Skip to main content

Posts

आइए बढ़ाए राजस्थान का सामान्य ज्ञान Rajasthan GK

1. किस स्थान के स्रोतों से पता चलता है कि अशोक का राज्य पश्चिम की ओर राजस्थान तक विस्तृत था? उत्तर- बैराठ से 2. राजस्थान के कोटा जिले के बांडोली में स्थित प्राचीन शिव मंदिर का निर्माण किसने करवाया था? उत्तर- हूण नरेश तोरमाण के पुत्र मिहिरकुल ने 3. गागरोण का किला किस श्रेणी का दुर्ग है? उत्तर- जल दुर्ग 4. कतरियासर में गुरु जसनाथ जी स्मृति में किए जाने वाले नृत्य का नाम क्या है? उत्तर- अग्नि नृत्य 5. "हाला झाला री कुंडलियां" किसके द्वारा रचित है? उत्तर- ईसरदास 6. राजस्थान के प्रथम राज प्रमुख कौन थे? उत्तर- महाराणा भूपाल सिंह 7. जयपुर सहित भारत के पाँच स्थानों पर वेधशालाएं जयपुर के शासक सवाई जय सिंह ने की थी जिनमें से जयपुर के जंतर मंतर की स्थापना कब की गई? उत्तर- 1727 में 8. मेजा बाँध किस जिले में स्थित है? उत्तर- भीलवाड़ा 9. ऊपर माल क्या है? उत्तर- चित्तौड़गढ़ और भीलवाड़ा की पठारी भूमि 10. राजस्थान में हांडी प्रणाली से क्या प्राप्त किया जाता है? उत्तर- कत्था

प्रतियोगी परीक्षा महत्वपूर्ण राजस्थान सामान्य ज्ञान क्विज- 25 मई 2012 Important Rajasthan GK

1. मांड गायिका मांगीबाई को वर्ष 2011 के किस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है? उत्तर- रूपराम लोकगीत पुरस्कार 2. राज्य के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग द्वारा किस पत्रिका का प्रकाशन 1983 से किया जा रहा है? उत्तर- ग्राविरा 3. महिलाओं की ओढ़नी पोमचा का रंग कौनसा होता है? उत्तर- पीला 4. राजस्थान में 1857 का विद्रोह कहाँ से प्रारंभ हुआ? उत्तर- नसीराबाद (अजमेर) की छावनी से 5. सती प्रथा को समाप्त करने के लिए सर्वप्रथम कब तथा कहाँ इसे गैर कानूनी घोषित किया गया? उत्तर- 1844 में जयपुर में 6. वर्ष 2011 के राव सीहा अवार्ड से सम्मानित राजस्थानी भाषा के साहित्यकार कौन है? उत्तर- विजयदान देथा (बिज्जी) 7. दक्षिण एशिया का सबसे मजबूत एयरबेस किसे माना गया है? उत्तर- जोधपुर 8. उत्कृष्ट सेवाओ के लिए इंडिया प्राइड गोल्डन अवार्ड 2011 राजस्थान की किस संस्था को दिया गया जिसके प्रबंध निदेशक श्री राजेन्द्र भाणावत है? उत्तर- रीको 9. राजस्थान मेँ पहली बार चलाया गया 'प्रोजेक्ट पैँथर' किस जिले से सम्बंधित है- उत्तर- पाली 10. उदयपुर की झील को वर्ष पर्यंत भरे रखने हेतु

आइए जानकारी बढ़ाएँ (प्रतियोगी परीक्षा राजस्थान सामान्य ज्ञान प्रश्न) Rajasthan GK

