Skip to main content

ट्राइब्‍स इंडिया का ‘गो ट्राइबल कैंपेन’ एवं 'ट्राइब्‍स इंडिया' आरंभ

 

ट्राइब्‍स इंडिया का ‘गो ट्राइबल कैंपेन’ एवं 'ट्राइब्‍स इंडिया' आरंभ -

जनजातीय राज्‍य मंत्री श्रीमती रेणुका सिंह ने कल रात नई दिल्‍ली में एक रंगारंग समारोह में ट्राइब्‍स इंडिया के ‘’गो ट्राइबल कैंपेन’’ आरंभ किया। इस अभियान को जनजातीय उत्‍पादों के उपयोग को व्‍यापक रूप से बढ़ाने के लिए आरंभ किया गया है। मंत्री ने आज के समारोह में अमेजन ग्‍लोबल सेलिंग के माध्‍यम से वैश्विक रूप से ‘’ट्राइब्‍स इंडिया’’ भी आरंभ किया। समारोह में ट्राईफेड के अध्‍यक्ष श्री आर सी मीणा, जनजातीय मामले मंत्री श्री दीपक खांडेकर एवं ट्रिफेड के प्रबंध निदेशक श्री प्रवीर कृष्‍णा भी उपस्थित थे।
ट्राइफेड एवं अमेजन के बीच संयुक्‍त करार से जनजातीय उत्‍पाद लगभग 190 देशों में उपलब्‍ध होंगे और विश्‍व भर में जनजातीय उत्‍पादों के निर्यात बाजार की स्‍थापना में सहायक होंगे।

ट्राइफेड ने इस समारोह का आयोजन जनजातीय उत्‍पादों को बढ़ावा देने के लिए विभिन्‍न संगठनों के साथ करारों एवं साझेदारियों को संस्‍थागत बनाने के लिए किया है। इस समारोह के महत्‍वपूर्ण कार्यकलापों की विशेषताएं निम्‍नलिखित थीं :

  1. ट्राइब्स इंडिया ने ‘गो ट्राइबल अभियान’ आयोजित किया है। जनजातीय हस्तशिल्प और प्राकृतिक उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए कई नई गतिविधियों का आयोजन किया गया है।
  2. अमेजन के साथ किये गए समझौते के अंतर्गत ट्राइब्स इंडिया और अमेजन ग्लोबल मार्केटिंग, ट्राइब्स इंडिया उत्पादों को Amazon.com के जरिये विश्व स्तर पर लांच किया गया। इसके तहत जनजातीय उत्‍पाद अमेरीका में उपलब्‍ध होंगे।
  3. जनजातीय रेशम उत्पादों के विकास, संवर्धन व विक्रय और जनजातीय बुनकरों के सशक्तिकरण के लिए ट्राइब्स इंडिया केंद्रीय रेशम बोर्ड के साथ समझौता।
  4. महात्मा गांधी की 150वीं जयंती समारोह के अंतर्गत ट्राइफेड ने खादी कुर्ता और जैकेट लांच किया है। इसके लिए ‘आई एम’ खादी फाउंडेशन के साथ समझौता किया गया है।
इसके साथ ही फैशन परिधान की एक नई श्रृंखला प्रस्तुत की जाएगी। देश के विभिन्न हिस्सों के जनजातियों द्वारा उत्पादित मडुआ, ज्वार, बाजरा, लाल चावल, शहद, लाख के उत्पाद, मसाले, कॉफी, चाय,हस्तनिर्मित साबुन आदि उत्पादों का प्रदर्शन किया गया है।

क्या है ट्राइफेड

  • ट्राइफेड जनजातीय कार्य मंत्रालय के अंतर्गत एक संगठन है जो ट्राइब्स इंडिया ब्रांड के तहत जनजातीय कला व हस्तशिल्प समेत जनजातीय उत्पादों के विक्रय व विकास का कार्य करती है।
  • TRIFED का पूरा नाम “द ट्राइबल कोऑपरेटिव मार्केटिंग डेवलपमेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया” है।
  • ट्राइफेड 1987 में स्थापित किया गया था तथा इसने अप्रैल 1988 से अपना काम प्रारम्भ किया था।
  • ट्राइफेड का मूल उद्देश्य आदिवासी जनजाति लोगों द्वारा जंगल से एकत्र किये गए तथा इनके द्वारा बनाये गए उत्पादों को बाजार में सही दामों पर बिकवाने की व्यवस्था करना है। इसका उद्देश्य जनजातियों द्वारा एकत्र किए गए 'माइनर फॉरेस्ट प्रोड्यूस (एमएफपी) को उचित मूल्य उपलब्ध कराना भी है ताकि उनकी आय बढ़ सके।
  • ट्राइफेड के माध्यम से देश के अलग-अलग हिस्सों के आदिवासी नई दिल्ली के प्रगति मैदान में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले व्यापार मेले में अपने उत्पाद बेचते हैं। इसके अलावा इसके द्वारा आदिवासी उत्पादों की बिक्री के लिए विशेष आदिवासी क्राफ्ट मेलों का आयोजन भी किया जाता है। 
  • ट्राइफेड द्वारा जनजातियों को उनके उत्पादों के मूल्य संवर्धन (value addition to their products) के लिए पर्याप्त प्रशिक्षण भी दिया जाता है। 
  • पांच बार की विश्व चैंपियन मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम ट्राइब्स इंडिया की ब्रांड एंबेस्डर है। 
  • ट्राइफेड का रजिस्टर्ड हेड ऑफिस नई दिल्ली में है तथा इसका देश के विभिन्न भागों में 13 क्षेत्रीय कार्यालयों का बड़ा नेटवर्क है। 
  • ट्राइब्स इंडिया पोर्टल tribes India portal निम्न जिस पर जनजातीय उत्पाद ऑनलाइन  विक्रय किये जाते हैं - 







