Skip to main content

Posts

माध्यमिक स्तर पर निःशक्त बच्चों के लिए समावेशी शिक्षा योजना

Creative Teachers सृजनशील शिक्षक: माध्यमिक स्तर पर निःशक्त बच्चों के लिए समावेशी शिक... : "यह मानव संसाधन विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रायोजित योजना है जिसके अन्तर्गत निःशक्त बच्चों को सामान्य बच्चों के साथ समान भागीदारी से ..."

विज्ञान के 10 महत्वपूर्ण प्रश्न-

1. कितने डिग्री सेल्सियस पर पानी का घनत्व सर्वाधिक होता है? (अ) 40 (ब) 4 (स) - 4 (द) 0 उत्तर- ब 2. सर्वप्रथम खोजा गया हारमोन है- (अ) टेस्टोस्टेरोन (ब) इंसुलिन (स) सिकोटीन (द) एस्ट्रोजन उत्तर- स 3. पुरुषों में यौवन के लिए जिम्मेदार हारमोन है- (अ) टेस्टोस्टेरोन (ब) इंसुलीन (स) प्रोजेस्टेरोन (द) एस्ट्रोजन उत्तर- अ 4. मानव शरीर में अनिवार्य अमीनो अम्लोँ की संख्या है- (अ) 2 (ब) 5 (स) 10 (द) 100 उत्तर- स 5. पौधों में प्रोटीन के निर्माण के लिए आवश्यक तत्व है- (अ) नाइट्रोजन (ब) कैल्शियम (स) सीलिकन (द) रेडियम उत्तर- अ 6. सीसे पर लिखने के लिए प्रयुक्त अम्ल है- (अ) HCl (ब) HF (स) H2SO4 (द) HNO3 उत्तर- ब 7. प्रकाश के क्वान्टम को कहते हैं- (अ) लाईटोन (ब) ग्रैविटोन (स) फोटोन (द) न्यूट्रिनो उत्तर- स 8. ध्वनि की चाल सर्वाधिक होती है- (अ) ठोस में (ब) द्रव में (स) गैस में (द) निर्वात में उत्तर- अ 9. वायु में ध्वनि की चाल होती है- (अ) 100 मी / से (ब) 332 मी / से (स) 0 मी / से (द) 1500 मी / से उत्तर- ब 10. सबसे हल्की धातु है- (अ) हाइड्रोजन (ब) एल्यूम

नाथद्वारा में श्रीनाथजी का अन्नकूट लूटने उमड़ते हैं हजारों आदिवासी

राजस्थान के राजसमंद जिले के नाथद्वारा कस्बे में स्थित वल्लभ सम्प्रदाय की प्रधानपीठ श्रीनाथजी के मंदिर में दीपावली के दूसरे दिन रात्रि में अन्नकूट महोत्सव एवं मेला आयोजित होता है जिसमें हजारों आदिवासियों का सैलाब उमड़ता है। यहाँ अन्नकूट लूटने की यह परंपरा सैंकडों वर्षों से चली आ रही है। इस परम्परा के तहत दिवाली के दूसरे दिन आसपास के गाँवों तथा कुंभलगढ़, गोगुन्दा और राजसमंद क्षेत्र से आदिवासी स्त्री पुरुष दोपहर से ही आना प्रारंभ हो जाते हैं। अन्नकूट में लगभग 20 क्विंटल पकाए हुए चावल के ढेर का पर्वत डोल तिबारी के बाहर बना कर सजाया जाता है तथा भगवान श्रीनाथजी को भोग लगाया जाता है। इसके अलावा अन्नकूट में श्रीखंड, हलवा (शीरा), बड़ा, पापड़, विभिन्न प्रकार के लड्डू, मोहनथाल, बर्फी, सागर, ठोर, खाजा, पकौड़े, खिचड़ी सहित लगभग 60 प्रकार के व्यंजन तैयार किए जाते हैं। श्रीनाथजी के अन्नकूट के दर्शन में भारी संख्या में भीड़ जमा होती है। अन्नकूट के दर्शन के लिए राजस्थान के विभिन्न हिस्सों के अलावा गुजरात, मुंबई एवं मध्यप्रदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दो तीन दिन पूर्व ही श्रीनाथजी की नगरी में आ जाते

