Skip to main content

Posts

राजस्थान सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी-
Rajasthan General Knowledge Quiz-
13 जुलाई, 2011

1. विश्नोई संप्रदाय संत जम्भोजी ने विशेष रूप से किस बात पर जोर दिया? (अ) मंदिर बनाने पर (ब) शिक्षा पर (स) वनों और पशु रक्षा पर (द) ईश्वर भक्ति पर उत्तर- द 2. पेड़ों से लिपट कर अपनी जान देने वाली खेजड़ली गांव की वीरांगना थी- (अ) गवरी बाई (ब) सहजो बाई (स) काली बाई (द) अमृता देवी उत्तर- द 3. सन् 1913 में हुए बिजोलिया किसान आंदोलन का नेतृत्व सर्वप्रथम किसने किया था? (अ) साधु गोविंद गिरी (ब) मोतीलाल तेजावत (स) विजय सिंह पथिक (द) साधु सीताराम दास उत्तर- द 4. संत मावजी द्वारा 72 लाख 96 हजार छन्दो में हस्तलिखित ग्रंथ है- (अ) मावजी पुराण (ब) मावजी का चौपड़ा (स) मावजी की पोथी (द) मावजी रामायण उत्तर- ब 5. बिजोलिया किसान आंदोलन के समय मेवाड़ के राजस्व मंत्री थे- (अ) मोती लाल तेजावत (ब) डॉ. मोहनसिंह मेहता (स) टीकाराम पालीवाल (द) कालुलाल श्रीमाली उत्तर- ब 6. रूपाजी और करपाजी की मृत्यु किस आंदोलन के दौरान सैनिक गोलीबारी में हुई? (अ) भोमट आंदोलन (ब) बिजोलिया आंदोलन (स) बेगूँ आंदोलन (द) नीमूचाणा आंदोलन उत्तर- स 7. डूंगरपुर की किस लोक संत को वागड़ की मीरा कहते हैं- (अ) गव

राजस्थान सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी-
Rajasthan General Knowledge Quiz-
12 जुलाई, 2011

1. 26 फरवरी 2009 को पहला सहकारी मिनी सुपर मार्केट कहाँ खोला गया? उत्तर- कुल्हरियों का बास (झुंझुनूं) में 2. जोधपुर के मेहरानगढ़ किले में स्थित किस मंदिर में भगदड़ मचने से लोग हताहत हुए थे? उत्तर- चामुंडा देवी मंदिर 3. राजस्थान में शुद्ध के लिए युद्ध अभियान कब प्रारंभ किया गया? उत्तर- 22 जून 2009 से 4. महिलाओं की निजता को बनाए रखने तथा स्नान को सुविधाजनक बनाने के लिए किस योजना में नदियों तालाबों पर घाट बनाए गए? उत्तर- निर्मल घाट योजना 5. पायका (PYKKA) है- उत्तर- पंचायत युवा खेल एवं क्रीड़ा अभियान 6. मिटिगेटिव पावर्टी इन वेस्टर्न राजस्थान परियोजना जोधपुर संभाग में चलाई गई इसका संक्षिप्त नाम क्या है? उत्तर- एमपॉवर 7. संरक्षित स्मारक "संतोष बावला की छतरी" कहाँ स्थित है? उत्तर- पुष्कर में 8. देश में प्रथम बार वादकरण के मामलों को ऑनलाइन करने के लिए राजस्थान के न्याय विभाग की वेबसाइट www.lites.rajasthan.gov.in को वर्ष 2007 में राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस वेबसाइट में डाटा एंट्रि के लिए प्रयुक्त सॉफ्टवेयर का नाम क्या है? उत्तर- LITES (Litigati

विज्ञान क्विज- 12 जुलाई 2011
(RAS, III GRADE, II GRADE TEACHER और अन्य परीक्षा उपयोगी)