https://www.tribesindia.com/
ट्राइब्‍स इंडिया पोर्टल

https://www.tribesindia.com/wp-content/uploads/2019/06/traditional-cotton-jaipuri-art-work-sling-bag-pouch-for-women-original-imaf5gncyem5fphh-714x250.jpeg 


ट्राइफेड के देश भर में कुल निम्नांकित २९ एम्पोरियम आउटलेट हैं  -

1     TRIBES INDIA, Shop No. 19 & 20, Ahmedabad Haat, Near Vastrapur Lake, Ahmedabad, Surat-395001 (Gujrat)
2     TRIBES INDIA Shop, 4th Floor Kanchanjangha Shopping Complex, Lall Market, Gangtok-737101 (Sikkim)   
3     TRIBES INDIA, Hayden Hall Institute, 42 La Denla Road, Darjeeling-734101   (West Bengal)   
4     TRIBES INDIA , Ratna Bhawan Above Capitol Cinema Hall Darjeeling-734101 (West Bengal)
5     TRIBES INDIA, 9 Mahadev Road, New Delhi (Delhi)   
6     TRIBES INDIA, Gallery No.2, Rajiv Gandhi Handicraft Bhawan, New Delhi (Delhi)   
7     TRIBES INDIA, Hall No.2, Dilli Haat, INA, New Delhi (Delhi)   
8     TRIBES INDIA, North Central Zone Cultural Central, 14 C.S.P Singh Marg, Allahabad (Uttar Pradesh)   
9     TRIBES INDIA, 65-D, Rajpur Road, Dehradun (Uttarakhand)   
10     TRIBES INDIA, Kulri Post Office, The Mall, Mussorie, Dehradun (Uttarakhand)   
11     TRIBES INDIA,  Near Onkarananda Ashram, BSNL Exchange, Rishikesh, Dist. Pauri Garhwal (Uttarakhand)
12     TRIBES INDIA,  Opp. Saba Restaurant, The Mall, Manali, Dist.(Kullu) (Himachal Pradesh)   
13     TRIIBES INDIA, Shop no.17 A & B, Cooptex exhibition ground, 350 Pantheon Road, Egmore, Chennai-600008 (Tamil Nadu)   
14     TRIBES INDIA,  The Palace Chail, Dist.(Solan) (Himachal Pradesh)   
15     TRIBES INDIA, Shop No.H-54, Sainik Market, Main Road, Ranchi-834001 (Jharkhand)     
16     TRIBES INDIA, Shop No.14-15, Inner Court, GTB Complex, TT Nagar, Bhopal (Madhya Pradesh)
17     TRIBES INDIA, Mrignayani Showroom, Krishnapura, 165 MG Road, Indore (Madhya Pradesh)
18     TRIBES INDIA, Shop No.3 Metro Walk, Bittan Market, Bhopal (MADHYA PRADESH)   
19     TRIBES INDIA, Panjabari Road, Panjabari, Near Srimanta Sankaradeva Kalakshetra, Guwahati (Assam)   
20     TRIBES INDIA, Kamdhenu Building, Sonepati Bapat Marg, Near Bank of Baroda, Pune-411016 (Maharashtra)
21     TRIBES INDIA, M/s GCC Ltd. Premises, East Point Colony, Chinawaltair, Opp:Vuda Park, Vishakhapatnam-530017   
22     TRIBES INDIA, MI Road, Rajasthanli, Jaipur (Rajasthan)     Smt. Chet Ram Meena Phone: 141-2369962
23     TRIBES INDIA, Shop No. 5, 1 st. Floor,BDA Complex, Koramangla, Bangaluru-. 560034 (Karnataka)   
24     TRIBES INDIA, Head Post Office Building, Ridsdale Road, Fort Kochi- 682001 (Kerala)   
25     TRIBES INDIA, Tamilnadu Agricultural University, (TNAU) campus,Coimbatore-641 003 (Tamil Nadu)   
26     TRIBES INDIA, Tamilnadu Tourism office building, Gandhi Mandapam road, Kanyakumari   
27     TRIBES INDIA,  Shop No. LN01, Office of Divisional Head, Urban Haat Division, IDCO, Exhibition Ground, Unit- III, Bhubneshwar
28     TRIBES INDIA, Shop No- F-36, Madhusudhan Marg, Near Railway Station Square, Rourkela, Odisha.
29     TRIBES INDIA, Tallital Post Office, Nainital, Uttrakhand

