Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Question and Answer

**राजस्थान सामान्य ज्ञान क्विज- 27/3/2013**

प्रश्न 1- लोक संबंध के लिए 1973 में राजस्थान के किस शख्सियत को पद्मविभूषण से सम्मानित किया गया ? अ. लक्ष्मी कुमारी चूँडावत ब. कुंवर नटवर सिंह स. बलराम जाखड़ द. डॉ नागेंद्र सिंह उत्तर- द प्रश्न 2- मल्लीनाथ जी का पशु मेला कहाँ लगता है ? अ. दिलवाड़ा ब. भीलवाड़ा स. तिलवाड़ा द. झीलवाड़ा   उत्तर- स प्रश्न 3- उदयपुर नगर क्षेत्र का प्राचीन नाम क्या था ? अ. जांगलप्रदेश ब. गिरवा स. मेदपाट द. मालव उत्तर- ब प्रश्न 4- राजस्थान मेँ कितने आखेट निषिद्ध क्षेत्र है ? अ. 7 ब. 25 स. 28 द. 33 उत्तर- द प्रश्न 5- दक्षिण राजस्थान की स्वर्ण रेखा किस नदी को कहा जाता है ? अ. सोम ब. माही स. जाखम द. बनास उत्तर- ब प्रश्न 6- वास्तु मंजरी के लेखक है ? अ. पद्मनाभ ब. सोमनाथ स. मंडन द. नाथा उत्तर- द प्रश्न 7- सिसोदिया राजवंश की कुल देवी थी ? अ. करणीमाता ब. शिलादेवी स. बाणमाता द. ज्वालामाता उत्तर- स प्रश्न 8- राजस्थान मेँ जन्मेँ प्रसिद्ध संस्कृत कवि थे ? अ. हर्ष वर्द्धन ब. कालिदास स. माघ द. बाणभट्ट उत्तर- स प्रश्न 9-

राजस्थान सामान्य ज्ञान-
प्रतिदिन एक प्रश्न- 10

(Rajasthan GK-One Question Daily)

जैसलमेर के एक कवि ने अपनी कविताओं के माध्यम से जनता में राष्ट्रीयता की भावना का संचार किया। 'कांग्रेस की लावणी', 'नेताओं की लावणी', 'स्वराज्य लावणी', 'स्वराज्य बावणी' आदि प्रमुख रचनाओं का सृजन कर उन्होंने स्वाधीनता की अलख जगाई थी। यह कवि जैसलमेरी लोक रंगमंच, जिसे रम्मत कहा जाता है, के क्रांतिकारी कार्यकर्ता भी थे। उन्होंने रंगमंच को क्रांतिकारी नेतृत्व प्रदान किया। उन्होंने अपनी रम्मत का अखाड़ा 'श्रीकृष्ण कम्पनी' के नाम से प्रारंभ किया। सन् 1943 में उन्होंने अपनी रचना "स्वतंत्र बावनी" को महात्मा गाँधी को भी भेंट किया था। उनकी क्रांतिकारी गतिविधियों को देखते हुए ब्रिटिश सरकार ने इस कवि पर कड़ी निगरानी रखी और इन्हें गिरफ्तार करने का वारण्ट जारी कर दिया। जब उन्हें वारण्ट की सूचना मिली, वह पुलिस कमिश्नर के घर गए एवं अपनी ओजस्वी वाणी में कहा- "कमिश्नर खोल दरवाजा, हमें भी जेल जाना है। हिन्द तेरा है न तेरे बाप का, हमारी मातृभूमि पर लगाया बन्दीखाना है॥" प्रश्न- इस क्रांतिकारी कवि को किस नाम से जाना जाता था?

