Skip to main content

Posts

"राजस्थान के विविध रंग"वेब पत्रिका ने एक वर्ष में 1 लाख पेज प्रिव्यू के जादुई आँकड़े को छुआ

आज अत्यंत हर्ष का विषय है कि इस ब्लॉग ने 1 लाख पेज प्रिव्यू के आँकड़े को पार किया है। हमने यह प्रयास गत वर्ष दिसंबर माह में उस समय प्रारंभ किया था जब हमने ये पाया कि राजस्थान के बारे में इंटरनेट पर हिंदी में सामग्री का अभाव है। धीरे धीरे हम प्रयास करते गए और एक वर्ष में लगभग 400 पोस्ट आपके लिए लिखे जिसमें राजस्थान की कला व संस्कृति के अतिरिक्त राजस्थान सामान्य ज्ञान, राजस्थान समसामयिक घटना चक्र, राजस्थान की कल्याणकारी योजनाएँ तथा क्विज पर पोस्ट प्रकाशित किए गए। कंप्यूटर के अभाव के कारण ये लगभग सभी पोस्ट मोबाइल से ही तैयार किए गए। मोबाइल से तैयार करने के इस कार्य में अत्यंत श्रम लगा। इस बीच उस समय हमें नकारात्मक उत्प्रेरणा मिली जब कतिपय वेबसाइटस और ब्लॉग ने हमारी अत्यंत मेहनत से तैयार की गई तथा इस ब्लॉग पर प्रकाशित सामग्री को कॉपी करके अपने वहाँ प्रकाशित कर दिया। इसने मानसिक रूप से हमें उद्वेलित कर दिया किंतु कुछ ही दिनों बाद इससे उबर कर हमने पुनः लिखना जारी किया तथा आज इस मुकाम पर कदम रखा है। एक लाख की पेज प्रिव्यू के जादुई आँकड़े को पार करने में आप सभी पाठकों का स्नेह परिलक्षित हो रहा ह

Rajasthan GK Quiz
राजस्थान सामान्य ज्ञान क्विज- 22 दिसंबर 2011

1. धौलपुर जिले के बाड़ी कस्बे से 2 किमी दूरी पर धौलपुर बाड़ी रोड पर एक विशाल पक्की झील स्थित है, जिसे बादशाह जहांगीर के मनसबदार सुलेहखां ने 1622 ई. बनवाया था। यह झील विदेशी पक्षियों का नया शीतकालीन बसेरा बन गया है। इस झील का नाम क्या है? उत्तर- तालाब -ए - शाही 2. सभी तीर्थों का भान्जा कहा जाने वाले धौलपुर जिले में स्थित इस तीर्थ स्थल पर प्रतिवर्ष भादों की देवछट को बहुत बड़ा मेला लगता है, जिसमें हजारों की संख्या में दूर-दूर से श्रद्धालु आते हैं। इसका नाम क्या है? उत्तर- मचकुण्ड 3. जयानक भट्ट रचित पुस्तक ‘पृथ्वीराज विजय’ किस भाषा में है? उत्तर- संस्कृत 4. हिन्दू मुस्लिम एकता की प्रतीक मौनी सिद्ध बाबा की मजार कहाँ स्थित है? उत्तर- धौलपुर में 5. बाला किला कहाँ स्थित है? उत्तर- अलवर में 6. कवि पृथ्वीराज राठौड़ की रचनाएं किस भाषा में थी? उत्तर-​ डिंगल 7. आहाड़ के संस्कृत भाषा के 977 ईस्वी के किस शिलालेख में मेवाड़ के तीन राजाओं अल्लट, नरवाहन तथा शक्तिकुमार के नामों के उल्लेख है? उत्तर- देवकुलिका शिलालेख 8. राजस्थानी के किस लेखक को राजस्थानी जुबान की मशाल कहा जाता है?

Rajasthan GK Quiz-
राजस्थान सामान्य ज्ञान क्विज- 21 दिसंबर 2011

1. झुंझुनूं जिले के एक कस्बे में पोद्दारों की सोने की दुकान पर्यटकों के प्रमुख आकर्षण का केन्द्र है जिसके दीवारोँ पर राम व कृष्ण की लीलाओं का नयनाभिराम चित्रण किया गया है। यहाँ के भित्ति चित्रों पर स्वर्णिम पालिश होने के कारण ही यह दुकान सोने की दुकान कहलाती है। यह कहाँ स्थित है? उत्तर- महनसर में 2. कौनसा शहर भारत की ताम्र नगरी के नाम से जाना जाता है? उत्तर- खेतड़ी (झुंझुनू से 70 किमी की दूर) 3. झुंझुनू से 40 किमी दूर जयपुर-पिलानी मार्ग पर चिडावा से 8 किमी दूरी पर स्थित इस स्थान पर प्रतिवर्ष कृष्ण जन्माष्टमी पर शक्कर पीर बाबा का मेला भरता है। इस स्थान का नाम क्या है? उत्तर- नरहड़ 4. भारत सरकार के एक संस्थान "केन्द्रीय इलेक्ट्रोनिकी आभियांत्रिकी अनुसन्धान संस्थान (सीरी)" राजस्थान में कहाँ स्थित है? उत्तर- पिलानी में 5. अपनी समकालीन सभी इमारतों में सबसे उच्च कोटि का 5 मंजिला फ़तहगंज का मक़बरा राजस्थान के किस शहर में स्थित है? उत्तर- अलवर में 6. राजसमन्द के कुंभलगढ़ तहसील में रीछेड़ के पास किस लोक देवी का भव्य मंदिर है जहाँ ज्येष्ठ शुक्ल अष्टमी को यहाँ भीलों का व

