Skip to main content

Posts

Showing posts with the label राजस्थान रत्न पुरस्कार

***सात हस्तियों को दिया जाएगा राजस्थान रत्न***

राज्य सरकार ने 7 विभूतियों को राजस्थान रत्न सम्मान देने की घोषणा की है। इस वर्ष यह सम्मान निम्नांकित को दिया जाएगा 1. समाजसेवा के लिए डी.आर. मेहता (जयपुर फुट के जनक, पद्म भूषण तथा राजीव गांधी सद्भावना पुरस्कार से सम्मानित) 2. कानून एवं न्याय के लिए स्व. नगेन्द्र सिंह (अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में न्यायाधीश रहे, पद्म विभूषण से सम्मानित) 3. पर्यावरण संरक्षण के लिए स्व. कैलाश सांखला (प्रदेश के प्रमुख पर्यावरण विद तथा प्रोजेक्ट टाइगर के प्रणेता, 1992 में पद्म श्री सम्मानित) 4. कला के लिए पंडित रामनारायण (विश्व विख्यात सारंगी वादक, पद्म श्री, पद्म भूषण व पद्म विभूषण से सम्मानित) 5. कला एवं साहित्य के लिए स्व. हसरत जयपुरी (विशिष्ठ फिल्म गीत लेखक, श्रेष्ठ संगीत के लिए दो बार फिल्म फेयर पुरस्कार से सम्मानित) 6. रेडियो व दूरदर्शन में लोकप्रियता के लिए जसदेव सिंह (स्वतंत्रता दिवस व गणतंत्र दिवस पर 40 वर्षों से कमेंटेटर, पद्मश्री तथा पद्म भूषण से सम्मानित) 7. लोक संगीत के क्षेत्र में स्व. गवरी देवी (लोकप्रिय गायिका व राजस्थान के लोक संगीत को उंचाईयों तक पहुंचाया) भविष्य में राजस्थान

मुख्यमंत्री ने की प्रतिवर्ष राजस्थान रत्न पुरस्कार दिए जाने की घोषणा। इस वर्ष सात हस्तियों को मिलेगा पुरस्कार।

संपूर्ण विश्व में अपनी कला, संस्कृति तथा वीरता के लिए पहचाने जाने वाले हमारे प्रदेश में राजस्थान दिवस के अवसर पर एक और स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज दिनांक 30 मार्च 2011 को विधानसभा में कला, साहित्य, संस्कृति, संगीत आदि के क्षेत्र में विशिष्ट उल्लेखनीय योगदान के लिए राजस्थान सरकार की ओर से प्रतिवर्ष राजस्थान रत्न पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की। वे विधानसभा में बजट पर हुई बहस का प्रत्युत्तर दे रहे थे। विधानसभा में की गई इस घोषणा के पश्चात उन्होंने दो और हस्तियों को भी राजस्थान रत्न देने की घोषणा की। इस प्रकार राजस्थान रत्न पुरस्कार राज्य की निम्नलिखित सात जानी-मानी शख्सियतों को दिए जाएँगे- 1. राजस्थानी साहित्यकार दिवंगत कन्हैयालाल सेठिया 2. लोक कला मर्मज्ञ कोमल कोठारी 3. राजस्थानी साहित्यकार विजयदान देथा 4. मोहन वीणा के आविष्कारक संगीतज्ञ पंडित विश्वमोहन भट्ट और 5. गजल सम्राट के नाम से मशहूर गजल गायक दिवंगत जगजीत सिंह। 6. सुप्रसिद्ध माण्ड गायिका स्व. अल्लाह जिलाई बाई 7. राजस्थानी साहित्यकार श्रीमती लक्ष्मी कुमारी चूडावत इन पुरस्कारों के तहत प्रत्ये