समसामयिक घटनाचक्र

सार्क अध्यक्षों व सांसदों के सम्मेलन में राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष पर्यवेक्षक *. दिल्ली में दिनांक 9 से 11 जुलाई 2011 तक आयोजित सार्क अध्यक्षों एवं सांसदों के संघ के पांचवेँ सम्मेलन में विधानसभा अध्यक्ष दीपेंद्र सिंह शेखावत ने पर्यवेक्षक के रूप में भाग लिया। सम्मेलन में लोकतंत्र में संसद एवं आम जन में बीच विश्वास को और अधिक सुदृढ़ करने तथा सार्क देशों में सतत् विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। सम्मेलन में सार्क देशों- भारत, श्रीलंका, अफगानिस्तान, बांग्लादेश, भूटान, मालदीव, नेपाल और पाकिस्तान की संसद के अध्यक्षों एवं सांसदों ने भाग लिया। इस सम्मेलन में राजस्थान के सांसद डा. महेश जोशी भी उपस्थित थे। अमिताभ बच्चन अजमेर में *. प्रसिद्ध अभिनेता अमिताभ बच्चन 40 साल पहले मांगी गई एक मन्नत का धागा खोलने के लिए 40 बरस बाद गरीब नवाज़ की दरगाह पर 4 जुलाई 2011 को अजमेर आए और जियारत की। स्वाधीनता सेनानी श्री हुकुमराज मेहता का निधन * उदयपुर के 87 वर्षीय स्वाधीनता सेनानी श्री हुकुमराज मेहता का निधन दिनांक 10 जुलाई को हुआ। उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान लोक परिषद् सत्याग्

बधाई श्री बोस तुम्हे और बाकी सब को भी

कैलिफोर्निया में आयोजित गूगल के प्रथम ग्लोबल साइंस फेयर में भारतीय मूल की दो लड़कियों श्री बोस और नौमी शाह ने बाजी मारी। नौमी शाह ने अस्थमा रोगियों के लाभ के लिए हवा की बेहतर गुणवत्ता के तरीकों पर (study of the inverse relationship between certain environmental factors and a reliance on asthma medications) प्रोजेक्ट किया था जबकि श्री बोस ने गर्भाशय के कैंसर के इलाज में सुधार का (study of AMPK’s effect on chemotherapy drugs) प्रोजेक्ट बनाकर हजारों व्यक्तियों को प्रभावित किया। इस विज्ञान मेले में अंतिम 15 फाइनलिस्ट के शीर्ष तीन स्थानों पर लड़कियां श्री बोस, नौमी शाह और लारेन हॉज रहीं। श्री बोस ने न केवल 17-18 आयु वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया बल्कि उन्हें ग्रैंड प्राइज़ विजेता भी चुना गया। उन्हें इसके तहत 50 हजार डॉलर की छात्रवृत्ति एवं जेनेवा स्थित सीईआरएन इंस्टिट्यूट में इंटर्नशिप करने का अवसर दिया गया है। नौमी शाह 15-16 उम्र वर्ग और हॉज को 13-14 उम्र वर्ग में विजेता रहीं। इन दोनों को 25 हजार डॉलर की स्कॉलरशिप और गूगल की कंपनियों व खिलौने की कंपनी लेगो में इंटर्नशिप करने का अवसर प्र

राजस्थान सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी-
Rajasthan General Knowledge Quiz-
13 जुलाई, 2011