1. निम्नांकित में से कौनसा रोग विषाणु (वायरस) जनित है? A. मलेरिया B. ट्यूबरकुलोसिस (T.B.) C. खसरा (मीज़ल्स) D. हैजा (टाईफाइड) Ans: C 2. मलेरिया उत्पन्न होता है- A. विषाणु (वायरस) से B. जीवाणु (बैक्टीरिया) से C. प्रोटोजोआ से D. यूरिया से Ans: C 3. बेसीलस एंथ्रेसिस की 1876 में खोज करने वाले वैज्ञानिक थे- A. एडवर्ड जेनर B. लुई पाश्चर C. अलेक्जेंडर फ्लेमिंग D. राबर्ट कोच Ans: D 4. लेक्टोबेसिलस किसमें पाया जाने वाला प्रमुख जीवाणु है- A. दूध में B. दही में C. खाद में D. अचार में Ans: B 5. अतिसार का रोगजनक है- A. विषाणु (वायरस) B. जीवाणु (बैक्टीरिया) C. कवक D. प्रोटोजोआ Ans: D 6. निम्नांकित में से खाद्य सामग्री के परिरक्षण में उपयोगी नहीं है- A. सोडियम बेंजोएट B. सोडियम मेटाबाई सल्फेट C. सिरका D. कॉपर सल्फेट Ans: D 7. दूध को 70 डिग्री सेल्सियस पर 15 से 30 सेकंड तक गर्म करके एकाएक ठंडा करने की क्रिया कहलाती है- A. गेल्वेनीकरण B. पाश्चुरीकरण C. नाइट्रोजीनीकरण D. स्थिरीकरण Ans: B 8. पौधों में हरे रंग का वर्णक होता है- A. क्लोरोफिल B. मेलान

विज्ञान क्विज- 11 जुलाई 2011-
(RAS, III GRADE, II GRADE TEACHER और अन्य परीक्षा उपयोगी)

1. साबुन रहित साबुन कहलाता है- (अ) शेविंग क्रीम (ब) द्रव साबुन (स) अपमार्जक (डिटर्जेन्ट) (द) टूथपेस्ट उत्तर- स 2. वह अम्ल जो साबुन बनाने में प्रयुक्त नहीं होता है? (अ) स्टिएरिक अम्ल (ब) ऑलिक अम्ल (स) ब्यूटेनोईक अम्ल (द) पॉमिटिक अम्ल उत्तर- स 3. साबुन है- (अ) उच्च वसा अम्लोँ के सोडियम लवण (ब) उच्च वसा अम्लोँ के पोटेशियम लवण (स) उपर्युक्त दोनों (द) उपर्युक्त में से कोई नहीं उत्तर- स 4. निम्न में से कौन एक साबुन नहीं है? (अ) सोडियम स्टिएरेट (ब) सोडियम ऑलिएट (स) सोडियम सिट्रेट (द) सोडियम पॉमिटेट उत्तर- स 5. वसा है- (अ) लिपिड (ब) प्रोटीन (स) कार्बोहाइड्रेट (द) ऐमीनो अम्ल उत्तर- अ 6. अपमार्जक का जलीय विलयन होता है? (अ) लगभग क्षारीय (ब) लगभग उदासीन (स) लगभग अम्लीय (द) उपर्युक्त में से कोई नहीं उत्तर- ब 7. साबुन की प्रकृति होती है- (अ) क्षारीय (ब) उदासीन (स) अम्लीय (द) उपर्युक्त में से कोई नहीं उत्तर- अ 8. निम्न में से कौनसा यौगिक अपमार्जक बनाने में प्रयुक्त होता है? (अ) सोडियम स्टिएरेट (ब) सोडियम ऑलिएट (स) ऐल्किल बेंजीन

राजस्थान की योजनाएँ-
लाइफ लाइन शिक्षा सेवा - सिर्फ एक फोन कॉल पर समस्या समाधान

Creative Teachers सृजनशील शिक्षक: लाइफ लाइन शिक्षा सेवा - सिर्फ एक फोन कॉल पर समस्या... : "क्या है लाइफ लाइन शिक्षा सेवा -     राजस्थान में शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों एक नया नवाचार है 'लाइफ लाइन शिक्षा सेवा'| इस अनूठ..."

