Skip to main content

Posts

Showing posts with the label सामान्य ज्ञान

भारत के राष्ट्रीय प्रतीकों पर निबंध-

भारत की राष्‍ट्रीय पहचान के प्रतीक भारतीय पहचान और विरासत का मूलभूत अंग हैं। न केवल भारत में निवास करने वाले सभी नागरिक वरन विश्‍व भर में बसे विविध पृष्‍ठभूमियों के भारतीय इन राष्‍ट्रीय प्रतीकों पर गर्व करते हैं। ये राष्ट्रीय प्रतीक प्रत्‍येक भारतीय के हृदय में गौरव तथा देश भक्ति की भावना का संचार करते हैं। राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा- प्रत्‍येक स्‍वतंत्र राष्‍ट्र का अपना एक ध्‍वज होता है। यह एक स्‍वतंत्र देश होने का संकेत है। भारत का राष्ट्रीय ध्वज देश के लोगों की आशा और आकांक्षा का प्रतीक है। हमारा राष्ट्रीय ध्‍वज तिरंगा है, जिसे भारत की संविधान सभा ने राष्ट्रीय ध्वज के रूप में 22 जुलाई 1947 को अपनाया था। भारत में "तिरंगे" का अर्थ भारतीय राष्‍ट्रीय ध्‍वज है। हमारे राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे में समान अनुपात में तीन क्षैतिज पट्टियां हैं, जिनमें गहरा केसरिया रंग सबसे ऊपर, सफेद बीच में और हरा रंग सबसे नीचे है। ध्वज की लंबाई-चौड़ाई का अनुपात 3:2 है। सफेद पट्टी के बीच में नीले रंग का चक्र है। इसका प्रारूप सारनाथ में अशोक के सिंह स्तंभ पर बने चक्र से लिया गया है। इसका व्या

देवका (बाड़मेर) के पुरातात्विक महत्व के प्रसिद्ध प्राचीन मंदिर समूह

देवका सूर्यमंदिर, बाड़मेर राजस्थान के सीमावर्ती बाड़मेर जिले के बाड़मेर-जैसलमेर मार्ग पर देवका गांव में 12 वीं शताब्दी का जीर्ण-शीर्ण ऐतिहासिक सूर्य मंदिर एवं अन्य प्राचीन मंदिरों का समूह स्थित है। बाड़मेर से करीब 72 मील दूर देवका के इस प्राचीन सूर्यमंदिर का राजस्थान के पुरातत्व में महत्वपूर्ण स्थान है। देवका के मंदिर समूह में सूर्य मंदिर के अतिरिक्त शिव, कुबेर और विष्णु के मंदिर भी विद्यमान हैं। सूर्य पूजा के प्राचीन महत्व को दर्शाने वाले यहाँ के पूर्वाभिमुख शिखरवाले सूर्य मंदिर के अंदर गर्भगृह बना है तथा आगे सभामंडप बना हुआ है। सभामंडप के उत्तर और दक्षिण में अत्यंत सुंदर गोख व मकर तोरण निर्मित हैं।  सभामंडप के एक स्तम्भ पर संवत 1631 फाल्गुन सुदी 7 और बाईं ओर संवत 1674 के लेख उकेरे गए हैं। मंदिर के मूल गंभारे पर द्वारपालिका, सूर्य स्थानक पत्रलता, सूर्य तथा द्वारपाल की मूर्तियाँ उकेरी हुई हैं। इन आकृतियों के कारण इस सूर्य मंदिर को सिद्ध माना जाता है। इस सूर्य मंदिर के शिखर पर छोटे-छोटे छिद्र हैं और इसे छोटी-छोटी पट्टिकाओं को जोड़ कर बनाया गया है। शिखर के ऊपर गोलाकार पत्थ

