Skip to main content

Posts

Showing posts with the label current news rajasthan

Vedaranya Heritage and Healing Festival will be held at Ramgarh Shekhawati रामगढ़ शेखावाटी में 12 से 15 फरवरी, 2021 तक आयोजित होगा वेदारण्या हेरिटेज एंड हीलिंग फेस्टिवल

रामगढ़ शेखावाटी में 12 से 15 फरवरी, 2021 तक आयोजित होगा वेदारण्या हेरिटेज एंड हीलिंग फेस्टिवल जयपुर में एक प्रेस कार्यक्रम में प्रमुख आवासीय आयुक्त श्रीमती रोली सिंह ने बताया कि राजस्थान सरकार और श्रुति फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान से राजस्थान के रामगढ़ शेखावाटी में 12 से 15 फरवरी, 2021 तक “वेदारण्या हेरिटेज एंड हीलिंग फेस्टिवल ( VHAH Fest 2021)'' आयोजित किया जायेगा। सीकर जिले का रामगढ़ शेखावाटी देश और दुनिया में वहां के सेठों की बनाई गई हवेलियों के लिए प्रसिद्ध है। इस क्षेत्र को ‘वर्ल्ड कैपिटल ऑफ वॉल पेंटिंग’ के लिए जाना जाता है तथा इसे दुनिया की सबसे बड़ी ओपन-एयर आर्ट गैलरी भी कहा जाता है। इस क्षेत्र में उस दौर के सेठों द्वारा बनाई गई हवेलियां राजस्थान की कला और संस्कृति का जीता जागता उदाहरण है। इस फेस्टीवल के माध्यम से शेखावाटी की सांस्कृतिक और ऎतिहासिक धरोहरों को बचाने और संरक्षित करने में मदद मिलेगी। श्रुति फाउंडेशन राज्य सरकार से मिलकर रामगढ़ शेखावाटी में वर्ष 2016 से इस उत्सव का आयोजन कर रहा है। यह फाउंडेशन शेखावाटी क्षेत्र के कलाकारों की कला और इस क्षेत्र की ऎतिहासि

Rajasthan Current Affairs 1 - 4 February 2021

 Rajasthan Current Affairs 1 - 4 February 2021 राष्ट्रीय स्तर पर राजस्थान स्काउट गाइड ने जीता प्रथम स्थान कोरोना महामारी के दौरान की गई सेवाओं में राज्य अव्वल राजस्थान के लिए गर्व की बात है कि राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड ने कोरोना महामारी के दौरान प्रदान की गई उल्लेखनीय सेवाओं और समाज को प्रेरित करने में देशभर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। भारत स्काउट व गाइड के राष्ट्रीय मुख्यालय, नई दिल्ली द्वारा कोविड-19 महामारी के दौरान सभी राज्यों द्वारा किये गये कार्यों व सेवाओं की समीक्षा करते हुए राष्ट्र स्तरीय पुरस्कारों की घोषणा की गई। राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड को प्रदेश के स्काउट गाइड रोवर रेंजर द्वारा इस दौरान किये गये उल्लेखनीय कार्यों, सेवाओं और जन-जागृति के परिणामस्वरूप प्रथम पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। पुरस्कार स्वरूप 50,000 रूपये. नकद राशि दी जायेगी। इस अवसर पर स्टेट चीफ कमिश्नर श्री जे.सी. महान्ति ने बताया कि गत मार्च माह से प्रदेश के 20 हजार से अधिक स्काउट्स गाइड्स ने स्व प्रेरित भाव से कोरोना योद्धा के रूप में अनेक कार्य किये। 7 लाख से अधिक मास्क ए

Rajasthan Current Affairs 2021 in Hindi 24 -31 JANUARY 2021

पंचायतों में भुगतान के लिए पूर्ववत् व्यवस्था ही रहेगी जारी-मुख्यमंत्री का निर्णय मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने पंचायतों की भुगतान व्यवस्था को पूर्व की भांति ही बैंकों के माध्यम से जारी रखने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से सरपंचों ने प्रदेश की पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्वायत्तशासी संस्थाओं के भुगतान के लिए बैंक खातों के स्थान पर पीडी खाता प्रणाली को लागू करने के संबंध में आ रही व्यावहारिक समस्याओं से राज्य सरकार को अवगत कराया था। इन समस्याओं के निदान के लिए रविवार 24 जनवरी को मुख्यमंत्री निवास पर मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में बैठक कर चर्चा की गई।  बैठक में निर्णय लिया गया कि पंचायतों की भुगतान व्यवस्था को पूर्ववत् जारी रखा जाए, ताकि पंचायतीराज एवं ग्रामीण विकास से संबंधित कार्यों में किसी तरह की व्यावहारिक बाधाएं न आए। बैठक में बताया गया कि कोविड-19 महामारी से उत्पन्न विषम वित्तीय परिस्थितियों के बावजूद न केवल राज्य सरकार ने कोरोना का सर्वश्रेष्ठ प्रबंधन किया है, अपितु प्रदेश के विकास की गति को भी बनाए रखा है।  उल्लेखनीय है कि कोविड-19 से

