Skip to main content

Posts

परीक्षापयोगी महत्वपूर्ण जानकारी

मिटिगेटिंग पॉवर्टी इन वेस्टर्न राजस्थान (mpower) योजना - इसके तहत पश्चिमी राजस्थान में गरीबी उन्मूलन के लिए 415 करोड़ रुपयों की लागत से जोधपुर संभाग के 6 जिलों की 6 पंचायत समितियों में '' मिटिगेटिंग पॉवर्टी इन वेस्टर्न राजस्थान '' (mpower) योजना राज्य सरकार द्वारा चालू की गई। बांदरसिंदरी - किशनगढ़ ( अजमेर ) में केन्द्रीय विश्‍वविद्यालय अस्थाई तौर पर प्रारम्भ कर दिया गया है तथा इस हेतु बांदरसिंदरी ( किशनगढ़ ) में भूमि का आवंटन किया जा चुका है। उदयपुर का बलीचा गाँव- भारत सरकार खोले जाने वाली उच्च स्तरीय शैक्षणिक संस्थानों में से एक आई आई एम - Indian Institute of Management , उदयपुर के लिए उदयपुर के बलीचा ग्राम में भूमि आवंटन किया जा चुका है तथा कार्य प्रगति पर है। पूर्ण परिसर बनने तक फिलहाल इस संस्थान को सुखाड़िया विश्वविद्यालय के मैनेजमेंट कैम्पस में संचालित करने का निर्णय हुआ है। ग्राम पंचायत विद्युत वितरण योजना - इस योजना के अंतर्गत हर ग्राम पंचायत के लिए अब अलग से 11 केवी फीडर लगाए जा रहे हैं। इससे ग्रामीणों को गुणवत्ता पूर्ण बिजली मिलेगी। ग्राम पंचायत

राजस्थान के निर्माण या राजनैतिक एकीकरण के सात चरण एक दृष्टि में -
Seven Stages of formation or Political Integration of Rajasthan (1948-1956 )


संघ का नाम, सम्मिलित हुई रियासतें / राज्य , एकीकरण दिनांक- ( Name of Group, States, Date of Integration )- 1. मत्स्य संघ Matsya Union- अलवर भरतपुर धौलपुर करौली Alwar, Bharatpur, Dholpur, Karauli दिनांक 17-03-1948 2.  राजस्थान संघ Rajasthan Union - बाँसवाड़ा बूँदी डूंगरपुर झालावाड़ किशनगढ़ कोटा प्रतापगढ़ शाहपुरा और टौंक Banswara, Bundi, Dungarpur, Jhalawar, Kishangarh, Kota, Pratapgarh, Shahpura, Tonk. दिनांक 25-03-1948 3. संयुक्त राजस्थान संघ United State of Rajasthan- उदयपुर रियासत का संयुक्त राजस्थान में विलय Udaipur also joined with the other Union of Rajasthan. दिनांक 18-04-1948 4. वृहद् राजस्थान Greater Rajasthan - बीकानेर जयपुर जैसलमेर जोधपुर भी संयुक्त राजस्थान में जुड़े Bikaner, Jaipur, Jaisalmer & Jodhpur also joined with the United State of Rajasthan. दिनांक 30-03-1949 5. संयुक्त वृहद् राजस्थान United State of Greater Rajasthan - मत्स्य संघ का वृहद् राजस्थान में विलय Matsya Union also merged in Greater Rajasthan दिनांक 15-05-

