Skip to main content

Posts

विज्ञान सामान्य ज्ञान-
प्रकृति की विचित्रताएं
IMPORTANT SCIENCE GK

1. सबसे बड़ा स्तनी- नीली व्हेल 2. सबसे बड़ा स्थलीय स्तनी- अफ्रीकन हाथी 3. सबसे बड़ा जीवित सरीसृप- टर्टिल (Turtile) 4. सबसे बड़ा जीवाश्म सरीसृप- जाइजैन्टो सोरस 5. सबसे बड़ा जीवित पक्षी- शुतुर्मुर्ग 6. सबसे बड़ा जीवित सर्प- अजगर 7. सबसे बड़ा कपि- गोरिल्ला 8. सबसे बुद्धिमान कपि- चिम्पेंजी 9. सबसे छोटा कपि- गिब्बन 10. सबसे छोटा उड़नहीन पक्षी- किवी 11. सबसे बड़ा मेंढक- राना गौल्यिथ 12. सबसे बड़ा मोलस्का- दैत्य स्कुइड (Seas squid) 13. सबसे बड़ी सीपी- ट्राईडेक्ना 14. सबसे बड़ा गैस्ट्रॉपोड- हेमीफस्कस 15. सबसे छोटा पक्षी- हमिंग बर्ड 16. सबसे बड़ी कोशिका- तंत्रका कोशिका 17. सबसे बुद्धिमान होमोनिडा- मनुष्य 18. सबसे तेज दौड़ने वाला जंतु- चीता 19. सबसे तेज उड़ने वाला पक्षी- स्पाइनी टेल्ड स्विफ्ट 20. सबसे ऊँचा स्तनपायी- जिराफ 21. सबसे बड़ी ग्रंथि- यकृत 22. सबसे बड़ा वाइरस- पॉक्स वाइरस 23. सबसे बड़ी अस्थि- फीमर 24. सबसे छोटी अस्थि- स्टेपिस 25. सबसे व्यस्त अंग- ह्रदय 26. सबसे बड़ी पेशी- ग्लूटियल मैक्जीमस

महत्वपूर्ण सामान्य विज्ञान क्विज- 11 फरवरी 2012 Important Science Quiz

1. लैम्पों में प्रकाश उत्पन्न करने में कौनसी गैस उपयोग में लाई जाती है? उत्तर: ऐसीटलीन 2. कच्चे फलों को पकाने में कौन सी गैस उपयोग में लाई जाती है? उत्तर: ऐथिलीन 3. ऊनी कपड़ों की शुष्क धुलाई (Dry Cleaning) में क्या उपयोग में लाया जाता है? उत्तर: बैंजीन 4. किसी परमाणु के रासायनिक गुण किस पर निर्भर करते हैं? उत्तर: परमाणु क्रमांक पर 5. विज्ञापनों में प्रयुक्त रंगीन विसर्जन नलियों में कौन सी गैस प्रयोग में लाई जाती है? उत्तर: निऑन Ne 6. लाल सिंदूर का रासायनिक सूत्र क्या है? उत्तर: लैड परआक्साईड 7. अमोनियम क्लोराइड का सामान्य नाम क्या है? उत्तर: नौसादर 8. क्यूरी (Curie) किसकी इकाई का नाम है? उत्तर: रेडियो धर्मिता (रेडियोएक्टिवता) 9. चिकित्सा शास्त्र के विद्यार्थियों को किसकी शपथ दिलाई जाती है? उत्तर: हिप्पोक्रेटस 10. राडार की कार्यप्रणाली किस सिद्धान्त पर आधारित है? उत्तर: रेडियो तरंगों के परावर्तन पर

