Skip to main content

Posts

विज्ञान के परीक्षापयोगी 10 महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर- 22 जुलाई 2011
(शिक्षक भर्ती, पटवारी, बैंक व अन्य परीक्षा उपयोगी)

1. निम्नांकित में से वायरस जनित रोग है? (अ) मलेरिया (ब) ट्यूबरकुलोसिस (T.B.) (स) खसरा (Measles) (द) हैजा (Typhoid) उत्तर- स 2. नेत्रदान में नेत्र के किस भाग का दान किया जाता है? (अ) लैंस की (ब) कार्निया का (स) रेटिना का (द) दृष्टि नाड़ी का उत्तर- ब 3. पक्षी जब आकाश में उड़ता है, तो बिना पंख चलाए भी दूर तक उड़ते रहने का कारण है- (अ) उसके द्रव्यमान के कारण (ब) ऊँचाई पर गुरुत्वाकर्षण कम होने से (स) उसकी गति में संवेग होता है (द) ऊँचाई पर बल शून्य होता है उत्तर- ब 4. उपग्रह में समय ज्ञात करने के लिए अन्तरिक्ष यात्री को प्रयोग करना चाहिए- (अ) स्प्रिंग घड़ी (ब) लोलक घड़ी (स) दोनों (द) उपग्रह में समय ज्ञात नहीं किया जा सकता उत्तर- अ 5. हम रेडियो की घुण्डी घुमाकर विभिन्न स्टेशनों के प्रोग्राम सुनते हैं। यह सम्भव है- (अ) तरंगों के अपवर्तन के कारण (ब) अनुनाद के कारण (स) व्यतिकरण के कारण (द) विवर्तन के कारण उत्तर- ब 6. पानी के फव्वारे में गेंद नाचती रहती है, क्योंकि- (अ) पानी का वेग अधिक होने से दाब घट जाता है (ब) पानी का वेग अधिक होने से दाब अधिक हो जाता है (स

उपयोगी आज की राजस्थान सामान्य ज्ञान क्विज- 21 जुलाई 2011

1. निम्नांकित में से मेवात भाग से संबंधित है? A. बीकानेर व दौसा B. अलवर व भरतपुर C. उदयपुर व चित्तौड़ D. सिरोही व पाली Ans: B 2. बीकानेर को प्राचीन काल में कहा जाता था- A. भाकर B. जांगल C. बिखलदेश D. माड Ans: B 3. प्राचीन काल में अरावली को कहा जाता था- A. चंद्रावती B. तोरावटी C. आड़ावली D. मगरा Ans: C 4. सिरोही जिले में पश्चिम में स्थित तीव्र ढाल वाली ऊबड़ खाबड़ धरा को कहा जाता है- A. चंद्रावती B. वल्ल C. छप्पन D. भाकर Ans: D 5. आबू और सिरोही क्षेत्र का प्राचीन नाम है- A. चंद्रावती B. वल्ल C. छप्पन D. भाकर Ans: A 6. भेंसरोड़गढ़ से लेकर बिजोलिया तक का पठारी भाग कहलाता था- A. ऊपरी पठार B. ऊपरमाल C. मगरा D. तोरावटी Ans: B 7. उदयपुर का उत्तरी पश्चिमी पर्वतीय प्रदेश कहलाता था- A. उदयपुरी पहाड़ B. तोरावटी C. मगरा D. खादर Ans: C 8. प्रतापगढ़ और बाँसवाड़ा के मध्य के भू भाग को कहा जाता है- A. दक्कन का मैदान B. छप्पन का मैदान C. पांड का मैदान D. माही धोरा Ans: B 9. जयपुर, सीकर व झुंझुनूं का उत्तर पर्वतीय प्रदेश कहलाता है- A. जयपुरी पहाड़ B. तोरावटी C.