राजस्थान की प्रसिद्ध दरगाहें | Rajasthan GK

राजस्थान की प्रसिद्ध दरगाहें | Rajasthan GK 1. ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती की दरगाह -अजमेर 2. संत हमीदुद्दीन/ सुल्ताने तारकीन शाह की दरगाह- नागौर 3. काकाजी की दरगाह- प्रतापगढ़ 4. संत हजरत हमीदुद्दीन चिश्ती/ मिट्ठे शाह/ महाबली सरकार/ शहंशाहे मालवा की दरगाह- गागरोण किला (झालावाड़) 5. पीर फखरुद्दीन की दरगाह (दाउदी बोहरा संप्रदाय)- गलियाकोट (डूंगरपुर) 6. पीर शक्कर बाबा की दरगाह- नरहड़ (झुंझुनूं) 7. कयामखानियों के पीर कमरुद्दीन शाह की दरगाह- झुंझुनूं 8. सैयद बादशाह की दरगाह- शिवगंज (सिरोही) 9. हजरत दीवान शाह की दरगाह- कपासन (चित्तौड़गढ़) 10. बड़े पीर की दरगाह- नागौर 11. कबीर शाह की दरगाह-करौली

राजस्थान सामान्य ज्ञान क्विज ( Rajasthan GK Quiz)- 20 दिसंबर 2011

1. राजस्थान में राज्य मानवाधिकार आयोग की स्थापना किस अधिनियम के तहत की गई थी? उत्तर- मानव अधिकार संरक्षण अधिनियम 1993 2. राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग की प्रथम अध्यक्ष किसे बनाया गया था? उत्तर- मद्रास उच्च न्यायालय की पूर्व मुख्य न्यायाधीश कांता भटनागर 3. राजस्थान अनुसूचित जाति/जनजाति आयोग का गठन किस वर्ष किया गया था? उत्तर- 2001 4. राजस्थान में समाज कल्याण बोर्ड की स्थापना कब की गई? उत्तर- 1954 में 5. किस अधिनियम के अंतर्गत राजस्थान में राज्य महिला आयोग की स्थापना की गई? उत्तर- राजस्थान राज्य महिला आयोग अधिनियम 1999 6. राजस्थान राज्य महिला आयोग की प्रथम अध्यक्ष कौन थी? उत्तर- बीकानेर की विधि विशेषज्ञ एवं पूर्व विधायक कांता कथूरिया 7. राजस्थान साहित्य अकादमी की स्थापना कब की गई थी? उत्तर- 28 जनवरी, 1958 ई. को 8. राज्य लोक सेवा आयोग के प्रथम अध्यक्ष कौन थे? उत्तर- एस. के. घोष 9. राजस्थान राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान की स्थापना कब हुई? उत्तर- 11 नवंबर, 1978 10. राजस्थान राज्य अल्पसंख्यक आयोग की स्थापना किस वर्ष हुई? उत्तर- 1993 में

Rajasthan GK-
राजस्थान की प्रसिद्ध हवेलियां और उनके स्थान

1. पटवो की हवेली- जैसलमेर 2. सालिम सिंह की हवेली- जैसलमेर 3. नथमल की हवेली- जैसलमेर 4. सुनहरी कोठी/ हवेली- टोंक 5. बागोर की हवेली- उदयपुर 6. ईसरदास मोदी की हवेली- झुंझुनू 7. रामपुरिया की हवेली- बीकानेर 8. डागा की हवेली- बीकानेर 9. कोठारी की हवेली- बीकानेर 10. पंसारी की हवेली- श्रीमाधोपुर (सीकर) 11. राठी की हवेली- लक्ष्मणगढ़ (सीकर) 12. सुराणों की हवेली- चुरू 13. बच्छावतों की हवेली– बीकानेर 14. नाथूराम पोद्दार की हवेली– बिसाऊ, झुंझुनू 15. सोने-चाँदी की हवेली- महनसर (झुंझुनूं) 16. पोद्दार तथा भगोरियां की हवेलियां– नवलगढ़ (शेखावाटी की स्वर्ण नगरी) 17. टीबड़ेवाला की हवेली- झुंझुनूं 18. भगतों की हवेली- झुंझुनूं 19. बड़े मियां की हवेली- जोधपुर 20. पोखरण की हवेली- जोधपुर 21. पाल हवेली- जोधपुर 22. राखी हवेली- जोधपुर 23. झाला की हवेली- कोटा 24. बड़े देवता की हवेली- कोटा 25. खुर्रेदार चबूतरों की हवेलियां- नवलगढ़ (झुंझुनूं) 26. चोखाणी की हवेली- नवलगढ़ (झुंझुनूं) 27. जयपुरियों और पाटोदियों की हवेलियां- नवलगढ़ 28. गोविंदराम सेक्सरिया की हवेली- नवल