राजस्थान सामान्य ज्ञान क्विज-
Rajasthan General Knowledge Quiz-
10 जुलाई, 2011

1. नदियों की अधिकता के कारण किसे " सौ टापूओं का क्षेत्र " कहा जाता है? अ. उदयपुर ब. जयपुर स. बाँसवाड़ा द. कोटा उत्तर- स 2. स्वर्णगिरि किस क्षेत्र का पुराना नाम है? अ. नागौर ब. जालौर स. जैसलमेर द. गंगानगर उत्तर- ब 3. निम्न में से कौनसी नदी अरब सागरीय प्रवाह प्रणाली की है? अ. बनास ब. बाणगंगा स. पार्वती द. माही उत्तर- द 4. सोम, जाखम और माही नदियों के संगम पर लगने वाला मेला है- अ. भूरिया बाबा का मेला ब. वेणेश्वर का मेला स. पुष्कर मेला द. बाबा रामदेव का मेला उत्तर- ब 5. प्राचीन सभ्यता के अवशेष गणेश्वर का टीला किस जिले में स्थित है? अ. उदयपुर ब. गंगानगर स. सीकर द. बाड़मेर उत्तर- स 6. लीलड़ी, सूकड़ी, जवाई, जोजरी व बांडी नदियाँ किस नदी की सहायक नदियाँ हैं? अ. बनास ब. लूनी स. चंबल द. घग्गर उत्तर- ब 7. उदयपुर राजसमंद क्षेत्र की सबसे बड़ी पर्वत चोटी है- अ. अचलगढ़ ब. जरगा स. कुंभलगढ़ द. तारागढ़ उत्तर- ब 8. लूनी नदी का उद्गम स्थल नाग पहाड़ किस जिले में स्थित है? अ. पाली ब. अजमेर स. नागौर द. जोधपुर उत्तर- ब 9. किस झील को ढेबर झ

RAS, III GRADE, II GRADE TEACHER और अन्य परीक्षा उपयोगी-
विज्ञान क्विज- 10 जुलाई 2011

1. जर्मेनियम, अभ्रक एवं कार्बन में से कौन परावैद्युत पदार्थ है? उत्तर- अभ्रक 2. जर्मेनियम, अभ्रक एवं मोम में से कौन अर्धचालक पदार्थ है? उत्तर- जर्मेनियम 3. पृथ्वी का विद्युत विभव शून्य क्यों माना जाता है? उत्तर- क्योंकि पृथ्वी की विद्युत धारिता अनंत होती है। 4. एक शुद्ध अर्धचालक की चालकता 0 K ताप पर कितनी होती है? उत्तर- शून्य 5. विद्युत चुंबक बनाने में किस प्रकार का लोहा प्रयुक्त किया जाता है? उत्तर- कच्चा लोहा 6. विद्युत धारा के चुंबकीय प्रभाव की खोज किसने की? उत्तर- ओरस्टेड ने 7. लोहे का चुंबकीय अयस्क का नाम क्या है? उत्तर- मेग्नेटाइट 8. सूर्य से निकलने वाली सौर ज्वाला से निकल कर आने वाले अत्यधिक ऊर्जा के आवेशित कणों से पृथ्वी की रक्षा कौन करता है? उत्तर- पृथ्वी का अपना स्वयं का चुंबकीय क्षेत्र 9. चुंबकीय क्षेत्र में सर्वाधिक चुंबकित होने तथा चुंबक की ओर आकर्षित वाले पदार्थ जैसे लोहा, कोबाल्ट, निकल आदि कहलाते हैं- उत्तर- लौहचुंबकीय पदार्थ 10. वे पदार्थ जैसे पानी, चाँदी, सोना, हीरा, पारा, तांबा, जस्ता आदि, जो चुंबक की ओर प्रतिकर्षित होते है

इन्दिरा आवास योजना -

देश के ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब व्यक्तियों को आवास उपलब्‍ध कराने का दायित्व ग्रामीण विकास मन्‍त्रालय, भारत सरकार को सौंपा गया है। *. गरीबी रेखा के नीचे जीवन-यापन कर रहे अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और बंधुआ मजदूरों के निवास स्थलों के निर्माण और उन्नयन के लिए वर्ष 1985-86 से भारत सरकार वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए इंदिरा आवास योजना को कार्यान्‍वित कर रही है। *. वर्ष 1993-94 से इस योजना के दायरे को बढ़ा कर इस योजना में गैर अनुसूचित जाति/जनजाति के गरीब परिवारों को भी शामिल किया गया। लेकिन योजना के तहत कुल आवंटित राशि के 40 % से अधिक की सहभागिता इन्हें नहीं प्रदान की जाएगी। *. इस योजना का विस्‍तार सेवानिवृत्त सेना और अर्द्धसैनिक बल के मुठभेड़ में मारे गए लोगों के परिवारों तक भी किया गया है। *. योजना के तहत आवंटित किए जाने वाले 3 प्रतिशत मकान शारीरिक और मानसिक विकलांगों के लिए वर्ष 2006-07 आरक्षित किए गए हैं। *. प्रत्येक राज्य में गरीबी रेखा के नीचे के अल्पसंख्यकों को भी इस योजना का लाभ प्रदान के लिए चिह्नित किया जा रहा है। *. योजना के तहत प्रदान की जा रही सहायता में के