विज्ञान क्लब योजना का नामकरण होगा राजीव गांधी विज्ञान क्लब योजना
परीक्षपयोगी राजस्थान महत्वपूर्ण समसामयिक घटनाचक्र

निर्मल ग्राम पुरस्कार योजना में 82 ग्राम पंचायतें पुरस्कृत होंगी- मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने निर्मल ग्राम पुरस्कार योजना के लिए 102 लाख रुपयों के अतिरिक्त बजट प्रावधान को मंजूरी दी है। निर्मल ग्राम पुरस्कार योजना के तहत सम्पूर्ण स्वच्छता कार्यक्रम के तहत श्रेष्ठ कार्य करने वाली ग्राम पंचायतों को एक-एक लाख रुपयों का पुरस्कार दिया जाता है। भारत सरकार से मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2010 में राज्य की 82 ग्राम पंचायतों को यह पुरस्कार दिया जाना है। इसके अलावा गंगानगर जिले की अनूपगढ़ एवं पदमपुर पंचायत समितियों में क्रमशः 11 एवं 13 ग्राम पंचायतों (पंचायत समिति में 10 से अधिक ग्राम पंचायत पुरस्कृत होने पर) के चयन होने पर प्रत्येक पंचायत समिति को 5 - 5 लाख रुपयों का पुरस्कार दिया जायेगा। इसी प्रकार 30 ग्राम पंचायतों से अधिक चयन होने पर गंगानगर जिला परिषद को 10 लाख रुपए पुरस्कार दिए जाएँगे। विज्ञान क्लब योजना का नामकरण होगा राजीव गांधी विज्ञान क्लब योजना मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी से जुड़ी गतिविधियों को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर प्रचारित करने के

समसामयिक घटनाचक्र-
राजस्थान में होगी इस वर्ष की राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार के अधीन स्थापित "राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद्- नेटवर्क (NCSTC- Network)" द्वारा आयोजित की जाने वाली राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस इस बार राजस्थान में होगी। विभागीय सूत्रों के अनुसार संभवतः इसका आयोजन राजधानी जयपुर में होगा। यह कार्यक्रम वर्ष 1993 से प्रारंभ किया गया था। राष्ट्रीय स्तर पर यह कार्यक्रम प्रतिवर्ष 27-31 दिसंबर तक आयोजित किया जाता है जिसमें पूरे देश से लगभग 500 बच्चे भाग लेते हैं। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग को राज्य में प्रथम बार इस राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस आयोजित करने एवं इसके लिए 70 लाख रुपए के अतिरिक्त बजट प्रावधान को स्वीकृति दी है। श्री गहलोत ने बजट भाषण वर्ष 2011-12 में इसकी घोषणा की थी। बच्चों में स्वयं करके सीखने को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से की जाने वाली इस राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के आयोजन से बच्चों में जहां विज्ञान के प्रति रूचि बढ़ेगी, वहीं देश के जाने-माने वैज्ञानिकों से मिलने तथा विज्ञान सम्बन्धी जिज्ञासाओं को दूर करने का अवसर मिलेगा। इ

राजस्थान की योजनाएँ- मुख्‍यमंत्री ग्रामीण बी.पी.एल. आवास योजना

राज्‍य में ग्रामीण बीपीएल परिवारों के आवासों की लम्बित मांग को ध्‍यान में रखते हुए मुख्यमंत्री द्वारा बजट 2011-12 में की गई घोषणा के अनुपालना में इंदिरा आवास योजना की तर्ज पर एक नई योजना ''मुख्‍यमंत्री ग्रामीण बीपीएल आवास योजना'' शुरू की गई है। यह योजना राज्‍य में 2011-12 से 2013-14 तक लागू रहेगी। इस योजना के अन्‍तर्गत आगामी तीन वर्षों में लगभग 6 लाख 80 हजार ग्रामीण बीपीएल परिवारों को आवास उपलब्‍ध कराने का लक्ष्‍य है। ''इंदिरा आवास योजना'' की तर्ज पर ''मुख्‍यमंत्री ग्रामीण बीपीएल आवास योजना'' पूरे राज्‍य के ग्रामीण क्षेत्र में क्रियान्विति कराई जाएगी। राज्‍य सरकार की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में आवास उपलब्‍ध कराने की यह एक प्रमुख योजना है। भारत सरकार द्वारा प्रायोजित ''इंदिरा आवास योजना'' की क्रियान्विति भी राज्‍य के ग्रामीण क्षेत्रों में पूर्व की भांति चालू रहेगी। उद्देश्‍य - योजना का मुख्‍य उद्देश्‍य अनुसूचित जाति/जनजाति, मुक्‍त बंधुआ मजदूरों के सदस्‍यों, अल्‍पसंख्‍यकों एवं गैर अनुसूचित जाति/ जनजाति के गरीबी रेखा के