शब्द-रंग-राग की त्रिवेणी में प्रवाहित हुआ टैगोर की रचनाओं का अमृत

भारत के सर्वश्रेष्ठ सृजनकार तथा साहित्य में नोबेल पुरस्कार विजेता गुरूदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर पर तीन दिवसीय समारोह ’शब्द रंग राग’ 6 से 9 फरवरी तक जवाहर कला केंद्र जयपुर में पीपुल्स मीडिया थियेटर, जवाहर कला केंद्र और पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र द्वारा आयोजित किया गया। इस महोत्सव में बैले, रवीन्द्र संगीत, काव्य नाटकों के साथ साथ कविता और कहानियों के कार्यक्रम आयोजित किए गए। 6 फरवरी को शाम को गुरूदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर की महान कृति ’नष्टनीड’ पर आधारित बैले नृत्य नाटक ’चारूलता’ प्रस्तुत किया गया। इस बैले का नृत्य निर्देशन प्रसिद्ध कत्थक कोरियोग्राफर रेखा ठाकर ने किया जबकि संगीत सुविख्यात ध्रुपद गायिका डॉ. मधुभट्ट तैलंग का था। अशोक राही द्वारा परिकल्पित इस नृत्य नाटिका में ताल संयोजन पं. प्रवीण आर्य ने किया जबकि संगीत संयोजन विवेक उपाध्याय का था। समारोह के दूसरे दिन दोपहर सत्र में बीस युवक युवतियों ने गुरूदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर की कविताओं का पाठ किया। इसी दिन एक बहुभाषी काव्य संगोष्ठी आयोजित की गई जिसमें संस्कृत, बांग्ला, हिंदी, राजस्थानी, उर्दू, सिंधी आदि भाषाओं के कवियों ने काव्य पाठ किय

महत्वपूर्ण राजस्थान समसामयिक घटनाचक्र

जवाहरलाल दर्डा स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार और अशोक गहलोत लोकमत मित्रता पुरस्कार जवाहरलाल दर्डा स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार और अशोक गहलोत लोकमत मित्रता पुरस्कार समारोह 16 फरवरी को शाम चार बजे जयपुर के पिंकसिटी प्रेस क्लब में होगा। 2010 का दर्डा पुरस्कार संयुक्त रूप से राजस्थान पत्रिका झुंझुनूं कार्यालय के संवाददाता विश्वनाथ सैनी और जयपुर के पत्रकार मदन कलाल को दिया जाएगा। इसी वर्ष का अशोक गहलोत मित्रता पुरस्कार वरिष्ठ पत्रकार राजेन्द्र शंकर भट्ट तथा वेद व्यास को प्रदान किया जाएगा। 2011 का दर्डा पुरस्कार जोधपुर के स्वतंत्र पत्रकार मोईनुद्दीन चिश्ती और अशोक गहलोत मित्रता पुरस्कार वरिष्ठ पत्रकार ओम थानवी को दिया जाएगा। जयपुर के सेंट्रल पार्क में बच्चों ने बनाया विश्व रिकॉर्ड जयपुर के सेंट्रल पार्क में भास्कर उत्सव के तहत विश्व रिकॉर्ड बनाने के लिए दिनांक 8 फरवरी 2012 को बीस हजार से ज्यादा बच्चे इकट्ठे हुए और ‘मेरे सपनों का जयपुर’ विषय पर आयोजित ड्रॉइंग तथा पेंटिंग प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी कल्पनाओं के रंग भरते हुए दुनिया भर में जयपुर को बेस्ट सिटी बनाने का संदेश दिया। बच्चों ने

आयोजित हुआ जैसलमेर में विश्वविख्यात मरु महोत्सव

जैसलमेर में विश्वविख्यात मरु महोत्सव का आगाज दिनांक 5 फरवरी 2012 को लक्ष्मीनाथजी के मंदिर में मंगला आरती व भव्य शोभायात्रा के साथ हुआ। सैलानियों की भीड़ और लोक संगीत की धुनों के बीच निकली आकर्षक शोभायात्रा में देश-प्रदेश से आए लोक कलाकारों की प्रस्तुति ने बरबस ही लोगों को अपनी ओर खींच लिया। पहले दिन की प्रतिष्ठित प्रतियोगिता मिस्टर डेजर्ट में पोकरण के शशि कुमार ने खिताब जीता जबकि मिस मूमल का खिताब जैसलमेर की रूपम खत्री को मिला। जैसलमेर के प्रभारी मंत्री हेमाराम चौधरी ने चंग व ढोल की थाप बजाकर इस उत्सव का उद्घाटन किया तथा श्री चौधरी ने गडसीसर सरोवर पर हरी झंडी दिखाकर शोभायात्रा को रवाना किया। शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई शोभा यात्रा पूनम सिंह स्टेडियम पहुंची। यहां मूमल-महेंद्रा, मूंछ प्रतियोगिता, देसी-विदेशी साफा बांधों प्रतियोगिता, मिस मूमल प्रतियोगिता और मि. डेजर्ट प्रतियोगिताएं हुईं। मरु महोत्सव के दूसरे दिन 6 फरवरी को भी स्वर्णनगरी जैसलमेर में प्रतियोगिताओं की धूम रही। दिन के कार्यक्रमों में देदानसर मैदान में रेगिस्तान के जहाज ऊँट प्रतियोगिताएं व पारंपरिक खेल हुए। सबसे रोचक प्र