1. विश्नोई संप्रदाय संत जम्भोजी ने विशेष रूप से किस बात पर जोर दिया? (अ) मंदिर बनाने पर (ब) शिक्षा पर (स) वनों और पशु रक्षा पर (द) ईश्वर भक्ति पर उत्तर- द 2. पेड़ों से लिपट कर अपनी जान देने वाली खेजड़ली गांव की वीरांगना थी- (अ) गवरी बाई (ब) सहजो बाई (स) काली बाई (द) अमृता देवी उत्तर- द 3. सन् 1913 में हुए बिजोलिया किसान आंदोलन का नेतृत्व सर्वप्रथम किसने किया था? (अ) साधु गोविंद गिरी (ब) मोतीलाल तेजावत (स) विजय सिंह पथिक (द) साधु सीताराम दास उत्तर- द 4. संत मावजी द्वारा 72 लाख 96 हजार छन्दो में हस्तलिखित ग्रंथ है- (अ) मावजी पुराण (ब) मावजी का चौपड़ा (स) मावजी की पोथी (द) मावजी रामायण उत्तर- ब 5. बिजोलिया किसान आंदोलन के समय मेवाड़ के राजस्व मंत्री थे- (अ) मोती लाल तेजावत (ब) डॉ. मोहनसिंह मेहता (स) टीकाराम पालीवाल (द) कालुलाल श्रीमाली उत्तर- ब 6. रूपाजी और करपाजी की मृत्यु किस आंदोलन के दौरान सैनिक गोलीबारी में हुई? (अ) भोमट आंदोलन (ब) बिजोलिया आंदोलन (स) बेगूँ आंदोलन (द) नीमूचाणा आंदोलन उत्तर- स 7. डूंगरपुर की किस लोक संत को वागड़ की मीरा कहते हैं- (अ) गव

राजस्थान सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी-
Rajasthan General Knowledge Quiz-
12 जुलाई, 2011

1. 26 फरवरी 2009 को पहला सहकारी मिनी सुपर मार्केट कहाँ खोला गया? उत्तर- कुल्हरियों का बास (झुंझुनूं) में 2. जोधपुर के मेहरानगढ़ किले में स्थित किस मंदिर में भगदड़ मचने से लोग हताहत हुए थे? उत्तर- चामुंडा देवी मंदिर 3. राजस्थान में शुद्ध के लिए युद्ध अभियान कब प्रारंभ किया गया? उत्तर- 22 जून 2009 से 4. महिलाओं की निजता को बनाए रखने तथा स्नान को सुविधाजनक बनाने के लिए किस योजना में नदियों तालाबों पर घाट बनाए गए? उत्तर- निर्मल घाट योजना 5. पायका (PYKKA) है- उत्तर- पंचायत युवा खेल एवं क्रीड़ा अभियान 6. मिटिगेटिव पावर्टी इन वेस्टर्न राजस्थान परियोजना जोधपुर संभाग में चलाई गई इसका संक्षिप्त नाम क्या है? उत्तर- एमपॉवर 7. संरक्षित स्मारक "संतोष बावला की छतरी" कहाँ स्थित है? उत्तर- पुष्कर में 8. देश में प्रथम बार वादकरण के मामलों को ऑनलाइन करने के लिए राजस्थान के न्याय विभाग की वेबसाइट www.lites.rajasthan.gov.in को वर्ष 2007 में राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस वेबसाइट में डाटा एंट्रि के लिए प्रयुक्त सॉफ्टवेयर का नाम क्या है? उत्तर- LITES (Litigati

विज्ञान क्विज- 12 जुलाई 2011
(RAS, III GRADE, II GRADE TEACHER और अन्य परीक्षा उपयोगी)

1. निम्नांकित में से कौनसा रोग विषाणु (वायरस) जनित है? A. मलेरिया B. ट्यूबरकुलोसिस (T.B.) C. खसरा (मीज़ल्स) D. हैजा (टाईफाइड) Ans: C 2. मलेरिया उत्पन्न होता है- A. विषाणु (वायरस) से B. जीवाणु (बैक्टीरिया) से C. प्रोटोजोआ से D. यूरिया से Ans: C 3. बेसीलस एंथ्रेसिस की 1876 में खोज करने वाले वैज्ञानिक थे- A. एडवर्ड जेनर B. लुई पाश्चर C. अलेक्जेंडर फ्लेमिंग D. राबर्ट कोच Ans: D 4. लेक्टोबेसिलस किसमें पाया जाने वाला प्रमुख जीवाणु है- A. दूध में B. दही में C. खाद में D. अचार में Ans: B 5. अतिसार का रोगजनक है- A. विषाणु (वायरस) B. जीवाणु (बैक्टीरिया) C. कवक D. प्रोटोजोआ Ans: D 6. निम्नांकित में से खाद्य सामग्री के परिरक्षण में उपयोगी नहीं है- A. सोडियम बेंजोएट B. सोडियम मेटाबाई सल्फेट C. सिरका D. कॉपर सल्फेट Ans: D 7. दूध को 70 डिग्री सेल्सियस पर 15 से 30 सेकंड तक गर्म करके एकाएक ठंडा करने की क्रिया कहलाती है- A. गेल्वेनीकरण B. पाश्चुरीकरण C. नाइट्रोजीनीकरण D. स्थिरीकरण Ans: B 8. पौधों में हरे रंग का वर्णक होता है- A. क्लोरोफिल B. मेलान

