Skip to main content

Posts

जाने शिक्षा से जुड़े संस्थान NUEPA को

Creative Teachers: जाने शिक्षा से जुड़े संस्थानो को -2 : "NUEPA National University for Educational Planning and Administration राष्ट्रीय शैक्षिक योजना एवं प्रशासन विश्‍वविद्यालय (न्‍यूपा), शैक्ष..."

राजस्थान समसामयिक घटनाचक्र

पाली में ट्रीटमेंट प्लांट में गैस रिसाव औद्योगिक शहर पाली में पुनायता रोड स्थित प्रदूषित जल परिशोधन संयंत्र (ट्रीटमेंट प्लांट) के एक हौज में सफाई हेतु उतरे दो श्रमिकों की दिनांक 7 जून को जहरीली गैस से मौत हो गई। इन श्रमिकों को बचाने के लिए उतरे दस अन्य श्रमिक भी गैस रिसाब की वजह से अचेत हो गए। बताया जाता है कि पुनायता रोड औद्योगिक क्षेत्र के उद्योगों से निकलने वाले प्रदूषित पानी को स्वच्छ करने के लिए चल रहे तीन नंबर के प्लांट में बने एक हौज में पाइप जाम होने से बंद हो गया था और इसे साफ करने उतरे दो श्रमिक प्रेमसिंह और सुरेश खटीक जहरीली गैस से बेहोश होकर पानी में डूब गए। उन्हें बचाने के लिए हौज में उतरे श्रमिकों में से दस अन्य श्रमिक गैस की वजह से अचेत हो गए। इनका बांगड़ अस्पताल में उपचार चल रहा है। यह प्लांट राज्य सरकार के जल प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अंतर्गत चलाया जा रहा है। इस ट्रीटमेंट प्लांट में सोलह वर्ष पूर्व एक जून 1995 को भी इसी तरह का हादसा हुआ था, जिसमें नौ लोगों की मौत हो गई थी। डॉ. चंद्रभान बने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष- वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं वर्तमान में प्रदेश कांग

राजस्थान सामान्य ज्ञान क्विज- 9 जून 2011

1. राजस्थान की प्रथम पंचवर्षीय योजना में सर्वाधिक व्यय किस कार्य पर किया गया? उत्तर- सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण पर 2. राजस्थान में जल संरक्षण की परंपरागत विधि 'खडीन' का आविष्कारक किस जाति को माना जाता है? उत्तर- पालीवाल ब्राह्मणों को 3. राजस्थान के रेगिस्तान में जल संरक्षण करने तथा खेती में उपयोग लेने की परंपरागत विधि 'खडीन' का आविष्कार किस जिले में हुआ था? उत्तर- जैसलमेर में 4. नागौर जिले का डेगाना किसके खनन के लिए प्रसिद्ध है? उत्तर- टंग्स्टन के लिए 5. राजस्थान में 1986 में स्थापित एक अभिकरण "R. E. D. A." का पूरा नाम क्या है? उत्तर- Rajasthan Energy Development Agency 6. राजस्थान के बारां जिले में जनवरी 1989 में शुरू अंता विद्युत परियोजना किस संसाधन पर आधारित है? उत्तर- प्राकृतिक गैस पर 7. 11 अगस्त 1972 में प्रारंभ 'राजस्थान परमाणु शक्ति परियोजना' की डिजाइन और प्रारंभिक इंजीनियरिंग कार्य में किस देश के वैज्ञानिकों ने किया? उत्तर- कनाडा 8. उपयुक्त दशा के कारण राजस्थान के किस जिले में पवन ऊर्जा के विकास की सर्वाधिक संभावनाएँ वि

राजस्थान सामान्य ज्ञान क्विज- 8 जून 2011

1. नाना भाई खाँट ने किस रियासत में शिक्षा की अलख जगाई थी? उत्तर - डूंगरपुर में 2. डूंगरपुर में शिक्षा के लिए अपने प्राणों की बलि देने वाली आदिवासी बालिका का नाम क्या था? उत्तर - काली बाई 3. हटूण्डी में शिक्षा आश्रम की स्थापना किसने की? उत्तर- हरीभाऊ उपाध्याय 4. मोतीलाल तेजावत ने वैशाख पूर्णिमा को चित्तौड़ जिले के किस स्थान पर भरने वाले मेले से आदिवासियों को आंदोलन के लिए तैयार किया था? उत्तर - मातृकुंडिया मेले से 5. मोतीलाल तेजावत द्वारा प्रारंभ किए गए एकी आंदोलन को किस अन्य नाम से भी जाना जाता है? उत्तर- भौमट का किसान आंदोलन 6. आजादी से पूर्व जो भूमि राजाओं के सीधे नियंत्रण में होती थी, उसे क्या कहते थे? उत्तर- खालसा 7. सन् 1921 में उदयपुर के पिछोला झील की बड़ी पाल से शुरू हुए आंदोलन का क्या नाम था? उत्तर - एकी आंदोलन 8. गोविन्द गुरु द्वारा शुरू किए गए भगत आंदोलन से जुड़े आदिवासी अपनी झोपड़ी पर किस रंग की झंडी लगाते थे? उत्तर- सफेद रंग की 9. ठिकाने में जागीरदार द्वारा महल के लिए जाने वाले कर का नाम क्या था? उत्तर- कामठा लाग 10. ठिकानों में जागीरदार द्वा