क्या है राजस्थान मैन्यूफैक्चर्ड सेंड (एम-सेंड) नीति 2020 | Rajasthan M-Sand Policy, 2020 in Hindi

मैन्यूफैक्चर्ड सेंड (एम-सेंड) पॉलिसी-2020 या एम-सेंड नीति-2020 का लोकार्पण -   मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने श्री गहलोत सोमवार 25 जनवरी को मैन्यूफैक्चर्ड सेंड (एम-सेंड) पॉलिसी-2020 या एम-सेंड नीति-2020 Rajasthan M-Sand Policy, 2020 का लोकार्पण किया।  पर्यावरण संबंधी प्रक्रिया व न्यायिक आदेशों के बाद प्रदेश में निर्माण कार्यों की आवश्यकता के अनुरूप बजरी की उपलब्धता नहीं हो पा रही है। ऎसे में वर्ष 2019-20 के बजट में बजरी के दीर्घकालीन विकल्प के रूप में मैन्यूफैक्चर्ड सेंड को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एम-सेंड नीति (Rajasthan M-Sand Policy) लाने का वादा किया था, उसी को पूरा करते हुए 25 जनवरी 2021 को मैन्यूफैक्चर्ड सेंड (एम-सेंड) पॉलिसी-2020 या एम-सेंड नीति-2020 (Rajasthan M-Sand Policy, 2020) का जयपुर में लोकार्पण किया गया । इस नीति का प्रावधान Rajasthan Minor Mineral Concession (Amendment) Rules, 2021 में किया गया। है क्या है राजस्थान एम सेंड नीति 2020 की पृष्ठभूमि- प्रदेश के वृहद भौगोलिक क्षेत्रफल में अवस्थित बहुसंख्यक नदी-नालों में उपलब्ध खनिज बजरी का उत्खनन किया जाकर विभिन

केरल प्रवासी राजस्थानी संवाद-2021 मुख्यमंत्री गहलोत हुए शामिल | CM Gahlot Participated in Kerala Prawasi Rajasthani Samwad 2021

केरल प्रवासी राजस्थानी संवाद-2021 (Kerala Prawasi Rajasthani Samwad 2021) में मुख्यमंत्री गहलोत हुए शामिल मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने शनिवार 23 जनवरी को केरल के तिरुवनंतपुरम में राजस्थान फाउंडेशन और राजस्थान संघ, तिरुवनंतपुरम द्वारा आयोजित प्रवासी राजस्थानियों के साथ संवाद कार्यक्रम Kerala Prawasi Rajasthani Samwad 2021 को संबोधित किया। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने इस कार्यक्रम में कहा कि राजस्थान में तेल, गैस के अतिरिक्त पोटाश और सिल्वर जैसे खनिजों के बड़े भण्डार मिलने से हिन्दी सिनेमा के लोकप्रिय गीत ‘मेरे देश की धरती सोना उगले, उगले हीरे-मोती... ‘ की कल्पना साकार हुई है। इन खनिजों के उत्पादन से यहां कई प्रकार के नए उद्योग-धंधों के विकास की संभावनाएं बढ़ी हैं। उन्होंने कहा कि प्रवासियों को प्रदेश में उपजे इन अवसरों का भरपूर लाभ लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने फूड प्रोसेसिंग सहित अनेक एमएसएमई उद्यमों को प्रोत्साहित करने के लिए फेसिलिटेशन एक्ट, नई औद्योगिक नीतियां और ‘वन स्टॉप शॉप‘ जैसी सुविधाएं शुरू की हैं, जिससे उद्यमियों के लिए अधिक सकारात्मक माहौल बना है।  

Rajasthan Current Affairs 2021 in hindi - 21-22 January 2021

शीतकालीन खेल और युवा महोत्सव 2021 का शुभारम्भ जांस्कर घाटी लद्दाख में जांस्कर शीतकालीन खेल और युवा महोत्सव 2021 का शुभारम्भ 18 जनवरी को हुआ। ये शीतकालीन खेल 30 जनवरी 2021 को सम्पन्न होंगे। केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख की सुरम्य जांस्कर घाटी में खुले इलाके में होने वाली खेल गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। लद्दाख प्रशासन द्वारा आयोजित, पहले ज़ांस्कर शीतकालीन खेल और युवा महोत्सव के मुख्य आकर्षण चदर ट्रैक, स्नो स्कीइंग, स्नो स्कूटर और हाइकिंग, आइस हॉकी और अन्य खेल शामिल हैं। अलवर में जल्द स्थापित होगा प्रदेश का तीसरा सैनिक स्कूल प्रदेश में चित्तौडग़ढ़ और झुन्झुनूं के बाद तीसरा सैनिक स्कूल अलवर जिले में जल्द ही स्थापित होगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस स्कूल की स्थापना के लिए जिले की मालाखेड़ा तहसील के हल्दीना गांव में नि:शुल्क भूमि आवंटन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने अक्टूबर 2013 में भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के साथ अलवर जिले में सैनिक स्कूल सोसायटी, नई दिल्ली द्वारा संचालित सैनिक स्कूल स्थापित करने के लिए एक सहमति-पत्र हस्ताक्षरित