Skip to main content

Posts

***जस्टिस सज्जन सिंह कोठारी राजस्थान के नए लोकायुक्त***

 राजस्थान उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश श्री सज्जन सिंह कोठारी राज्य के नए लोकायुक्त होंगे। वे सोमवार दिनांक 25 मार्च 2013 को सुबह 9 बजे इस पद की शपथ लेंगे। इनका चयन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया और उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश अमिताव राय की सहमति से हुआ है। यह पद मई 2012 में जस्टिस जी एल गुप्ता के सेवानिवृत्त होने के बाद से खाली चल रहा था।

***राजस्थानी भाषा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी, बीकानेर के वार्षिक पुरस्कार***

राजस्थानी भाषा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी, बीकानेर का वार्षिक समारोह आगामी 10 मार्च 2013 को बीकानेर में आयोजित किया गया। इस समारोह में विभिन्न साहित्यकारों को प्रदान किए गए पुरस्कार इस प्रकार हैं- 1. सूर्यमल्ल मीसण शिखर पुरस्कार- आईदान सिंह भाटी, जैसलमेर (71000 रु,) 2. गणेशीलाल व्यास उस्ताद पुरस्कार- डॉ. विनोद सोमानी ’हंस‘ अजमेर  3. शिवचन्द भरतिया गद्य पुरस्कार- डॉ. गोविन्द शंकर शर्मा, जयपुर  4. मुरलीधर व्यास कथा पुरस्कार- प्रमोद शर्मा, बीकानेर (क्रम संख्या 2 से 4 तक प्रत्येक को 51000-51000 रु)  5. सांवर दईया पैली पोथी पुरस्कार- किरण राजपुरोहित ’नितिला‘ जोधपुर 6. जवाहरलाल नेहरू राजस्थानी बाल साहित्य पुरस्कार- डॉ. विमला भण्डारी, सलूम्बर  7. राजस्थानी साहित्यिक पत्रकारिता पुरस्कार- डॉ. किरण नाहटा बीकानेर  8. राजस्थानी महिला लेखन पुरस्कार-डॉ. जेबा रशीद जोधपुर, प्रेमजी प्रेम  9. राजस्थानी युवा लेखन पुरस्कार-डॉ. मदन गोपाल लढा महाजन को (क्रम संख्या 5 से 9 तक में प्रत्येक को 31000-31000 रु)  10. भत्तमाल जोशी महाविद्यालय पुरस्कार-   प्रथम:- विकास कंवर बीकानेर (

***बधाई राजस्थान
*** राजस्थान की विकास यात्रा में एक बहुत बड़ा कदम...
***बाड़मेर में रिफाइनरी लगाने के लिए राजस्थान सरकार और हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन के मध्य 14 मार्च 2013 को जयपुर में हुआ एमओयू***

> अनुमानित लागत 37,229 करोड़ रुपए  > 90 लाख मीट्रिक टन प्रतिवर्ष उत्पादन  > करीब 4 लाख लोगों को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर > राजस्थान पेट्रोकेमिकल उद्योगों की स्थापना का बन सकता है हब। पाइप, टायर, एडेसिव, फोम, सुरक्षा आवरण, प्लास्टिक उत्पाद व कृत्रिम रेशों (पॉलिप्रोपीलीन, पॉलीइथाइलीन आदि), जूतों के सॉल, फुटबॉल, टीवी पार्टस, कार्पेट इत्यादि उद्योग लग सकेंगे। पॉलीप्रोपीलीन उद्योग जोधपुर में लगेगा।  > 129 तरह के उत्पाद निकलेंगे जिससे अनुमानित 500 से अधिक छोटे बड़े उद्योग लगने की संभावना। > निर्माण अवधि 4 वर्ष > राज्य सरकार द्वारा 4 वर्ष तक हिस्सा राशि के रूप में 800 करोड़ रुपए प्रतिवर्ष। > 5 वें वर्ष से 15 वर्षों तक राजस्थान सरकार द्वारा 3736 करोड़ का ब्याज मुक्त ऋण वायबलिटी पैकेज फंड के रूप में देगी।  > इस परियोजना के 26 प्रतिशत शेयर राज्य के।  > राज्य को अभी कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) से प्रतिवर्ष लगभग 6000 करोड़ की आय किंतु इसके लगने के बाद राज्य की आय लगभग 35 हजार करोड़ रुपए प्रतिवर्ष होने की संभावना।  > बाड़मेर की चमक जाएगी किस्म

***राजस्थान को जाने***

  राज्य की जलवायु-  राजस्थान की जलवायु निर्धारण में निम्नांकित कारक प्रमुख है-  1. अक्षांक्षीय स्थिति  2. समुद्र तल से ऊँचाई  3. धरातलीय स्वरूप  4. समुद्र तल से औसत ऊँचाई  5. वायु की दिशा व गति  * राज्य में 50 सेमी समवर्षा के पूर्व में अर्धशुष्क जलवायु पाई जाती है। * 50 सेमी समवर्षा के दक्षिण व दक्षिण पूर्व में आर्द्र और उपआर्द्र जलवायु पाई जाती है।  * 50 सेमी समवर्षा के पश्चिमी भाग में शुष्क जलवायु पाई जाती है।  * कर्क रेखा राजस्थान के दक्षिणी भाग में बाँसवाड़ा के समीप से गुजरती है।  * राजस्थान में 21 जून को कर्क रेखा पर प्रकाश की अवधि 13 घंटे 27 मिनट होती है तथा सूर्य की किरणों का कोण 90 डिग्री होता है (सूर्य की किरणे सीधी पड़ती है) इसीलिए राज्य में 21 जून को दिन की अवधि सबसे लंबी होती है। सूर्य की किरणे सीधी पड़ने के कारण जून माह में गर्मी अधिक पड़ती है।  * राज्य में ग्रीष्म ऋतु मार्च से जून के मध्य होती है।  * राज्य में जून माह में तापमान उत्तर से दक्षिण पश्चिम की ओर कम होता जाता है।  * जून माह में राज्य में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस से 44 डिग्री के मध्