बिजोलिया किसान आंदोलन और विजय सिंह पथिक - प्रतिदिन एक प्रश्न- 9 (Rajasthan GK-One Question Daily)

विजयसिंह पथिक का वास्तविक नाम भूपसिंह था। उनका जन्म उत्तरप्रदेश के बुलन्दशहर जिले के गुढ़ावाली अख्तियारपुर गाँव में 27 फरवरी 1888 को एक गुर्जर परिवार में हुआ। उनके पिता श्री हमीरमल गुर्जर तथा माता श्रीमती कँवलकँवर थी। बचपन में ही अपने माता पिता के निधन हो जाने के कारण बालक भूप सिंह अपने बहन बहनोई के पास इंदौर आ गए। उन्होंने विधिवत शिक्षा केवल पाँचवी तक ही ग्रहण की किंतु बहन से हिंदी तथा बहनोई से अंग्रेजी, अरबी व फारसी की शिक्षा ली। कालांतर में उन्होंने संस्कृत, उर्दू, मराठी, बांग्ला, गुजराती तथा राजस्थानी भी सीख ली। वह अपने जीवन के प्रारम्भ से ही क्रान्तिकारी थे। इंदौर में उनकी मुलाकात प्रसिद्ध क्रांतिकारी शचीन्द्र सान्याल से हुई जिन्होंने उनका परिचय रासबिहारी बोस से कराया। रासबिहारी बोस ने पंजाब, दिल्ली, उत्तर भारत तथा राजस्थान में 21 फरवरी 1915 को एक साथ सशस्त्र क्रांति करने की योजना बनाई। इस क्रांति का राजस्थान में लक्ष्य अजमेर, ब्यावर एवं नसीराबाद थे तथा संयोजक राव गोपाल सिंह खरवा थे।  क्रान्तिकारियों ने पथिक जी को राजस्थान में शस्र संग्रह के लिए नियुक्त किया गया था। पथिक ने य

राजस्थान सामान्य ज्ञान-
प्रतिदिन एक प्रश्न- 8

Rajasthan GK- One Question Daily

आज का प्रश्न- भील जनजाति द्वारा खेले जाने वाले गवरी लोक नृत्य नाटक एक दृश्य में एक बंजारा अपनी दो पत्नियों सहित व्यापार सामग्री के बाळद के साथ नगर की सीमा पर आता है तो उसकी भेंट दाणी नामक पात्र से होती है जो उससे नगर प्रवेश से पूर्व "दाण" चुकाने के लिए कहता है। दाण की रकम को लेकर दोनों के बीच हास्य व्यंग्य से भरपूर बातचीत होती है। इसमें घूस देने तथा बंजारे की पत्नियों द्वारा नाच गाकर दाणी को रिझाने व दाण से मुक्ति पाने की चेष्टा की जाती है। मेवाड़ की रियासतकालीन कर व्यवस्था और कारिंदो की मानसिकता को प्रतिबिंबित करने वाले इस नाट्य में दाण का अर्थ क्या है?

राजस्थान सामान्य ज्ञान-प्रतिदिन एक प्रश्न- 7 मिनी खजुराहो- "भंडदेवरा" Rajasthan GK-One Question Daily

भंड देवरा राजस्थान के हाड़ौती अंचल में बारां जिले के रामगढ़ में स्थित है। रामगढ़ के इस 10 वीं सदी के खजुराहो शैली के प्राचीन मंदिर को यहाँ के लोग "भंडदेवरा" कहते हैं। इसे यह नाम शायद इस मंदिर में मैथुन मूर्तियों के कारण दिया गया। प्राप्त अभिलेख के अनुसार नागवंशीय राजा मलय वर्मा द्वारा अपनी विजय के उपलक्ष्य में इसे निर्मित कराया गया था। इस मंदिर का जीर्णोद्वार 12 वीं सदी में राजा तृषा वर्मा द्वारा कराया गया था। वास्तुशिल्प की दृष्टि से यह एक बड़ा तथा महत्वपूर्ण मंदिर है। यह मंदिर एक तालाब के किनारे है तथा वर्तमान में यह पुरातत्व विभाग के अधीन है। यहाँ सुर-सुंदरियाँ, गंधर्व तथा देवलोकपाल की प्रतिमाएँ अत्यंत कलात्मक और मनोहारी है। कुछ प्रतिमाएँ जोड़ों में रतिमग्न है जिसके कारण ही इस मंदिर को "हाड़ौती का खजुराहो या राजस्थान का मिनी खजुराहो" की संज्ञा प्रदान की जाती है। रामगढ़ के पहाड़ पर कासनी तथा अन्नपूर्णा देवी के मंदिर प्राकृतिक गुफाओं में स्थित है। इस मंदिर तक जाने के लिए झाला जालिम सिंह द्वारा लगभग 750 सीढ़ियाँ बनवाई गई थी। प्रश्न- भंडदेवरा के मंदिर में किस मुख्य द