Rajasthan GK-
राजस्थान की प्रसिद्ध छतरियाँ और उनके स्थल

1. अमरसिंह की छतरी- नागौर 2. सिसोदिया राणाओं की छतरियाँ- आहड़, उदयपुर 3. राव बीका जी रायसिंह की छतरियाँ- देव कुंड, बीकानेर 4. हाड़ा राजाओं की छतरियाँ- सार बाग, कोटा 5. रैदास की छतरी- चित्तौड़गढ़ 6. गोपालसिंह की छतरी- करौली 7. 84 खंभों की छतरी- बूँदी 8. राजा बख्तावर सिंह की छतरी- अलवर 9. 32 खंभों की छतरी- रणथम्भौर 10. केसर बाग व क्षार बाग की छतरियाँ- बूँदी (बूँदी राजवंश की) 11. भाटी राजाओं की छतरियाँ- बड़ा बाग, जैसलमेर 12. राठौड़ राजाओं की छतरियाँ- मंडोर जोधपुर 13. मूसी महारानी की छतरी- अलवर 14. महाराणा प्रताप की छतरी (8 खंभो की)- बाडोली (उदयपुर) 15. कच्छवाहा राजाओं की छतरियाँ- गेटोर (नाहरगढ़, जयपुर) 16. राव जोधसिंह की छतरी- बदनौर 17. जयमल (जैमल) व कल्ला राठौड़ की छतरियाँ- चित्तौड़गढ़

राजस्थान सामान्य ज्ञान क्विज ( Rajasthan GK Quiz)- 18 दिसंबर 2011

1. राजस्थान के जयपुर में 1927 में चरखा संघ की स्थापना किसने की? उत्तर- जमनालाल बजाज ने 2. राजस्थान की जनता में अपने अधिकारों के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए चुरु में कन्हैयालाल ढूँढ और गोपालदास द्वारा स्थापित सभा का नाम क्या था? उत्तर- सर्वहितकारिणी सभा 3. लड़कियों की शिक्षा हेतु गोपालदास द्वारा स्थापित विद्यालय का नाम क्या था? उत्तर- पुत्री पाठशाला 4. वाल्मीकि संघ या आदिवासी संघ या अस्पर्श्यता संघ की स्थापना किसके द्वारा की गई? उत्तर- हरिनारायण शर्मा 5. अछूतों की शिक्षा हेतु कबीर पाठशाला की स्थापना किसने की? उत्तर- कन्हैयालाल ढूँढ ने 6. जोधपुर में चाँदमल सुराणा द्वारा मारवाड हितकारिणी सभा किस वर्ष स्थापित की गई जिसको जयनारायण व्यास द्वारा पुनर्जीवित किया गया? उत्तर- 1924 में 7. मारवाड़ हितकारिणी सभा द्वारा प्रकाशित की गई किस पुस्तक में तत्कालीन मारवाड़ प्रशासन की कटु आलोचना की गई? उत्तर- पोपाबाई री पोल 8. किस कानून को बीकानेर का काला कानून कहा गया? उत्तर- सार्वजनिक सुरक्षा कानून को 9. जयपुर में 1907 में वर्धमान विद्यालय की स्थापना किसके द्वारा की गई?

राजस्थान समसामयिकी क्विज-Rajasthan Current GK Quiz

1. राजस्थान में मुख्यमंत्री ग्रामीण बीपीएल आवास योजना की शुरुआत कब की गई? उत्तर- 3 जून 2011 को बाँसवाड़ा में 2. राजस्थान राज्य अफोर्डेबल हाउसिंग पॉलिसी कब जारी की गई? उत्तर- 23 दिसंबर 2009 को 3. राजस्थान में किस योजना के तहत 38.83 लाख बीपीएल तथा स्टेट बीपीएल परिवारों को 2 रुपए प्रति किलोग्राम की दर से प्रतिमाह 25 किलोग्राम गेहूँ देने अथवा 3.60 रुपए प्रति किलोग्राम की दर से फोर्टिफाइड आटा दिए जाने का प्रावधान है? उत्तर- मुख्यमंत्री अन्न सुरक्षा योजना 4. फोर्टिफाइड आटे में सामान्य आटे की तुलना में कौनसे पोषक तत्व मिले होते हैं? उत्तर- आयरन, फोलिक एसिड व विटामिन बी- 12 5. पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए राज्य में उपभोक्ता सप्ताह के दौरान प्रतिमाह किन दिनांकों के मध्य उचित मूल्य की दुकानों पर सरकारी कर्मचारियों की उपस्थिति में राशन सामग्री का वितरण किए जाने का प्रावधान है? उत्तर- 22 से 28 तारीख के बीच 6. राजस्थान में मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा योजना कब लागू की गई? उत्तर- 2 अक्टूबर 2011 से 7. केन्द्र सरकार द्वारा लागू की गई जननी सुरक्षा योजना को राज्य में किस नाम से ला