विज्ञान क्विज- 11 जुलाई 2011-
(RAS, III GRADE, II GRADE TEACHER और अन्य परीक्षा उपयोगी)

1. साबुन रहित साबुन कहलाता है- (अ) शेविंग क्रीम (ब) द्रव साबुन (स) अपमार्जक (डिटर्जेन्ट) (द) टूथपेस्ट उत्तर- स 2. वह अम्ल जो साबुन बनाने में प्रयुक्त नहीं होता है? (अ) स्टिएरिक अम्ल (ब) ऑलिक अम्ल (स) ब्यूटेनोईक अम्ल (द) पॉमिटिक अम्ल उत्तर- स 3. साबुन है- (अ) उच्च वसा अम्लोँ के सोडियम लवण (ब) उच्च वसा अम्लोँ के पोटेशियम लवण (स) उपर्युक्त दोनों (द) उपर्युक्त में से कोई नहीं उत्तर- स 4. निम्न में से कौन एक साबुन नहीं है? (अ) सोडियम स्टिएरेट (ब) सोडियम ऑलिएट (स) सोडियम सिट्रेट (द) सोडियम पॉमिटेट उत्तर- स 5. वसा है- (अ) लिपिड (ब) प्रोटीन (स) कार्बोहाइड्रेट (द) ऐमीनो अम्ल उत्तर- अ 6. अपमार्जक का जलीय विलयन होता है? (अ) लगभग क्षारीय (ब) लगभग उदासीन (स) लगभग अम्लीय (द) उपर्युक्त में से कोई नहीं उत्तर- ब 7. साबुन की प्रकृति होती है- (अ) क्षारीय (ब) उदासीन (स) अम्लीय (द) उपर्युक्त में से कोई नहीं उत्तर- अ 8. निम्न में से कौनसा यौगिक अपमार्जक बनाने में प्रयुक्त होता है? (अ) सोडियम स्टिएरेट (ब) सोडियम ऑलिएट (स) ऐल्किल बेंजीन

राजस्थान की योजनाएँ-
लाइफ लाइन शिक्षा सेवा - सिर्फ एक फोन कॉल पर समस्या समाधान

Creative Teachers सृजनशील शिक्षक: लाइफ लाइन शिक्षा सेवा - सिर्फ एक फोन कॉल पर समस्या... : "क्या है लाइफ लाइन शिक्षा सेवा -     राजस्थान में शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों एक नया नवाचार है 'लाइफ लाइन शिक्षा सेवा'| इस अनूठ..."

राजस्थान सामान्य ज्ञान क्विज-
Rajasthan General Knowledge Quiz-
10 जुलाई, 2011

1. नदियों की अधिकता के कारण किसे " सौ टापूओं का क्षेत्र " कहा जाता है? अ. उदयपुर ब. जयपुर स. बाँसवाड़ा द. कोटा उत्तर- स 2. स्वर्णगिरि किस क्षेत्र का पुराना नाम है? अ. नागौर ब. जालौर स. जैसलमेर द. गंगानगर उत्तर- ब 3. निम्न में से कौनसी नदी अरब सागरीय प्रवाह प्रणाली की है? अ. बनास ब. बाणगंगा स. पार्वती द. माही उत्तर- द 4. सोम, जाखम और माही नदियों के संगम पर लगने वाला मेला है- अ. भूरिया बाबा का मेला ब. वेणेश्वर का मेला स. पुष्कर मेला द. बाबा रामदेव का मेला उत्तर- ब 5. प्राचीन सभ्यता के अवशेष गणेश्वर का टीला किस जिले में स्थित है? अ. उदयपुर ब. गंगानगर स. सीकर द. बाड़मेर उत्तर- स 6. लीलड़ी, सूकड़ी, जवाई, जोजरी व बांडी नदियाँ किस नदी की सहायक नदियाँ हैं? अ. बनास ब. लूनी स. चंबल द. घग्गर उत्तर- ब 7. उदयपुर राजसमंद क्षेत्र की सबसे बड़ी पर्वत चोटी है- अ. अचलगढ़ ब. जरगा स. कुंभलगढ़ द. तारागढ़ उत्तर- ब 8. लूनी नदी का उद्गम स्थल नाग पहाड़ किस जिले में स्थित है? अ. पाली ब. अजमेर स. नागौर द. जोधपुर उत्तर- ब 9. किस झील को ढेबर झ