राजस्थान सामान्य ज्ञान-
प्रतिदिन एक प्रश्न- 6
Rajasthan GK-One Question Daily

पश्चिमी राजस्थान में उल्का-पिंड प्रभावित एक स्थान पर भूगर्भ वैज्ञानिक उस वक्त चौंक गए जब उन्होंने वहाँ ‘क्वार्ट्ज’ क्रिस्टल का एक अपररूप एक खनिज ‘स्टिशोवाइट’ देखा। यह खनिज ठीक वैसा ही है जैसा महाराष्ट्र की प्रसिद्ध ‘लोनर क्रेटर’ झील के पास पाया गया था। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान ( आईआईटी ) मुंबई के विशेषज्ञों ने पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर जिले के एक ज्वालामुखीय इलाके पर ‘स्टिशोवाइट’ नामक खनिज के चुंबकीय कणों का पता लगाया। आईआईटी मुम्बई के प्रोफेसर डी.चन्द्रशेखरम, एस. सी. माथुर, आर. पी. त्रिपाठी, एवं जी. तृप्ति द्वारा अंतर्राष्ट्रीय स्तर की करंट साइंस पत्रिका में जनवरी 2010 में प्रकाशित कराए गए शोध पत्र के अनुसार भूगर्भीय बनावट की व्यापक विविधता एवं ‘रीसेंट एल्युवियम’ से 57 फीसदी मैग्नेटाइट और नगण्य दुर्लभ मृदा तत्व के साथ 37 फीसदी हैमेटाइट से निर्मित ऐसे चुंबकीय गोलाकार कण के पाए गए है। पश्चिमी राजस्थान के इस ज्वालामुखीय क्षेत्र में खोजा गया लोनर क्रेटर से मिलता-जुलता ‘ स्टिशोवाइट ’ उल्का की श्रृंखला या क्षुद्रग्रह के प्रभाव से बना है। प्रश्न- यह ज्वालामुखीय क्षेत्र बाड़मेर ज

राजस्थान सामान्य ज्ञान-
प्रतिदिन एक प्रश्न- 5
Rajasthan GK- One Question Daily

प्रश्न- राजस्थान स्टेट पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (आरएसपीसीएल) नामक कंपनी की स्थापना 10 जुलाई, 2008 को की गई जिसका प्रमुख कार्य राज्य में हाईड्रॉकार्बन के क्षेत्र में विकास के लिए देशज, बहुराष्ट्रीय, प्राइवेट तथा पब्लिक सेक्टर की कंपनियों के साथ पार्टनरशिप करके कार्य करना, गैस ट्रांसमिशन के गैस ग्रिड व शहरों में गैस पाइप लाइन के लिए प्रयास करना और रिफाइनरी व पेट्रोकेमिकल योजनाओं में सहभागित्व करने के अलावा पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के माध्यम से भूमिगत कोल/लिग्नाइट के गैसीफिकेशन व कोल से द्रव ईंधन विकास की योजनाओं में कार्य करना है। इस कंपनी का मुख्यालय कहाँ स्थित है?

राजस्थान सामान्य ज्ञान-
प्रतिदिन एक प्रश्न- 4

प्रश्न- राजसिको (RAJSICO) जिसकी स्थापना 3 जून 1961 को एक पब्लिक लिमिटेड कंपनी के रूप में की गई थी। इसका प्रमुख उद्देश्य लघु उद्योग इकाइयों को कच्चा माल उपलब्ध कराने में आर्थिक सहायता प्रदान करना तथा उत्पादन, प्रबंधन कौशल, उत्पादों के विपणन आदि में सलाह व सहायता देना और प्रशिक्षण देना है। राजसिको (RAJSICO) का पूरा नाम क्या है?

