेलन की अध्यक्षता मेवाड महाराणा जगतसिंह द्वितीय ने की।     हुरडा सम्मेलन में एक प्रतिज्ञापत्र (अहदनामा) तैयार किया गया, जिसके अनुसार सभी शासक एकता बनाये रखेंगे। एक का अपमान सभी का अपमान समझा जायेगा , कोई राज्य, दूसरे राज्य के विद्रोही को अपने राज्य में शरण नही देगा ।   वर्षा ऋतु के बाद मराठों के विरूद्ध क

Civilization of Kalibanga- कालीबंगा की सभ्यता-
History of Rajasthan

कालीबंगा टीला कालीबंगा राजस्थान के हनुमानगढ़ ज़िले में घग्घर नदी ( प्राचीन सरस्वती नदी ) के बाएं शुष्क तट पर स्थित है। कालीबंगा की सभ्यता विश्व की प्राचीनतम सभ्यताओं में से एक है। इस सभ्यता का काल 3000 ई . पू . माना जाता है , किन्तु कालांतर में प्राकृतिक विषमताओं एवं विक्षोभों के कारण ये सभ्यता नष्ट हो गई । 1953 ई . में कालीबंगा की खोज का पुरातत्वविद् श्री ए . घोष ( अमलानंद घोष ) को जाता है । इस स्थान का उत्खनन कार्य सन् 19 61 से 1969 के मध्य ' श्री बी . बी . लाल ' , ' श्री बी . के . थापर ' , ' श्री डी . खरे ', के . एम . श्रीवास्तव एवं ' श्री एस . पी . श्रीवास्तव ' के निर्देशन में सम्पादित हुआ था । कालीबंगा की खुदाई में प्राक् हड़प्पा एवं हड़प्पाकालीन संस्कृति के अवशेष प्राप्त हुए हैं। इस उत्खनन से कालीबंगा ' आमरी , हड़प्पा व कोट दिजी ' ( सभी पाकिस्तान में ) के पश्चात हड़प्पा काल की सभ्यता का चतुर्थ स्थल बन गया। 1983 में काली