RAS, III GRADE, II GRADE TEACHER और अन्य परीक्षा उपयोगी-
विज्ञान क्विज- 10 जुलाई 2011

1. जर्मेनियम, अभ्रक एवं कार्बन में से कौन परावैद्युत पदार्थ है? उत्तर- अभ्रक 2. जर्मेनियम, अभ्रक एवं मोम में से कौन अर्धचालक पदार्थ है? उत्तर- जर्मेनियम 3. पृथ्वी का विद्युत विभव शून्य क्यों माना जाता है? उत्तर- क्योंकि पृथ्वी की विद्युत धारिता अनंत होती है। 4. एक शुद्ध अर्धचालक की चालकता 0 K ताप पर कितनी होती है? उत्तर- शून्य 5. विद्युत चुंबक बनाने में किस प्रकार का लोहा प्रयुक्त किया जाता है? उत्तर- कच्चा लोहा 6. विद्युत धारा के चुंबकीय प्रभाव की खोज किसने की? उत्तर- ओरस्टेड ने 7. लोहे का चुंबकीय अयस्क का नाम क्या है? उत्तर- मेग्नेटाइट 8. सूर्य से निकलने वाली सौर ज्वाला से निकल कर आने वाले अत्यधिक ऊर्जा के आवेशित कणों से पृथ्वी की रक्षा कौन करता है? उत्तर- पृथ्वी का अपना स्वयं का चुंबकीय क्षेत्र 9. चुंबकीय क्षेत्र में सर्वाधिक चुंबकित होने तथा चुंबक की ओर आकर्षित वाले पदार्थ जैसे लोहा, कोबाल्ट, निकल आदि कहलाते हैं- उत्तर- लौहचुंबकीय पदार्थ 10. वे पदार्थ जैसे पानी, चाँदी, सोना, हीरा, पारा, तांबा, जस्ता आदि, जो चुंबक की ओर प्रतिकर्षित होते है

इन्दिरा आवास योजना -

देश के ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब व्यक्तियों को आवास उपलब्‍ध कराने का दायित्व ग्रामीण विकास मन्‍त्रालय, भारत सरकार को सौंपा गया है। *. गरीबी रेखा के नीचे जीवन-यापन कर रहे अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और बंधुआ मजदूरों के निवास स्थलों के निर्माण और उन्नयन के लिए वर्ष 1985-86 से भारत सरकार वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए इंदिरा आवास योजना को कार्यान्‍वित कर रही है। *. वर्ष 1993-94 से इस योजना के दायरे को बढ़ा कर इस योजना में गैर अनुसूचित जाति/जनजाति के गरीब परिवारों को भी शामिल किया गया। लेकिन योजना के तहत कुल आवंटित राशि के 40 % से अधिक की सहभागिता इन्हें नहीं प्रदान की जाएगी। *. इस योजना का विस्‍तार सेवानिवृत्त सेना और अर्द्धसैनिक बल के मुठभेड़ में मारे गए लोगों के परिवारों तक भी किया गया है। *. योजना के तहत आवंटित किए जाने वाले 3 प्रतिशत मकान शारीरिक और मानसिक विकलांगों के लिए वर्ष 2006-07 आरक्षित किए गए हैं। *. प्रत्येक राज्य में गरीबी रेखा के नीचे के अल्पसंख्यकों को भी इस योजना का लाभ प्रदान के लिए चिह्नित किया जा रहा है। *. योजना के तहत प्रदान की जा रही सहायता में के

