Skip to main content

Posts

महत्वपूर्ण सामान्य विज्ञान क्विज- 30 जनवरी 2012 Important Science Quiz

1. परम् शून्य ताप पर कुचालकों का प्रतिरोध कितना होता है? उत्तर- अनंत 2. सर्वाधिक वेग वाले कणों का नाम क्या है? उत्तर- फोटोन 3. शर्करा को ग्लूकोज में बदलने वाला एंजाइम है? उत्तर- इन्वर्टेस 4. किस तत्व के तीनों समस्थानिकों के नाम भिन्न भिन्न हैं? उत्तर- हाइड्रोजन 5. आर. एन. ए. में थाइमिन के स्थान पर कौनसा क्षारक होता है? उत्तर- यूरेसिल 6. लोकोमोटिव इंजन के आविष्कारक का नाम क्या है? उत्तर- स्टीवेंसन 7. स्फिग्मोमेनोमीटर से किसका मापन किया जाता है? उत्तर- रक्तदाब का 8. उस कोशिकांग का नाम क्या है जो स्त्रवण का कार्य करता है? उत्तर- गॉल्जीकाय 9. घड़ी के दो क्रमागत अंकों के मध्य कितना कोण बनता है? उत्तर- 30 डिग्री 10. तंबाकू में पाए जाने वाले उत्तेजक पदार्थ का नाम क्या है? उत्तर- निकोटिन

Rajasthan Current Affairs
एशिया का सबसे बड़ा साहित्य महोत्सव "जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल" 20 से 24 जनवरी 2012 तक आयोजित

एशिया के सबसे बड़े एवं दुनिया से प्रमुख पाँच साहित्य महोत्सव में से एक जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल का आयोजन 20 से 24 जनवरी 2012 तक जयपुर के डिग्गी पैलेस में किया गया। इस उत्सव का उद्घाटन भूटान की महारानी असी दोरजी वांग्मो वांग्चुक ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। उद्घाटन समारोह में शायर गुलजार, गायिका इला अरुण, सीडी देवल एवं साहित्य के कई प्रमुख हस्ताक्षर, बॉलीवुड व विविध क्षेत्रों की हस्तियां उपस्थित थी। उद्घाटन समारोह में भक्ति गीत पर आलोचक पुरुषोत्तम अग्रवाल एवं लेखक अरविंद कृष्ण मल्होत्रा के व्याख्यान हुए। इस समारोह में शायर गुलजार, अशोक चक्रधर, प्रसून जोशी, फिल्मकार राहुल बोस व प्रकाश झा, अभिनेत्री कोंकणा सेन शर्मा, मशहूर गीतकार जावेद अख्तर, प्रसिद्ध कवि अशोक वाजयेपी, मशहूर पत्रकार तरूण तेजपाल, अमरीकी टॉक शो होस्ट ओपरा विनफ्रे, केन्द्रीय मंत्री कपिल सिब्बल, पूर्व केन्द्रीय मंत्री शशि थरूर, लेखक चेतन भगत सहित देश विदेश की लगभग 250 प्रमुख हस्तियां पांच दिन तक इस फेस्टीवल में सम्मिलित हुई। अनेक हस्तियों की उपस्थिति में फेस्टिवल में साहित्य से संबंधित कई सेशन हुए जिनमें साहित्य, साहित्य की आकांक

मुख्यमंत्री ने दिया तेरह साहित्यकारों को अमृत सम्मान

मुख्यमंत्री गहलोत ने 28 जनवरी को उदयपुर के टॉउन हॉल स्थित सुखाडिय़ा रंगमंच पर आयोजित साहित्यकार सम्मान समारोह में प्रदेश के 13 मूर्धन्य साहित्यकारों को अमृत सम्मान 2012 से सम्मानित किया। राजस्थान साहित्य अकादमी द्वारा अकादमी के 55वें स्थापना दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा अकादमी की मासिक पत्रिका मधुमति के ''गीत" विशेषांक का विमोचन भी किया। इस विशेषांक के संपादन श्री किशन दाधीच ने किया है। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने समस्त प्रतिष्ठित साहित्यकारों का हार्दिक धन्यवाद दिया व बधाई अर्पित की तथा कहा कि साहित्यकारों ने सदैव समाज को नई दिशा प्रदान की है तथा संस्कृति व संस्कारों की रक्षा की है। ऐसे साहित्यकारों का सम्मान समाज व सरकार को सदैव करना चाहिए। हम प्रयास करेंगे कि विभिन्न अकादमियों को पूर्ण स्वायतत्ता तथा आर्थिक सहयोग प्रदान किया जाए। उन्होंने राजस्थान साहित्य अकादमी के अध्यक्ष श्री वेदव्यास को सरकार द्वारा साहित्यकारों तथा लेखकों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने तथा उनको आर्थिक सहायता देने के लिए एक कोष की स्थापना करने का प्रस्ताव तैयार करने का सुझाव

परीक्षापयोगी महत्वपूर्ण सामान्य विज्ञान क्विज-27 जनवरी 2012
Important Science GK Quiz