प्रतिभाशाली अनुसूचित जाति/जनजाति की ग्रामीण बालिकाओं की छात्रवृत्ति हेतु प्रशिक्षण शिविर योजना-

कक्षा 9 वीं उतीर्ण प्रतिभाशाली अजा/अजजा की छात्राओं को आगे की शिक्षा जारी रखने हेतु प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से सन् 1992 से प्रतिभाशाली अजा/अजजा ग्रामीण बालिका छात्रवृत्ति हेतु प्रशिक्षण शिविर योजना प्रारम्भ हुई। ये प्रशिक्षण शिविर जिला मुख्यालय के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में माह जून में आयोजित किए जाते हैं। इनमें प्रत्येक जिले की 40 % एवं इससे अधिक अंक प्राप्त कक्षा 9 वीं पास प्रतिभाशाली अजा/अजजा की ग्रामीण बालिकाएं प्रशिक्षण में भाग ले सकती हैं। इन शिविरों में संबंधित जिले से कम से कम 15 व अधिक से अधिक 60 छात्राओं का चयन जिला शिक्षा अधिकारी, माध्यमिक द्वारा किया जाता है। शिविर के उपरांत एक परीक्षा (उपलब्धि परीक्षा) ली जाती है जिसकी मेरिट के अनुसार प्रत्येक जिले की प्रथम 10 छात्राओं को रु. 200/- प्रति माह, दस माह के लिए छात्रवृत्ति दी जाती है। इसके लिए वित्तीय प्रावधान राजस्थान सरकार के आयोजना भिन्न मद से किया जाता है। इस योजना के अन्तर्गत माध्यमिक शिक्षा के बजट से शिविर में छात्राओं को भोजन, आवास, स्टेशनरी निःशुल्क दी जाती है तथा आने जाने का किराया दिया जाता है। य

राजस्थान सामान्य ज्ञान क्विज-
8 जुलाई 2011

1. प्रसिद्ध संत मीराबाई किस लोकदेवता की बुआ थी? अ. बाबा रामदेव जी ब. कल्ला जी स. देवनारायण जी द. भूरिया बाबा उत्तर- ब 2. सेना के जवानों की देवी किसे कहते हैं? अ. आई माता, बिलाड़ा ब. सकराय माता, झुंझुनूं स. तनोट माता, जैसलमेर द. ज्वाला माता, जोबनेर उत्तर- स 3. किस लोक देवता की गाड़ी की पूजा की जाती है? अ. बिग्गाजी ब. मामादेव जी स. मेहाजी माँगलिया द. हरभू जी उत्तर- द 4. निम्न में से पंच पीरों में शामिल नहीं है- अ. रामदेव जी ब. मामादेव जी स. मेहाजी माँगलिया द. हरभू जी उत्तर- ब 5. हर्षनाथ भेरु का स्थान किस जिले में है जहाँ प्रतिवर्ष भादवा शुक्ल तेरस को मेला लगता है? अ. जैसलमेर ब. सीकर स. अलवर द. उदयपुर उत्तर- ब 6. किस लोक देवी का प्रतीक चिह्न जैसलमेर के राज्य चिह्न में बना है? अ. नागणेची माता ब. ज्वाला माता स. तनोट देवी द. स्वांगिया देवी उत्तर- द 7. नरहड़ के पीर की दरगाह किस शहर में है? अ. जावरा ब. चिड़ावा स. कपासन द. पीपासर उत्तर- ब 8. दाऊदी बोहरा समुदाय का प्रमुख तीर्थ स्थल है- अ. कपासन ब. अजमेर स. गलियाकोट द. चिड़ावा उत्तर- स 9. दादू संप्रदाय