प्रतिभाशाली अनुसूचित जाति/जनजाति की ग्रामीण बालिकाओं की छात्रवृत्ति हेतु प्रशिक्षण शिविर योजना-

कक्षा 9 वीं उतीर्ण प्रतिभाशाली अजा/अजजा की छात्राओं को आगे की शिक्षा जारी रखने हेतु प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से सन् 1992 से प्रतिभाशाली अजा/अजजा ग्रामीण बालिका छात्रवृत्ति हेतु प्रशिक्षण शिविर योजना प्रारम्भ हुई। ये प्रशिक्षण शिविर जिला मुख्यालय के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में माह जून में आयोजित किए जाते हैं। इनमें प्रत्येक जिले की 40 % एवं इससे अधिक अंक प्राप्त कक्षा 9 वीं पास प्रतिभाशाली अजा/अजजा की ग्रामीण बालिकाएं प्रशिक्षण में भाग ले सकती हैं। इन शिविरों में संबंधित जिले से कम से कम 15 व अधिक से अधिक 60 छात्राओं का चयन जिला शिक्षा अधिकारी, माध्यमिक द्वारा किया जाता है। शिविर के उपरांत एक परीक्षा (उपलब्धि परीक्षा) ली जाती है जिसकी मेरिट के अनुसार प्रत्येक जिले की प्रथम 10 छात्राओं को रु. 200/- प्रति माह, दस माह के लिए छात्रवृत्ति दी जाती है। इसके लिए वित्तीय प्रावधान राजस्थान सरकार के आयोजना भिन्न मद से किया जाता है। इस योजना के अन्तर्गत माध्यमिक शिक्षा के बजट से शिविर में छात्राओं को भोजन, आवास, स्टेशनरी निःशुल्क दी जाती है तथा आने जाने का किराया दिया जाता है। य

राजस्थान सामान्य ज्ञान क्विज-
8 जुलाई 2011

1. प्रसिद्ध संत मीराबाई किस लोकदेवता की बुआ थी? अ. बाबा रामदेव जी ब. कल्ला जी स. देवनारायण जी द. भूरिया बाबा उत्तर- ब 2. सेना के जवानों की देवी किसे कहते हैं? अ. आई माता, बिलाड़ा ब. सकराय माता, झुंझुनूं स. तनोट माता, जैसलमेर द. ज्वाला माता, जोबनेर उत्तर- स 3. किस लोक देवता की गाड़ी की पूजा की जाती है? अ. बिग्गाजी ब. मामादेव जी स. मेहाजी माँगलिया द. हरभू जी उत्तर- द 4. निम्न में से पंच पीरों में शामिल नहीं है- अ. रामदेव जी ब. मामादेव जी स. मेहाजी माँगलिया द. हरभू जी उत्तर- ब 5. हर्षनाथ भेरु का स्थान किस जिले में है जहाँ प्रतिवर्ष भादवा शुक्ल तेरस को मेला लगता है? अ. जैसलमेर ब. सीकर स. अलवर द. उदयपुर उत्तर- ब 6. किस लोक देवी का प्रतीक चिह्न जैसलमेर के राज्य चिह्न में बना है? अ. नागणेची माता ब. ज्वाला माता स. तनोट देवी द. स्वांगिया देवी उत्तर- द 7. नरहड़ के पीर की दरगाह किस शहर में है? अ. जावरा ब. चिड़ावा स. कपासन द. पीपासर उत्तर- ब 8. दाऊदी बोहरा समुदाय का प्रमुख तीर्थ स्थल है- अ. कपासन ब. अजमेर स. गलियाकोट द. चिड़ावा उत्तर- स 9. दादू संप्रदाय