Rajasthan G. K. Current Affairs- राजस्थान समसामयिक घटनाचक्र

नहीं रही पूर्व विधायक कांता कथूरिया बीकानेर जिले के कोलायत की पूर्व विधायक कांता कथूरिया का दिनांक 15 दिसंबर को जयपुर में निधन हो गया। कई दिनों से बीमार चल रही पूर्व विधायक 80 वर्ष की थी। वे दो बार कोलायत विधानसभा क्षेत्र की विधायक रही। उनके नाम पर बीकानेर में कांता कथूरिया कॉलोनी भी बसाई गई। कांता कथूरिया बीकानेर की पहली महिला वकील थीं। इसके बाद वे नगर परिषद की प्रथम महिला चेयरमैन और जिला प्रमुख भी बनीं। वे समाज कल्याण विभाग, राजस्थान सिंधी अकादमी, स्टेट वेयर हाउस कार्पोरेशन और महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष भी रहीं। राजस्थान महिला आयोग की प्रथम अध्यक्ष भी बनीं। वे राजस्थान लोक सेवा आयोग की सदस्य भी रही थी। इसके अलावा वे कई अन्य पदों पर रहीं। बाद में उनके नाम पर कांता कथूरिया चेरिटेबल ट्रस्ट भी गठित किया गया। पूर्व विधायक कांता कथूरिया के निधन पर वित्त आयोग के अध्यक्ष डा. बी.डी.कल्ला ने शोक व्यक्त किया है। वर्ष 2011 का माणक अलंकरण वर्ष 2011 का माणक अलंकरण वरिष्ठ पत्रकार एवं साप्ताहिक हरदम के प्रकाशक व संपादक देवीसिंह बड़गूजर को देने की घोषणा की गई है। इसी क्रम में विशिष्ट प्रो

राजस्थान सामान्य ज्ञान आभूषण क्विज ( Rajasthan GK jewelry Quiz)

1. सटका शरीर के किस अंग का आभूषण है? अ. गला ब. कमर स. नाक द. पैर उत्तर- ब 2. कंदौरा शरीर के किस अंग पर पहना जाता है? अ. सिर ब. कमर स. उँगली द. पैर उत्तर- ब 3. निम्नांकित में से सिर पर पहने जाने वाला आभूषण है- अ. बोर या बोरला ब. नथ स. बिछिया द. टड्डा उत्तर- अ 4. रखड़ी आभूषण किस अंग का है? अ. कमर ब. सिर स. हाथ द. गला उत्तर- ब 5. निम्नांकित में से पैर में पहने जाने वाले आभूषण हैं- अ. हंसली, सूरलिया, बाली ब. करधनी, कड़ा, बंगड़ी स. टनका, हिरना, पैंजनी द. मोली, सूरमा, बंगड़ी उत्तर- स 6. निम्नांकित में से पुरुषों द्वारा पहने जाने वाला आभूषण है- अ. बोरला ब. मुरकिया स. बंगड़ी द. टड्डा उत्तर- ब 7. पंचलड़ी, हंसुली, हाली व तिणणिया किस अंग पर पहने जाते हैं- अ. सिर ब. गला स. कमर द. बाजू उत्तर- ब 8. राजस्थान का मशहूर लोकगीत गोरबंद किस पशु के गले में पहने जाने वाले आभूषण से संबंधित है? अ. घोड़ा ब. बैल स. ऊँट द. बकरी उत्तर- स 9. गले में बाँधी जाने वाली देवी देवताओं की प्रतिमा को कहते हैं- अ. नावा ब. चौकी स. उपर्युक्त दोनों द. इनमें से कोई नहीं उत्त