Today's Science Quiz-विज्ञान क्विज- 6 जुलाई 2011

1. वैज्ञानिकों के अनुसार वर्तमान में पदार्थ की कितनी अवस्थाएं मानी जाती है? A. 3 B. 4 C. 5 D. 2 Ans. C 2. पदार्थ की चौथी अवस्था है- A. प्लाज्मा B. बोस - आईंसटीन संघनन C. ठोस अवस्था D. अतिचालक अवस्था Ans. A 3. कौनसे पदार्थ वायुमंडलीय दाब पर ऊर्ध्वपातन को प्रदर्शित करते हैं? A. अमोनिया और नीला थोथा B. कॉपर सल्फेट और कपूर C. अमोनियम क्लोराइड और एल्कोहॉल D. अमोनियम क्लोराइड और कपूर Ans. D 4. पानी की 250 डिग्री सेल्सियस ताप पर अवस्था होगी- A. ठोस B. द्रव C. गैस D. प्लाज्मा Ans. C 5. पानी की 100 डिग्री सेल्सियस ताप पर अवस्था होगी- A. ठोस B. द्रव C. गैस D. द्रव और गैस दोनों Ans. D 6. पदार्थ की पाँचवीं अवस्था है- A. प्लाज्मा B. बोस - आईंसटीन संघनन C. ठोस अवस्था D. अतिचालक अवस्था Ans. B 7. त्रिक बिन्दु ताप जिस पर पानी की तीनों अवस्थाएं (ठोस, द्रव व गैस) एक साथ पाई जाती है, इसका मान कितना होता है? A. 373.16 K B. 0.16 K C. 273.16 K D. 100.16 K Ans. C 8. जिस समय बर्फ पिघलत

प्रसिद्ध शक्तिपीठ तनोटराय माता जैसलमेर

भारत पाकिस्तान सीमा पर स्थित माता "तनोटराय" का मन्दिर अत्यंत प्रसिद्ध है। यह मंदिर जैसलमेर जिला मुख्यालय से करीब 120 किलोमीटर दूर एवं भारत पाक अंतर्राष्ट्रीय सीमा से 20 किलोमीटर अंदर की और स्थित है। तनोट माता जैसलमेर के भाटी शासकों की कुलदेवी मानी जाती है। कहा जाता है कि जैसलमेर का तनोट नामक स्थान भाटी राजाओं की राजधानी हुआ करता था। भाटी शासक मातेश्वरी श्री तनोट राय के भक्त थे। यह भी कहा जाता है कि उनके आमंत्रण पर महामाया सातों बहने तणोट पधारी थी , इसी कारण भक्ति भाव से प्रेरित होकर राजा ने इस मन्दिर की स्थापना की थी। यह माता भारत-पाकिस्तान के मध्य 1965 तथा 1971 के युद्ध के दौरान सीमा क्षेत्र की रक्षा करने वाली तनोट माता के मन्दिर के रूप में प्रसिद्ध है। तनोट माता के प्रति आम भक्तों के साथ-साथ सैनिकों में भी अतीव आस्था है। माता के मन्दिर की देखरेख, सेवा, पूजापाठ, आराधना व अर्चना सीमा सुरक्षा बल के जवान ही करते हैं। तनोट माता के बारे में विख्यात है कि 1971 में हुए भारत पाकिस्तान के युद्ध के दौरान सैकड़ों बम मंदिर परिसर में पाकिस्तान की सेना द्वारा गिराए गए थे किंतु माता की कृप