समसामयिक घटनाचक्र -
CURRENT AFFAIRS


सिविल सर्विसेज मुख्य परीक्षा 2010 के परिणाम घोषित संघ लोक सेवा आयोग { यू पी एस सी } ने सिविल सर्विस { मुख्य परीक्षा } 2010 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस परीक्षा में सफल हुए अभ्यर्थियों को 22 मार्च, 2011 से शुरू हो रहे पर्सनेलिटी टेस्ट में शामिल होना होगा। इस टेस्ट की दिनांक तथा समय के बारे में सफल अभ्यर्थियों को व्यक्तिगत तौर पर जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा यह जानकारी आयोग की वेबसाइट पर भी यह उपलब्ध कराई जाएगी। पर्सनैलिटी टेस्ट नई दिल्ली के शाहजहां रोड पर स्थित धौलपुर हाउस में आयोजित किए जाएंगे। प्रेस इन्फर्मेशन ब्यूरो ने ये नतीजे घोषित किए। ये परिणाम आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। सीकर में भूकंप के झटके राजस्थान के सीकर क्षेत्र में 26 फरवरी रात करीब 9 बज कर 10 मिनट पर भूकंप का मामूली झटका महसूस किया गया, जिसकी तीव्रता रिऐक्टर स्केल पर 3.0 थी। मौसम विभाग के अनुसार भूकंप का केंद्र सीकर जिले में नीम का थाना था। वसुंधरा राजे फिर बनी विधानसभा में प्रतिपक्ष की नेता पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे एक बार फिर विधानसभा की प्रतिपक्ष की नेता चुनी गईं। उनका चुनाव 26 फरवरी को भाजपा

राजस्थान सामान्य ज्ञान क्विज -
3 मार्च 2011


1. राजस्थान में 16 शताब्दी के अंत में ऐसा साहित्य रचा गया जो शासकों की ख्याति को प्रतिपादित करता था। ऐसे साहित्य को क्या कहा जाता है? उत्तर - ख्यात 2. पं. गौरीशंकर ओझा अजमेर के चौहानों को किस वंश का मानते हैं? उत्तर - सूर्यवंशी 3. पृथ्वीराज रासौ के अनुसार अजमेर के चौहानों की उत्पत्ति कहाँ से होना बताया गया है? उत्तर - अग्निकुण्ड से 4. मुस्लिम किसे कलंह पीर के नाम से पुकारते हैं? उत्तर - डिग्गी पुरी के कल्याणजी को 5. राजस्थान का वह प्रथम नगर जिसे नक्शे के आधार पर नियोजित तरीके से बसाया गया था? उत्तर - जयपुर 6. रियासतकाल में मेहमान आने पर वसूले जाने वाले कर का नाम क्या था? उत्तर - पावणा कर 7. साहित्यकारों ने किस राजपूत राजा को हिन्दू बादशाह भी कहा है? उत्तर - मालदेव को 8. जादू टोने से बचाए जाने हेतु गाया जाने वाला लोकगीत कौनसा है? उत्तर - कामण 9. सवाई जयसिंह ने किस सन् में जयपुर में प्रसिद्ध वेधशाला जन्तर-मन्तर का निर्माण करवाया था? उत्तर - 1734 ई. में 10. जयपुर के किस शासक ने जीजे मुहम्मदशाही ( नक्षत्रों की शुद्ध सारणी बनवाई ) तथा जयसिंह कारिका नामक ज

राजस्थान से राज्य सभा सदस्य-
Rajya Sabha Members from Rajasthan


नाम पार्टी और कार्यकाल { Name Party, Term } 1. श्री अभिषेक मनु सिंघवी Sh. Abhishek Manu Singhvi भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस- INC 04.04.2006 - 03.04.2012 2. श्री राम दास अग्रवाल Sh. Ramdas Agarwal भारतीय जनता पार्टी - BJP 04.04.2006 - 03.04.2012 3. श्री नरेन्द्र बुढानिया Sh. Narendra Budania { Elected in By-election} भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस- INC 15.06.2010 - 03.04.2012 4 . श्री ओमप्रकाश माथुर Sh. Om Prakash Mathur भारतीय जनता पार्टी - BJP 10.04.2008 - 09.04.2014 5. डॉ. ज्ञानप्रकाश पिलानिया Dr. Gyan Prakash Pilania भारतीय जनता पार्टी - BJP 10.04.2008 - 09.04.2014 6. डॉ. प्रभा ठाकुर Dr. Prabha Thakur भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस- INC 10.04.2008 - 09.04.2014 7. श्री अश्क अली टाक Sh. Ashk Ali Tak भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस- INC 05.07.2010 - 04.07.2016 8. श्री आनंद शर्मा Sh. Anand Sharma भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस- INC 05.07.2010 - 04.07.2016 9. श्री राम जेठमलानी Sh. Ram Jethmalani भारतीय जनता पार्टी - BJP 05.07.2010 - 04.07.2016 10. श्री विजयेन्द्र