राजस्थान सामान्य ज्ञान-
प्रतिदिन एक प्रश्न- 3

प्रश्न- एक लोकदेवता जो मुगल सेना के साथ हुए युद्ध अपनी वीरता एवं पराक्रम के कारण वे राजस्थान के लोकजगत में चार हाथ वाले लोकदेवता के रूप में प्रतिष्ठित हो गए तथा चितौड़ में जिस स्थान पर उनका बलिदान हुआ वहाँ भैरो पोल पर एक छतरी बनी हुई है। इस जगह वहाँ प्रतिवर्ष आश्विन शुक्ला नवमी को एक विशाल मेले का आयोजन होता है। इनको शेषनाग या नाग देवता के अवतार के रूप में पूजा जाता है। इस लोक देवता का नाम क्या है?

राजस्थान सामान्य ज्ञान-
प्रतिदिन एक प्रश्न- 2

प्रश्न- कुल 1,007 km लंबा यह राष्ट्रीय राजमार्ग सिरोही जिले के पिण्डवाड़ा से प्रारंभ होकर उदयपुर, चित्तौड़गढ़, कोटा, मध्यप्रदेश में शिवपुरी, झाँसी होते हुए उत्तरप्रदेश में इलाहाबाद तक जाता है। यह राष्ट्रीय राजमार्ग कौनसा है?

राजस्थान सामान्य ज्ञान-
प्रतिदिन एक प्रश्न- 1

प्रश्न- सिरोही जिले के पोसालिया से करीब 10 किमी दूर ग्राम चोटिला के पास सुकड़ी नदी के किनारे मीणा समाज के आराध्यदेव प्राचीन मंदिर स्थित है जिसे किस नाम से जाना जाता है? (इसका उत्तर आपको बताना है। कृपया उत्तर दें।)

महत्वपूर्ण राजस्थान सामान्य ज्ञान क्विज- 22 अगस्त, 2011

1-     राजस्थान का कौनसा जिला सर्वाधिक नौ जिलों से घिरा है ?   उत्तर- पाली 2-     राजस्थान की कौनसी नदी जयपुर के पास विराटनगर की पहाड़ियों से निकलकर पूर्वी भाग में बहती है ? उत्तर- बाणगंगा 3-     राजस्थान में स्थापत्य कला का जन्मदाता किसको कहा जाता है ? उत्तर- राणा कुम्भा को 4-     अकबर के नवरत्नों में शामिल राजपूताना के कवि थे- उत्तर- अबुल फजल 5-     1862 ई. में ईसाइयों द्वारा पहला बालिका विद्यालय राजस्थान में कहां खोला गया था ? उत्तर- नसीराबाद में 6-     हाड़ौती पठार क्षेत्र का निर्माण किस से हुआ है ? उत्तर- प्रारम्भिक ज्वालामुखी चट्टानों से 7-     दक्षिणी लावा का पठार मुख्यतः किऩ जिलों में फैला हुआ है ? उत्तर- चित्तौड़गढ़ , बाँसवाड़ा और झालावाड़ में 8-     भारत की खारे पानी की सबसे बड़ी झील का नाम क्या है ? उत्तर- सांभर झील 9-     खारे पानी की डीडवाना झील किस जिले में स्थित है ? उत्तर- नागौर जिले में 10-    राजस्थान में शीतकाल में होने वाली वर्षा को क्या कहते हैं ? उत्तर- मावठ (महावट)