राजस्थान सामान्य ज्ञान क्विज-
5 जुलाई 2011


1. गिरी सुमेल का युद्ध किनके बीच लड़ा गया? (अ) मालदेव व हुमायूं में (ब) मालदेव व शेरशाह में (स) अकबर व राणा प्रताप मेँ (द) मराठों व राजपूतों में उत्तर- ब 2. हशमतवाला राजा किसे कहा गया- (अ) मालदेव (ब) प्रताप (स) दुर्गादास (द) शेरशाह उत्तर- अ 3. अकबर से वैवाहिक संबंध स्थापित करने वाला प्रथम राजपूत शासक था- (अ) भारमल (ब) जयसिंह (स) मानसिंह (द) राजसिंह उत्तर- अ 4. आहाड़ सभ्यता है- (अ) लौह युग की (ब) मध्य पाषाण कालीन (स) ताम्र पाषाण कालीन (द) कांस्य युगीन उत्तर- स 5. चीरवा का अभिलेख किसकी जानकारी का स्रोत है- (अ) भाटी वंश की (ब) चौहान वंश की (स) गुर्जर प्रतिहार वंश की (द) गुहिल वंश की उत्तर- द 6. अल्लाउद्दीन खिलजी के जालोर पर आक्रमण के समय वहाँ का राजा था? (अ) दहिया बीका (ब) बप्पा रावल (स) कान्हड़दे (द) मालदेव उत्तर- स 7. कुंभा को संगीतज्ञ के रूप में प्राप्त उपाधि है- (अ) अभिनव भरताचार्य (ब) हालगुरु (स) दानगुरु (द) संगीत सम्राट उत्तर- अ 8. रामस्नेही संप्रदाय से संबंधित है- (अ) रेण (ब) नरैना (स) नाथद्वारा (द) मंडफिया उत्तर- अ 9. रणकपु

"क्षेत्रीय ई-लर्निग एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान" अजमेर में स्थापित होगा

राज्य के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सूचना प्रौद्योगिकी में दक्ष बनाने एवं रोजगार के बेहतरीन अवसर पैदा करने के लिए प्रदेश के प्रथम "क्षेत्रीय ई-लर्निग एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान" (Regional Institute of E-Learning and Information Technology- RIEIT) की स्थापना अजमेर जिले की केकड़ी तहसील के कोहदा गाँव में की जा रही है। भारत सरकार के संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के स्वायत्तशासी DOEACC सोसायटी की इकाई के रूप स्थापित किए जा रहे इस संस्थान पर 35.44 करोड़ रुपए खर्च होंगे। राज्य सरकार ने इस संस्थान के लिए 42.54 एकड़ निशुल्क जमीन उक्त गाँव में आवंटित की है। यह संस्थान भारत सरकार द्वारा देश भर में अलग अलग राज्यों में स्थापित उच्च स्तर के इस तरह के 12 संस्थानों में से एक हैं। केकड़ी में खुलने वाले इस संस्थान को भी डीओईएसीसी सोसायटी संचालित करेगी। शुरुआती चार वर्षो में यहां लगभग ढाई हजार छात्र - छात्राओं को प्रशिक्षित करने की क्षमता विकसित की जाएगी। संस्थान में इलेक्ट्रॉनिकी, कंप्यूटर विज्ञान, सूचना प्रौद्योगिकी एवं इससे संबंधित पाठ्यक्रम चलाए जाएंगे। इन पाठ्यक्रमों में ओ, ए

विज्ञान क्विज- 5 जुलाई 2011
(RAS, III GRADE, II GRADE TEACHER और अन्य परीक्षा उपयोगी)

1. ह्दयाघात से बचाव के लिए कौनसी औषधि सहायक है? (i) एनालजिन (ii) कॉर्टिजोन (iii) एस्परीन (iv) प्रतिअम्ल Ans- (iii) 2. किस ग्रह को वर्तमान में खगोल विज्ञानियों द्वारा ग्रह नहीं माना जाता है? (i) पृथ्वी (ii) प्लूटो (iii) शनि (iv) नेप्च्यून Ans- (ii) 3. मेसर (M.A.S.E.R.) के निर्माण में प्रयुक्त तरंगेँ हैं? (i) ध्वनि तरंगे (ii) दृश्य प्रकाश (iii) सूक्ष्म तरंगे (Micro waves) (iv) पराश्रव्य तरंगे Ans- (iii) 4. भारत द्वारा चंद्रमा पर भेजे गए चंद्रयान प्रथम से प्रेषित तस्वीरों से नासा के वैज्ञानिकों ने जिसकी खोज की है, वह है- (i) प्लेटिनम (ii) पौधे (iii) सोना (iv) पानी Ans- (iv) 5. कौनसी गैस वातावरण में तापवृद्धि का कारण है? (i) नाइट्रोजन (ii) हीलियम (iii) कार्बन डाई ऑक्साइड (iv) हाइड्रोजन Ans- (iii) 6. विज्ञान में प्रयुक्त GPS का पूरा नाम है- (i) General planning system (ii) General programming service (iii) Global positioning system (iv) Global plantation service Ans- (iii) 7. निम्न में से सुनामी का कारण है? (i) अत्यंत गर्म जल की स