शिक्षा विभाग राजस्थान द्वारा बालिका शिक्षा को प्रोत्साहन देने वाली योजनाएँ

Creative Teachers: शिक्षा विभाग राजस्थान द्वारा बालिका शिक्षा को प्र... : "बालिका शिक्षा फाउण्डेशन- राज्य सरकार द्वारा राज्य में बालिका शिक्षा को बढावा देने हेतु बालिका शिक्षा फाउण्डेशन की स्थापना की गई ।इस फाउण्डे..."

Mandana Folk Art of Rajasthan- राजस्थान की मांडणा लोक कला

राजस्थान की लोक आस्था में मांडनो का अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है। त्योहारों, उत्सव और मांगलिक कार्यों में मांडणा प्रत्येक घर-आंगन की शोभा होता है। मांडणा कला का भारतीय संस्कृति में सदियों से विशिष्ठ स्थान है। दीपोत्सव के अवसर पर तो यह कला लोकप्रथा का स्वरूप धारण कर लेती है। इस उत्सव पर ग्रामीण अंचल में घरों की लिपाई, पुताई व रंगाई के साथ मांडने बनाना अनिवार्य समझा जाता है। राजस्थान में ग्रामीण अंचल के अलावा शहरी क्षेत्र में भी मांडणा अंकन के जीवंत दर्शन होते है किंतु कतिपय घरों में इनके अंकन का माध्यम बदल जाता है। ग्रामीण क्षेत्रों में मांडना उकेरने में गेरु या हिरमिच एवं खडिया या चूने का प्रयोग किया जाता है। इसके निर्माण में गेरु या हिरमिच का प्रयोग पार्श्व (बैकग्राउंड) के रूप में किया जाता है जबकि इसमें विभिन्न आकृतियों व रेखाओं का अंकन खड़िया अथवा चूने से किया जाता है। शहरी क्षेत्रों में मांडने चित्रण में गेरु व खडिया के स्थान पर ऑयल रंगों का अक्सर उपयोग होने लगा है। नगरों में सामान्यतः लाल ऑयल पेंट की जमीन पर विभिन्न रंगों से आकारों का अंकन किया जाता है। दीपावली पर प्रत्

राजस्थान सामान्य ज्ञान क्विज- 4 जून 2011

1. मलीर प्रिंट के लिए कौनसा स्थान प्रसिद्ध है? उत्तर- बाड़मेर 2. सबसे बड़ी पगड़ी किस रियासत की थी तथा यह कहाँ संग्रहित है? उत्तर- मेवाड़ की, बागोर की हवेली उदयपुर में रखी है। 3. वर के वधू के घर पहुँचने पर किया जाने वाले स्वागत को क्या कहते हैं? उत्तर- सामेला या मधुपर्क 4. पाँच रंगों से बनाए गए साफे को क्या कहते हैं? उत्तर- बावरा 5. जिस वस्त्र को सर्दी या वर्षा से बचाव के लिए ओढ़ा जाता है, इसे कहते हैं- उत्तर- घूग्घी 6. सहरिया जनजाति के कुंभ के नाम से जाना जाने वाला मेला कौनसा है? उत्तर- सीता बाड़ी का मेला 7. कावड़ कला के नाम से प्रसिद्ध चित्तौड़गढ़ जिले के बस्सी गाँव की काष्ठ कला के प्रणेता कौन थे? उत्तर- प्रभातजी सुथार 8. आरी तारी जरदोजी हस्तकला के लिए राजस्थान का कौनसा गाँव प्रसिद्ध है? उत्तर- नायला, जयपुर 9. पुष्टिमार्गिय वल्लभ संप्रदाय की हस्तलिखित पुस्तकों का बहुमूल्य संग्रह कहाँ पर है? उत्तर- कांकरोली में 10.मेवाड़ की चित्रकला शैली पर सर्वप्रथम किसका प्रभाव पड़ा? उत्तर- गुजरात का