Skip to main content

Posts

भारत का भौतिक स्वरूप - भारत के भू-आकृतिक विभाग

भारत का भौतिक स्वरूप - भारत के भू-आकृतिक विभाग भारत भौतिक विविधताओं का देश है। यहाँ लगभग सभी प्रकार की स्थलाकृतियाँ पाई जाती हैं। एक मोटे अनुमान के अनुसार भारत के कुल क्षेत्रफल के 29.3 प्रतिशत भाग पर पर्वत, 27.7 प्रतिशत भाग पर पठार तथा 43 प्रतिशत भाग पर मैदान फैले हुए हैं। भू-आकृतिक दृष्टि से भारत को चार विभागों में बाँटा जा सकता है- 1. उत्तरी विशाल पर्वत,  2. उत्तरी विशाल मैदान,  3. विशाल पठार,  4. तटवर्ती मैदान और द्वीप समूह। उत्तरी विशाल पर्वत- भारत की उत्तर सीमा पर स्थित कश्मीर की उत्तरी पर्वत श्रृंखलाएँ तथा पठार, खास हिमालय पर्वत और अरूणाचल प्रदेश, नागालैंड, असम, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और मेघालय की पहाड़ियाँ सम्मिलित हैं। इन सभी को तीन वर्गों में रखा जा सकता है। (i) हिमालय पर्वत           (ii) हिमालय पार की पर्वत श्रेणियाँ         (iii) पूर्वाचल या पूर्वी पहाड़ियाँ।  (i) हिमालय पर्वत हिमालय संसार की सबसे ऊँची पर्वत श्रृंखला है। यह पर्वत भारत की उत्तरी सीमा पर पश्चिम से पूर्व की ओर एक चाप की आकृति में 2500 किलोमीटर की दूरी में फैला है। जम्मू-कश्मीर में

Insurance and Pension Schemes for Construction Labours- निर्माण श्रमिक जीवन व भविष्य सुरक्षा योजना

निर्माण श्रमिक जीवन व भविष्य सुरक्षा योजना हितलाभ-    प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना तथा अटल पेंशन योजना में हिताधिकारी द्वारा अपने बैंक खाते से जमा कराई गयी प्रीमियम या अंशदान राशि के 50 से 100 प्रतिशत तक का मण्डल द्वारा पुनर्भरण। योजना हितलाभ मण्डल द्वारा देय अंशदान/प्रीमियम(रू.) प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना बीमित की दुर्घटना में मृत्यु होने पर 2 लाख रू. बीमा राशि 12.00 (100 प्रतिशत) प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना बीमित की किसी भी कारण से मृत्यु होने पर 2 लाख रू. 165.00 (50 प्रतिशत) अटल पेंशन योजना सदस्य की 60 वर्ष की आयु होने पर 1 हजार से 5 हजार रू. मासिक पेंशन 252 से 1,746 रू. (आयु के अनुसार 1000/- पेंशन के लिए वार्षिक अंशदान का 50 प्रतिशत) भामाशाह निर्माण श्रमिक बीमा योजना (आम आदमी बीमा योजना) दुर्घटना में मृत्यु होने पर- 75,000 रू. स्थाई पूर्ण अशक्तता पर-75,000 रू. स्थाई अपूर्ण अशक्तता पर- 37,500रू सामान्य मृत्यु पर- 30,000 रू. मण्डल द्वारा शत प्रतिशत प्रीमियम राशि का भुगतान कर सभी हिताधिकारिय

India's position, extent and boundaries - भारत की स्थिति, विस्तार एवं सीमाएँ

भारत की स्थिति , विस्तार एवं सीमाएँ ● दक्षिण एशिया के एक बहुत बड़े भू - भाग के उत्तर - पश्चिम , उत्तर और उत्तर पूर्व में ऊँचे - ऊँचे नवीन वलित पर्वत हैं। ● इसके दक्षिण - पश्चिम में अरब सागर , दक्षिण - पूर्व में बंगाल की खाड़ी तथा दक्षिण में हिन्द महासागर हैं। ● दक्षिण एशिया के इस भाग को भारतीय उपमहाद्वीप के नाम से भी जाना जाता है। ● इस उपमहाद्वीप में भारत , पाकिस्तान , नेपाल , बांग्लादेश और भूटान देश हैं। ● संकीर्ण पाक जलसन्धि के द्वारा अलग द्वीपीय देश श्री लंका भी इसी उपमहाद्वीप का अंग है। ● भारतीय उपमहाद्वीप के तीन चौथाई क्षेत्र में भारत का विस्तार है , जिसकी सीमाएँ उपमहाद्वीप के अन्य सभी देशों को छूती हैं। ● अन्य पाँच देशों सहित भारत एक स्पष्ट भौगोलिक इकाई है। उपमहाद्वीप के सभी देश सांस्कृतिक दृष्टि से भी एक दूसरे के निकट हैं। ● प्राचीनकाल में हमारा देश ' आर्यावर्त ' के नाम से जाना जाता था। बाद में इसे भारत , हिन्