1. भील जनजाति में प्रचलित संस्कार "हाथी वैडो" का संबंध किससे है? उत्तर- विवाह 2. मांदल, जवारा तथा वालर क्या है? उत्तर- नृत्य 3. किस लोकदेवता की फड़ पर 1992 को भारतीय डाक विभाग ने टिकट जारी किया था? उत्तर- देवनारायण 4. राजस्थान बाल अधिकार आयोग के अध्यक्ष कौन है? उत्तर- दीपक कालरा 5. हिन्दू देवी-देवताओं का अजायबघर किस दुर्ग को कहते हैं? उत्तर- चित्तौड़गढ़ को 6. बोझांट या बझांट किसे कहते हैँ? उत्तर- आंधी के साथ होने वाली वर्षा 7. गरदड़ा बांध किस नदी पर है? उत्तर- मांगली 8. जोगी महल किस अभयारण्य में स्थित है? उत्तर- रणथंभौर में 9. अभी हाल ही में राजस्थान ओलंपिक संघ के अध्यक्ष पद पर कौन पुनः निर्वाचित हुए हैं? उत्तर- जनार्दन सिंह गहलोत 10. खेजड़ी को राजस्थान का राज्य वृक्ष कब घोषित किया गया था? उत्तर- 1982 में 11. कांकरेज किस पशु की नस्ल है? उत्तर- गाय 12. भूतपूर्व सैनिकों को स्वरोजगार प्रदान करने हेतु उद्योग स्थापना के लिए वित्तीय योजना है? उत्तर- सेमफेक्स योजना 13. डूंगरपुर जिले में सोप स्टोन से खिलौने बनाने के उद्योग को कहा जाता

प्रतियोगी परीक्षा राजस्थान सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी- 24 मई 2012 Rajasthan GK

1. दस्तूर कौमवार क्या है? उत्तर- जयपुर रियासत के महत्वपूर्ण अभिलेख 2. राजस्थान में दुल्हन के साथ भेजी जाने वाली कन्या को क्या कहा जाता था? उत्तर- डावरिया 3. संत रज्जब की प्रमुख गद्दी कहाँ स्थित है? उत्तर- सांगानेर जयपुर में 4. अड़सट्टा क्या है? उत्तर- जयपुर राज्य का भूमि संबंधी रिकार्ड 5. पुराना रुपया, रामशाही, कटारशाही रुपया किस रियासतकालीन राज्य में चलाए गए? उत्तर- बूँदी राज्य में 6. एनसाइक्लोपीडिया ऑफ ब्रिटनिका में "राजस्थानी जुबान की मशाल" राजस्थानी भाषा के किस प्रसिद्ध विद्वान को कहा गया है? उत्तर- सीता राम लालस को 7. कालीराम कायस्थ द्वारा रचित कौनसे ग्रंथ से राजस्थान की धार्मिक, सामाजिक तथा राजनीतिक स्थिति की जानकारी प्राप्त होती है? उत्तर- तारीख ए राजस्थान 8. किस मंदिर को 1444 खंभो पर बने होने के कारण "खंभो का अजायबघर" कहा जाता है? उत्तर- रणकपुर के जैन मंदिर को 9. राजस्थान राज्य के पूर्वी तथा पश्चिमी सिरे में समयान्तर लगभग कितने मिनट का है? उत्तर- 36 मिनट 10. बीकानेर राज्य की ऊँट सेना का नाम क्या था? उत्तर- गंगा रिसाला

महत्वपूर्ण सामान्य विज्ञान सवाल- 24 मई 2012 प्रतियोगी परीक्षा महत्वपूर्ण

1. प्राकृतिक रबड़ किसका बहुलक है? उत्तर- आइसोप्रीन का 2. मानव निर्मित प्रथम कृत्रिम रेशा क्या था? उत्तर- नायलॉन 3. भारत का पहला पूर्णरूपेण कंप्यूटरीकृत गांव कौनसा है? उत्तर- वेल्लानाड 4. कंप्यूटर में मैमोरी की सबसे छोटी इकाई क्या है? उत्तर- बाइट 5. पृथ्वी की आयु का आकलन किस विधि से किया जाता है? उत्तर- यूरेनियम डेटिंग विधि से 6. कोबाल्ट-60 कौनसी विद्युत चुंबकीय किरणे उत्सर्जित करता है? उत्तर- गामा किरण 7. कोयले की खानों में कार्बनिक पदार्थों के सड़ने से बनने वाली मार्श गैस का अवयव कौनसी गैस होती है? उत्तर- मेथेन 8. गोताखोरों द्वारा सांस लेने में प्रयुक्त होने वाली गैस कौनसी है? उत्तर- ऑक्सीजन तथा हीलियम का मिश्रण 9. मानव शरीर में यूरिया सबसे अधिक किस पदार्थ में पाया जाता है? उत्तर- मूत्र में 10. वायुयानों के टायरों में कौनसी गैस भरी जाती है? उत्तर- हीलियम 11. विश्व की किस झील पर ग्लोबल वार्मिग का खतरा बढ़ता जा रहा है? उत्तर- बैकॉल झील 12. टाँका धातु या सोल्डर में किस धातु का मिश्रण होता है? उत्तर- टिन व सीसा 13. नेत्रदान में आंख के क