प्रशासनिक परीक्षा राजस्थान सामान्य ज्ञान क्विज- 20 अगस्त, 2011

1. राजस्थान के सर्वोच्च पर्वत गुरु शिखर की ऊंचाई है- उत्तर- 1722 मीटर 2. भारत का पहला परमाणु परीक्षण स्थल कौनसा है? उत्तर- पोकरण (जैसलमेर) 1974 3. राजस्थान के प्राचीन राज्य सपाद लक्ष की राजधानी का नाम था- उत्तर- शाकम्भरी 4. नोबल विजेता वैज्ञानिक सी.वी.रमन ने किस नगर को “Island of Glory” कहा था? उत्तर- जयपुर को 5. राजस्थान का राजकीय खेल कौनसा है? उत्तर- बास्केटबाल 6. किस नदी के प्रवाह क्षेत्र के मैदानो को छप्पन का मैदान कहते हैं? उत्तर- माही 7. बनास नदी सवाई माधोपुर जिले में किस स्थान पर चम्बल नदी में गिरती है? उत्तर- खण्डार के समीप 8. खेतड़ी का सिंघाना क्षेत्र किसके खनन के लिए प्रसिद्ध है? उत्तर- ताँबा खनन के लिए 9. भारत का एकमात्र टंगस्टन उत्पादक क्षेत्र है- उत्तर- डेगाना (नागौर) 10. राजस्थान के कौनसे पठार क्षेत्र का निर्माण प्रारम्भिक ज्वालामुखी चट्टानों से हुआ है? उत्तर- हाड़ौती पठार क्षेत्र

राजस्थान सामान्य ज्ञान क्विज- 16 अगस्त, 2011

1. निम्नांकित में से कौन बिजोलिया किसान आंदोलन से संबंधित नहीं हैं? (अ) सीतारामदास (ब) विजयसिंह पथिक (स) मोहनलाल सुखाड़िया (द) माणिक्यलाल वर्मा उत्तर- स 2. राजस्थान विधानसभा की वर्तमान सदस्य संख्या किस वर्ष की जनगणना पर आधारित है? (अ) 1951 (ब) 1961 (स) 1971 (द) 1941 उत्तर- स 3. राजस्थान का पहला पाक्षिक पत्र ‘सज्जन कीर्ति सुधारक‘ कहां से प्रकाशित हुआ? (अ) उदयपुर से (ब) जयपुर से (स) अजमेर से (द) ब्यावर से उत्तर- अ 4. निम्नांकित में से सुमेल नहीं है- (अ) केसरी सिंह बारहठ - उदयपुर (ब) ठाकुर गोपाल सिंह - खरवा (स) दामोदरदास राठी -ब्यावर (द) अर्जुनलाल सेठी -बीकानेर उत्तर- द 5. किस संत का जन्म झालावाड़ के निकट गागरोनगढ़ में 1425 ई. में चैत्र पूर्णिमा के दिन माना जाता है? (अ) संत दादूदयाल (ब) संत पीपाजी (स) संत मीराबाई (द) संत रामानंदाचार्य उत्तर- ब 6. संत पीपाजी के गुरु थे- (अ) संत दादूदयाल (ब) गोरखनाथ (स) संत रैदास (द) संत रामानंदाचार्य उत्तर- द 7. राजस्थान में 1857 का विद्रोह सर्वप्रथम कहां हुआ? (अ) नीमच छावनी में (ब) एरिनपुरा छावनी में (स)

राजस्थान सामान्य ज्ञान क्विज- 14 अगस्त, 2011

1. राजस्थान का अनुसूचित जनजाति जनसंख्या में भारत में कौनसा स्थान है? उत्तर- छठा 2. जनजातियों की दृष्टि से सर्वाधिक महत्वपूर्ण जिला कौनसा है? उत्तर- उदयपुर 3. राज्य का सर्वाधिक 13 तहसील वाले जिले का नाम क्या है? उत्तर- जयपुर 4. राज्य का सर्वाधिक गर्म स्थान कौनसा है? उत्तर- चूरू 5. राजस्थान का सर्वाधिक आर्द्र जिला कौनसा है? उत्तर- झालावाड़ 6. राजस्थान के सर्वाधिक आर्द्र स्थान का नाम क्या है? उत्तर- माउण्ट आबू 7. कोटा-बूँदी का समीपवर्ती प्रदेष 19 वीं शताब्दी से पूर्व किस नाम से जाना जाता था? उत्तर- हयहय के नाम से 8. क्षेत्रफल की दृष्टि से राजस्थान का सबसे बड़ा संभाग कौनसा है? उत्तर- जोधपुर 9. क्षेत्रफल की दृष्टि से राजस्थान का सबसे छोटा संभाग कौनसा है? उत्तर- भरतपुर 10. राजस्थान का प्रथम संपूर्ण साक्षर जिला कौनसा है? उत्तर- अजमेर 11. राजस्थान के सर्वाधिक तहसील किस जिले में है? उत्तर- जयपुर जिले में 12. राजस्थान में सर्वाधिक पंचायत समिति किस जिले में है? उत्तर- अलवर जिले में 13. किस जिले की अन्तरराष्ट्रीय सीमा रेखा अन्य सभी सम्बद्ध जिलों से लम्बी है? उत्तर- जैसलमेर