राजस्थान समसामयिक घटनाचक्र-
बाड़मेर में होगी कोल गैस से विद्युत उत्पादित

राज्य में कोल गैसिफिकेशन से विद्युत उत्पादन की तैयारी उदयपुर स्थित राजस्थान राज्य माइंस एंड मिनरल्स लिमिटेड (RSMML) ओपन माइनिंग के साथ ही अब राज्य में पहली बार अण्डर ग्राउण्ड कोल गैसिफिकेशन से विद्युत उत्पादन की तैयारी में है। राज्य में इस प्रकार का पहला संयंत्र बाड़मेर में शीघ्र स्थापित किया जाएगा। राजस्थान में कोयला कम मात्रा में उपलब्ध है तथा यह लिग्नाइट कोयला भी भूमि में 30 मीटर नीचे है। कोयले के खुदाई के बाद जब यह 50-60 मीटर नीचे तक पहुँच जाता है तो लागत बढ़ जाने पर खनन अनार्थिक होने लगता है। इसी कारण RSMML ने बाड़मेर में 175 से 200 मीटर नीचे तक फैले भूमिगत लिग्नाइट को गैस में रूपांतरित कर विद्युत उत्पादन की योजना तैयार की है। बाड़मेर में इस विधि से बिजली तैयार करने का संयंत्र स्थापित करने में 500 से 600 करोड़ रुपए की लागत आएगी। क्या है यह विधि- इस विधि से विद्युत तैयार करने के लिए जमीन में दो गहरे होल (इंजेक्शन होल व प्रॉडक्शन होल) किए जाएंगे। इनमें से इंजेक्शन होल में कंप्रेसर से हवा डाली जाएगी। हवा के सम्पर्क में आते ही लिग्नाइट जलने लगेगा और इससे गर्म गैस बनेगी। यह गैस प

समसामयिक घटनाचक्र-
राजस्थान के अशोक मेनारिया इंडिया- 'ए' टीम में

मूलतः उदयपुर के निवासी राजस्थान के अशोक मेनारिया को ऑस्ट्रेलिया में खेले जाने वाले इमर्जिग प्लेअर्स क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए भारत की 'ए' टीम में सम्मिलित किया गया है। मेनारिया को पिछले साल के रणजी ट्रॉफी टूर्नामेंट में केवल तीन मैच खेलने का ही अवसर मिला था, किंतु उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीनों मैचों में शतक लगाए थे। इसके अलावा वे इस वर्ष आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेले और कई अवसरों पर तेज गति की बल्लेबाजी की तथा दर्शकों का दिल जीता। एक अगस्त से आस्ट्रेलिया में होने वाले टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम का कप्तान शिखर धवन को बनाया गया है तथा अंजिक्य रहाणे को टीम के उपकप्तान होंगे। पूरी टीम इस प्रकार है :- शिखर धवन (कप्तान), अंजिक्य रहाणे (उपकप्तान), श्रीनाथ अनिरूद्ध, मनीष पांडेय, सौरभ तिवारी, मनोज तिवारी, अशोक मेनारिया, सी. गौतम, अंबाती रायडू, राहुल शर्मा, इकबाल अब्दुल्ला, उमेश यादव, वरूण एरोन, एस. अरविंद और विनय कुमार।