राजस्थान सामान्य ज्ञान क्विज -
2.3.2011

1. मेवाड़ राज्य के संस्थापक कौन थे? उत्तर - बप्पा रावल 2. चित्तौड़गढ़ दुर्ग के निर्माता चित्रांगद किस वंश से संबंधित थे? उत्तर - मौर्य वंश से 3. 'देव मूर्ति प्रकरण' पुस्तक के लेखक कौन थे? उत्तर - राणा कुंभा के शिल्पी मण्डन ने 4. महाराणा प्रताप का बचपन का नाम क्या था? उत्तर - कीका 5. राजस्थान के किस मध्यकालीन कवि को पीथल भी कहा जाता है? उत्तर - पृथ्वीराज को 6. चंवरी लाग क्या था? उत्तर - मेवाड़ में स्वाधीनता से पूर्व लड़की की शादी पर लगने वाला कर 7. स्वाधीनता आंदोलन के समय केसरीसिंह बारहठ द्वारा किस क्रांतिकारी संगठन की स्थापना की गई थी? उत्तर - वीरभारत सभा 8. स्वाधीनता आंदोलन के समय निकाले गए प्रताप समाचार अखबार के संस्थापक कौन थे? उत्तर - विजय सिंह पथिक 9. राजस्थान में देवी देवता के कागज पर बनाए गए चित्रों को क्या कहते हैं? उत्तर - पाना 10. चार बैंत नामक लोक संगीत किस क्षेत्र से संबंधित है? उत्तर - टौंक से

राजस्थान सामान्य ज्ञान क्विज-
1.3.2011

1. राजस्थान में सर्वप्रथम स्थापित औद्योगिक इकाई का नाम क्या है? उत्तर - दी कृष्णा मिल्स लि. ब्यावर , 1889 में स्थापित 2. राजस्थान में स्थापित प्रथम सीमेंट फैक्ट्री का नाम क्या है? उत्तर - एसोसिएटेड सीमेंट कंपनी, लाखेरी {बूँदी}, 1915 में स्थापित 3. 1908 में सूती वस्त्र की एडवर्ड मिल्स लि. कहाँ स्थापित की गई थी? उत्तर - ब्यावर में 4. राजस्थान में सर्वप्रथम किस जगह पर चीनी कारखाना स्थापित किया गया था? उत्तर - भोपालसागर, चित्तौड़गढ़ में 1937 में स्थापित मेवाड़ शुगर मिल्स 5. राजस्थान में 1943 में स्थापित प्रथम इंजीनियरिंग कारखाना कौनसा था? उत्तर - जयपुर मेटल्स 6. राजस्थान स्टेट माइंस एण्ड मिनरल्स लिमिटेड - RSMML का मुख्यालय कहाँ है? उत्तर - उदयपुर में 7. राजस्थान में सर्वप्रथम वनस्पति उद्योग का कारखाना कहाँ खोला गया? उत्तर - भीलवाड़ा में 8. विश्व का सबसे बड़ा सीसा जस्ता संयंत्र कहाँ है? उत्तर - चंदेरिया चित्तौड़गढ़ में 9. एशिया का सबसे बड़ा कॉपर कॉम्पलेक्स कहाँ है? उत्तर - खेतड़ी झुंझुनूं में 10. सबसे बड़ा सीमेंट संयंत्र श्री सीमेंट कहाँ स्थित है? उत्तर - ब्यावर