1. परम् शून्य ताप पर गैस के अणुओं की गतिज ऊर्जा कितनी होती है? उत्तर- शून्य 2. किस ताप पर पानी का घनत्व सर्वाधिक होता है? उत्तर- 4 डिग्री सेल्सियस 3. स्टार्च को माल्टोज में बदलने वाला एंजाइम है? उत्तर- डायस्टेस 4. न्यूक्लियोसाइड में क्षारक के अलावा और कौनसा घटक होता है? उत्तर- शर्करा 5. ग्लाइकोलाइसीस श्वसन क्रिया का क्रिया स्थल कौनसा है? उत्तर- कोशिका द्रव्य 6. रेफ्रिजिरेटर के आविष्कारक का नाम क्या है? उत्तर- कार्ल वोर्न लिन्डे 7. पृथ्वी से वायुयान की दिशा ज्ञात करने वाले यंत्र राडार में कौनसी तरंगो का प्रयोग किया जाता है? उत्तर- रेडियो तरंगे 8. A.T.S. टीके का पूरा नाम क्या है? उत्तर- एन्टी टिटेनस सीरम 9. घड़ी में छः बजने पर घंटे और मिनट की सुईयों के मध्य कितना कोण बनता है? उत्तर- 180 डिग्री 10. राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (आरयूएचएस) कहाँ स्थित है? उत्तर-जयपुर

राजस्थान के प्रसिद्ध चित्र संग्रहालय और उनके स्थान

1. पोथीखाना- जयपुर 2. पुस्तक प्रकाश- जोधपुर 3. सरस्वती भंडार- उदयपुर 4. जैन भंडार- जैसलमेर 5. चित्रशाला- बूँदी 6. माधोसिंह संग्रहालय- कोटा 7. अलवर संग्रहालय- अलवर

परीक्षापयोगी राजस्थान सामान्य ज्ञान क्विज- दिनांक 27 जनवरी 2012 Important Rajasthan GK Quiz

1. सर सी. वी. रमण ने आईस लेंड ऑफ़ ग्लोरी किस नगर को कहा था? उत्तर- जयपुर को 2. सांभर डीडवाना आदि खारी झीलें किस सागर के अवशेष है उत्तर- टेथिस सागर के 3. शेखावाटी में कुएं स्थानीय भाषा में क्या कहलाते हैं? उत्तर- जोहड़ 4. आड़ावल पहाड़ किसे कहते थे? उत्तर- अरावली पर्बतमाला को 5. तीब्र ढाल वाली उबड़ खाबड़ जमीन क्या कहलाती है? उत्तर- भाकर 6. बीसलपुर परियोजना कब शुरू की गई। उत्तर- 1988-89 7. बॉल बियरिंग बनाने वाली एशिया की सबसे बड़ी कंपनी कहां पर है। उत्तर- जयपुर (नेशनल इंजीनियरिंग इंडस्ट्रीज) 8. चित्तौड़गढ़ जिले के आकोला गाँव में छपाई के लिए प्रयुक्त छापे को क्या कहा जाता है? उत्तर- बतकाड़े 9. हाल ही में पद्मश्री पुरस्कार के लिए चयनित टेराकोटा कलाकार मोहनलाल कुम्हार किस गाँव से संबंधित है? उत्तर- मोलेला (राजसमंद) 10. एक राज्य से दूसरे राज्य में व्यापार करने पर वसूल किया जाने वाला कर क्या कहलाता था? उत्तर- दाण (चुंगी)

महत्वपूर्ण सामान्य विज्ञान क्विज-26 जनवरी 2012
Important Science Quiz

1. यदि पृथ्वी के वायुमंडल में कोई भी प्रकीर्णन कण नहीं हो तो आकाश का रंग कैसा होगा? (अ) नीला (ब) हरा (स) काला (द) सफेद उत्तर- स 2. किसी वस्तु पर एक समान बल लगाया जाए तो वह गति करेगी- (अ) एक समान चाल से (ब) एक समान त्वरण से (स) एक समान वेग से (द) एक समान संवेग से उत्तर- ब 3. प्रकाश वर्ष किसकी इकाई है? (अ) दूरी की (ब) समय की (स) आयु की (द) प्रकाश की तीव्रता की उत्तर- अ 4. पृथ्वी पर किसी वस्तु का पलायन वेग कितना होता है? (अ) 15 किमी प्रति सेकंड (ब) 11.2 किमी प्रति सेकंड (स) 7 किमी प्रति सेकंड (द) 112 किमी प्रति सेकंड उत्तर- ब 5. लकड़ी, मोम तथा लोहे के समान आकार के टुकड़े को समान ऊँचाई से एक साथ पृथ्वी पर गिराए जाए तो कौनसा टुकड़ा पहले पृथ्वी की सतह पर पहुँचेगा? (अ) लोहा (ब) लकड़ी (स) मोम (द) सभी साथ साथ पहुँचेगे उत्तर- द 6. 200 वाट का बल्ब प्रतिदिन 10 घंटे प्रयोग में लिया जाए तो सितंबर महीने में कितने यूनिट बिजली खर्च होगी? (अ) 60 (ब) 20 (स) 6 (द) 120 उत्तर- अ 7. निम्नांकित में से मिश्रण का उदाहरण नहीं है- (अ) स्टील (ब) कोहरा (स) वायु (द) ओ