राजस्थान सामान्य ज्ञान क्विज- 14 मई 2012 Rajasthan GK

1. ईसापूर्व दूसरी सदी की बनजारों की छतरी कहाँ स्थित है जिसके एक स्तंभ पर धर्म चक्र उत्कीर्ण है? उत्तर- लालसोट (दौसा) में 2. भरतला ठिकाने (जिला टौंक) के किस गाँव में टीले के पुरातत्व खनन में प्राचीन अवशेष मिलें हैं? उत्तर- गाँव रेड 3. श्रृंगार चंवरी का मंदिर किस जिले में हैं? उत्तर- चित्तौड़गढ़ में 4. किस जिले के दर नामक स्थान पर कुछ चित्रित शैलाश्रय प्राप्त हुए थे जिनमें मानवाकृतियां, व्याघ्र, बारहसिंगा, सूर्य आदि अंकन किया गया है? उत्तर- भरतपुर के 5. पुरातत्व उत्खनन के लिए प्रसिद्ध बीजक की पहाड़ी कहाँ स्थित है जहाँ बौद्धकालीन मठ व स्तूप प्राप्त हुए हैं? उत्तर- बैराठ (विराट नगर) में 6. राजसमंद जिले में स्थित गिलूण्ड गाँव में 3000-1700 ईसापूर्व की सभ्यता के अवशेष मिलें हैं जो किस नदी की सभ्यता का अंग माने जाते हैं? उत्तर- बनास के 7. भीलवाड़ा जिले में स्थित बागोर गाँव में हड़प्पा पूर्व की सभ्यता के अवशेष मिलें हैं जो किस नदी की सभ्यता का अंग माने जाते हैं? उत्तर- कोठारी नदी के 8. पुरातात्विक दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थान बालाथल का टीला उदयपुर जिले की किस तहसील में

उदयपुर में आयोजित हुई एशियन पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता

Current Affairs Of Rajasthan

बुधवार 2 मई को उदयपुर के पांच सितारा होटल इन्दर रेजीडेन्सी में एशियन पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता का उद्घाटन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ राज्य के खेल मंत्री मांगीलाल गरासिया के मुख्य आतिथ्य में हुआ। समारोह की अध्यक्षता एशियन पावर लिफ्टिंग फेडरेशन के अध्यक्ष सुसूमो योशीदा ने की जबकि विशिष्ठ अतिथि जिला प्रमुख मधु मेहता थी। इस अवसर पर भारतीय पावर लिफ्टिंग फेडरेशन के अध्यक्ष राजेश तिवारी, महासचिव अर्जुन एवार्ड विजेता सुब्रतो दत्ता एवं आयोजन समिति के चेयरमेन लालसिंह झाला आदि उपस्थित थे। उद्घाटन समारोह के बाद आयोजित मुकाबलों में महिलाओं के 43 किलोग्राम भार वर्ग में भारत की एम. एस. अक्षया ने सब जूनियर वर्ग में 187.5 किलोग्राम वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता। वही जूनियर वर्ग में भारत की के. बी. सुमित्रा ने 237.5 किलोग्राम वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता। 47 किलो भार वर्ग में सब-जूनियर वर्ग में भारत की दीपा ने 200 किलोग्राम वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता। इसके अतिरिक्त 59 किग्रा पुरुष सीनियर में पी. सुरेश ने तथा जूनियर वर्ग में राव मल्लेश्वर ने रजत पदक जीता। उदयपुर के समीर खान ने पहली अंतर्राष्ट्रीय प