राजस्थान की स्मार्ट विलेज योजना -
राज्य सरकार के द्वारा बजट भाषण वर्ष 2017-18 में की गई घोषणा के क्रम में 3000 से अधिक आबादी वाले 3275 ग्रामों को स्मार्ट विलेज के रूप में विकसित किया जा रहा है। ग्रामों में समग्र रूप से आधुनिक सुविधायें यथा- परम्परागत सौर उर्जा से स्ट्रीट लाईटिंग, ई-पुस्तकालय व नालेज सेन्टर, कचरा प्रबंन्धन, वाई-फाई नेटवर्क, उद्यान व खेल मैदान का विकास, चारागाह विकास इत्यादि कार्य विभागों की विभिन्न योजनाओं में उपलब्ध वित्तीय एवं अन्य संसाधनों से कन्वर्जेस के माध्यम से कराए जाने का प्रावधान किया गया है।
योजना का लक्ष्य-
स्मार्ट विलेज के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में समग्र रूप से आधुनिक सुविधायें यथा- परम्परागत सौर उर्जा से स्ट्रीट लाईटिंग, ई-पुस्तकालय व नालेज सेन्टर, कचरा प्रबंन्धन, वाई-फाई नेटवर्क उद्यान व खेल मैदान का विकास, चारागाह विकास करना है।
योजना के उद्देश्य -
3275 स्मार्ट विलेज में निम्न चयनित गतिविधियों के माध्यम से कार्य कराये जाने का उद्देश्य रखा गया है -
1. जल निकासी प्रबंधन (नालियां/सोख्ता गड्ढे) एवं पक्की गलियां।
2. प्रत्येक स्मार्ट विलेज में रुपये 2.00 लाख की लागत से सामुदायिक शौचालय का निर्माण।
3. सार्वजनिक पार्क/खेल मैदान विद् ओपन जिम।
4. चरागाह विकास हेतु खाई/मिट्टी की चारदीवारी निर्माण।
5. ग्रामीण गौरव पथ एवं मुख्य मार्ग पर सार्वजनिक प्रकाश व्यवस्था, एलईडी लाईट या सौलर लाईट का प्रबंधन।
6. गांव में नियमित स्वच्छता, सफाईकर्मी एवं कचरा परिवहन हेतु किराये के ट्रैक्टर ट्राली या रिक्शे की व्यवस्था।
7. दो मुख्य मार्गों को स्वराज मार्ग के नाम से विकसित करना।
8. महात्मा गाँधी नरेगा योजनान्तर्गत केटेगिरी-बी के कार्य खेत (खेत समतलीकरण, खेत तलाई, फलदार पौधारोपण, फार्म, पौण्ड, केटलशेड, वर्मी कम्पोस्ट पिट)।
9. ई-पुस्तकालय व नोलेज सेंटर।10. वाई-फाई सुविधा (अटल सेवा केन्द्र/ग्राम के मुख्य स्थान पर)।
11. सीनीयर सैकण्डरी स्कूल।
12. प्राथमिक/उप स्वास्थ्य केन्द्र।
13. पशु चिकित्सा केन्द्र।
14. दुग्ध उत्पादन समितियों का गठन।
15. स्वच्छ पेयजल सुविधा।
16. अन्न भंडार गृह।
17. प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G)।
18. आदर्श तालाब/नदी के किनारे पर स्नान घर (Bathroom) की सुविधा।
स्मार्ट विलेज के विकास हेतु आवश्यक गतिविधियां एवं सम्बंधित विभागों का विवरण-
क्र.सं. | गतिविधि | सम्बन्धित विभाग / योजना |
---|---|---|