राजस्थान के अभिजीत गुप्ता ने "लंदन क्लासिक शतरंज टूर्नामेंट" जीता

भारतीय ग्रैंडमास्टर अभिजीत गुप्ता ने इंग्लैंड के कीथ आरकैल को अंतिम दौर की बाजी में हराकर "लंदन क्लासिक शतरंज टूर्नामेंट" में फिडे ओपन का खिताब जीता जबकि भारत के ही इंटरनेशनल मास्टर सहज ग्रोवर दूसरे स्थान पर रहे। मौजूदा राष्ट्रीय चैम्पियन गुप्ता आठ अंकों के साथ इस चैम्पियनशिप में पहले स्थान पर रहे हैं। राजस्थान के इस शातिर को इस जीत से 2500 पाउंड की इनामी राशि मिली। भीलवाड़ा राजस्थान के अभिजीत गुप्ता एक अत्यंत साधारण परिवार से हैं। वे 19 वर्ष की आयु में शतरंज के महारथी बने। मात्र 13 वर्ष की उम्र में वे भारत के कनिष्ठ वर्ग के विजेता बने। तीन वर्ष पूर्व 2008 में कनिष्ठ-वर्ग की विश्व-प्रतियोगिता भी उन्होंने शानदार ढंग से जीती थी। अभिजीत गुप्ता ने माह अप्रैल 2011 में दुबई में आयोजित 45 हजार डॉलर इनाम वाला दुबई ओपन शतरंज टूर्नामेंट जीता था तथा अभिजीत शतरंज का यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बने थे। अभिजीत ने 2009 में राष्ट्रमंडल शतरंज प्रतियोगिता में रजत पदक तथा वर्ष 2010 में एशियन शतरंज चैम्पियनशिप में भी कांस्य पदक हासिल किया था।

नागदा के प्राचीन "सासबहू" के मंदिर- Temples of Rajasthan- Sahastra Bahu Temple of Nagda Udaipur

  उदयपुर से लगभग 25 - 26 किलोमीटर दूरी पर नाथद्वारा मार्ग पर स्थित नागदा एक प्राचीन दर्शनीय स्थान है। यह एकलिंगजी (कैलाशपुरी) से लगभग एक किलोमीटर दूर स्थित है। नागदा के मंदिर उदयपुर जिले के कैलाशपुरी गाँव की सुंदर बाघेला झील के किनारे प्राकृतिक वादियों के मध्य स्थित है। नागदा राज्य की स्थापना 6ठी शताब्दी में मेवाड़ के चतुर्थ शासक नागदित्य द्वारा की गई। प्रारंभ में इस नगर को नागह्रिदा के नाम से जाना जाता था क्योंकि राजा सिलादित्य के पिता नागादित्य द्वारा इसको स्थापित किया गया था, जो 646 ई. में वहां शासन कर रहे थे। नागदा का यह नगर यह मेवाड़ की प्राचीन राजधानी था। यह शिव, वैष्णव और जैन मंदिरों से समृद्ध शहर था। बाद में जब मेवाड़ पर सिसोदिया वंश का आधिपत्य हुआ तो यह स्थान भी उन शासकों के अधीन हो गया। इसके बाद पंद्रहवीं शताब्दी में, गुहिल राजा मोकल ने अपने भाई बाघ सिंह के नाम पर एक बड़ी झील ( बाघेला झील) का निर्माण किया। यहाँ स्थित 661 ई. का अभिलेख इस स्थान की प्राचीनता को प्रमाणित करता है, यह स्थान पुरातात्विक सामग्री की शैली के आधार पर उतना प्राचीन प्रतीत नहीं होता है क्योंकि

Rajasthan's Folk Saint Dhanna ji -राजस्थान में धार्मिक आंदोलन के प्रवर्तक संत धन्नाजी

राजस्थान में भक्ति मार्ग परंपरा में संत धन्ना का महत्वपूर्ण स्थान है। तत्कालीन समाज के धार्मिक जीवन को नया मोड़ देने में जाट भक्त धन्ना ने अभूतपूर्व योगदान किया था। कहा जाता है कि राजस्थान में धार्मिक आंदोलन की शुरुआत करने वाले संत धन्ना ही थे। नाभादास के ' भक्तमाल ' और ' धन्ना री परची ' से पता लगता है कि वे रामानंद के शिष्य थे। संत धन्ना का जन्म राजस्थान के टौंक जिले के धुवन गाँव में वि. सं. 1472 अर्थात सन् 1415 ई. में एक जाट परिवार में हुआ था। धन्ना की बचपन ईश्वर में प्रवृत्ति थी तथा मन भक्ति भाव से ओतप्रोत था। शनैः शनैः उनकी धार्मिक प्रवृत्ति बढ़ती गई और बनारस जाकर वे रामानंद के शिष्य बन गए। रामानंद इनको घर पर ही ईश्वर भक्ति करने , साधु-संतों की सेवा करने तथा ईश्वर , गुरु और साधु को एक मान कर पूजने तथा दूसरा कोई विचार मन में नहीं लाने का आदेश दिया। धन्ना जाट जाति के किसान परिवार के थे। उनके एक पद ' धन्ना री आरती ' के अनुसार वे एक ग्रहस्थ थे। वे पैतृक व्यवसाय कृषि करते हुए तथा ग्रहस्थ-जीवन में रह कर ही अलौकिक शक्ति प्राप्त करने में लीन रहे।