राजस्थान की योजनाएँ (WELFARE PLANS OF RAJASTHAN)-डांग क्षेत्रिय विकास कार्यक्रम

राजस्थान राज्य के पूर्वी एवं दक्षिण पूर्वी जिले यथा भरतपुर, बारां, बून्दी, धौलपुर, झालावाड़, करौली, कोटा एवं सवाईमाधोपुर अपनी भौगोलिक विषमताओं, बीहड़ वनों एवं दस्युओं के आतंक के कारण डांग क्षेत्र के नाम से जाने जाते हैं। प्रदेश के डांग क्षेत्र के ये जिले जिसमें अन्य पिछडी जाति एवं अल्पसंख्यक लोग निवास करते हैं, राज्य के आर्थिक, सामाजिक एवं आधारभूत सुविधाओं की दृष्टि से भी अधिक पिछड़े हुए है। डांग क्षेत्रीय विकास कार्यक्रम   सर्वप्रथम वर्ष 1995- 96 से 2000- 01 तक राज्‍य के 8 दस्यु प्रभावित जिलों में चलाया गया। ये जिले निम्न है- 1. सवाई माधोपुर 2. करौली 3. कोटा 4. बून्‍दी 5. बारां 6. धौलपुर 7. भरतपुर 8. झालावाड़ यह कार्यक्रम इन जिलों की 21 पंचायत समितियों की 357 ग्राम पंचायतों में वर्ष 2001-02 तक संचालित किया जाता रहा किंतु वर्ष 2001-02 से वित्‍तीय प्रावधान समाप्त हो जाने से यह कार्यक्रम बन्‍द कर दिया गया। डांग क्षेत्र के सर्वागीण विकास को दृष्टिगत रखते हुये वर्ष 2004-05 के बजट में "डांग विकास परियोजना" को उक्‍त आठ जिलों में पुन: प्र

राजस्थान सामान्य ज्ञान-
समसामयिक घटनाचक्र 02/07/2011

राजस्थानी भाषा को मान्यता दिलाने की माँग फिर जोरों से उठी "अखिल भारतीय राजस्थानी भाषा मान्यता संघर्ष समिति" के अंतरराष्ट्रीय संयोजक व "राजस्थान एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका, कनाडा व कैलिफोर्निया के मीडिया चेयरमैन प्रेम भंडारी ने राज्य सरकार को राजस्थानी भाषा को मान्यता दिलाने के लिए 17 सूत्री मांग पत्र भेजा है। भंडारी ने अपने पत्र में सरकार से निम्नांकित सुझाव दिए हैं- > मायड़ भाषा राजस्थानी को संविधान की 15 वीं अनुसूची में स्थान देने के लिए केंद्र सरकार को पत्र लिखा जाए। > शिक्षा का अधिकार कानून के तहत राज्य की प्राथमिक शिक्षा का माध्यम राजस्थानी किया जाए। > राजस्थानी भाषा शिक्षकों के खाली पदों को भरा जाए। > आरपीएससी में अनिवार्य व ऐच्छिक के रूप में राजस्थानी शुरू की जाए। > सरकारी खरीद में राजस्थानी की पुस्तकों का प्रतिशत तय किया जाए। > सरकारी आयोजनों में राजवुड व अन्य राजस्थानी कलाकारों व कवियों को ही बुलाया जाए। > रोडवेज की बसों पर पधारो सा व पधारो म्हारे देस जैसे वाक्य लिखे जाएं। > राजस्थानी भाषा अकादमी को सिरमौर अकादमी

आज की क्विज- 2 जुलाई 2011

प्रिय पाठकों आज हम क्विज में पाँच प्रश्न दे रहें हैं? कमेंट में अपने उत्तर दीजिए। इसमें प्रत्येक सही उत्तर के लिए 3 अंक हैं तथा प्रत्येक गलत उत्तर का ऋण 1 अंक है। बताइए आपने कितने प्रश्न सही किए हैं। उत्तर आ गए दिए गए हैं। तो मित्रों हो जाइए शुरू..... 1. चित्रकला की मथैरण शैली कहाँ से संबंधित है? (A) मेवाड़ (B) किशनगढ़ (C) बूँदी (D) बीकानेर 2. राजस्थान के किस जिले में किराडू के प्राचीन मंदिर स्थित है? (A) बारां (B) बाड़मेर (C) बूँदी (D) भीलवाड़ा 3. निम्न में कौनसा राजस्थानी नृत्य प्रेम कहानी पर आधारित है? (A) घुड़ला (B) गैर (C) चरी (D) शंकरिया 4. चित्तौड़गढ़ जिले का आकोला गाँव प्रसिद्ध है- (A) काँच की चूड़ी निर्माण के लिए (B) गलीचा निर्माण के लिए (C) रंगाई छपाई के लिए (D) मिट्टी के खिलौनों के लिए 5. राज्य सरकार द्वारा 1985 में गठित R.E.D.A. है- (A) राजस्थान शिक्षा विभाग संघ (B) राजस्थान इलेक्ट्रॉनिक्स विकास संगठन (C) राजस्थान ऊर्जा विकास अभिकरण (D) राजस्थान रोजगार विकास संगठन ANSWERS- 1. D 2. B 3. D 4. C 5. C