महत्वपूर्ण राजस्थान सामान्य ज्ञान क्विज- दिनांक 8 फरवरी 2012 Important Rajasthan GK Quiz

1. राजस्थान साहित्य अकादमी की मासिक पत्रिका का नाम क्या है? उत्तर- मधुमति 2. राजस्थानी भाषा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी, बीकानेर द्वारा प्रकाशित की जाने वाली मासिक पत्रिका का नाम क्या है? उत्तर- जागती जोत 3. राजस्थान सिंधी अकादमी, जयपुर प्रकाशित की जाने वाली वार्षिक साहित्यिक पत्रिका का नाम क्या है? उत्तर- रिहाण 4. राजस्थान ब्रजभाषा अकादमी, जयपुर प्रकाशित की जाने वाली त्रैमासिक पत्रिका का नाम क्या है? उत्तर- ब्रज शतदल 5. राजस्थान में उच्च शिक्षा की स्थिति का पुनरावलोकन करने तथा विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों के संगठन, संरचना व शैक्षिक उन्नयन हेतु सुझाव देने के उद्देश्य से 1972 में गठित समिति के अध्यक्ष कौन थे जिसने राजस्थान विश्वविद्यालय का विघटन कर राज्य के अन्य भागों में भी विश्वविद्यालय स्थापित करने का सुझाव दिया था? उत्तर- डॉ कालू लाल श्रीमाली 6. राजस्थान मदरसा बोर्ड का गठन कब किया गया? उत्तर- जनवरी, 2003 में 7. राजपूत और मुग़ल स्‍थापत्‍य में बना जयपुर के महाराजा का राजकीय आवास सिटी पेलेस किस नाम से विख्‍यात है? उत्तर- चन्‍द्रमहल के 8. जैसलमेर जिले मे

राजस्थान समसामयिक घटनाचक्र

तीन दिवसीय कुंभलगढ़ महोत्सव संपन्न

राजसमंद जिले के कुंभलगढ़ दुर्ग पर गणेश पूजा के साथ तीन दिवसीय कुंभलगढ़ महोत्सव का 28 जनवरी 2012 को रंगारंग शुभारंभ हुआ। दुर्ग की तलहटी में बनाए भव्य पांडाल में मध्याह्न साढ़े बारह बजे जिला कलेक्टर डॉ. प्रीतम बी. यशवंत की अध्यक्षता में उद्घाटन समारोह हुआ। मुख्य अतिथि कुंभलगढ़ के विधायक गणेश सिंह परमार थे। अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन कर महोत्सव का आगाज किया। इससे पहले दुर्ग परिसर स्थित प्राचीन गणेश मंदिर में पूजा अर्चना कर आयोजन के निर्विघ्न होने की कामना की गई। महोत्सव के प्रथम दिवस घूमर, गैर, चकरी, कालबेलिया नृत्य सहित साफा बांधो प्रतियोगिता, रस्साकशी एवं स्थानीय बालिकाओं व महिलाओं की मेहंदी, मांडणा तथा रंगोली प्रतियोगिताएं हुईं। रात्रि में मशहूर ओडिसी नृत्यांगना डोना गांगुली की आकर्षक प्रस्तुति हुई। पर्यटन विभाग की ओर आयोजित किए जाने वाले इस महोत्सव को पूर्व में कुंभलगढ़ क्लासिकल डांस फैस्टिवल के नाम से जाना जाता था, लेकिन अब इसे कुंभलगढ़ फैस्टिवल नाम दिया गया है। पिछले वर्ष यह कार्यक्रम 21 से 23 दिसंबर 2010 तक आयोजित हुआ किंतु इस वर्ष यह 28 से 30 जनवरी 2012 तक आयोजित किया गया। महोत्