राजस्थान समसामयिक घटनाचक्र क्विज- 10 दिसंबर 2011

1. भारतीय वायुसेना का राजस्थान व गुजरात के एयर बेस में नवंबर और दिसंबर माह में किए जा रहे युद्ध अभ्यास का नाम क्या है? उत्तर- ‘महागुजरात 2011’ 2. 27वाँ अंतर विश्वविद्यालय युवा महोत्सव दिनांक 5 से 9 दिसंबर तक कहाँ आयोजित किया गया जिसमें वनस्थली विद्यापीठ ने चैम्पियनशिप जीती तथा मुंबई विश्वविद्यालय की टीम रनर अप रही? उत्तर- सुखाड़िया विश्वविद्यालय उदयपुर में 3. विश्व प्रसिद्ध मेग्जीन हेलो ने राजस्थान की किस शख्सियत को हैरिटेज संरक्षण, ईको कंजरवेशन, शिक्षा, लोकोपचार आदि में उल्लेखनीय योगदान के लिए रॉयल ऑफ द ईयर सम्मान दिया गया? उत्तर- पूर्व महाराणा अरविंद सिंह मेवाड़ 4. विश्व प्रसिद्ध मेग्जीन हेलो ने राजस्थान की किस शख्सियत को हॉल ऑफ द फेम अवार्ड के तहत यंग रॉयल ऑफ द ईयर सम्मान से नवाजा है? उत्तर- बीकानेर की पूर्व राजकुमारी सिद्धिकुमारी को 5. हाल ही में भाजपा के किस विधायक को अनुशासनहीनता के आरोपों में पार्टी से निलंबित किया गया? उत्तर- हनुमान बेनीवाल 6. राजस्थान के राज्य आयोजना बोर्ड के उपाध्यक्ष का नाम क्या है जो 20 जनवरी 2011 से इस पद पर है तथा इन्हें हाल ही में रा

राजस्थान सामान्य ज्ञान क्विज- 9 दिसंबर 2011

1. वह कौन सा मेवाड़ का मशहूर शासक था जिसने अचलगढ़ के किले की मरम्मत करवाई थी ? उत्तर- महाराणा कुम्भा 2. राजस्थान में प्रथम सहकारी समिति 1905 में कहाँ स्थापित की गई? उत्तर- अजमेर जिले के भिनाय में 3. राजस्थान में मेवानगर किस लिए प्रसिद्ध है? उत्तर- पार्श्वनाथ जैन मंदिर के लिए 4. पश्चिमी मरूस्थल राजस्थान के लगभग जितने क्षेत्र को घेरे है, वह है- उत्तर- 60 प्रतिशत 5. छप्पन बेसिन जिस जिले में है, वह है- उत्तर- बांसवाड़ा 6. किस जाट नेता ने डीग, कुम्हेर, वैर और भरतपुर के चार दुर्ग खड़े किए? उत्तर- बदनसिंह 7. कवि चन्दबरदाई के अनुसार राजपूतों की उत्पत्ति कहाँ से हुई थी? उत्तर- यज्ञकुण्ड से 8. जिस समिति की सिफारिश पर भारत में पंचायती राज की स्थापना की गई, उसके अध्यक्ष राजस्थान के एक स्वाधीनता सेनानी थे। उनका नाम क्या था? उत्तर- बलवन्त सिंह मेहता 9. संत जंभोजी का जन्म स्थान है? उत्तर- पीपासर 10. गोगामेढ़ी का मेला किस जिले में लगता है? उत्तर- हनुमानगढ़

Rajasthan GK- प्रतियोगी परीक्षा में आए महत्वपूर्ण प्रश्न

1. राजस्थान का क्षेत्रफल भारत के क्षेत्र का कितने प्रतिशत है? उत्तर- 10.41 प्रतिशत 2. वर्ष 2011 की जनगणना में राजस्थान में महिला साक्षरता दर कितनी रही है? उत्तर- 52.66 प्रतिशत 3. राजस्थान में 2011 जनगणना अनुसार लिंग अनुपात कितना है? उत्तर- 926 4. वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार जनसंख्या की दृष्टि से राजस्थान का देश में कौनसा स्थान है? उत्तर- आठवां 5. कर्नल जेम्स टॉड ने किस युद्ध को मेवाड़ का मेराथन कहकर पुकारा है? उत्तर- दिवेर का युद्ध 6. हरित राजस्थान योजना किस वर्ष आरंभ की गई? उत्तर- 2009-10 में 7. देश के 142 डेजर्ट ब्लॉक में से राजस्थान के कितने डेजर्ट ब्लॉक हैं? उत्तर- 85 8. प्राकृतिक गैस पर आधारित शक्ति परियोजना कहाँ स्थित है? उत्तर- रामगढ़ (जैसलमेर) 9. राजस्थान क्रिकेट बोर्ड का वर्तमान अध्यक्ष कौन है? उत्तर- डॉ. सी. पी. जोशी 10. राजस्थान में एकमात्र परमाणु ऊर्जा उत्पादन केंद्र कहां स्थित है? उत्तर- रावतभाटा 11. माउंट आबू स्थित दिलवाड़ा मंदिर किसके लिए प्रसिद्ध है? उत्तर- जैन मंदिर में कला हेतु 12. बनी-ठनी पेंटिंग किस कला शैली से संबंधित ह