राजस्थान सामान्य ज्ञान-
***राजस्थान में वर्षा***

* बंगाल की खाड़ी से आने वाली मानसूनी हवाएं मार्ग में वर्षा करते हुए जब राजस्थान में प्रवेश करती है तो उनमें विद्यमान आर्द्रता की मात्रा कम होती है।  * राज्य में वर्षा की मात्रा दक्षिण-पूर्व व पूर्व से पश्चिम की ओर कम होती जाती है।  * अरब सागर से आने वाले मानसूनी हवाओं के लिए अरावली पर्वतमाला की दिशा समान्तर होने के कारण यह उन्हें रोक नहीं पाती है। जिससे ये राजस्थान में बहुत कम वर्षा करके निकल जाती है।  * अरब सागर से आने वाले मानसूनी हवाओं से राज्य के दक्षिणी जिलों में पर्याप्त वर्षा हो जाती है।  * राज्य में होने वाली कुल वर्षा का लगभग 34 प्रतिशत वर्षा जुलाई माह में तथा 33 प्रतिशत वर्षा अगस्त माह में होती है।  * राज्य में वार्षिक वर्षा का औसत 57 सेमी है जिसका वितरण 10 से 100 सेमी के मध्य है।  * राज्य में वर्षा का समय तथा मात्रा अनिश्चिता के साथ ही वर्षा का वितरण भी असमान है। यह इस प्रकार है- 1. सबसे न्यूनतम वर्षा 10 सेमी से भी कम पश्चिमी भाग (जैसलमेर के उत्तर पश्चिमी भाग) में होती है।  2. सर्वाधिक वर्षा वाला जिला झालावाड़ है। इस जिले में लगभग 100 सेमी वर्षा होती है। 3. अर

राजस्थान समसामयिक घटनाचक्र-
***पर्यटन के क्षेत्र में राजस्थान को मिले तीन पुरस्कार***

1. पर्यटन में राजस्थान देश में द्वितीय- राजस्थान को पर्यटन के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं संर्वागीण विकास के लिए वर्ष 2011-12 के राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार के अंतर्गत 'श्रेष्ठ राज्य श्रेणी' में द्वितीय पुरस्कार प्रदान किया गया है। 2. सर्वश्रेष्ठ "विरासत होटल" भी राजस्थान की- साथ ही ’’राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार 2011-2012’’ के तहत देश में सर्वश्रेष्ठ विरासत होटल के लिए भी राजस्थान के जयपुर की "सामोद हवेली" को चुना गया है। ’’राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार 2011-2012’’ का श्रेष्ठ राज्य का प्रथम पुरस्कार आंध्र प्रदेश और तृतीय पुरस्कार गुजरात का दिया गया है। 3. 'राहत राइडर्स कार्यक्रम' को विशेष पुरस्कार इसके अतिरिक्त देश में सबसे अभिनव और अद्वितीय पर्यटन परियोजना के लिए राजस्थान में चलाई जा रही 'राहत राइडर्स कार्यक्रम' को समारोह में विशेष पुरस्कार दिया गया। ये पुरस्कार नई दिल्ली के विज्ञान भवन में 19 मार्च को आयोजित समारोह में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने 'राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार 2011-12' के लिए घोषित सभी श्रेणियों के विजेताओं को प्रदान

***राजस्थान साहित्य अकादमी का प्रथम ’जनार्दन राय नागर‘ सम्मान डॉ. सावित्री डागा, जोधपुर को***

राजस्थान साहित्य अकादमी का इस वर्ष का सर्वोच्च ’साहित्य मनीषी‘ सम्मान डॉ. ताराप्रकाश जोशी, जयपुर को तथा जनार्दनराय नागर सम्मान हिन्दी साहित्य की लब्ध-प्रतिष्ठ कवयित्री डॉ. सावित्री डागा, जोधपुर को प्रदान किया जाएगा।  इस संबंध में जानकारी देते हुए अकादमी के अध्यक्ष श्री वेद व्यास ने अवगत कराया कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की घोषणा के अनुसार ’पं. जनार्दनराय नागर की स्मृति‘ में प्रतिष्ठापित प्रथम ’जनार्दनराय नागर सम्मान‘ हिन्दी की जानी-मानी कवयित्री और साहित्यकार डॉ. सावित्री डागा, जोधपुर को राशि 1 लाख रु. का प्रदान किया जाएगा।  अकादमी द्वारा जयपुर में 24 फरवरी, 2013 को आयोज्य ’अमृत सम्मान‘ समारोह में यह सम्मान प्रदान किए जाएंगे। इस अवसर पर 12 साहित्यकारों को अमृत सम्मान (21000 रुपए) दिए जाएँगे।  ये निम्नांकित हैं-  1. मुश्ताक अहमद ’राकेश‘ (जयपुर)  2. सुरेश पंडित (अलवर)  3. विनोद शंकर दवे (जयपुर)  4. प्रकाश परिमल (जयपुर)  5. डॉ. महेन्द्र भाणावत (उदयपुर)  6. श्रीमती माधुरी शास्त्री (जयपुर)  7. विद्यासागर आचार्य (बीकानेर)  8. ओंकार पारीक (उदयपुर)  9. श्याम आचार्य (जयपुर)