साहित्य अकादमी का बाल साहित्य पुरस्कार राजस्थानी में कृष्ण कुमार आशु को -
साहित्य अकादमी ने आज 24 भाषाओँ के बाल साहित्य के लिए
अपने वार्षिक पुरस्कारों की घोषणा की है। साहित्य
अकादमी के अध्यक्ष प्रोफेसर विश्वनाथ
तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यकारी मण्डल की बैठक में चुनी गई
बाल साहित्य की पुस्तकों के अलावा कुछ लेखकों को उनके बाल साहित्य में समग्र
योगदान हेतु पुरस्कारों के लिए अनुमोदित किया गया।
वर्ष 2015 के लिए 4 कहानी संग्रहों,
3 कविता संग्रहों, 5 उपन्यासों, 1 एकांकी के साथ साथ 11 लेखकों को उनके समग्र योगदान के लिए
अकादमी के बाल साहित्य पुरस्कार के लिए चुना है। राजस्थानी भाषा के लिए साहित्य
अकादमी बाल साहित्य पुरस्कार 'कृष्ण कुमार आशु'
को उनके राजस्थानी बाल कहानी संग्रह "धरती रो मोल" पर प्रदान किया जाएगा। ये पुरस्कार
1 जनवरी, 2009 से 31 दिसम्बर, 2013 के दौरान पहली बार प्रकाशित पुस्तकों पर दिया
गया है। पुरस्कार स्वरुप इन्हें एक उत्कीर्ण ताम्रफलक
एवं 50,000 रूपये की
नगद राशि एक विशेष समारोह में दिए जाएंगे। हिंदी भाषा
के लिए यह बाल साहित्य पुरस्कार ''श्री शेरजंग गर्ग'' को बाल साहित्य में उनके समग्र योगदान
हेतु प्रदान किया जाएगा। पुरस्कारों की सूची निम्नानुसार है-
Comments
Post a Comment
Your comments are precious. Please give your suggestion for betterment of this blog. Thank you so much for visiting here and express feelings
आपकी टिप्पणियाँ बहुमूल्य हैं, कृपया अपने सुझाव अवश्य दें.. यहां पधारने तथा भाव प्रकट करने का बहुत बहुत आभार