राज्य अजा आयोग एवं यूआईटी के अध्यक्षों की नियुक्ति

राज्य सरकार ने दिनांक 7 दिसंबर 2011 को राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष एवं नौ शहरों के नगर विकास प्राधिकरण (यूआईटी) के अध्यक्षों सहित जोधपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष की नियुक्ति कर दी। राज्य सरकार द्वारा की गई नियुक्तियां इस प्रकार है- 1. राज्य अजा आयोग का अध्यक्ष- श्री गोपा राम मेघवाल (कार्यकाल- 3 वर्ष, दर्जा- राज्य मंत्री) 2. राज्य अजा आयोग का उपाध्यक्ष- श्री दिनेश तरवाड़ी (कार्यकाल- 3 वर्ष) 3. जोधपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) अध्यक्ष- श्री राजेन्द्र सोलंकी विभिन्न शहरों के यूआईटी अध्यक्ष- 1. अलवर- श्री प्रदीप आर्य 2. अजमेर- श्री नरेन शाहनी भगत 3. माउंट आबू (सिरोही)- श्री हरीश चौधरी 4. भीलवाड़ा- श्री रामपाल शर्मा 5. बीकानेर- श्री हाजी मकसूद अहमद 6. जैसलमेर- श्री उम्मेद सिंह तंवर 7. कोटा- श्री रविंद्र त्यागी 8. श्रीगंगानगर- ज्योति कांडा 9. उदयपुर- श्री रूप कुमार खुराना

प्रतियोगी परीक्षा में आए Rajasthan GK के महत्वपूर्ण प्रश्न

1. महाराणा प्रताप का राज्याभिषेक कहाँ हुआ था? उत्तर- गोगुन्दा में 2. राणा सांगा और बाबर के मध्य खानवा का युद्ध कब हुआ था? उत्तर- 1527 ई. में 3. सन् 1921-1922 में राजस्थान में भील आंदोलन का नेतृत्व किसने किया था? उत्तर- मोतीलाल तेजावत ने 4. बिजोलिया किसान आंदोलन (1913) का नेतृत्व किसने किया था? उत्तर- साधु सीताराम दास ने 4. ओसियां के मंदिरों का निर्माण किसने करवाया था? उत्तर- प्रतिहारों ने 5. राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग अध्यक्ष कौन है? उत्तर- पी. एल. पूनिया 6. राजस्थान मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष कौन है? उत्तर- पूर्व न्यायाधीश राजेश बलिया 7. राजस्थान के मुख्य सूचना आयुक्त का नाम क्या है? उत्तर- टी श्रीनिवासन 8. राजस्थान में लोकायुक्त कौन है? उत्तर- जस्टिस जी. एल. गुप्ता 9. राजस्थान में ताराभांत की ओढ़नी किस वर्ग में प्रचलित है? उत्तर- आदिवासी 10. चित्तौड़गढ़ में स्थित विजय स्तंभ के निर्माता कौन थे? उत्तर- राणा कुंभा 11 महिलाएँ नथ किस अंग में धारण करती है? उत्तर- नाक में 12. राजस्थान के किस अंचल में सीताबाड़ी का मेला आयोजित किया जाता है? उत

Rajasthan GK Quiz- 7 December 2011

1. खारी नदी किस अपवाह तंत्र का अंग है? उत्तर- बंगाल की खाड़ी 2. लगभग 11 वीं शताब्दी में बनी प्रसिद्ध ऐतिहासिक चाँद बावड़ी कहाँ स्थित है? उत्तर- दौसा जिले की बाँदीकुई तहसील के आभानेरी गाँव में 3. वह झील जिसके तट पर संगमरमर के 25 शिलालेख स्थित है? उत्तर- राजसमंद 4. अलवर में स्थित राजस्थानी शैली की स्थापत्य कला इसे अनूठा सौंदर्य "मूसी महारानी की छतरी" किस जलाशय के किनारे पर है? उत्तर- सागर जलाशय 5. बाँसवाड़ा में स्थित बजाज सागर बांध किस नदी पर स्थित है? उत्तर- माही 6. राज्य की किस नदी का उद्गम मध्यप्रदेश के देवास के पास से होता है? उत्तर- काली सिंध 7. राजस्थान के सबसे बड़ी चम्बल नदी का उदगम स्थल किस राज्य में स्थित है? उत्तर- मध्यप्रदेश 8. राजस्थान के किस भाग की पहाड़ियों से साबरमती नदी का उद्गम होता है? उत्तर- मेवाड़ से 9. राजस्थान की कौनसी नदी कर्क रेखा को दो बार पार करती है? उत्तर- माही 10. राजस्थान की किस नदी को मृत नदी के नाम से जाना जाता है ? उत्तर- घघ्घर