प्रतियोगी परीक्षाओं में आए राजस्थान सामान्य ज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

1. राजस्थान के किस जिले में हडप्पा पूर्व सभ्यता के व्यापक अवशेष प्राप्त हुए हैं? A. हनुमानगढ़ B. गंगानगर C. बीकानेर D. चुरु उत्तर- A 2. महाराणा सांगा और बाबर के बीच खानवा का युद्ध सन् 1527 ई. में किस जिले में हुआ? A. भरतपुर B. दौसा C. अलवर D. चित्तौड़गढ़ उत्तर- A 3. निम्नांकित में से किस जिले की सीमा पाकिस्तान से नहीं मिलती है? A. बाड़मेर B. जैसलमेर C. जोधपुर D. गंगानगर उत्तर- C 4. उड़न गिलहरियां किस अभयारण्य में पाई जाती है? A. जयसमंद में B. दर्रा में C. सीतामाता में D. रामगढ़ में उत्तर- C 5. सुरभि मिश्रा किस खेल की खिलाड़ी है? A. स्क्वेश B. कबड्डी C. बैडमिंटन D. हॉकी उत्तर- A 6. क्षेत्रफल की दृष्टि से राज्य का सबसे बड़ा संभाग है? A. भरतपुर B. उदयपुर C. जोधपुर D. जयपुर उत्तर- C 7. प्रसिद्ध कलाविद् कृपालसिंह शेखावत किस हस्तशिल्प कला से हैं? A. फड़ चित्रकला B. थेवा कला C. मांड गायकी D. ब्लू पॉटरी उत्तर- D 8. प्रसिद्ध लोककथा संग्रह "बातां री फुलवारी" के रचयिता हैं- A. कोमल कोठारी B. विजयदान देथा C. केसरीसिंह बारहठ D. सूर्यमल्ल मिश्रण

विज्ञान से संबंधित 10 महत्वपूर्ण प्रश्नों की क्विज

1. आधुनिक रसायन विज्ञान का जनक किसे कहा जाता है? 1. जोसेफ प्रिस्टले 2. एन्टोईने लेवोशिए 3. हेनरी केवेन्डिश 4. नील्स बोहर उत्तर- 2 2. कच्चे फलों को पकाने में प्रयुक्त गैस निम्नांकित में से है? 1. मीथेन 2. एथेन 3. ऐथिलीन 4. नाइट्रस ऑक्साइड उत्तर- 3 3. पॉलिथीन किसका बहुलक है- 1. एथेन का 2. मेथेन का 3. एथीन का 4. एसीटिलीन का उत्तर- 3 4. कच्चे फलों को पकाने में प्रयुक्त यौगिक निम्नांकित में से है? 1. कैल्शियम ऑक्साइड 2. कैल्शियम कार्बोनेट 3. कैल्शियम सल्फेट 4. कैल्शियम कार्बाइड उत्तर- 4 5. निम्नांकित में से किसे हास्य (लाफिंग) गैस कहते है? 1. नाइट्रोजन डाई ऑक्साइड 2. सल्फर डाई ऑक्साइड 3. क्लोरोफार्म 4. नाइट्रस ऑक्साइड उत्तर- 4 6. निम्नांकित में से कौन नीले लिटमस को लाल कर देगा? 1. साबुन का पानी 2. नमक का जल में घोल 3. नींबू के सत का जल में घोल 4. फिटकरी का जल में घोल उत्तर- 3 7. विज्ञापनों में प्रयुक्त रंगीन विसर्जन नलियों में भरी जाने वाली गैस है- 1. नाइट्रोजन 2. सल्फर डाई ऑक्साइड 3. निओन 4. ऑक्सीजन उत्तर- 4 8. आधुनिक जीव विज्ञान का जनक कि

