Skip to main content

Posts

Showing posts with the label GK

Current Affairs October 2019

  Current Affairs October 2019 शांति का नोबल पुरस्कार इथोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद को - इस साल 2019 का नोबल शांति पुरस्कार इथोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद को मिलेगा। अंतरराष्ट्रीय शांति और सहयोग में उनके प्रयासों और विशेषकर शत्रु देश इरिट्रिया के साथ शांति स्थापित करने के लिए प्रधानमंत्री अबी अहमद अली का नाम नोबेल पुरस्कार के लिए चुना गया है। स्वीडन की जानी-मानी हस्ती अल्फ्रेड नोबल के नाम पर नोबल पुरस्कारों की शुरुआत की गयी थी और 1969 में पहला पुरस्कार दिया गया था। वर्ष 2018 व 2019 के साहित्य नोबेल पुरस्कार की घोषणा- पोलिश लेखक ओल्गा टोकार्चुक को वर्ष 2018 का नोबेल साहित्य पुरस्कार और ऑस्ट्रीयाई उपन्यासकार पीटर हैंडका को वर्ष 2019 के साहित्य नोबेल पुरस्कार मिला। पिछले साल 2018 में साहित्य का नोबेल पुरस्कार नहीं दिया गया था। नोबेल पुरस्कार देने वाली प्रतिष्ठित स्वीडिश एकेडमी ​ने पिछले साल एक यौन उत्पीड़न कांड के कारण 2018 का नोबेल साहित्य पुरस्कार की घोषणा नहीं की थी। टोकार्चुक को पिछले साल मैन बुकर इंटरनेशनल पुरस्कार भी दिया गया था। स्वीडिश एकेडमी ने एक बयान मे

UN SDG - Inclusive and equitable quality education for all संयुक्त राष्ट्र का टिकाऊ विकास का चौथा लक्ष्य : सर्वजन के लिए गुणवत्तापरक और समावेशी शिक्षा

संयुक्त राष्ट्र का टिकाऊ विकास का चौथा लक्ष्य : सर्वजन के लिए गुणवत्तापरक और समावेशी शिक्षा  UN SDG - Ensure inclusive and equitable quality education and promote lifelong learning opportunities for all समूचे विश्व में पिछले कुछ दशकों में शिक्षा को सर्वसुलभ बनाने में अत्यंत महत्त्वपूर्ण प्रगति हुई है, लेकिन ग़रीबी, हिंसक संघर्षों और अन्य आपात हालात के चलते अब भी कई देशों में इस दिशा में चुनौतियां बनी हुई हैं। 2030 टिकाऊ विकास एजेंडे का चौथा लक्ष्य सर्वजन के लिए गुणवत्तापरक और समावेशी शिक्षा सुनिश्चित करने पर ही केंद्रित है। संयुक्त राष्ट्र द्वारा टिकाऊ विकास के 2030 एजेंडे से जुड़े 17 लक्ष्यों में से किसी एक लक्ष्य पर हर महीने अपना ध्यान केंद्रित किया जाता हैं। इसी कड़ी में संयुक्त राष्ट्र की वेबसाइट पर टिकाऊ विकास के चौथे लक्ष्य पर जानकारी साझा की गयी हैं, जिसका उद्देश्य दुनिया में गुणवत्तापरक शिक्षा को सुनिश्चित करना है। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा टिकाऊ विकास की बुनियाद है, इसीलिए यह टिकाऊ विकास लक्ष्य की बुनियाद भी है। नीतिगत हस्तक्षेप के तौर पर शिक्षा एक ऐसा ज़रिया