Lok Sabha Members from Rajasthan -
राजस्थान से लोकसभा सदस्य

Parliament constituency, Name of Member & Party - लोकसभा क्षेत्र, सदस्य का नाम व पार्टी 1. Ajmer - Sh. Sachin Pilot, INC 2. Alwar- Sh. Jitendra Singh, INC 3. Banswara - (ST) Sh. Tarachand Bhagora, INC 4. Barmer - Sh. Harish Choudhary, INC 5. Bharatpur (SC) - Sh. Ratan Singh, INC 6. Bhilwara - Dr. C.P. Joshi, INC 7. Bikaner (SC) - Sh. Arjun Ram Meghwal, BJP 8. Chittorgarh - Dr. Girija Vyas, INC 9. Churu - Sh. Ram Singh Kaswan, BJP 10. Dausa (ST) - Dr. Kirodi Lal Meena, INDEPENDENT 11. Ganganagar (SC) - Sh. Bharat Ram Meghwal, INC 12. Jaipur - Dr. Mahesh Joshi, INC 13. Jaipur Rural - Sh. Lal Chand Kataria, INC 14. Jalore - Sh. Devji Patel, BJP 15. Jhalawar - Baran : Sh. Dushyant Singh, BJP 16. Jhunjhunu - Sh. Sheesh Ram Ola, INC 17. Jodhpur - Smt. Chandresh Kumari, INC 18. Karauli -Dholpur(SC) : Sh. Khiladi Lal Bairwa, INC 19. Kota - Sh. Ijyaraj Singh, INC 20. Nagaur - Dr. Jyoti Mirdha, INC 21. Pali - Sh. Badri Ram Jakhar

Universities of Rajasthan : name, place and year of establishment
राजस्थान के विश्वविद्यालय : नाम, स्थान एवं स्थापना वर्ष


1. Rajasthan University, jaipur, 1947 2. Jainarayan Vyas University, Jodhpur, 1967 3. Mohan lal Sukhadiya University, Udaipur, 1962 4. Maharshi Dayanand University, Ajmer, 1987 5. Swami Keshwanand Rajasthan Agriculture University, Bikaner, 1987 6. Rajasthan Sanskrit University ( Jagadguru Ramanandachary Sanskrit University), 1998 7. National Law University, Jodhpur, 1999 8. Maharana Pratap Agricultural University Udaipur, 2000 9. Dr. Sarvepalli Radhakrishnan Rajasthan Ayurved University, Jodhpur , 2002 10. Maharaja Ganga Singh University, Bikaner, 2003 11. Kota University, Kota, 2003 12. Rajasthan University of Health Sciences, 2005 13. Rajasthan Technical University, Kota, 2006 14. Jodhpur National University, Jodhpur, 2009 15. Rajasthan Veterinary and Animal Science University, Bikaner 16.  Vardhman Mahavir Open University, Kota Private Universities of Rajasthan Established under Rajasthan Private University Act 2005 and respective universities ac

राजस्थान के मेले एवं महोत्सव -
पर्यटन विभाग के अनुसार


(i) ऊँट महोत्सव , बीकानेर, 18 - 19 जनवरी, 2011 पोष शुक्ल चतुर्दशी व पूर्णिमा (ii) रामदेवजी का पशु मेला, नागौर, 10 - 13 फरवरी, 2011 माघ शुक्ल चतुर्दशी से फाल्गुन कृष्ण तृतीया (iii) मरू महोत्सव, जैसलमेर, 16 से 18 फरवरी, 2011 माघ शुक्ल त्रयोदशी से पूर्णिमा (iv) बेणेश्वर मेला, बेणेश्वर धाम, डूंगरपुर, 14 से 18 फरवरी, 2011 माघ शुक्ल 11 से पूर्णिमा (v) ब्रज महोत्सव भरतपुर, प्रतिवर्ष 2 से 4 फरवरी (vi) हाथी महोत्सव, जयपुर, 19 मार्च, 2011 फाल्गुन पूर्णिमा (vii) कैलादेवी मेला, करौली, 31 मार्च, 2011 (viii) गणगौर मेला, जयपुर, 6 से 7 अप्रैल, 2011 चैत्र शुक्ल तृतीया से चतुर्थी (ix) मेवाड़ महोत्सव, उदयपुर, 6 से 8 अप्रैल, 2011 चैत्र शुक्ल तृतीया से पंचमी (x) महावीरजी मेला, श्रीमहावीरजी, जिला-करौली, 12 से 18 अप्रैल, 2011 चैत्र शुक्ल नवमी से पूर्णिमा (xi) ग्रीष्म महोत्सव, माउंट आबू, 15 से 17 मई, 2011 (xii) तीज महोत्सव, जयपुर, 2 से 3 अगस्त, 2011 श्रावण शुक्ल तृतीया से चतुर्थी (xiii) कजली तीज मेला, बूँदी, 15 से 16 अगस्त, 2011 भाद्रपद कृष्ण 3 से 4 तक (xiv)