सामान्य ज्ञान- महत्वपूर्ण 10 विज्ञान प्रश्न उत्तर
General Knowledge- 10 Important Question Answers of Science

1. निम्नांकित में से इमली में पाया जाने वाला अम्ल है- A. मैलिक अम्ल B. लैक्टिक अम्ल C, टार्टरिक अम्ल D. सिट्रिक अम्ल उत्तर- C 2. डाइनमो के आविष्कारक कौन थे? A. गेलीलियो B. माइकल फैराडे C, न्यूटन D. एडीसन उत्तर- C 3. चावल पकने में कहाँ अधिक समय लगेगा? A. समुद्र तट पर B. मैदानी भाग में C, पठारी भाग में D. एवरेस्ट पर उत्तर- D 4. तत्व का परमाणु भार निर्भर नहीं करता है- A. प्रोटोन पर B. न्यूट्रॉन पर C. इलेक्ट्रॉन पर D. न्यूट्रॉन व प्रोटोन दोनों पर उत्तर- B 5. प्रेशर कुकर में खाना कम समय में तैयार होने का कारण है- A. जल का क्वथनांक बढ़ जाता है B. जल का क्वथनांक घट जाता है C. खाना अधिक ऊष्मा नहीं लेता है D. उपर्युक्त में से कोई नहीं उत्तर- A 6. निम्नांकित में से निश्चेतक औषधि नहीं है- A. क्लोरोफार्म B. जाइलोकेन C. आइबूप्रोफेन D. नाइट्रस ऑक्साइड उत्तर- C 7. यदि किसी पिण्ड को पृथ्वी से 11.2 किमी/सेकण्ड के वेग से फेंका जाए तो पिण्ड- A. 24 घण्टे के बाद लौटेगा B. 48 घण्टे के बाद लौटगा C. पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण को पार कर जाएगा D. पृथ्वी के चारो ओर

राजस्थान सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी-
Rajasthan General Knowledge Quiz-
13 जुलाई, 2011

1. विश्नोई संप्रदाय संत जम्भोजी ने विशेष रूप से किस बात पर जोर दिया? (अ) मंदिर बनाने पर (ब) शिक्षा पर (स) वनों और पशु रक्षा पर (द) ईश्वर भक्ति पर उत्तर- द 2. पेड़ों से लिपट कर अपनी जान देने वाली खेजड़ली गांव की वीरांगना थी- (अ) गवरी बाई (ब) सहजो बाई (स) काली बाई (द) अमृता देवी उत्तर- द 3. सन् 1913 में हुए बिजोलिया किसान आंदोलन का नेतृत्व सर्वप्रथम किसने किया था? (अ) साधु गोविंद गिरी (ब) मोतीलाल तेजावत (स) विजय सिंह पथिक (द) साधु सीताराम दास उत्तर- द 4. संत मावजी द्वारा 72 लाख 96 हजार छन्दो में हस्तलिखित ग्रंथ है- (अ) मावजी पुराण (ब) मावजी का चौपड़ा (स) मावजी की पोथी (द) मावजी रामायण उत्तर- ब 5. बिजोलिया किसान आंदोलन के समय मेवाड़ के राजस्व मंत्री थे- (अ) मोती लाल तेजावत (ब) डॉ. मोहनसिंह मेहता (स) टीकाराम पालीवाल (द) कालुलाल श्रीमाली उत्तर- ब 6. रूपाजी और करपाजी की मृत्यु किस आंदोलन के दौरान सैनिक गोलीबारी में हुई? (अ) भोमट आंदोलन (ब) बिजोलिया आंदोलन (स) बेगूँ आंदोलन (द) नीमूचाणा आंदोलन उत्तर- स 7. डूंगरपुर की किस लोक संत को वागड़ की मीरा कहते हैं- (अ) गव