Today's Science Quiz-विज्ञान क्विज- 6 जुलाई 2011

1. वैज्ञानिकों के अनुसार वर्तमान में पदार्थ की कितनी अवस्थाएं मानी जाती है? A. 3 B. 4 C. 5 D. 2 Ans. C 2. पदार्थ की चौथी अवस्था है- A. प्लाज्मा B. बोस - आईंसटीन संघनन C. ठोस अवस्था D. अतिचालक अवस्था Ans. A 3. कौनसे पदार्थ वायुमंडलीय दाब पर ऊर्ध्वपातन को प्रदर्शित करते हैं? A. अमोनिया और नीला थोथा B. कॉपर सल्फेट और कपूर C. अमोनियम क्लोराइड और एल्कोहॉल D. अमोनियम क्लोराइड और कपूर Ans. D 4. पानी की 250 डिग्री सेल्सियस ताप पर अवस्था होगी- A. ठोस B. द्रव C. गैस D. प्लाज्मा Ans. C 5. पानी की 100 डिग्री सेल्सियस ताप पर अवस्था होगी- A. ठोस B. द्रव C. गैस D. द्रव और गैस दोनों Ans. D 6. पदार्थ की पाँचवीं अवस्था है- A. प्लाज्मा B. बोस - आईंसटीन संघनन C. ठोस अवस्था D. अतिचालक अवस्था Ans. B 7. त्रिक बिन्दु ताप जिस पर पानी की तीनों अवस्थाएं (ठोस, द्रव व गैस) एक साथ पाई जाती है, इसका मान कितना होता है? A. 373.16 K B. 0.16 K C. 273.16 K D. 100.16 K Ans. C 8. जिस समय बर्फ पिघलत

प्रसिद्ध शक्तिपीठ तनोटराय माता जैसलमेर

भारत पाकिस्तान सीमा पर स्थित माता "तनोटराय" का मन्दिर अत्यंत प्रसिद्ध है। यह मंदिर जैसलमेर जिला मुख्यालय से करीब 120 किलोमीटर दूर एवं भारत पाक अंतर्राष्ट्रीय सीमा से 20 किलोमीटर अंदर की और स्थित है। तनोट माता जैसलमेर के भाटी शासकों की कुलदेवी मानी जाती है। कहा जाता है कि जैसलमेर का तनोट नामक स्थान भाटी राजाओं की राजधानी हुआ करता था। भाटी शासक मातेश्वरी श्री तनोट राय के भक्त थे। यह भी कहा जाता है कि उनके आमंत्रण पर महामाया सातों बहने तणोट पधारी थी , इसी कारण भक्ति भाव से प्रेरित होकर राजा ने इस मन्दिर की स्थापना की थी। यह माता भारत-पाकिस्तान के मध्य 1965 तथा 1971 के युद्ध के दौरान सीमा क्षेत्र की रक्षा करने वाली तनोट माता के मन्दिर के रूप में प्रसिद्ध है। तनोट माता के प्रति आम भक्तों के साथ-साथ सैनिकों में भी अतीव आस्था है। माता के मन्दिर की देखरेख, सेवा, पूजापाठ, आराधना व अर्चना सीमा सुरक्षा बल के जवान ही करते हैं। तनोट माता के बारे में विख्यात है कि 1971 में हुए भारत पाकिस्तान के युद्ध के दौरान सैकड़ों बम मंदिर परिसर में पाकिस्तान की सेना द्वारा गिराए गए थे किंतु माता की कृप

राजस्थान सामान्य ज्ञान क्विज-
5 जुलाई 2011


1. गिरी सुमेल का युद्ध किनके बीच लड़ा गया? (अ) मालदेव व हुमायूं में (ब) मालदेव व शेरशाह में (स) अकबर व राणा प्रताप मेँ (द) मराठों व राजपूतों में उत्तर- ब 2. हशमतवाला राजा किसे कहा गया- (अ) मालदेव (ब) प्रताप (स) दुर्गादास (द) शेरशाह उत्तर- अ 3. अकबर से वैवाहिक संबंध स्थापित करने वाला प्रथम राजपूत शासक था- (अ) भारमल (ब) जयसिंह (स) मानसिंह (द) राजसिंह उत्तर- अ 4. आहाड़ सभ्यता है- (अ) लौह युग की (ब) मध्य पाषाण कालीन (स) ताम्र पाषाण कालीन (द) कांस्य युगीन उत्तर- स 5. चीरवा का अभिलेख किसकी जानकारी का स्रोत है- (अ) भाटी वंश की (ब) चौहान वंश की (स) गुर्जर प्रतिहार वंश की (द) गुहिल वंश की उत्तर- द 6. अल्लाउद्दीन खिलजी के जालोर पर आक्रमण के समय वहाँ का राजा था? (अ) दहिया बीका (ब) बप्पा रावल (स) कान्हड़दे (द) मालदेव उत्तर- स 7. कुंभा को संगीतज्ञ के रूप में प्राप्त उपाधि है- (अ) अभिनव भरताचार्य (ब) हालगुरु (स) दानगुरु (द) संगीत सम्राट उत्तर- अ 8. रामस्नेही संप्रदाय से संबंधित है- (अ) रेण (ब) नरैना (स) नाथद्वारा (द) मंडफिया उत्तर- अ 9. रणकपु