राजस्थान सामान्य ज्ञान क्विज- 6 दिसंबर 2011

1. राजस्थान के किस वन्य जीव अभ्यारण्य में जोगी महल स्थित है? उत्तर- रणथम्भोर 2. राजस्थान का प्रथम राष्ट्रीय उद्यान कौनसा है? उत्तर- रणथम्भोर 3. कोटा से लगभग 50 किमी दूर कौनसा अभ्यारण्य है जो घड़ियालों और पतले मुंह वाले मगरमच्छों के लिए अत्यंत लोकप्रिय है? उत्तर- राष्ट्रीय चम्बल वन्य जीव अभ्यारण्य (दर्रा वन्य जीव अभयारण्य) 4. दुर्लभ एवं महत्वपूर्ण वन्यजीव प्रजातियों में उड़न गिलहरी और चौसिंघा (four Horned Antelope) हिरण के कारण प्रसिद्ध वन्यजीव अभयारण्य कौनसा है? उत्तर- सीतामाता अभयारण्य प्रतापगढ़ 5. यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल की सूची में अंकित केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान या केवलादेव घना राष्ट्रीय उद्यान भारत के राजस्थान में स्थित एक विख्यात पक्षी अभयारण्य है। इसको पहले किस नाम से जाना जाता था? उत्तर- भरतपुर पक्षी विहार 6. हाल ही में राज्य सरकार द्वारा किस वन्यजीव अभयारण्य को राष्ट्रीय उद्यान घोषित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है? उत्तर- कुंभलगढ़ अभयारण्य 7. राजस्थान के किस जिले में सज्जनगढ़ अभयारण्य स्थित है? उत्तर- उदयपुर 8. अलवर जिले में स्थित सरिस्का वन्यजी

राजस्थान सामान्य ज्ञान- "Current Affairs"

कूच बिहार ट्रॉफी में राजस्थान की धमाकेदार जीत बीसीसीआई, राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन तथा जिला क्रिकेट संघ राजसमंद के संयुक्त तत्वावधान में राजसमंद के राजकीय जेके स्टेडियम में आयोजित अण्डर-19 कूच बिहार ट्राफी के अंतर्गत राजस्थान और त्रिपुरा टीम के मध्य खेले गए लीग क्रिकेट मैच के तीसरे दिन राजस्थान ने त्रिपुरा पर एक पारी और 111 रन से धमाकेदार जीत अर्जित की। मैच के पहले दिन त्रिपुरा की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में मात्र 124 रन पर ढेर हो गई। राजस्थान की ओर से घातक गेंदबाजी करते हुए अनिल लाम्बा ने 36 रन देकर 6 विकेट लिए। इसके बाद राजस्थान टीम ने अपनी पहली पारी नौ विकेट पर 403 रन बनाकर पारी घोषित की। राजस्थान की ओर से सचिन मालव ने 147 गेंदों पर 92 रन बनाए जिसमें कई आकर्षक और दर्शनीय शॉट लगाए। साथ ही नरेन्द्र तोमर ने भी महत्वपूर्ण 86 रनों का योगदान दिया। इस तरह राजस्थान ने अपनी पहली पारी में 279 रनों की बढ़त हासिल की। इसके पश्चात त्रिपुरा ने दूसरे दिन के खेल समाप्ति तक चार विकेट पर 47 रन बनाए। तीसरे दिन इससे आगे खेलते हुए त्रिपुरा टीम दूसरी पारी में मात्र 168 रन

परीक्षापयोगी राजस्थान समसामयिक सामान्य ज्ञान

कोटा की गगनप्रीत का चयन स्कूली वर्ल्ड जूड़ो चैम्पियनशिप के लिए कोटा के दादाबाड़ी निवासी एक ट्रक ड्राइवर की बेटी 16 वर्षीय गगनप्रीत कौर ब्राजील में मार्च माह में आयोजित होने वाले स्कूली वर्ल्ड जूड़ो चैम्पियनशिप में अपना दमखम दिखाएगी। मध्यमवर्गीय परिवार में जन्मी गगनप्रीत सेंट जोसफ स्कूल की 12 वीं कक्षा की छात्रा है। उसके पिता जसवीर सिंह ट्रक मालिक व चालक हैं। गगनप्रीत की मां कुलविन्दर गृहिणी हैं। गगनप्रीत कौर ने हॉल ही में 57 वीं स्कूली नेशनल जूड़ो चैम्पियनशिप में 44 किलोग्राम भारवर्ग में स्वर्ण पदक जीता तथा उसका चयन ब्राजील में मार्च में आयोजित होने वाली उक्त विश्व चैम्पियनशिप के लिए किया गया, जिसका प्रशिक्षण शिविर एक फरवरी 2012 से लगेगा। गगनप्रीत प्रतिदिन सुबह ध्यानचंद स्टेडियम में रनिंग करती है और शाम 4 से8 बजे तक जवाहरनगर स्थित देवभूमि जूड़ो-कुश्ती प्रशिक्षण केन्द्र पर प्रशिक्षक रवि गुप्ता से खेल के गुर सीखती है। गगनप्रीत का चयन वर्ष 2010 जुलाई में थाइलैंड में आयोजित जूनियर एशियन जूड़ो-कुश्ती चैम्पियनशिप के लिए भी हुआ था तथा वह वहाँ उसमें भाग लेने के लिए भी गई थी, लेकिन वहां उ