1. | जल निकासी प्रबंधन (नालियां/सोख्ता गड्डे) एवं पक्की गलिया | महात्मा गाँधी नरेगा योजना, पंचायती राज विभाग (एफएफसी, एसएफसी) एसबीएम (एसएलडब्लूएम) व ग्रामीण विकास विभाग की सीमान्त क्षेत्र विकास, डांग, मगरा मेवात, एस.पी. एम.आर.एम. योजनायें |
2. | प्रत्येक स्मार्ट विलेज में रुपये 2.00 लाख की लागत से सामुदायिक शौचालय का निर्माण | स्वच्छ भारत मिशन |
3. | सार्वजनिक पार्क / खेल मैदान विद् ओपन जिम | सहकारिता विभाग, महात्मा गाँधी नरेगा, पंचायती राज विभाग की एफएफसी, एसएफसी एवं भामाशाहों के सहयोग से |
4. | चारागाह विकास हेतु खाई/मिट्टी की चारदीवारी निर्माण | महात्मा गाँधी नरेगा |
5. | ग्रामीण गौरव पथ एवं मुख्य मार्ग पर सार्वजनिक प्रकाश व्यवस्था, एलईडी लाईट या सौलर लाईट का प्रबंधन | उर्जा विभाग, पंचायती राज विभाग की एफएफसी, एसएफसी व ग्रामीण विकास की सीमान्त क्षेत्र विकास, डांग, मगरा मेवात, एस.पी. एम.आर.एम. योजनायें |
6. | गाँव में नियमित स्वच्छता, सफाईकर्मी एवं कचरा परिवहन हेतु किराये के ट्रैक्टर ट्राली या रिक्शे की व्यवस्था | महात्मा गाँधी नरेगा, स्वच्छ भारत मिशन व पंचायती राज विभाग (एफएफसी, एसएफसी) |
7. | दो मुख्य मार्गों को स्वराज मार्ग के नाम से विकसित करना | पी.डब्ल्यू डी, कृषि उपज मंडी समिति, पंचायती राज विभाग की एफएफसी, एसएफसी, व ग्रामीण विकास विभाग की सीमान्त क्षेत्र विकास, डांग, मगरा मेवात, एस.पी.एम.आर.एम. योजनायें |
8. | महात्मा गाँधी नरेगा योजनान्तर्गत केटेगिरी-बी के कार्य (खेत समतलीकरण, खेत तलाई, फलदार पौधारोपण, फार्म, पौण्ड, केटलशैड, वर्मी कम्पोस्ट पिट) | महात्मा गांधी नरेगा |
9. | ई-पुस्तकालय व नाॅलेज सेन्टर सूचना एवं प्रोद्यौगिकी विभाग 10 वाई-फाई सुविधा (अटल सेवा केन्द्र /ग्राम के मुख्य स्थान पर) | सूचना एवं प्रोद्यौगिकी विभाग |
10. | वाई-फाई सुविधा (अटल सेवा केन्द्र /ग्राम के मुख्य स्थान पर) | सूचना एवं प्रोद्यौगिकी विभाग |
11. | सीनीयर सैकण्डरी स्कूल | शिक्षा विभाग |
12. | प्राथमिक/उप स्वास्थ्य केन्द्र | चिकित्सा विभाग |
13. | पशु चिकित्सा केन्द्र | पशुपालन विभाग |
14. | दुग्ध उत्पादन समितियों का गठन | पशुपालन विभाग |
15. | स्वच्छ पेयजल सुविधा | जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग |
16. | अन्न भण्डार गृह | नरेगा से निर्मित कर Coopretive द्वारा संचालित |
17. | प्रधानमंत्री आवास योजना - ग्रामीण (PMAY-G) | ग्रामीण विकास विभाग-समस्त पात्र लाभार्थियों को |
18. | आदर्श तालाब/नदी के किनारे पर सामूहिक स्नानागार सुविधा | नरेगा/एफएफसी, एसएफसी |
इस वेब पेज पर आने के लिए आपका हार्दिक धन्यवाद और आभार.
ReplyDeleteये आलेख आपको कैसा लगा ?
कृपया अपनी टिप्पणी द्वारा अवगत कराएँ.