Rajasthan Gk Online Test - GK QUIZ - सामान्य ज्ञान क्विज 21 November 2018

प्रश्न - 1 भारत सरकार द्वारा सेवा में गुणवत्ता सुधार, सेवाओं में मूल्यवर्धन तथा बैंक सेवा से वंचित ग्रामीण आबादी के वित्तीय समावेशन के लक्ष्य को हासिल करने हेतु दर्पण परियोजना का शुभारंभ किया गया। दर्पण (DARPAN) का पूरा नाम क्या है ? उत्तर- डिजिटल एडवांसमेंट आफ रूरल पोस्ट ऑफिस फॉर ए न्यू इंडिया प्रश्न- 2 पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री श्रीमती ममता बनर्जी ने 21 फरवरी 2017 को अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर उरांव लोगों द्वारा बोली जाने वाली यूनेस्को की सूची में लुप्तप्राय भाषा के तौर पर सूचीबद्ध किस भाषा को राज्य आधिकारिक भाषा का दर्जा दिया?  उत्तर- कुरुख प्रश्न- 3 किस राज्य की सरकार द्वारा निर्धन परिवारों को निशुल्क बिजली कनेक्शन दिए जाने हेतु ''प्रकाश है तो विकास है योजना'' का शुभारंभ किया? उत्तर- उत्तर प्रदेश प्रश्न- 4 पृथ्वी विज्ञान व प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा तीसरा अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव 2017 का आयोजन नेपाल, बांग्लादेश, अफ़गानिस्तान और पुर्तगाल के संयुक्त सहयोग से किस शहर में किया गया ? उत्तर- चेन्नई प्रश्न - 5 मानसिक स्वास्थ्य पर 21वी विश्व कांग

India: An Introduction - भारत : एक परिचय

भारत : एक परिचय भारत देश का नाम रिपब्लिक ऑफ इंडिया; भारत गणराज्‍य भारत के अन्य नाम हिन्दुस्तान, इंडिया, आर्यव्रत, भारत भारत देश की राजधानी नई दिल्ली भारत की सरकार का प्रकार संसदीय सरकार पद्धति के साथ सामाजिक प्रजातांत्रिक गणराज्‍य भारत देश की आजादी का दिवस 15 अगस्‍त 1947 (ब्रिटिश उपनिवेशीय शासन से) भारत के संविधान लागू होने का दिवस 26 जनवरी, 1950 भारत के राष्‍ट्रीय दिवस 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस), 15 अगस्‍त (स्‍वतंत्रता दिवस),2 अक्‍तूबर (गांधी जयंती, महात्‍मा गांधी का जन्‍म दिवस) भारत देश का क्षेत्रफल 32,87,263 भारत की राष्ट्रभाषा हिंदी भारत के कुल राज्य 29 भारत के कुल केंद्र शासित प्रदेश 7 भारत के कुल जिले 640 भारत के कुल गाँव 6.40 लाख (लगभग) भारत का अक्षांशीय विस्तार 84०उत्तरी अक्षांश से 37०6’ उत्तरी अक्षांश तक भारत के देश का देशान्तरीय विस्तार 68०7’ पूर्वी देशांतर से 97०25’पूर्वी देशांतर तक पूर्व से पश्चिम तक देश का विस्तार 2,934 कि. मी. उत्तर से दक्षिण तक देश का विस्तार 3,21,4 कि. मी.. भारत का स्‍थायी मान समय जी एम टी + 05:30 भारत के मानक समय के लिए चयनित स

India's position, extent and boundaries - भारत की स्थिति, विस्तार एवं सीमाएँ

भारत की स्थिति , विस्तार एवं सीमाएँ ● दक्षिण एशिया के एक बहुत बड़े भू - भाग के उत्तर - पश्चिम , उत्तर और उत्तर पूर्व में ऊँचे - ऊँचे नवीन वलित पर्वत हैं। ● इसके दक्षिण - पश्चिम में अरब सागर , दक्षिण - पूर्व में बंगाल की खाड़ी तथा दक्षिण में हिन्द महासागर हैं। ● दक्षिण एशिया के इस भाग को भारतीय उपमहाद्वीप के नाम से भी जाना जाता है। ● इस उपमहाद्वीप में भारत , पाकिस्तान , नेपाल , बांग्लादेश और भूटान देश हैं। ● संकीर्ण पाक जलसन्धि के द्वारा अलग द्वीपीय देश श्री लंका भी इसी उपमहाद्वीप का अंग है। ● भारतीय उपमहाद्वीप के तीन चौथाई क्षेत्र में भारत का विस्तार है , जिसकी सीमाएँ उपमहाद्वीप के अन्य सभी देशों को छूती हैं। ● अन्य पाँच देशों सहित भारत एक स्पष्ट भौगोलिक इकाई है। उपमहाद्वीप के सभी देश सांस्कृतिक दृष्टि से भी एक दूसरे के निकट हैं। ● प्राचीनकाल में हमारा देश ' आर्यावर्त ' के नाम से जाना जाता था। बाद में इसे भारत , हिन्