"क्षेत्रीय ई-लर्निग एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान" अजमेर में स्थापित होगा

राज्य के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सूचना प्रौद्योगिकी में दक्ष बनाने एवं रोजगार के बेहतरीन अवसर पैदा करने के लिए प्रदेश के प्रथम "क्षेत्रीय ई-लर्निग एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान" (Regional Institute of E-Learning and Information Technology- RIEIT) की स्थापना अजमेर जिले की केकड़ी तहसील के कोहदा गाँव में की जा रही है। भारत सरकार के संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के स्वायत्तशासी DOEACC सोसायटी की इकाई के रूप स्थापित किए जा रहे इस संस्थान पर 35.44 करोड़ रुपए खर्च होंगे। राज्य सरकार ने इस संस्थान के लिए 42.54 एकड़ निशुल्क जमीन उक्त गाँव में आवंटित की है। यह संस्थान भारत सरकार द्वारा देश भर में अलग अलग राज्यों में स्थापित उच्च स्तर के इस तरह के 12 संस्थानों में से एक हैं। केकड़ी में खुलने वाले इस संस्थान को भी डीओईएसीसी सोसायटी संचालित करेगी। शुरुआती चार वर्षो में यहां लगभग ढाई हजार छात्र - छात्राओं को प्रशिक्षित करने की क्षमता विकसित की जाएगी। संस्थान में इलेक्ट्रॉनिकी, कंप्यूटर विज्ञान, सूचना प्रौद्योगिकी एवं इससे संबंधित पाठ्यक्रम चलाए जाएंगे। इन पाठ्यक्रमों में ओ, ए

विज्ञान क्विज- 5 जुलाई 2011
(RAS, III GRADE, II GRADE TEACHER और अन्य परीक्षा उपयोगी)

1. ह्दयाघात से बचाव के लिए कौनसी औषधि सहायक है? (i) एनालजिन (ii) कॉर्टिजोन (iii) एस्परीन (iv) प्रतिअम्ल Ans- (iii) 2. किस ग्रह को वर्तमान में खगोल विज्ञानियों द्वारा ग्रह नहीं माना जाता है? (i) पृथ्वी (ii) प्लूटो (iii) शनि (iv) नेप्च्यून Ans- (ii) 3. मेसर (M.A.S.E.R.) के निर्माण में प्रयुक्त तरंगेँ हैं? (i) ध्वनि तरंगे (ii) दृश्य प्रकाश (iii) सूक्ष्म तरंगे (Micro waves) (iv) पराश्रव्य तरंगे Ans- (iii) 4. भारत द्वारा चंद्रमा पर भेजे गए चंद्रयान प्रथम से प्रेषित तस्वीरों से नासा के वैज्ञानिकों ने जिसकी खोज की है, वह है- (i) प्लेटिनम (ii) पौधे (iii) सोना (iv) पानी Ans- (iv) 5. कौनसी गैस वातावरण में तापवृद्धि का कारण है? (i) नाइट्रोजन (ii) हीलियम (iii) कार्बन डाई ऑक्साइड (iv) हाइड्रोजन Ans- (iii) 6. विज्ञान में प्रयुक्त GPS का पूरा नाम है- (i) General planning system (ii) General programming service (iii) Global positioning system (iv) Global plantation service Ans- (iii) 7. निम्न में से सुनामी का कारण है? (i) अत्यंत गर्म जल की स