Comments

Popular posts from this blog

Baba Mohan Ram Mandir and Kali Kholi Dham Holi Mela

Baba Mohan Ram Mandir, Bhiwadi - बाबा मोहनराम मंदिर, भिवाड़ी साढ़े तीन सौ साल से आस्था का केंद्र हैं बाबा मोहनराम बाबा मोहनराम की तपोभूमि जिला अलवर में भिवाड़ी से 2 किलोमीटर दूर मिलकपुर गुर्जर गांव में है। बाबा मोहनराम का मंदिर गांव मिलकपुर के ''काली खोली''  में स्थित है। काली खोली वह जगह है जहां बाबा मोहन राम रहते हैं। मंदिर साल भर के दौरान, यात्रा के दौरान खुला रहता है। य ह पहाड़ी के शीर्ष पर स्थित है और 4-5 किमी की दूरी से देखा जा सकता है। खोली में बाबा मोहन राम के दर्शन के लिए आने वाली यात्रियों को आशीर्वाद देने के लिए हमेशा “अखण्ड ज्योति” जलती रहती है । मुख्य मेला साल में दो बार होली और रक्षाबंधन की दूज को भरता है। धूलंड़ी दोज के दिन लाखों की संख्या में श्रद्धालु बाबा मोहन राम जी की ज्योत के दर्शन करने पहुंचते हैं। मेले में कई लोग मिलकपुर मंदिर से दंडौती लगाते हुए काली खोल मंदिर जाते हैं। श्रद्धालु मंदिर परिसर में स्थित एक पेड़ पर कलावा बांधकर मनौती मांगते हैं। इसके अलावा हर माह की दूज पर भी यह मेला भरता है, जिसमें बाबा की ज्योत के दर्शन करन

राजस्थान का प्रसिद्ध हुरडा सम्मेलन - 17 जुलाई 1734

हुरडा सम्मेलन कब आयोजित हुआ था- मराठा शक्ति पर अंकुश लगाने तथा राजपूताना पर मराठों के संभावित आक्रमण को रोकने के लिए जयपुर के सवाई जयसिंह के प्रयासों से 17 जुलाई 1734 ई. को हुरडा (भीलवाडा) नामक स्थान पर राजपूताना के शासकों का एक सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसे इतिहास में हुरडा सम्मेलन के नाम  जाता है।   हुरडा सम्मेलन जयपुर के सवाई जयसिंह , बीकानेर के जोरावर सिंह , कोटा के दुर्जनसाल , जोधपुर के अभयसिंह , नागौर के बख्तसिंह, बूंदी के दलेलसिंह , करौली के गोपालदास , किशनगढ के राजसिंह के अलावा के अतिरिक्त मध्य भारत के राज्यों रतलाम, शिवपुरी, इडर, गौड़ एवं अन्य राजपूत राजाओं ने भाग लिया था।   हुरडा सम्मेलन की अध्यक्षता किसने की थी- हुरडा सम्मेलन की अध्यक्षता मेवाड महाराणा जगतसिंह द्वितीय ने की।     हुरडा सम्मेलन में एक प्रतिज्ञापत्र (अहदनामा) तैयार किया गया, जिसके अनुसार सभी शासक एकता बनाये रखेंगे। एक का अपमान सभी का अपमान समझा जायेगा , कोई राज्य, दूसरे राज्य के विद्रोही को अपने राज्य में शरण नही देगा ।   वर्षा ऋतु के बाद मराठों के विरूद्ध क

Civilization of Kalibanga- कालीबंगा की सभ्यता-
History of Rajasthan

कालीबंगा टीला कालीबंगा राजस्थान के हनुमानगढ़ ज़िले में घग्घर नदी ( प्राचीन सरस्वती नदी ) के बाएं शुष्क तट पर स्थित है। कालीबंगा की सभ्यता विश्व की प्राचीनतम सभ्यताओं में से एक है। इस सभ्यता का काल 3000 ई . पू . माना जाता है , किन्तु कालांतर में प्राकृतिक विषमताओं एवं विक्षोभों के कारण ये सभ्यता नष्ट हो गई । 1953 ई . में कालीबंगा की खोज का पुरातत्वविद् श्री ए . घोष ( अमलानंद घोष ) को जाता है । इस स्थान का उत्खनन कार्य सन् 19 61 से 1969 के मध्य ' श्री बी . बी . लाल ' , ' श्री बी . के . थापर ' , ' श्री डी . खरे ', के . एम . श्रीवास्तव एवं ' श्री एस . पी . श्रीवास्तव ' के निर्देशन में सम्पादित हुआ था । कालीबंगा की खुदाई में प्राक् हड़प्पा एवं हड़प्पाकालीन संस्कृति के अवशेष प्राप्त हुए हैं। इस उत्खनन से कालीबंगा ' आमरी , हड़प्पा व कोट दिजी ' ( सभी पाकिस्तान में ) के पश्चात हड़प्पा काल की सभ्यता का चतुर्थ स्थल बन गया। 1983 में काली