Skip to main content

Posts

राजस्थान सामान्य ज्ञान-
प्रतिदिन एक प्रश्न- 5
Rajasthan GK- One Question Daily

प्रश्न- राजस्थान स्टेट पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (आरएसपीसीएल) नामक कंपनी की स्थापना 10 जुलाई, 2008 को की गई जिसका प्रमुख कार्य राज्य में हाईड्रॉकार्बन के क्षेत्र में विकास के लिए देशज, बहुराष्ट्रीय, प्राइवेट तथा पब्लिक सेक्टर की कंपनियों के साथ पार्टनरशिप करके कार्य करना, गैस ट्रांसमिशन के गैस ग्रिड व शहरों में गैस पाइप लाइन के लिए प्रयास करना और रिफाइनरी व पेट्रोकेमिकल योजनाओं में सहभागित्व करने के अलावा पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के माध्यम से भूमिगत कोल/लिग्नाइट के गैसीफिकेशन व कोल से द्रव ईंधन विकास की योजनाओं में कार्य करना है। इस कंपनी का मुख्यालय कहाँ स्थित है?

राजस्थान सामान्य ज्ञान-
प्रतिदिन एक प्रश्न- 4

प्रश्न- राजसिको (RAJSICO) जिसकी स्थापना 3 जून 1961 को एक पब्लिक लिमिटेड कंपनी के रूप में की गई थी। इसका प्रमुख उद्देश्य लघु उद्योग इकाइयों को कच्चा माल उपलब्ध कराने में आर्थिक सहायता प्रदान करना तथा उत्पादन, प्रबंधन कौशल, उत्पादों के विपणन आदि में सलाह व सहायता देना और प्रशिक्षण देना है। राजसिको (RAJSICO) का पूरा नाम क्या है?

राजस्थान सामान्य ज्ञान-
प्रतिदिन एक प्रश्न- 3

प्रश्न- एक लोकदेवता जो मुगल सेना के साथ हुए युद्ध अपनी वीरता एवं पराक्रम के कारण वे राजस्थान के लोकजगत में चार हाथ वाले लोकदेवता के रूप में प्रतिष्ठित हो गए तथा चितौड़ में जिस स्थान पर उनका बलिदान हुआ वहाँ भैरो पोल पर एक छतरी बनी हुई है। इस जगह वहाँ प्रतिवर्ष आश्विन शुक्ला नवमी को एक विशाल मेले का आयोजन होता है। इनको शेषनाग या नाग देवता के अवतार के रूप में पूजा जाता है। इस लोक देवता का नाम क्या है?

राजस्थान सामान्य ज्ञान-
प्रतिदिन एक प्रश्न- 2

प्रश्न- कुल 1,007 km लंबा यह राष्ट्रीय राजमार्ग सिरोही जिले के पिण्डवाड़ा से प्रारंभ होकर उदयपुर, चित्तौड़गढ़, कोटा, मध्यप्रदेश में शिवपुरी, झाँसी होते हुए उत्तरप्रदेश में इलाहाबाद तक जाता है। यह राष्ट्रीय राजमार्ग कौनसा है?

राजस्थान सामान्य ज्ञान-
प्रतिदिन एक प्रश्न- 1

प्रश्न- सिरोही जिले के पोसालिया से करीब 10 किमी दूर ग्राम चोटिला के पास सुकड़ी नदी के किनारे मीणा समाज के आराध्यदेव प्राचीन मंदिर स्थित है जिसे किस नाम से जाना जाता है? (इसका उत्तर आपको बताना है। कृपया उत्तर दें।)

महाराणा मेवाड़ अलंकरण सम्मान की हुई घोषणा- समारोह होगा 26 को
महत्वपूर्ण समसामयिक सामान्य ज्ञान
Important Current affair GK

महाराणा मेवाड़ चैरिटेबल फाउंडेशन, उदयपुर के 31 वें वार्षिक सम्मान समर्पण समारोह 2012 के अंतर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्र स्तरीय अलंकरणों की घोषणा कर दी गई है। ये अलंकरण आगामी 26 फरवरी को फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं प्रबंध न्यासी पूर्व महाराणा श्री अरविंद सिंह मेवाड़ द्वारा उदयपुर में दिए जाएँगे। >इन सम्मानों में अंतर्राष्ट्रीय "कर्नल जेम्स टॉड अलंकरण सम्मान" शोधकर्ता एवं लेखक डॉ. एंड्रयू टॉप्सफिल्ड को प्रदान किया जाएगा। इसके तहत एक लाख 11 हजार एक रुपए नकद, रजत तोरण, शॉल एवं प्रशस्ति पत्र भेंट किए जाएंगे। भारत के प्रति सार्वभौम स्थाई मूल्यों की स्थापना के की जाने वाली सेवाओं के उपलक्ष्य में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिवर्ष दिया जाने वाला कर्नल जेम्स टॉड अलंकरण डॉ. एन्ड्रयू टॉप्सफिल्ड को भारत और विशेषत: राजस्थान मेवाड़ की चित्रकारी पर शोध एवं लेखन कर अनेक पुस्तकों के माध्यम से भारतीय एवं विदेशी शोधकर्ताओं को नई दिशा देने हेतु दिया जाएगा। राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार- >पत्रकारिता के क्षेत्र "हल्दीघाटी अलंकरण सम्मान" प्रसिद्ध पत्रकार द्वय हरिन्दर बावेजा व गुलाब कोठारी क

महत्वपूर्ण विज्ञान सामान्य ज्ञान क्विज-
13 फरवरी 2012
Important Science GK Quiz

1. हमारे सौरमंडल का कौनसा ग्रह सबसे छोटा है? Ans- बुध 2. पृथ्वी का बहन ग्रह (sister planet) किसे कहा जाता है? Ans- शुक्र 3. किस ग्रह को नीला ग्रह कहा जाता है? Ans- पृथ्वी 4. बृहस्पति सूर्य की परिक्रमा पूरी करने में कितना समय लेता है? Ans- 12 वर्ष 5. पृथ्वी अपने अक्ष पर कितने समय में एक चक्कर पूरा करती है? Ans- 23 घंटे 56 मिनट 4 सेकंड 6. किस ग्रह के दो उपग्रहों के नाम फोबोस और डीमोस है? Ans- मंगल 7. वैज्ञानिकों द्वारा प्लूटों का ग्रह होने का दर्जा कब समाप्त कर दिया? Ans- 24 अगस्त 2006 8. किस ग्रह पर सल्फ्यूरिक अम्ल के बादलों का वातावरण है? Ans- शुक्र 9. किस ग्रह को लेटा हुआ ग्रह कहते हैं? Ans- अरूण (Uranus) 10. हमारे सौर मंडल के सबसे बड़े पर्वत का नाम क्या है? Ans- Olympus Mons- 24 km (78,000 ft.) 11. चंद्रमा की स्थिति का अध्ययन करने वाले विज्ञान को क्या कहते हैं? Ans- सेलेनोलॉजी 12. हमारे सौर मंडल का सबसे बड़ा पर्वत Olympus Mons किस ग्रह पर है? Ans- मंगल पर 13. सौर मंडल का दूसरा सबसे बड़ा ग्रह कौनसा है? Ans- शनि 14. किस ग्रह की विशिष्ट निशानी उस पर द